लखनऊ। फतेहपुर में आज सुबह जीटी रोड पर खड़े ट्रक में कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग रीवां (मध्य प्रदेश) के थे।
फतेहपुर के थरियाव थाने के बिलंदा जीटी रोड पर आज तड़के जम्मू से आ रही आर्टिका कार बेकाबू होकर खडे ट्रक में जा घुसी। इस टक्कर में कार सवार सावित्री देवी, उनका बेटा शीतल प्रसाद व कार चालक अजय कुमार निवासी रीवा, मध्य प्रदेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सावित्री की बेटी मनीषा, भाई आजाद व सिपाही दीपनरायण पाडेय गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घायल मनीषा ने बताया कि उसके पिता सूबेदार मिथलेश प्रसाद जम्मू कश्मीर बाबा अमरनाथ के दर्शन करने गए थे। वहा पर उनकी हद्रय गति रुकने से मौत हो गई थी। पिता का शव लेकर वह वापस रीवा जा रहे थे कि हादसा हो गया।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment