Showing posts with label Twitter. Show all posts
Showing posts with label Twitter. Show all posts

Tuesday, 17 June 2014

Kapil Sharma's comedy show to end in September?

Kapil Sharma
Comedian Kapil Sharma's television show 'Comedy Nights With Kapil' will go off the air in September. He chose to announce on Twitter yesterday.

He stated, "Comedy nights is going off air from september.. V will come back with new characters n new set.. Till den.. Keep smiling :) (sic)"

There has been speculation that Kapil Sharma is keen to pursue his Bollywood aspirations and wants to take a break from the show.


From mid-day News

Monday, 13 January 2014

Jokes flows in twitter on kejriwal's honesty

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जबरदस्त सफलता हासिल कर सत्ता पर काबिज होने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर छाए हुए हैं। ट्विटर पर उनके समर्थन और विरोध में खूब बातें हो रही हैं, लेकिन कुछ मजाकिया लोग उनकी सादगी और ईमानदारी को लेकर चुटकी लेने से भी नहीं चूक रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से 'योकेजरीवालसोऑनेस्ट' ट्रेंड में टॉप पर बना हुआ है। आइए पढ़ें केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी को लेकर हो रही टिप्पणियां :-

नैती अग्रवाल - ब्रेकिंग न्यूज ..अरविंद केजरीवाल ने अंडरवियर खरीदने से इन्कार कर दिया क्योंकि उस पर लिखा था-वीआईपी। 

नमो के दीवाने - केजरीवाल ने अपनी शादी में साली को गिरफ्तार करा दिया क्योंकि उसने उनके जूते चोरी किए थे।

दार्शिनी देव - उन्होंने अपनी ही पार्टी में 10 बजे के बाद पुलिस को बुला लिया।

सर रवींद्र जडेजा (फेक अकाउंट) - उन्होंने अपनी हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड को गिरफ्तार करा दिया क्योंकि वह 'करप्ट' हो चुका था।

राजीव गुलाटी - इसकी कौन परवाह करता है कि अमेठी से राहुल गांधी जीतते हैं या कुमार विश्वास.. जो भी जीते सीट तो कांग्रेस के ही खाते में जाएगी।

जखोटिया - मोदी 'पावर जेनरेशन' में विश्वास करते हैं तो केजरीवाल उसे मुफ्त बांटने में.. केवल अमीरों को।

केपी प्रदीप - आप ग्लोबल हुई..अगला चुनाव वह अफगानिस्तान में लड़ेगी और उसका गठबंधन तालिबान से होगा।

जिंतू कलिता - सबसे संस्कारी समझे जाने वाले आलोक नाथ भी उनके आगे ईमानदारी में कहीं नहीं टिकते।

विद्युत - एक बार उन्होंने हलवाई पर इसलिए केस कर दिया था कि गुलाम जामुन में न तो गुलाब था और न ही जामुन।

हैश टैग - उन्होंने शोले नहीं देखी क्योंकि उन्हें यकीन था कि ठाकुर ने अपने हाथ गब्बर को नहीं दिए।

हार्दिक राजगोर - जब राजा हरिशचंद्र बच्चे थे तब उनके पिता उन्हें अरविंद केजरीवाल की कहानियां सुनाया करते थे।

अरविंद केजरीवाल (फेक अकाउंट) - मैं इतना ईमानदार हूं कि एक बार कौवे ने झूठ बोला तो मैंने उसे काट लिया।

एक्सपोज आप - नक्सलियों को आम आदमी पार्टी ज्वाइन करना चाहिए : प्रशांत भूषण

रजनीश सैनी - वह इतने ईमानदार हैं कि जब भी कहीं बम पाते हैं तो आतंकियों को लौटा देते हैं।

Tuesday, 7 January 2014

KP rejects retirement talks, says determined to regain Ashes

नई दिल्ली। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड की 0-5 से मिली शर्मनाक हार के बाद साफ कर दिया है कि वो इतनी जल्दी हार नहीं मानने वाले और एशेज सीरीज दोबारा हासिल करके ही दम लेंगे। इसी के साथ दुनिया भर में हो रही आलोचनाओं के बीच उन्होंने एक बार फिर इशारा कर दिया कि अभी उनका संन्यास का कोई इरादा नहीं है।

