Showing posts with label Chennai Express. Show all posts
Showing posts with label Chennai Express. Show all posts

Monday, 6 January 2014

Dhoom 3 crosses 500 crore mark

मुंबई। आमिर खान की फिल्म धूम-3 को भले ही रिलीज हुए 2 हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धूम अब भी जारी है। धूम-3 ने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन बनाकर इतिहास रच दिया। यह कारनामा करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म है। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने भी अपनी फिल्म जय हो के रिलीज होने से पहले ही यह उम्मीद छोड़ दी है कि वो यह रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे।

धूम-3 ने रिलीज के 17वें दिन व‌र्ल्डवाइड 501.35 करोड़ का कलेक्शन किया। अब सवाल यह है कि कौन सी फिल्म धूम-3 का रिकॉर्ड तोड़ सकती। 24 जनवरी को रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म जय हो से भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल की उम्मीद है, लेकिन सल्लू मियां के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि वे धूम-3 के रिकॉर्ड को फिलहाल अपने दिमाग में नहीं रख रहे क्योंकि यह रिकॉर्ड तोड़ना तो उन्हें भी बेहद मुश्किल लग रहा है। हां, सलमान की जय हो शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ देगी तो जरूर उनके लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि शाहरुख और सलमान की प्रतिद्वंद्विता के बारे में सब जानते हैं। 

अगर धूम-3 की बात करें तो यह फिल्म भारत में लगभग 352 और विदेश में लगभग 150 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती भारत में 300 करोड़ कमाने की है। इस जादुई आंकड़े से धूम-3 अभी लगभग 33 करोड़ दूर है। 

Wednesday, 1 January 2014

Dhoom 3 has set a worldwide benchmark

मुंबई। आमिर खान की फिल्म धूम थ्री ने पहले ही इंडियन बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, लेकिन अब फिल्म ने दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जी हां पाकिस्तान में धूम मचाने के बाद फिल्म ने ओवरसीज में भी धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये की कमाई करके एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने एक हफ्ते में घरेलू बाजार में 319 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का ओवरसीज बिजनेस 2.1 करोड़ डॉलर रहा। इस फिल्म ने ओवरसीज में अब तक हिट रही कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। धूम थ्री ने विदेश में कुल 450 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

ओवरऑल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में

धूम थ्री : 450 करोड
चेन्नई एक्सप्रेस : 422 करोड़
थ्री इडियट्स : 395 करोड़
कृष थ्री : 374 करोड़
एक था टाइगर : 319 करोड़ रुपये 

Sunday, 29 December 2013

Top 10 Bollywood Movies of 2013 by Box Office

 
बॉलीवुड के लिए 2013 बेहतरीन साल रहा। अभी तक 100 करोड़ क्लब बॉलीवुड के लिए बेंचमार्क रहा था, लेकिन इस बार यह 200 करोड़ हो गया और कुछ ही महीनों के भीतर तीन फिल्मों ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री की। आइए आपको 2013 की टॉप टेन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया और 2013 को बॉलीवुड को यादगार बना दिया।



1. धूम-3: अब तक यह फिल्म लगभग 2010 करोड़ रुपए कमा चुकी है और माना जा रहा है कि यह फिल्म 300 करोड़ का नया क्लब बनाएगी। यही वजह है कि आमिर खान, कट्रीना कैफ और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को इस साल की सबसे कामयाब फिल्म कहना गलत नहीं होगा।

2. कृष-3: रितिक रोशन की इस फिल्म ने उम्मीद से बढ़कर मुनाफा कमाया। दिवाली पर रिलीज हुई कृष-3 ने लगभग 240 करोड़ रुपए कमाकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। 

3. चेन्नई एक्सप्रेस: शाहरुख खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ओपनिंग की और पेड प्रिव्यू मिलाकर सिर्फ तीन दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री की। यह 200 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म थी।

4. ये जवानी है दीवानी: रणबीर कपूर और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने मिलकर ऐसा धमाल मचाया कि इस साल रिलीज हुई सभी फिल्मों को बहुत पीछे छोड़ दिया। अयान मुखर्जी की इस फिल्म ने लगभग 190 रुपए का कारोबार किया और सबसे सफल फिल्म बन गई। हालांकि बाद में चेन्नई एक्सप्रेस, कृष-3 और धूम-3 ने इस फिल्म को पछाड़ दिया।

