Tuesday, 29 October 2013

Doherty says Aussies will aim to win series in Nagpur ODI only

Xavier Doherty


नागपुर। टीम इंडिया जब नागपुर में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का छठा वनडे खेलने उतरेगी तब उनके सामने सिर्फ और सिर्फ एक लक्ष्य होगा, और वो है जीत, क्योंकि अब हारे तो ट्रॉफी हाथ से गई। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर जेवियर डोहर्टी ने तो यह तक ऐलान कर दिया है कि उनकी टीम नागपुर में ही जीतकर सीरीज का फैसला कर देगी। इस समय कंगारू टीम सीरीज में 2-1 से आगे है, और दो मैच शेष बचे हैं।
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर डोहर्टी ने कहा है कि उनकी टीम बेंगलुरू में 2 नवंबर को होने वाले मैच के बारे में ना तो सोच रही है और ना ही चिंतित है क्योंकि वे तो बुधवार को ही सीरीज खत्म करने का इरादा बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास इस समय 2-1 की बढ़त है और उन पर हर लिहाज से दबाव कम होगा। पिछली बार इस सीरीज में जब कंगारू टीम जीती थी तो उनके हौसले बुलंद नजर आए थे और 300 से ऊपर का विशाल स्कोर भी उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया था। डोहर्टी ने कहा, 'हम इस मैच को जीतना चाहते हैं हम इसे शनिवार के अंतिम मैच तक नहीं बचाएंगे। हम इसी मैच में सीरीज जीतकर रहेंगे। हम सीरीज में इस बार ही 3-1 से बढ़त बनाने के इरादे से उतर रहे हैं। दोनों ही टीमों ने अब तक अच्छा क्रिकेट खेला है और इस बार भी निर्णय अच्छे खेल पर ही निर्भर करेगा।'

No comments:

Post a Comment