पीटरसन ने ट्विटर के जरिए कहा, '5-0 से हारना और ऊपर से मेरे द्वारा खुद भी रन ना बनाना बेहद निराशाजनक रहा। एक टॉप क्लास टीम के खिलाफ बेहद कठिन दौरा था ये। मैं इंग्लैंड के सभी फैंस का शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने हमें समर्थन दिया और मैं 2015 में एशेज दोबारा हासिल करने की ओर प्रतिबद्ध हूं।' गौरतलब है कि केपी ने एशेज सीरीज में बेहद निराश करने वाला प्रदर्शन दिया, उनके बल्ले से पांच टेस्ट मैचों में 29.40 की औसत से महज 294 रन ही निकले। इस प्रदर्शन के बाद दुनिया भर में उनकी आलोचना की गई और कोच एंडी फ्लावर तक ने एलान कर दिया कि अब कठोर फैसले लेने का समय है, जो टीम में छंटनी की ओर एक बड़ा इशारा माना जाता है, जिस रडार पर पीटरसन सहित वो सभी इंग्लिश खिलाड़ी रहेंगे जो हार का सबसे बड़ा कारण बने।

Thursday, 2 January 2014

John Abraham becomes John priya abraham

मुंबई। लंबे समय से प्यार के रिश्ते में बंधे अभिनेता जॉन अब्राहम ने आखिरकार अपनी दोस्त प्रिया रूंचा को अपना जीवन साथी बना ही लिया। माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर से मिली जानकारी के मुताबिक जॉन और प्रिया शादी के बंधन में बंध गए हैं। हालांकि ये शादी बहुत ही निजी और गोपनीय तरीके से हुई है। 

जॉन के ट्विटर अकाउंट पर जारी संदेश से इस बात का पता चला है कि जॉन ने अपनी गर्लफ्रैंड प्रिया रूंचा से सात फेरे लिए हैं। जॉन ने कुछ दिनों पहले ट्वीट किया था कि वे कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं। उनके लिए जिसका जो भी संदेश हो ट्विटर पर छोड़ दिया जाए। इससे साफ पता चलता है कि वे काफी दिनों से ही इसकी योजना बना रहे होंगे। हालांकि उन्होंने इसका खुले आम इजहार नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक उनकी शादी उनके कुछ निजी लोगों की मौजूदगी में ही हुई है। 

गौरतलब है कि दोनों मुंबई में एक इवेंट के दौरान मिले थे और फिर धीरे धीरे दोनों की दोस्ती गहरी होती गई। जॉन पहले बिपाशा बसु से प्यार करते थे। साल 2011 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद से जॉन प्रिया के साथ डेटिंग कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। 

Wednesday, 13 November 2013

A Quirky Date, 11/12/13, Sparks Weddings, Wishes

quirky date
सीतापुर, [आशीष बाजपेयी]। 11.12.13 अर्थात सदी की जादुई तारीख। इस खास दिन को सेलीब्रेट करने के लिए लाखों लोग बेकरार हैं। सैकड़ों युवा और युवतियां शादी के बंधन में बंधने को उत्सुक हैं तो तमाम महिलाएं इस दिन अपनी कोख से बच्चा जनने को लालायित हैं। अगले महीने पड़ने वाली इस अहम तारीख के लिए इस पीढ़ी के लिए आखिरी मौका है, जिसके बाद इस करिश्माई तारीख के लिए सदी भर का इंतजार करना पड़ेगा। इस मुबारक दिन पर शादी का क्रेज ऐसा है कि सारे मैरिज लॉन बुक किए जा चुके हैं।

12.12.12 के साथ नया मिलेनियम शुरू हुआ तो ऐसी तारीखों की झड़ी लग गई। मसलन 01.01.01, 10.10.2010 और 01.02.03 जैसी तारीखें शामिल हैं। 11.12.13 को यादगार बनाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह है। खासकर शादियों के मामले में इस तारीख को लेकर धूम है। इस तिथि पर शादी रचाने के लिए सभी मैरिज हाल व होटल बुक कराए जा चुके हैं। इस विशेष दिन पर महिलाएं भी मातृत्व सुख पाने के लिए उत्सुक हैं। खास बात यह है कि इस दिन मुहूर्त व योग भी अच्छा है।

