Showing posts with label Payal Rohatgi. Show all posts
Showing posts with label Payal Rohatgi. Show all posts

Monday, 2 December 2013

Payal rohtagi will soon get marry with wrestler sangram singh

Big boss
मुंबई। बिग बॉस के घर में बनते रिश्ते बाहर निकलते ही जहां खत्म हो जाते हैं, वहीं कुछ रिश्ते बिग बॉस खत्म होने के बाद और गहरे हो जाते हैं। जी हां ऐसा ही कुछ हो रहा है बिग बॉस के प्रतियोगी पहलवान संग्राम सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड पायल रोहतगी के साथ। पायल संग्राम को बहुत मिस कर रहीं हैं, और उनके बाहर आते ही वे दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे।
पायल ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे संग्राम केवल उनके ब्यॉयफ्रेंड ही नहीं बल्कि उनके सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। दो सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों एक दूसरे से अलग हुए हैं। आपको बता दें कि दोनों पिछले दो सालों से लिव इन में रह रहे हैं। पायल ने उम्मीद जताई है कि संग्राम के बाहर आते ही वे दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों एक स्पेशल टास्क के दौरान पायल को बिग बॉस के घर जाने का मौका मिला। हालांकि दोनों के बीच कोई खास बातचीत नहीं हो पाई, लेकिन पायल इसके लिए प्रोडक्शन हाउस की शुक्रगुजार हैं। 'मुझे खुशी है कि घर में जाकर मुझे संग्राम से मिलने का मौका दिया गया।' पायल बिग बॉस सीजन दो की प्रतियोगी रह चुकी हैं

Wednesday, 27 November 2013

Bigg Boss in not good for Sangram Singh says wrestler Yogeshwar Dutt

Bigg Boss
अमित कर्ण, मुंबई। कलर्स चैनल के रियलिटी शो 'बिग बॉस साथ 7' में अपने अच्छे व्यवहार और सहनशीलता से रेसलर संग्राम सिंह भले ही सबका दिल जीत रहे हों, पर उनके साथी और प्रख्यात रेसलर योगेश्वर दत्त इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका मानना है कि अगले ओलंपिक में महज तीन साल बाकी हैं और संग्राम जैसे रेसलर को इतने लंबे समय तक शो में नहीं रहना चाहिए था।

योगेश्वर 'रिमोट कंट्रोल' टास्क के तहत बिग बॉस के घर में गए थे। इस टास्क में संबंधित प्रतिभागियों को अपने परिचितों को देखकर स्टेच्यू रहना है यानी वे अपने परिचितों की बात का कोई जवाब नहीं देंगे। इस टास्क में योगेश्वर के अलावा पायल रोहतगी, निगार खान, डॉली बिंद्रा और काम्या व एंडी की मां बिग बॉस के घर आएंगी। अरमान, तनीषा, कुषाल और एजाज के किसी परिचित या रिश्तेदारों को नहीं बुलाया गया है। यह एपिसोड गुरुवार रात प्रसारित होगा।

संग्राम के शो में शिरकत करने पर योगेश्वर ने कहा, 'यह गर्व का विषय है कि रियलिटी शो के इस दौर में लोग फिल्म, छोटे पर्दे के कलाकार और क्रिकेटर के साथ-साथ दूसरे खेल की शख्सियत से भी रू-ब-रू हो रहे हैं। लोगों को पता चल रहा है कि शांत और संयत होना कितना जरूरी है। सब कुछ अच्छा है, पर ऐसा शो करने से रेसलिंग के अभ्यास से ध्यान भटकता तो है। संग्राम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। सारा देश उन पर गर्व करता है। मेरी दिली ख्वाहिश थी कि वह एमेच्योर रेसलिंग पर ज्यादा ध्यान देते।'