Showing posts with label India News Hindi. Show all posts
Showing posts with label India News Hindi. Show all posts

Tuesday, 20 August 2013

India Sends Super Hercules Aircraft to Ladakh


India-China Border

नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। चीन सीमा पर अपनी ताकत का सुबूत देते हुए भारत ने अपने विशाल मालवाहक विमान सी-130जे सुपर हरक्युलिस को वास्तविक नियंत्रण रेखा स्थित अग्रिम हवाई पंट्टी पर उतारा है। यह पहला मौका है जब दौलत बेग ओल्डी के एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड पर वायुसेना ने सी-130जे जैसे विशाल विमान को उतारा है।

दौलत बेग ओल्डी को दुनिया की सबसे ऊंची हवाई पंट्टी माना जाता है। इस कामयाबी के बाद किसी भी आपात स्थिति में बेहद कम समय में भारत सैन्य साजो-सामान और रसद अग्रिम मोर्चे पर पहुंचा सकता है।

महत्वपूर्ण है कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब स्थिति दौलत बेग ओल्डी का निर्माण भारत ने चीन के साथ 1962 में हुए युद्ध के दौरान किया था। सरहदी इलाके में भारत के अग्रिम ठिकानों में एक इस हवाई पंट्टी से कुछ दूर दिपसांग का इलाका है जहां बीते अप्रैल में चीनी सैनिकों ने तंबू गाड़ लिए थे।

वायुसेना मुख्यालय के मुताबिक मंगलवार तड़के गाजियाबाद के निकट हिंडन वायुसेना बेस से रवाना हुआ सी-130जे विमान 16614 फीट की ऊंचाई पर स्थित हवाई पंट्टी पर 6:54 मिनट पर उतरा। अक्साई चिन इलाके की इस हवाई पंट्टी पर करीब डेढ़ घंटे की उड़ान के बाद सी-130जे स्क्वाड्रन के कमांडिंग अधिकारी ग्रुप कैप्टन तेजबीर सिंह एवं वायुसेना मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहुंचे विमान ने सफलतापूर्वक जमीन को छुआ।

सी-130 जे की यह लैंडिंग दुनिया में अपनी किस्म का एक रिकॉर्ड भी है क्योंकि इसे पहली बार पांच हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर उतारा गया। इस तरह का प्रयोग सी-130जे विमान को बनाने वाले और सबसे पहले इस्तेमाल करने वाले अमेरिका ने भी कभी नहीं किया। 

बताते चलें कि भारतीय सेना 1962 से 65 तक इस लैंडिंग ग्राउंड का इस्तेमाल करती रहीं। हालांकि, बाद में यह हवाई पंट्टी काफी समय तक बेकार रही। सीमा पार चीन की ओर से तेज रफ्तार सैन्य ढांचागत निर्माण के मद्देनजर कुछ साल पहले भारत ने एक बार फिर डीबीओ लैंडिंग ग्राउंड को सक्रिय किया। साथ ही बड़े विमानों के इस्तेमाल के लिए इसे तैयार करने के बाद मई 2008 में वायुसेना ने मालवाहक एएन-32 विमान को उतारा। 

वायुसेना के अनुसार हेलीकॉप्टरों और एएन-32 विमान की सीमित क्षमताओं के चलते वायुसेना मुख्यालय में फैसला लिया गया कि डीबीओ को सी-130जे विशाल विमानों के लिए भी तैयार किया जाए जो 20 टन तक भार ढो सकते हैं।

वायुसेना प्रवक्ता विंग कमांडर जिरार्ड गल्वे के मुताबिक सी-130जे की कामयाब लैंडिंग के बाद उस इलाके में मोर्चे पर तैनात सैन्य बलों की जरूरतों को कम समय और अधिक क्षमता के साथ पूरा किया जा सकेगा। ध्यान रहे कि बेहद दुर्गम और ऊंचाई पर स्थिति सीमांत इलाकों में सैन्य बल रसद के लिए हवाई मदद पर ही निर्भर होते हैं।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-india-sends-super-hercules-aircraft-to-ladakh-10658927.html

Tag: Super Hercules Aircraft to Ladakh, Hindi News, News in Hindi, News

Sunday, 18 August 2013

Antony to Make Statement in Prliament on Ceasefire Violations


defence minister AK Antony

नई दिल्ली। भारतीय सीमा पर पाक सैनिकों द्वारा पिछले कुछ सप्ताह से लगातार की जा रही जबरदस्त फायरिंग पर सोमवार को रक्षा मंत्री एके एंटनी सदन में बयान दे सकते हैं। हालांकि इस मसले पर पहले ही विपक्ष सरकार का नाकाम बताकर उसको सदन में घेरने की पूरी तैयारी कर चुका है।

मानसून सत्र के दौरान यूपीए सरकार कई मुद्दों पर चर्चा कर कई विधेयकों को पास करवाना चाहती थी। लेकिन एक के बाद मुद्दों पर विपक्ष ने केंद्र को आड़े हाथों लिया हुआ है। वहीं नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड एनएसइएल घोटाले पर भी विपक्ष सरकार को घेरने को तैयार है। आज विपक्ष के पास कई ऐसे मुद्दे हैं जिनपर सदन में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। इनमें से एक कोयला घोटाले से जुड़े दस्तावेजों का गायब होना भी है।

विपक्ष इन तमाम मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। पिछले दिनों हुई सदन की कार्यवाही भी भारी हंगामे के चलते बार बार स्थगित करनी पड़ी थी।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से पाक सैनिकों द्वारा पुंछ सेक्टर में जबरदस्त गोलाबारी की जा रही है। शनिवार को भी मेंढर और केरन सेक्टर में फायरिंग की गई थी। इसके अलावा पाक ने कारगिल युद्ध के बाद एक बार फिर इस क्षेत्र में भी जबरदस्त गोलाबारी की थी। भारत ने आशंका जताई है कि पाकिस्तान इस पूरे क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठा है।

रविवार को भी सेना के जवानों ने कुपवाड़ा के केरन में घुसपैठ के एक प्रयास को नाकाम बनाते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए तीनों आतंकियों के शव एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों की सीधी फायरिंग रेंज में पडे़ हैं। इस दौरान हंदवाड़ा के राजवार जंगल में हुई मुठभेड़ में बच निकले आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान चला रखा है। विदित हो कि केरन सेक्टर में बीते एक सप्ताह के दौरान यह घुसपैठ का दूसरा प्रयास था। 14 अगस्त को इसी इलाके में सेना के जवानों ने घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए चार घुसपैठियों को मार गिराया था।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-antony-to-make-statement-in-parliament-on-ceasefire-violations-10655886.html

Tag: Antony Statement in Parliament at Ceasfire Violations, Hindi News, News in Hindi, News