ज्योतिषाचार्य पं. पीसी मिश्र के मुताबिक इस जादुई दिन पर शनि के साथ राहु का योग धनु के सूर्य होने पर बन गया है। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे आत्मबली होने के साथ ही शासकीय क्षमता में दक्ष होंगे। इन बच्चों को अचल का संग्रह भी लाभ देगा। मीन राशि में चंद्रमा भ्रमण करेगा। इस दिन दांपत्य जीवन में प्रवेश करने वालों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

अचरज भरा दिसंबर
दिसंबर का महीना एक और खास दिन के लिए यादगार बनने जा रहा है। इस माह पहली बार पांच रविवार, पांच सोमवार और पांच मंगलवार पड़ रहे हैं। एक महीने में पांच रविवार, सोमवार व मंगलवार पड़ने का अनूठा करिश्मा इस दौर के लोगों को पहली बार देखने को मिलेगा। बताते हैं कि यह मौका कई दशक बाद पड़ने जा रहा है।

Source- News in Hindi

Monday, 11 November 2013

Four quakes shake Delhi

Earthquake

नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव तथा फरीदाबाद में सोमवार देर रात तीन घंटे के भीतर चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों के बीच दशहत फैल गई और लोग घरों से निकल कर खुले में आ गए। भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है।
पहली बार झटके देर रात करीब। 12 बजकर 41 मिनट पर महसूस किए गए। रियेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र दिल्ली था।
दूसरी बार रात्रि करीब 1 बजकर 40 मिनट पर 3.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद दिल्ली एवं एनसीआर में लोग अचानक नींद से जाग गए और घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। कई लोगों ने ट्विट कर बताया कि अचानक कमरों में रखी मेज-कुर्सियां व अन्य सामान हिलने लगा। इस भूकंप का केंद्र दिल्ली-गुड़गांव सीमा पर था। 

भूकंप झटके तीसरी बार 1 बजकर 55 मिनट और चौथी बार 3 बजकर 40 मिनट पर महसूस किए गए। जिनकी तीव्रता रियेक्टर स्केल पर क्रमश: 2.5 और 2.8 थी। रियेक्टर स्केल पर इनकी कम तीव्रता होने के बावजूद भी भूकंप का केंद्र दिल्ली होने की वजह से तेज झटके महसूस किए गए।

Source- News in Hindi

Sunday, 10 November 2013

Typhoon Haiyan kills at Least 10000 in Philippines

cyclone

मनीला। फिलीपींस में इस साल के दुनिया के सबसे शक्तिशाली तूफान हेयान से अब तक दस हजार लोगों के मरने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह तूफान साल 2012 में आए बोफा तूफान जितना विनाशकारी हो सकता है। हेयान के चलते तटीय क्षेत्र व गांव पूरी तरह तबाह हो चुके है। तबाही का मंजर किसी के भी रोंगटे खड़े करने वाला है। भूखे लोग प्रेतात्मा की तरह खाने की तलाश में भटक रहे हैं और जो भी मिल रहा है उसे लूट ले रहे हैं। अमेरिका ने राहत और बचाव कार्य के लिए रविवार को 90 नौसैनिकों और नाविकों को रवाना फिलीपींस के लिए रवाना किया है। साथ ही और सैन्य सहायता देने का वादा किया है।
फिलीपींस के टेक्लोबान में जहां तूफान से तबाही मची हुई है, वहीं कइयों ने शरणार्थी बनकर घरों में लूटपाट की। इतना ही नहीं इन लोगों ने शरणार्थियों के लिए लाया गया खाना और अन्य जरूरी सामान भी लूट लिया। सिटी एडमिनिस्ट्रेटर टेकसन जॉन लिम के मुताबिक ये लोग किसी भी तरह की चीज को छोड़ना नहीं चाह रहे थे, फिर चाहे वह टीवी सेट हो या और कोई सामान। उन्होंने खाने पीने की चीजें भी लूट लीं। उन्होंने कहा कि उनके पास महज दो हजार कर्मचारी है, इसमें भी केवल सौ कर्मी ही काम पर लगे हुए हैं। ऐसे में वह इस तरह की लूटमार को रोकने में नाकाम हैं। 

