Showing posts with label Indo-Asian News Service. Show all posts
Showing posts with label Indo-Asian News Service. Show all posts

Wednesday, 20 November 2013

Cheating case against Bigg Boss contestant Ajaz Khan

Bigg Boss

शिवा देवनाथ (मिड-डे), मुंबई। दुबई की रहने वाली एक महिला ने रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन सात में हिस्सा ले रहे एजाज खान के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दो साल पहले एजाज ने बहाने से उससे दस लाख रुपये लिए थे, जिसे अब तक नहीं वापस नहीं किया है। एजाज रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'रक्त चरित्र' और फारूक कबीर की फिल्म 'अल्ला के बंदे' में काम कर चुके हैं।

एतिहाद एयरवेज से जुड़ीं सना खालिद ने अपने वकील अरविंद सिंह के माध्यम से पुलिस उपायुक्त से शिकायत की है। उपायुक्त ने शिकायत की पुष्टि करते हुए जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की बात कही है। महिला का कहना है कि टीवी शो बिग बॉस में एजाज को देखने के बाद वह उसे पहचान गई।
सना के मुताबिक, सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के जरिये 2011 में दोनों की दोस्ती हुई, कुछ समय के लिए वे एक दूसरे के काफी करीब हो गए। दोनों की पहली मुलाकात बैंकाक में हुई। सना ने बताया कि मां के खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर एजाज ने उससे 10.38 लाख रुपये लिए और बाद में नजरंदाज करने लगा। फरवरी, 2012 के बाद तो उसने फोन भी उठाना बंद कर दिया। उधर, एजाज की मां का कहना है कि वह किसी तरह के पैसे के लेनदेन और सना नाम की महिला के बारे में नहीं जानती।

Source- Entertainment Hindi News

Tuesday, 5 November 2013

I see the next SRK in AbRam: Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan

बॉलीवुड में किंग खान की जगह अगर कोई ले सकता है तो वो हैं उनके बेटे अबराम। यह कहना है स्वयं शाहरुख खान का लेकिन वह मानते हैं कि इसमें अभी समय लगेगा।

इसके आलावा शाहरुख का कहना है कि वह यह वर्ष छोटी -छोटी खुशियों के लिए समर्पित कर चुके हैं। वह प्रत्येक वर्ष कुछ बड़ी सफलता हासिल करना चाहते हैं, चाहे वह कोई बड़ी फिल्म हो या फिर कोई बड़ा अवार्ड। वह कहते हैं कि मेरे लिए यह सब बहुत महत्वपूर्ण है और पिछले 22 वर्षो से मैंने हर छोटी -छोटी बातों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। शाहरुख का कहना है कि अक्सर हम बड़ी चीजों की चाहत में छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं।

शाहरुख का कहना है कि इस वर्ष वह अपने बच्चों के साथ एक अच्छा समय बिताना चाहते हैं। बच्चे अब बड़े हो रहे हैं और अपने-अपने कार्यो में व्यस्त रहते हैं इसलिए में कुछ समय उनको देना चाहता हूं। अपने जीवन में अपार सफलता हासिल कर चुके शाहरुख अभी भी मानते हैं कि करियर के नजरिये से देखा जाये तो वह सब कुछ हासिल नही कर पाये। 

शाहरुख अभी भी बहुत कुछ हासिल करने का जज्बा रखते हैं और मानते हैं कि उन्हें एक लंबा रास्ता तय करना है। वह अपनी हर फिल्म के साथ बेहतर पाने के लिए कोशिश करते हैं और अपनी आखिरी सांस तक कि ऐसा करना जारी रखेंगे। 

Husband Beaten by Wife in Uttar Pradesh

domestic violence

मुरादनगर, संवाद सहयोगी। पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले तो अकसर सामने आते हैं लेकिन थाना क्षेत्र के गांव मोरटा में एक महिला ने विपरीत उदाहरण पेश किया है। पत्नी ने पति के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसे धमकी भी दे दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव मोरटा निवासी अंकुर का आरोप कि उसकी पत्नी आए दिन गैर लोगों के साथ घूमती हैं। जब वह विरोध करता है तो उसके साथ अक्सर मारपीट करती है। आरोप है कि सोमवार रात को वह कमरे में सोया हुआ था, उसी वक्त पत्नी ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। आंख खुलने पर जब उसने विरोध किया तो पत्नी ने उसके साथ मारपीट की।
उसने अंकुर को धमकी भी दे डाली कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगी। पीड़ित तरह जान बचाकर थाने पहुंचा व पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।

