जागरण संवाददाता, कानपुर। ग्रीनपार्क में मैच को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए वेस्टइंडीज बोर्ड की तकनीकी टीम अब मंगलवार नहीं बुधवार को आएगी। टीम विशेष विमान से यहां पहुंचेगी और उसी दिन लौटेगा भी। टीम में बीसीसीआइ के पदाधिकारी भी रहेंगे। इनकी रिपोर्ट के आधार पर ही ग्रीनपार्क में भारत-वेस्टइंडीज के बीच 27 नवंबर को होने वाले वनडे मैच की तस्वीर साफ होगी।
गौरतलब है, ग्रीनपार्क में 27 नवंबर को भारत-वेस्टइंडीज के बीच मैच को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। बीसीसीआइ मैदान को परख चुकी है। कुछ खामियां सुधारने के निर्देश दिए गए थे। अब 30 अक्टूबर को वेस्टइंडीज बोर्ड यहां आएगा। पहले टीम को 29 अक्टूबर को आना था पर कुछ किन्हीं कारणों के चलते टीम अब बुधवार को आएगी। यूपीसीए के प्रशासनिक प्रबंधक मयंक वाजपेयी व प्रवक्ता अहमद अली खान तालिब ने इसकी पुष्टि की। उधर, सोमवार को ग्रीनपार्क में जिला प्रशासन चिह्नित खामियों को दूर करने में जुटा रहा। एसीएम प्रथम योगेंद्र कुमार ने विभिन्न विभागों के अफसरों संग कई बार मौके पर जायजा लिया।
बीसीसीआई ने भारत-वेस्टइंडीज वनडे की संभावनाओं के मद्देनजर शहर के एक नामचीन होटल में 100 कमरे रुकवा रखे हैं। वेस्टइंडीज बोर्ड की हामी पर इनमें दोनो टीमें और दूसरे लोग रुकेंगे। होटल प्रबंधन से जुड़े एक उच्च अधिकारी ने इसकी पुष्टि भी की है।
Source- Cricket News in Hindi
No comments:
Post a Comment