पुलिस महानिरीक्षक एलमेर सोरिया ने बताया कि हेयान ने लेयटे प्रांत से गुजरने के दौरान रास्ते में आने वाली हर चीज को तहस नहस कर दिया। इसका 70 से 80 प्रतिशत क्षेत्र पूरी तरह से तबाह हो चुका है। तटीय इलाकों के गांवों में बचाव कार्य जारी है। लेकिन मरने वालों की संख्या का अभी तक सही सही पता नहीं चल पाया है। हेयान की मार से बच गए लोग अपने परिवार वाले खाने की तलाश में इधर उधर घूम रहे हैं। लेयत की मेडिकल की छात्रा जेनी शु ने बताया, 'लोग खाने की तलाश में जांबीज की तरह घूम रहे हैं। ऐसा मैंने पहले फिल्मों में देखा था।' 

ज्यादातर मौतें समुद्र में आई ऊंची ऊंची लहरों के कारण हुई हैं। समुद्र का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिसमें लोग डूब गए। सड़कों पर चारों तरफ मलबा दिखाई दे रहा है। सरकार और आपदा विभाग ने अभी तक मृतकों का नया आंकड़ा जारी नहीं किया है। हालांकि तूफ़ान के कमजोर पड़ने और रास्ता बदलने के कारण उन लोगों को अपने घरों में जाने की इजाजत दी जा रही है, जिन्हें मध्य तटीय क्षेत्रों से हटाया गया था।
लेयटे द्वीप स्थित टेकलोबान शहर में एयरपोर्ट को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल सिर्फ सैन्य विमान ही उड़ पा रहे हैं। शक्तिशाली तूफान हेयान गत शुक्रवार सुबह फिलीपींस के तटों से टकराया था। उस समय हवाएं 380 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। समुंद्र में 15 मीटर तक ऊंची लहरें उठ रही थी। करीब 400 मिमी बारिश दर्ज की गई। तूफान के रास्ते में वे इलाके भी आए, जो पिछले महीने आए 7.3 की तीव्रता के भूकंप के प्रभाव से अब तक संघर्ष कर रहे थे। इनमें बोलोह शहर भी शामिल है, जहां अभी भी पांच हजार लोग शिविरों में रह रहे हैं।

17 लाख बच्चे प्रभावित
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के मुताबिक, हेयान के कारण पिछले तीन दिनों में 17 लाख बच्चों के प्रभावित होने की आशंका है। फिलीपींस में यूनिसेफ के प्रतिनिधि टोमू होजुमी ने कहा, यूनिसेफ की पहली प्राथमिकता बच्चों और उनके परिवारों की जीवन रक्षा उपायों जैसे आवश्यक दवाओं, पोषक आहार और साफ पानी की आपूर्ति करने पर ध्यान देना है। 

सहायता का भरोसा दिया
अमेरिका ने फिलीपींस को हर तरह की मदद का भरोसा दिया है। रेड क्रांस और सेना बड़े पैमाने पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने तूफान प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर, विमान और नौसैनिक संसाधनों से मदद पहुंचाने की बात कही है। रक्षा मंत्री चक हेगल ने अमेरिकी सेना के प्रशांत महासागरीय कमान को तलाशी और बचाव अभियानों में सहायता करने और विमानों व हेलीकॉप्टरों के जरिये सहायता मुहैया कराने का आदेश दिया है। इसके बाद जापान के ओकिनावा स्थित अमेरिकी अड्डे से अपने नौसैनिक बिग्रेड को रवाना किया है। इसमें जहाज पर दो परिवहन विमान भी हैं। कई अन्य देशों ने भी फिलीपींस की मदद की पेशकश की है।


Source- News in Hindi

Wednesday, 6 November 2013

Amitabh's Twitter Follwers Crosses 70 lakh Mark

Amitabh Bachchan

मुंबई। सोशल नेटवर्किंग मंच पर सबसे ज्यादा सक्त्रिय बालीवुड के सितारों में से महानायक अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर चहेतों की संख्या 70 लाख के पार पहुंच गई है। इसके लिए उन्होंने अपने प्रशसंकों को शुक्त्रिया कहा है।
71 वर्षीय अमिताभ ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'आप सभी को धन्यवाद। मुझे चाहने वाले 70 लाख से अधिक हो गए हैं।' बिग बी ने अब तक 26 हजार 856 ट्वीट पोस्ट किए और 840 लोगों को फालो किया। वह इस मंच का प्रयोग अपने प्रशंसकों को अपनी दिनचर्या, विशेष अवसरों पर बधाई देने और गहन विचारों के साथ साथ खास मुद्दे पर अपनी राय देने के लिए करते हैं। इसके पहले मंगलवार की रात एक कार्यक्त्रम में मेगास्टार ने गजल एलबम 'डेस्टिनी' को लॉन्च किया, जिसमें गायक अनूप जलोटा, तलत अजीज, पंकज उदास और सुमीत टप्पू की गजलें हैं।
इस मौके पर अमिताभ ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं अच्छी तरह गा नहीं सकता हूं और कभी सीखा भी नहीं। जब लोग गाने को कहते हैं तो गा लेता हूं। आधुनिक तकनीक की वजह से किसी धुन पर गाया जा सकता है। उसी की बदौलत मैंने भी गाया है।