Source- News in Hindi

Monday, 4 November 2013

Indians will be hit if Nigerians are targeted: Diplomat

Indians
पणजी। गोवा में नाइजीरिया नागरिकों के उत्पात के बाद अब अफ्रीकी देश के दूतावास के अधिकारी ने भारत धमकी दी है। इसके मुताबिक यदि उसके लोगों को निशाना बनाना बंद नहीं किया गया तो नाइजीरिया में रहने वाले लाखों भारतीयों को इसका अंजाम भुगतान पड़ेगा।
दो दिन के दौरे से नई दिल्ली वापस लौटते हुए नाइजीरियाई दूतावास के अधिकारी जैकब नवडाडिया ने सोमवार को गोवा सरकार को रात नौ बजे तक नाइजीरिया के नागरिकों के कथित अवैध निष्कासन पर रोक लगाने की चेतावनी दी
जैकब के मुताबिक भारत में 50 हजार नाइजीरियाई रह रहे हैं, लेकिन उनके देश में 10 लाख से ज्यादा भारतीय हैं। यदि उनके नागरिकों के निष्कासन को नहीं रोका गया तो वहां के भारतीयों को उठाकर सड़कों पर फेंक दिया जाएगा। नाइजीरिया का समय भारतीय मानक समय से पांच घंटे पीछे है। इस तरह से यह समय सीमा रात दो बजे समाप्त हो जाएगी। 

गौरतलब है कि अपने साथी की कथित हत्या से उत्तोजित नाइजीरियाई नागरिकों ने एनएच 17 को जाम कर उत्पात मचाया था। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद गोवा सरकार ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाया है। 

नवडाडिया ने बताया कि यहां पुलिस घर-घर जाकर नाइजीरियाई लोगों को ढूंढ़ रही है और उन्हें जबरन बाहर कर रही है। यहां कानून का राज नहीं है। उन्होंने भाजपा विधायक की पत्‍‌नी की अध्यक्षता में हुई पंचायत में लिए गए फैसले को वापस लेने की मांग की। इसके तहत गांव में उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रताड़ना तुरंत बंद की जाए। 

इस बीच, पार्रिकर ने कहा है कि गोवा में रह रहे ज्यादातर नाइजीरियाइयों के पास नागरिकता प्रमाण के तौर पर मात्र पासपोर्ट और वीजा की फोटोकॉपी है।

Source- News in Hindi

Tuesday, 29 October 2013

Three Died In Road Accident In Fatehpur


Fatehpur

लखनऊ। फतेहपुर में आज सुबह जीटी रोड पर खड़े ट्रक में कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग रीवां (मध्य प्रदेश) के थे। 

फतेहपुर के थरियाव थाने के बिलंदा जीटी रोड पर आज तड़के जम्मू से आ रही आर्टिका कार बेकाबू होकर खडे ट्रक में जा घुसी। इस टक्कर में कार सवार सावित्री देवी, उनका बेटा शीतल प्रसाद व कार चालक अजय कुमार निवासी रीवा, मध्य प्रदेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सावित्री की बेटी मनीषा, भाई आजाद व सिपाही दीपनरायण पाडेय गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घायल मनीषा ने बताया कि उसके पिता सूबेदार मिथलेश प्रसाद जम्मू कश्मीर बाबा अमरनाथ के दर्शन करने गए थे। वहा पर उनकी हद्रय गति रुकने से मौत हो गई थी। पिता का शव लेकर वह वापस रीवा जा रहे थे कि हादसा हो गया।

