Showing posts with label Bigg Boss. Show all posts
Showing posts with label Bigg Boss. Show all posts

Thursday, 26 December 2013

Few serials has changed the face of TV shows

मुंबई। साल 2013 जैसे बड़े पर्दे के लिए शानदार रहा, उसी तरह से ये साल छोटे पर्दे के कलाकारों से भी सजा रहा। इस साल कई टीवी सीरियलों ने अपने रंगारंग अंदाज से धमाका मचाया, तो कुछ रियलिटी शोज ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। कुछ फिक्शन सीरियलों ने सास बहू के सीरियलों की परिभाषा ही बदल दी। लोगों को एक नया टेस्ट दिया। सिनेमा की दुनिया जितनी हसीन है टीवी की दुनिया उतनी ही रियल है। जैसे प्यार-दोस्ती, परिवार और रिश्तों पर आधारित सीरियलों ने इस साल धूम मचाई, ठीक वैसे ही नॉन फिक्शन यानी रियलिटी शोज का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोला। इन सीरियलों ने कलाकारों को सफलता के एक नए आवाम पर पहुंचाया दिया। 

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल: इस शो ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को कहां से कहां पहुंचाया दिया है। वैसे तो बहुत सारे कॉमेडी सीरियल आए लेकिन इस शो ने सबको पीछे छोड़ दिया। कपिल की कॉमेडी और सितारों के जलवों से शो की शाम सजती है। शो के दौरान दर्शक हंसी के खूब ठहाके लगाते हैं। कम वक्त में शो ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। शो के हर एपिसोड में सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए यहां आते हैं।

दीया और बाती हम: साल 2011 में शुरू हुए टीवी सीरियल दिया और बाती हम ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दो साल में ये सीरियल सफलता की कई सीढि़यां चढ़ा। सीरियल की 'संध्या' लाखों लड़कियों की प्रेरणा बनीं, जिसने अपने करियर को दाव पर लगाया लेकिन कभी उससे समझौता नहीं किया। हमेशा अपने दिल में उम्मीद की एक लौ जलाकर रखी, जिसने वक्त के सांचे में खुद को ढाला और त्याग से एक नए रिश्ते की शुरुआत की। संध्या और सूरज के प्यार का मिशाल तो आज सब देते हैं। 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: साल 2008 में सब टीवी पर शुरू होने वाले इस कॉमेडी सीरियल ने लाखों का दिल जित लिया। पांच साल से ये सीरियल अपनी छोटी-छोटी हंसी की कहानियों के साथ लाखों दर्शकों को हंसाता आ रहा है। तारक मेहता की कहानी और जेठा लाल की हंसी के तड़के ने सीरियल को सुपरहिट बना दिया। जया की हंसी और टप्पू सेना के कारनामों ने इस सीरियल में चार चांद लगा दिए। 

महाभारत: सिंहासन पर बैठे हस्तिनापुर नरेश धृतराष्ट्र, समय का घूमता चक्र और लक्ष्य पर निशाना साधता धनुर्धर, कुछ ऐसा ही नजारा है सीरियल महाभारत का। 16 सितंबर से सबके टीवी स्क्रीन पर दिखाई देने वाले सीरियल महाभारत ने टीवी रेटिंग के पिछले तीन साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। युवाओं में इस सीरियल को लेकर काफी जोश है। दूरदर्शन पर आने वाले बी आर चोपड़ा के पुराने महाभारत ने लोगों के दिल और दिमाग पर एक गहरी छाप छोड़ी थी।

महाराणा प्रताप: सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के लोकप्रिय धारावाहिक भारत का वीर पुत्र..महाराणा प्रताप को साल 2013 के बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉ‌र्ड्स में बेस्ट फिक्शन सीरियल का खिताब हासिल हुआ है। महाराणा प्रताप शुरुआत से ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहा है। इसमें राणा प्रताप का राजकुमार से लेकर महान योद्धा तक का सफर दिखाया गया है। इस कार्यक्रम में युवा फैजल खान मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ शक्ति आनंद, आश्का गोराडिया, राजश्री ठाकुर और दिव्यलक्ष्मी जैसे प्रतिभावान कलाकार हैं।

24: इस शो ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अनिल कपूर के इस शो को शुरू हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन सास बहू की कहानियों से हटकर अगर दर्शकों को कोई फ्लेवर मिलता है तो वे उन्हें जरूर अच्छा लगेगा। एडवेंचर और मिस्ट्री से भरे इस शो ने युवाओं को खूब आकर्षित किया