Monday, 4 November 2013

Legendary Pakistani Folk Singer Reshma

Legendary Pakistani Folk Singer Reshma
[नवनीत शर्मा]
प्रसिद्ध पाकिस्तानी लोक गायिका रेशमा के निधन के साथ ही एक सशक्त लोक स्वर हमसे बिछड़ गया। 66 वर्षीय रेशमा का रविवार को लाहौर में निधन हो गया। वह लंबे समय से गले के कैंसर से पीड़ित थीं। दमादम मस्त कलंदर और लंबी जुदाई जैसे गीतों की अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। रेशमा का जन्म राजस्थान में बीकानेर में बंजारा परिवार में हुआ था।
लोक स्वर ऐसा जिसे सुनते हुए राजस्थान के रेगिस्तान की खुरदराहट और बंजारों की रगों में दौड़ती मस्ती पूरी शिद्दत से महसूस होती थी। ज्यादातर भारतीयों के लिए रेशमा से परिचय का अर्थ फिल्म 'हीरो' के गीत, चार दिनां दा प्यार हो रब्बा बड़ी लंबी जुदाई.. से है, लेकिन रेशमा ने जब-जब और जो भी गाया वह पूरे दिल से गाया। यह बख्शीश लोक से सींचे जाने पर ही मिलती है कि मंदर सप्तक से लेकर तार सप्तक तक रेशमा की आवाज में कहीं कोई टूटन नहीं आती। हाय ओ रब्बा नइयो लगदा दिल मेरा.. जैसा गीत गाकर वह हमारे अंदर छिपी हुई शाश्वत उदासी को धीरे-धीरे जगाते हुए मंझे हुए मनोवैज्ञानिक की तरह बाहर ले आती हैं। लोग इसे आज भी याद करते हैं कि पाकिस्तान के ही मशहूर गायक रहे और मेहदी हसन के शिष्य परवेज़ मेहदी के साथ गाया उनका गाना, गोरिए, मैं जाणा परदेस.. में किस तरह रेशमा की सुरीली हूंक परवेज की हरकतों और मुर्कियों पर भारी पड़ी थी। उनकी जवानी से लेकर बुढ़ापे के दौर तक में उनके साक्षात्कारों में एक साफगोई और अविरल विचार प्रवाह हमेशा नजर आया। उर्दू और पंजाबी के मिश्रण में बात करते हुए रेशमा ने कभी नहीं छुपाया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं और भाषा पर उनका कोई अधिकार नहीं है। न रेशमाजी ने वे अदाएं सीखीं जो नए लोग तब भी सीख लेते हैं जब उन्हें संगीत की सही समझ न हो। साक्षात्कार लेने वाले को वह कभी बाबू साहब, कभी बाबू तो कभी बेटा कह कर ही संबोधित करती थीं।

भारत का जिक्र आते ही वह उस सम्मान के बारे में जरूर बात करती थीं जो उन्हें यहां मिला। स्टूडियो में जाने से घबराने वाली रेशमाजी के अनुरोध पर लंबी जुदाई गाना दिलीप कुमार के घर पर रिकॉर्ड हुआ था। वे उन चंद पाकिस्तानी कलाकारों में थीं जिन्हें पाकिस्तान ने समझा और कद्र भी की। उन्हें कॉमेडियन बब्बू बराल और गजल गायक मेहदी हसन जैसे फनकारों की तरह इलाज के लिए गिड़गिड़ाना नहीं पड़ा। यह कहना हालांकि बहुत रवायती होगा, लेकिन सच यही है कि सांस्कृतिक संदर्भो में रेशमा भारत और पाकिस्तान के बीच एक पुल की तरह थीं।

