Showing posts with label badminton champion saina. Show all posts
Showing posts with label badminton champion saina. Show all posts

Tuesday, 7 January 2014

Aditya Joshi creates history, gets on top position in junior rankings

नई दिल्ली। नया साल भारतीय खेल जगत के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया है। मध्य प्रदेश के 17 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्य जोशी ने विश्व जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल कर लिया है।

बैडमिंटन जगत में भारत के लिए ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले नंबर यह कारनामा कोई और नहीं कर सका है। आदित्य ने 11वें स्थान से सीधे 10 पायदान की छलांग लगाकर 18,776 रेटिंग अंकों के साथ सूची के शीर्ष स्थान पर कदम रखा है। उनकी रैंकिंग में ये उछाल पिछले महीने चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत के बाद आया है। विश्व बैडमिंटन फेडरेशन द्वारा नए साल की जारी पहली रैंकिंग सूची में आदित्य नंबर पर कायम होने में सफल रहे हैं।

जब आदित्य 5 साल के थे तब से उन्होंने बैडमिंटन खेलना शुरू किया था और फिर वह स्थानीय स्तर पर कई टूर्नामेंट जीतने में सफल रहे जिसके बाद रास्ते खुलते चले गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वो पहली बार तब चर्चा में आए जब उन्होंने 2011 में रूस में हुए जूनियर इंटरनेश्नल बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद वो 2013 में राष्ट्रीय चैंपियन बने।

Source: Sports News in Hindi 

Thursday, 26 December 2013

Saina Nehwal became obsessed with Taj Mahal




जागरण संवाददाता, आगरा। एक तरफ सौंदर्य का प्रतिमान विश्व का सातवां अजूबा ताज था, तो दूसरी ओर देश की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल। बगैर किसी प्रोग्राम के अचानक ताजमहल देखने की इच्छा पूरी होने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। गुरुवार को एक घंटे तक ताज की खूबसूरती निहारने के बाद वह सैफई रवाना हो गई।

सैफई महोत्सव में प्रदेश सरकार द्वारा ओलंपिक के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए देश की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बुधवार देर रात आगरा पहुंची थीं। रात को वह होटल आइटीसी मुगल में रुकीं। गुरुवार सुबह करीब सात बजे ताजमहल देखने पहुंचीं। स्मारक में प्रवेश करने के बाद वह ताज के सौंदर्य से अभिभूत नजर आई। करीब एक घंटे तक ताज के इतिहास और उसकी पच्चीकारी में दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने डायना बेंच और कई अन्य जगहों से ताज के साथ फोटो भी खिंचाए।

ताज के भ्रमण के बाद साइना ने कहा कि लंबे समय से ताजमहल देखने की उनकी इच्छा थी, लेकिन व्यस्तताओं के चलते वह यहां नहीं आ पा रही थीं। उन्होंने तो सोचा भी नहीं था कि बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के इस तरह ताज देखने की हसरत पूरी होगी। भ्रमण के दौरान उन्हें देसी-विदेशी पर्यटकों से परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षाकर्मी उनके साथ चल रहे थे। हालांकि बहुत से पर्यटकों ने उन्हें पहचान लिया और साथ में फोटो कराने और ऑटोग्राफ देने की मांग की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों के चलते उन्हें निराशा हाथ लगी। ताज में उत्तार प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडे उनके साथ रहे।