बिग बॉस: कलर्स चैनल पर आने वाले रियलिटी शो बिग बॉस तीन महीनों में लोगों के घरों तक पहुंच गया। शो में रोजाना होने वाले ड्रामे, प्रतियोगियों के झगड़ों में दर्शकों को खूब दिलचस्पी होती है। शो भले ही कुछ महीनों के लिए आता है, लेकिन इतने से समय में दर्शकों का पूरा ध्यान आकर्षित करने सक्षम रहता है। बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले नजदीक आ गया है और दर्शकों की धड़कने तेज हो रही हैं। 

कॉफी विद करण: करण जौहर के इस टॉक शो में सितारे अपने निजी जीवन पर बातचीत करते हैं। अपने फेवरेट स्टार के बारे में कौन नहीं जानना चाहेगा। उनकी पसंद, ना पसंद उनके निजी जीवन से जुड़ी बातें। इस शो में करण उन्हीं पहलुओं पर नजर डालते हैं। ऐसे में शो की टीआरपी बढ़ना जायज है। इस साल इसका सीजन चार शुरू हुआ है, लेकिन शो के बाकी सीजन ने भी लोकप्रियता की सारी हदें पार कर दी थी, लेकिन इस सीजन की बात ही कुछ और है। 

सीआईडी: 5 सालों से टीवी पर क्राइम सीरियल के नाम से मशहूर सीआईडी ने फिक्शन सीरियल की परिभाषा ही बदल दी। सोनी पर आने वाले इस सीरियल ने बच्चे, बूढ़े और युवा हर वर्ग का दिल जिता है। शिवाजी और दया के अलग अंदाज। हर दिन किसी न किसी उलझी मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश। रहस्य और रोमांच से भरे इस सीरियल ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

नच बलिए: डांस शोज के मामले में नच बलिए का कोई मुकबला नहीं है। एक तो डांस शो ऊपर से इसमें टीवी के मशहूर कलाकारों के जलवे शो में चार चांद लगा देते हैं। शिल्पा शेंट्टी बतौर जज खूब मस्ती करती हैं। टीवी की मशहूर जोड़ियां अपनी रियल लाइफ जोड़ियों के साथ मंच पर धूम मचाती हैं। पिछले कई साल से नच बलिए डांस रियलिटी शो के तौर पर मशहूर है। इस साल भी इस शो ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। 

Monday, 2 December 2013

Payal rohtagi will soon get marry with wrestler sangram singh

Big boss
मुंबई। बिग बॉस के घर में बनते रिश्ते बाहर निकलते ही जहां खत्म हो जाते हैं, वहीं कुछ रिश्ते बिग बॉस खत्म होने के बाद और गहरे हो जाते हैं। जी हां ऐसा ही कुछ हो रहा है बिग बॉस के प्रतियोगी पहलवान संग्राम सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड पायल रोहतगी के साथ। पायल संग्राम को बहुत मिस कर रहीं हैं, और उनके बाहर आते ही वे दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे।
पायल ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे संग्राम केवल उनके ब्यॉयफ्रेंड ही नहीं बल्कि उनके सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। दो सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों एक दूसरे से अलग हुए हैं। आपको बता दें कि दोनों पिछले दो सालों से लिव इन में रह रहे हैं। पायल ने उम्मीद जताई है कि संग्राम के बाहर आते ही वे दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों एक स्पेशल टास्क के दौरान पायल को बिग बॉस के घर जाने का मौका मिला। हालांकि दोनों के बीच कोई खास बातचीत नहीं हो पाई, लेकिन पायल इसके लिए प्रोडक्शन हाउस की शुक्रगुजार हैं। 'मुझे खुशी है कि घर में जाकर मुझे संग्राम से मिलने का मौका दिया गया।' पायल बिग बॉस सीजन दो की प्रतियोगी रह चुकी हैं

Thursday, 21 November 2013

Why Armaan-tanisha are more happier than gauhar by kushal's reentry

big boss
मुंबई। बिग बॉस के प्रतियोगी रह चुके कुशाल टंडन की घर में वापसी से उनकी दोस्त गौहर खान जितना खुश हैं, उससे कहीं ज्यादा काजोल की बहन तनीषा और अरमान खुश हैं। आप जानना चाहेंगे कि आखिर कुशाल की वापसी ने अरमान और तनीषा को इतनी राहत कैसे दे दी।