राजस्थान में बसा रेशमा का बंजारा परिवार विभाजन के दौरान कराची चला गया था। उन्हें होश संभालने पर भारत और राजस्थान का पता चला होगा तो शायद न चाहते हुए भी उदासी के साथ एक रिश्ता कायम हो गया होगा। इस बात की पुष्टि उन्होंने अपने कई साक्षात्कारों में की। रेशमा की आवाज में कोई चुलबुला गीत सुन कर ऐसी चुलबुलाहट महसूस होती है जो घोर उदासी के बाद आती है। ऐसा उनके गीत, मेरी हमजोलियां, कुछ यहां कुछ वहां.. को सुनते हुए महसूस किया जा सकता है। रेशमा की यह खूबी रही कि वह उस कराची में रहकर भी अपनी संवेदनशीलता बरकरार रख पाई, जिसके बारे में मुश्ताक अहमद यूसुफी ने लिखा था, 'यहां के मच्छर डीटीटी से नहीं, कव्वालों की तालियों से मरते हैं।'

Source- News in Hindi

Wednesday, 30 October 2013

Diwali resolutions introduced in US


Diwali resolutions

वाशिंगटन। अमेरिका में दोनों दलों की ओर से संसद के दोनों सदनों में दीपावली संबंधी दो अलग-अलग प्रस्ताव पेश किए गए हैं। इनमें इस पर्व के धार्मिक और एतिहासिक महत्व को मान्यता दी गई है।
ऊपरी सदन सीनेट में यह प्रस्ताव सीनेटर मार्क वार्नर और जॉन कॉर्निन ने प्रस्तुत किया। दोनों सीनेटर इंडिया कॉकस के सह अध्यक्ष हैं। दोनों ने भारत और अमेरिका की सरकारों और लोगों के बीच मजूबत संबंधों का समर्थन किया। पिछले सप्ताह सांसद जोए क्राउले और पीटर रोस्कमैन ने निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में दीपावली संबंधी प्रस्ताव पेश किया था। दोनों कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकंस के सह अध्यक्ष हैं। प्रस्ताव में भारतीय मूल के अमेरिकी और दुनिया भर में रह रहे प्रवासी भारतीयों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया गया। इसमें भारत और अमेरिका में धार्मिक विविधता की सराहना की गई है। इस साल पहली बार कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) में दीपावली मनाई जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में सांसदों के भाग लेने की संभावना है। क्राउले ने कहा कि दीपावली का लाखों भारतीयों और भारतीय मूल के अमेरिकियों के लिए बहुत महत्व है। मैं संसद में पहली बार मनाई जाने वाली दीपावली में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस करूंगा। इसकेमाध्यम से सांसद, भारतीय मूल के विशिष्ट अमेरिकी और इस समुदाय के अन्य लोग एक दूसरे के नजदीक आ सकेंगे।

 Source: News in Hindi

Saturday, 26 October 2013

Bebo will be honoured by UK parliament

Kareena kapoor
मुंबई। बिग बी के बाद अब सैफ की बेगम करीना कपूर का ब्रिटिश सरकार की ओर से सम्मानित होने का वक्त आ गया है। ब्रिटिश संसद की हाउस ऑफ कोर्ट विश्व मनोरंजन क्षेत्र में करीना के अहम योगदान की वजह से उन्हें 29 अक्टूबर को सम्मानित करने जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि सिर्फ करीना कपूर ही नहीं बल्कि हाउस ऑफ कोर्ट मनोरंजन क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां जैसी संगीतकार किंबरले वॉल्श, ब्रैडफोर्ड के म्यूजिसियन डायनमो को भी सम्मानित करेगी। 

ये सम्मान ब्रैडफोर्ड मेट्रोपॉलिटन डिस्ट्रिक्ट काउंसिल और एशियन संडे की ओर से दिया जाएगा। पार्लामेंट के सदस्य भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले अमिताभ बच्चन को भी हाउस ऑफ कोर्ट की ओर से ग्लोबल डाइवर्सिटी अवार्ड दिया गया था। साल 2007 में शिल्पा शेंट्टी भी इसमें शिरकत कर चुकी हैं। 

