Tuesday, 29 October 2013

Mickey Virus Earn 4.36 Crore on its First Weekend

mickey virus
नई दिल्ली। दिवाली सीजन होने के बावजूद इन दिनों जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर फिल्में धराशायी हो रही हैं उससे बॉक्स ऑफिस हिल गया है। जैसे मंहगाई से बाजार की हालत खस्ता है वैसे ही फिल्मों के सफल न होने से बॉक्स ऑफिस भी बेहाल है। इसका एक बड़ा कारण इन फिल्मों में किसी बड़े स्टार चेहरे का ना होना भी है।
यह दिलचस्प बात है कि पिछले शुक्रवार रिलीज हुई 7 फिल्मों में से कोई भी बहुत कमाल नहीं कर सकी। हालांकि मिकी वायरस इनमें असरदार साबित हुई।
कारोबार के लिहाज से मनीष पॉल और ऐली अवराम की मिकी वायरस ने पहले वीकेंड में 4.36 करोड़ की कमाई की। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने फिल्म के 4.75 करोड़ के कारोबार की बात कही जिसमें शुक्रवार, शनिवार और रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्रमश: 1.35 करोड़, 1.6 करोड़ और 1.8 करोड़ रुपए की कमाई शामिल है। 
 
ट्रेड एक्सपर्ट अमोद मेहरा इस हफ्ते को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहते हैं हालांकि मिकी वायरस ने कुछ बेहतर कमाई की है पर हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि यह फिल्म की ओपनिंग 1200 स्क्रीन पर हुई थी। सभी फिल्में चाहे वह इश्क एक्चुअली हो या वेक अप इंडिया, सभी फिल्में बुरी तरह पिटी हैं।

अक्षय कुमार जैसे बड़े नाम और बुधवार को रिलीज हुई बॉस की कमाई 50 करोड़ के करीब ही पहुंची है जो बहुत ही निराशाजनक है। यह हफ्ता वाकई में बॉलीवुड के लिए बहुत बुरा रहा।

अगर हॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो ग्रैविटी और कैप्टन फिलिप्स अच्च कारोबार करने में सफल हुई हैं। पिछले हफ्ते के कारोबार को ध्यान में रखते हुए देखें तो द फिफ्थ एस्टेट ने उम्मीद से बहुत कम बिजनेस किया। ऐसे हालात में सभी की निगाहें रितिक रोशन की सुपर हीरो फिल्म कृष 3 पर टिकी हैं। आने वाले शुक्रवार को रिलीज हो रही कृष 3 से दर्शकों के साथ बॉक्स की भी काफी उम्मीदें हैं। 


No comments:

Post a Comment