Source- News in Hindi

Upcoming films satya 2 and mickey virus


Upcoming films

मिकी वायरस
निर्देशक सौरभ वर्मा की इस फिल्म से मनीष पॉल फिल्मों की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इसकी कहानी दिल्ली के हैकर और हैकिंग की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। मनीष पाल मिकी के किरदार में हैं जो दिन भर अपनी मां के किराने की दुकान पर बैठकर सॉफ्टवेयर्स से खेलते रहते हैं। एक दिन उनकी मुलाकात होती है एक पुलिस अधिकारी से। उनको दिल्ली पुलिस के एक मामले को सुलझाने के लिए ऐसे ही एक प्रोफेशनल हैकर की तलाश है। कहानी में यहीं से कॉमिक और थ्रिल मोमेंट्स जुड़ते चले जाते हैं। फिल्म में मनीष पॉल का गाया हुआ एक गाना भी है। फिल्म का निर्माण किया है डर मोशन पिक्चर्स ने। फिल्म में अन्य मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं मनीष चौधरी, पूजा गुप्ता, अली अव्राम और वरुण बडोला ने।
सत्या 2
निर्देशक रामगोपाल वर्मा सत्या 2 में नई सदी का अंडरव‌र्ल्ड दिखा रहे हैं। एक ऐसा अंडरव‌र्ल्ड जो सिर्फ खून खराबे ही नहीं करवाता बल्कि दुनिया भर की कारपोरेट डीलिंग का भी हिस्सा होता है। फिल्म में रामगोपाल वर्मा ने अपनी पिछली परंपराओं को कायम करते हुए नए अभिनेताओं को मौका दिया है। पुनीत सिंह रत्न और अंकिता सोनी को मुख्य किरदार मिले हैं। लवस्टोरी के बैकड्रॉप में अपराध की कहानी रची गई है।

Source- News in Hindi

Saturday, 26 October 2013

Priyanka chopra praises people

Priyanka chopra
मुंबई। पूर्व मिस व‌र्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वे किसी की खूबसूरती से जलती नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'अगर कोई अच्छा दिखता है तो मैं दिल खोलकर उसकी तारीफ करती हूं, ना कि उससे जलती हूं। कोई अगर अच्छे कपड़े पहनता है तो मैं उसकी इज्जत करती हूं।'
एक कंपनी के सफलता समारोह में पहुंची प्रियंका ने कहा कि उनके अंदर जलन की भावना नहीं है। उन्होंने कहा कि 'अगर कोई तरीके से तैयार होता है, मैं उसकी स्टाइल की इज्जत करती हूं। मैं अपने आपसे खुश हूं।' पीसी ने लोगों की तारीफ करने में कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी। पीसी ने बताया कि फिलहाल वे कई सारी फिल्मों की शूटिंग और उनके प्रचार में व्यस्त हैं।

प्रियंका ने अपने काम के बारे में कहा कि उन्हें अपने काम पर नाज है। उन्होंने कहा, मैं पूरी शिद्दत और विश्वास के साथ अपना काम करती हूं।

गौरतलब है कि फिलहाल प्रियंका 'कृष थ्री' के प्रचार, अपने म्यूजिक एलबम 'एग्जोटिक' और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के एक गाने में व्यस्त हैं।

Source: News in Hindi

Salman will do again cameo in bhushan kumar's wifes film

Salman khan
मुंबई। प्रीति जिंटा की इश्क इन पेरिस, शाहिद फटा पोस्टर निकला हीरो और अजय की सॉन ऑफ सरदार में अपनी विशेष भूमिका अदा करने के बाद सलमान खान अब भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला की डेब्यू फिल्म 'यारियां' में कैमियो करने जा रहे हैं।
खबर है कि उन्हें खोसला की फिल्म में विशेष भूमिका अदा करने के लिए न्यौता दिया गया है। जैसा कि हम जानते हैं कि सलमान फिल्मों की दुनिया में आने वाले न्यू कमर का बहुत साथ निभाते हैं। उनकी स्टार पर्सनैलिटी फिल्मों में चार चांद ले आती है।

भूषण कुमार सलमान खान के काफी करीब हैं। इसलिए सलमान ने उनकी पत्नी दिव्या के डेब्यू में उनका साथ देने का मन बनाया है। 

गौरतलब है कि दिव्या एक मॉडल हैं। साल 2005 में उन्होंने भूषण कुमार से शादी की। दिव्या ने सलमान खान के साथ एक म्यूजिक एलबम भी शूट किया है। दिव्या की ये फिल्म साल 2014 में आएगी।

Source: News in Hindi