Source: News in Hindi

Monday, 12 August 2013

Posting pictures on Facebook, Twitter unIslamic: Clerics


facebook

नई दिल्ली। भारत की दो प्रमुख इस्लामिक हेल्पलाइनों ने सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक और ट्विटर पर नौजवानों खासकर महिलाओं द्वारा अपना प्रोफाइल बनाने और तस्वीरें पोस्ट करने को गैर इस्लामी करार दिया है।

लखनऊ से संचालित शिया और सुन्नी समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाली इन हेल्पलाइनों पर बड़ी संख्या में यह पूछने के लिए फोन आए हैं कि सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाना इस्लामिक है या नहीं। सुन्नी मुफ्ती अब्दुल इरफान नईमुल हलीम फिरंगी महली ने कहा कि आप फेसबुक पर किसी की तस्वीर नहीं देख सकते हैं और यह फैसला भी नहीं कर सकते हैं कि आप दोस्ती करना चाहते हैं। प्यार मोहब्बत के लिए फेसबुक फायदेमंद नहीं है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को संबंधों के लिए वास्तविक जीवन में देखना चाहिए। इस तरह के बनावटी संबंधों का कोई फायदा नहीं है। मुफ्ती की हेल्पलाइन पर एक महीने में एक हजार फोन कॉल आ चुके हैं। इनमें से आधे फोन इंटरनेट का उपयोग करने के बारे में किए गए थे। 

मुफ्ती महिलाओं के फेसबुक पर प्रोफाइल बनाने व अपनी तस्वीरें पोस्ट करने के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, महिलाओं को फेसबुक या इंटरनेट पर कहीं भी अपनी तस्वीरें पोस्ट नहीं करनी चाहिए। यह गैर मजहबी है। हालांकि उन्होंने व्यवसाय के लिए इंटरनेट के इस्तेमाल को सही बताया है। वहीं अल्पसंख्यक शिया समुदाय के एक मौलवी ने भी मुफ्ती के विचारों का समर्थन किया है। मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा, 'महिलाओं को अपने परिवार के मर्दो के सिवाय कहीं भी अपना चेहरा नहीं दिखाना चाहिए। ऐसे में फेसबुक पर तस्वीरें पोस्ट करना हराम है और गैर इस्लामिक है।' उनके मुताबिक, 'हम तालिबान मानसिकता के नहीं, बल्कि उदारवादी हैं। हम युवाओं को फेसबुक अकाउंट बनाने से नहीं रोकते लेकिन शरई कानून में महिलाओं को तस्वीरें पोस्ट करने की इजाजत नहीं है।' इन हेल्पलाइनों पर रमजान के दौरान फेसबुक खोलने को लेकर भी कई सवाल पूछे गए थे।

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/national-posting-pictures-on-facebook-twitter-unislamic-clerics-10638471.html?src=gg_home

Namo Found Mother Mary on Twitter


BJP

नई दिल्ली [आशुतोष झा]। जीवन के पचासी वर्ष पूरे कर चुकीं मेरी सिंह बैंस के लिए यह परीकथा के सच साबित होने जैसा है। विदेश में बसे चारों बेटों से ऊपर नरेंद्र मोदी को अपना पांचवा बेटा मानने वाली मिसेज बैंस का सपना रविवार को हैदराबाद में पूरा होगा। जर्मनी से आए ट्विटर पर हासिल हुईं 'मदर मेरी' को गुजरात के मुख्यमंत्री हैदराबाद रैली में विशिष्ट स्थान भी प्रदान कर रहे हैं।

शासन-प्रशासन के बाद अपने चुनावी अभियान में भी सोशल मीडिया का नरेंद्र मोदी भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। जमीन के साथ-साथ साइबर संसार के जरिये मोदी सिर्फ अपनी बात लोगों तक पहुंचा ही नहीं रहे हैं, बल्कि सीधा संवाद और जुड़ाव भी बना रहे हैं।

जिस समय केंद्र सरकार और कांग्रेस सोशल मीडिया क्षेत्र में अपनी पहुंच मजबूत बनाने में लगी है, तब मोदी ने लोगों के दिमाग के साथ-साथ दिलों में भी जगह बनाना शुरू कर दिया है। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/national-namo-found-mother-mary-on-twitter-10636733.html