सूत्रों ने बताया कि वापस आने पर कुशाल सारे प्रतियोगियों के लिए कुछ न कुछ लेकर आए थे। उनके बैग में अरमान और तनीषा के लिए भी कुछ खास था। उनके पास अरमान के लिए अरमान की मां निशी कोहली का संदेश था, जो उन्होंने तनीषा और अरमान की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए भेजा था। निशी ने लिखा कि 'तनीषा एक अच्छी लड़की हैं और वे उन्हें बेहद पसंद हैं।' उन्होंने अरमान को अपनी तरफ से तनीषा को एक हग और किस करने को भी कहा। इस संदेश ने अरमान और तनीषा को राहत की सांस दे दी। इससे साफ जाहिर होता है कि दोनों के रिश्ते पर अरमान के परिवार की ओर से मुहर लग गई है, लेकिन अब ये तो वक्त ही बताएगा कि तनीषा के घर से बाहर निकलने के बाद काजोल का परिवार इस मामले पर अपनी कैसी प्रतिक्रिया देता है।

गौरतलब है कि दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ गई हैं कि कुशाल की एंट्री से पहले बिग बॉस के किसी कैमरे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया थ। हालांकि चैनल इस बात से साफ इन्कार कर रहा है।

Tanisha-Armaan in Compromise Situation, Caught by Big Boss Camera

big boss
मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन सात में वो सब कुछ हो रहा है जो शायद इससे पहले सीजनों में नहीं हुआ था। शो के प्रतियोगी तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली की बढ़ती नजदीकियों से कोई भी अंजान नहीं है, लेकिन इस बार दोनों ने हद पार कर दी है। हाल ही में बिग बॉस के 84 कैमरों से एक कैमरे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में कैद कर लिया।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दोनों को इतने करीब देखा गया है। इससे पहले भी कई बार दोनों को आधी रात में जब कमरे में सब सोए हुए थे, उस दौरान किस करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। बताया जाता है कि बिग बॉस के घर में एक स्मोकिंग रुम है जहां कोई भी प्रतियोगी कुछ समय अकेले अपने आपके साथ बिता सकता है, वहां कोई कैमरा नहीं है। घर की कैप्टन काम्या पंजाबी ने दोनों को उस कमरे में भी साथ देखे जाने के बाद उन्हें चेतावनी दी थी,लेकिन दोनों सारी चेतावनी और इशारों के बाद भी बाज नहीं आए। सलमान खान ने भी दोनों को कई बार इशारों में ये कहा है कि घर में हर जगह कैमरे लगे हैं। प्रतियोगी अपनी हरकतों से बाज आएं।

गौरतलब है कि तनीषा की बहन काजोल और अजय देवगन के लाख मना करने के बाद भी तनीषा इस शो में आईं। उस दौरान खबर आ रही थी कि अरमान और तनीषा की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए काजोल ने सलमान से तनीषा को जल्दी ही घर से बाहर निकालने की गुजारिश भी की थी। हालांकि चैनल इन सब खबरों को सिरे से खारिज कर रहा है। चैनल और शो के निर्माता का कहना है कि ये सब फर्जी है। 

Wednesday, 20 November 2013

Cheating case against Bigg Boss contestant Ajaz Khan

Bigg Boss

शिवा देवनाथ (मिड-डे), मुंबई। दुबई की रहने वाली एक महिला ने रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन सात में हिस्सा ले रहे एजाज खान के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दो साल पहले एजाज ने बहाने से उससे दस लाख रुपये लिए थे, जिसे अब तक नहीं वापस नहीं किया है। एजाज रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'रक्त चरित्र' और फारूक कबीर की फिल्म 'अल्ला के बंदे' में काम कर चुके हैं।

एतिहाद एयरवेज से जुड़ीं सना खालिद ने अपने वकील अरविंद सिंह के माध्यम से पुलिस उपायुक्त से शिकायत की है। उपायुक्त ने शिकायत की पुष्टि करते हुए जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की बात कही है। महिला का कहना है कि टीवी शो बिग बॉस में एजाज को देखने के बाद वह उसे पहचान गई।
सना के मुताबिक, सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के जरिये 2011 में दोनों की दोस्ती हुई, कुछ समय के लिए वे एक दूसरे के काफी करीब हो गए। दोनों की पहली मुलाकात बैंकाक में हुई। सना ने बताया कि मां के खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर एजाज ने उससे 10.38 लाख रुपये लिए और बाद में नजरंदाज करने लगा। फरवरी, 2012 के बाद तो उसने फोन भी उठाना बंद कर दिया। उधर, एजाज की मां का कहना है कि वह किसी तरह के पैसे के लेनदेन और सना नाम की महिला के बारे में नहीं जानती।

Source- Entertainment Hindi News