Tuesday, 29 October 2013

SRK Learning Geography from his Daughter Suhana and Playing Video Games with Son Aryan and Abram

SRK


मुंबई। चेन्नई एक्सप्रेस की प्रमोशन के बाद और फराह खान निर्देशित हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग में व्यस्त रहे किंग खान इन दिनों अपना समय भूगोल पढ़ने और वीडियो गेम खेलने में बिता रहे हैं।
 
जी हां, अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट शाहरुख इन दिनों अपनी 13 साल की बेटी सुहाना से भूगोल की क्लास ले रहे हैं तो वहीं दोनों बेटों आर्यन और अबराम के साथ वीडियो गेम खेलकर अपनेच्बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं।
यह खुलासा खुद शाहरुख ने अपने ट्वीट में किया है। शाहरुख लिखते हैं, ' पढ़ने का सबसेच्अच्छा तरीका है कि स्टूडेंट से पढ़ लो। अपनी बेटी से भूगोल पढ़ रहा हूं।'

हालांकि इन क्लासेज से शाहरुख को एक परेशानी है। उनकी टीचर यानी बेटी सुहाना बहुत सख्त हैं। चेन स्मोकर के रूप में पहचाने जाने वाले शाहरुख अपनी ट्वीट में कहते हैं कि सबच्अच्छा है बस क्लास में सिगरेट या कॉफी की इजाजत नहीं है।

इस दौरान किंग खान अपने बेटों आर्यन (15) और 2013 में जन्मे अबराम के साथ भीच्अच्छा समय बिता रहे हैं। शाहरुख ट्वीट करते हैं कि हम तीनों मिलकर वीडियो गेम खेलते हैं और हमारे लिए वीडियो गेम खेलने सेच्अच्छा कुछ भी नहीं है। 

शाहरुख आजकल अपनी व्यस्तता से समय निकालकर अपनेच्बच्चों को दे रहे हैं। चेन्नई एक्सप्रेस के व्यस्त कार्यक्रम और फिर आगामी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग के कारण वो अपनेच्बच्चों को समय नहीं दे पा रहे थे। हैप्पी न्यू ईयर में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेकच्बच्चन, बोमन ईरानी और सोनू सूद मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

No comments:

Post a Comment