Tuesday, 6 August 2013

All Poor People Should Go to Mental Hospital to Become Rich: Twitter

नई दिल्ली। पहले योजना आयोग ने गरीबी की नई परिभाषा दी और अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से गरीबी पर दिए गए उनके अजीबोगरीब बयान की किरकिरी हो रही है।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लोग राहुल गांधी उर्फ पप्पू [सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर यूजर्स द्वारा दिया गया नाम] के इस बयान की खिल्लियां उड़ा रहे हैं। लोगों ने कहा कि राहुल गांधी की उपलब्धियां और प्रधानमंत्री का भाषण एक ही ट्वीट में व्यक्त हो सकते हैं। 

कुछ रोचक ट्वीट
- सारिका लिखती हैं कि राहुल गांधी के मुताबिक सारे गरीब मेंटल हैं, क्योंकि गरीबी एक मानसिक स्थिति है। तो सभी गरीब को ठीक होने और धनी बनने के लिए मेंटल हॉस्पिटल जाना चाहिए।

-अशोक लिखते हैं कि चलो ऐसे उल फिजूल बयान देकर कुछ तो काम शुरू किया राहुल गांधी ने। 

-सुरेश लिखते हैं कि राहुल गांधी इटालियन नागरिक लगते हैं। 

-दीपाली लिखती हैं कि अगर आपने अब तक राहुल गांधी के काम पर ध्यान नहीं दिया है तो प्लीज अब दे दीजिए। वो भाषण ही बस अच्छा देते हैं।

-केशर लिखते हैं कि मम्मा के बेबी को क्या लगता है कि वो जो भी बकेंगे जनता उसे मान लेगी। 

Wednesday, 31 July 2013

बिना लुंगी पहने शाहरुख ने किया 'लुंगी डांस'

नई दिल्ली। खुद को साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के फैन बताने वाले शाहरुख खान ने चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज होने से पहले एक वीडियो रिलीज किया, जिसमें उन्होंने रजनीकांत के सम्मान में लुंगी डांस किया है। चेन्नई एक्सप्रेस का यह वीडियो यू ट्यूब पर आते ही हिट हो गया है और सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इसकी खूब चर्चा होने लगी। मजे की बात है कि किंग खान ने दीपिका के साथ लुंगी डांस बिना लुंगी पहने किया है।
Shahrukh Khan, Deepika Padukone, Rajnikanth, Lungi Dance, Chennai Express, Yo Yo Honey Singh, Video, You Tube, Twitter, Entertainment News, Tribute to Rajnikanth, Ra One, Fan
इस वीडियो में शाहरुख और दीपिका यो-यो हनी सिंह के गाने पर थिरके हैं। उन्होंने बिल्कुल रजनीकांत के अंदाज में ही डांस किया है। वीडियो में पीछे बैकग्राउंड में रजनी की अलग-अलग तस्वीरें इस्तेमाल की गई हैं। इस वीडियो के रिलीज होने की जानकारी किंग खान ने ट्विटर पर दी। शाहरुख ने जैसे ही इसके रिलीज होने के बारे में ट्वीट किया, लोगों ने इसे लेकर मजेदार और दिलचस्प ट्वीट करने शुरू कर दिए और लुंगी डांस टॉप ट्रेंड में आ गया।
Read More..

Tuesday, 9 August 2011

Twitter Is Launching Its Own Photosharing Service


Twitter has been completely emphatic about where developers should stake a claim, with Twitter Platform Lead Ryan Sarver warning the ecosystem to stay away from building “client apps that mimic or reproduce the mainstream Twitter consumer client experience.” 

Well if Sarver stays true to his word the Twitpics and Yfrogs of the world can just give it up now. According to multiple sources, Twitter is on the verge of announcing its own built in Twitpic competitor. Like tomorrow, if things go according to plan (naturally this post might change that).

This shouldn’t really come as a surprise to anyone,  as photosharing is the next logical step of Twitter expanding its in app experience. It’s basically grabbing at low hanging fruit.

Twitter is flinging money around; It just spent $40 million on power user client Tweetdeck which represents 13% of its userbase. It’s only natural that they would spend more resources on photosharing, especially considering how much money is being poured into the white hot space and that images were the crux of the success of competitor Facebook.

I’ve got no details on what exactly the photosharing URL shortener will be if any (Twitter has owned Twimg.com for a long time) or what the Twitter for Photos product will look like. Just that it’s coming, soon. And if they’re smart they’ll put ads on it.