Tuesday, 29 October 2013

Krrish-3 in Copyright Feight Claim of rs. 2 cr.

krrish-3


नई दिल्ली। रितिक रोशन की जिस फिल्म का इंतजार उनके फैन्स लंबे समय से कर रहे हैं, वह रिलीज से ठीक पहले ही विवादों में घिर गई है। मामला है फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन का। मध्य प्रदेश के एकलेखक उदय सिंह राजपूत ने बॉम्बे हाईकोर्ट में रितिक रोशन की आगामी फिल्म कृष-3 के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए फिल्म की ऑल इंडिया रिलीज को रोकने की याचिका दायर की है।
 

मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले वाले उदय सिंह ने फिल्म के निर्माता से 2 करोड़ रुपए की मुआवजे की भी मांग की है। इस शख्स का दावा है कि कृष-3 की कहानी उनकी लिखी हुई है, जिसे उन्होंने कृष-2 के नाम से लिखा था। मगर उन्हें इसका क्रेडिट नहीं दिया गया।

हालांकि, फिल्म के निर्माता राकेश रोशन भी अदालत में आपत्ति दर्ज की है कि जब तक वो इस मामले को सुन नहीं लेते, उदय सिंह को कोई छूट ना दी जाए। दोनों पक्षों की शिकायत पर सुनवाई कल होगी। 

राजपूत का दावा है कि उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट 23 जुलाई 2008 में फिल्म राइटर्स एसोसिएशन में कृष-2 के नाम से रजिस्टर कराई थी। उसके बाद राकेश रोशन से मिलकर अपनी स्क्रिप्ट उन्हें दे दी। उदय आरोप लगाते हुए कहते हैं कि राकेश ने उन्हें स्क्रिप्ट इस्तेमाल होने पर पैसे अदा करने की बात की थी पर ऐसा किया नहीं।

राजपूत ने रोशन पर यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने मीडिया में यह प्रचारित किया है कि कृष-3 की स्क्रिप्ट उन्होंने खुद लिखी है जबकि रोशन ने अपनी याचिका में लेखक का नाम रूबीन भंट्ट दिया है।
है। 

No comments:

Post a Comment