5. राम-लीला: दीपिका पादुकोण के लिए ये साल यादगार रहा। राम-लीला इस साल आई उनकी चौथी फिल्म थी और इसने भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री की। 110 करोड़ के कलेक्शन के साथ यह 2013 की पांचवीं सबसे कामयाब फिल्म रही।

6. भाग मिल्खा भाग: ओलंपियन मिल्खा सिंह पर बनी यह फिल्म न सिर्फ समीक्षकों को भायी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इसने सफलता के झंडे गाड़े। मिल्खा सिंह के रोल में फरहान ने बेहतरीन एक्टिंग की और फिल्म ने लगभग 103 करोड़ रुपए कमाकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी।

7. ग्रैंड मस्ती: इस फिल्म का 100 करोड़ क्लब में आना इस साल की सबसे बड़ी खबर रही क्योंकि किसी ने ग्रैंड मस्ती की इतनी बड़ी कामयाबी की उम्मीद नहीं की थी। यह 100 करोड़ क्लब में जगह बनाने वाली बॉलीवुड की पहली अडल्ट कॉमेडी फिल्म है।

8. रेस-2: दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और जॉन अब्राहम ने मिलकर इस फिल्म को कामयाब बनाया और फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया। इस फिल्म से एक बार फिर यह साबित हुआ कि सीक्वल ही भी सुपरहिट बन सकते हैं।

9. आशिकी-2: 90 के दशक में आई आशिकी का सीक्वल इतना हिट होगा, किसी ने सोचा नहीं था। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर जैसे नए सितारों की एक्टिंग और फिल्म का संगीत दर्शकों को इतना पसंद आया कि इस फिल्म ने लगभग 85 करोड़ कमाकर समीक्षकों को भी हैरान कर दिया।

10. स्पेशल 26: नीरज पांडे की यह फिल्म अपनी जबरदस्त सस्पेंस वाली कहानी के चलते हिट हुई। अक्षय कुमार और अनुपम खेर के साथ सभी कलाकारों ने बेहतरीन एक्टिंग की और इस फिल्म ने लगभग 70 करोड़ का बिजनेस किया। 

Dhoom 3 Breaks Chennai Express record


नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म धूम थ्री का बॉक्स ऑफिस पर सफर लगातार जारी है। इस फिल्म ने रविवार को लगभग 19.50 करोड़ कमाने के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 227 करोड़ का कलेक्शन कर लिया और बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को पीछे छोड़ दिया। चेन्नई एक्सप्रेस ने 226.70 करोड़ कमाए थे। 

धूम-3 से आगे अब सिर्फ एक ही फिल्म है और वो है रितिक रोशन की कृष-3। कृष-3 के नाम 240.50 करोड़ का रिकॉर्ड है और माना जा रहा है कि कल तक धूम-3 रितिक की इस फिल्म को भी पीछे छोड़ देगी। लेकिन आमिर यही नहीं रुकना चाहते, बल्कि वो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचना चाहते हैं।
बॉलीवुड के ट्रेड विश्लेषकों का कहना है कि धूम-3 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली फिल्म बन सकती है। एक हफ्ते के अंदर धूम-3 यह कारनामा कर सकती है। धूम-3 ने रिलीज होने के सिर्फ दस दिन के अंदर 227 करोड़ का कारोबार कर लिया इसलिए 300 करोड़ का कलेक्शन इस फिल्म के लिए बहुत मुश्किल नहीं माना जा रहा। 

Thursday, 21 November 2013

When deepika gets compliment for ram leela

Deepika Padukone
मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सितारे इन दिनों खूब चमक रहे हैं। उनके साथ वह सब कुछ हो रहा है, जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की होगी। एक साल में लगातार तीन बड़ी हिट फिल्में देकर फिल्म निर्माताओं की सबसे फेवरेट अभिनेत्री बन जाना, फिर बिग बी से फिल्म 'राम-लीला' में अपने अभिनय की तारीफ सुनकर बाग-बाग हो जाना और अब अपने एक्स ब्यॉयफ्रेंड यानी रणबीर कपूर के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू सिंह की वाहवाही बटोरना। साथ में मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर ने भी उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। दीपिका की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

खबर है कि दीपिका की फिल्म रामलीला की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने फिल्म में दीपिका के शानदार अभिनय के लिए उनकी जमकर तारीफ की, बल्कि दीपिका को आगे बढ़ने की दुआ भी दी। यही नहीं नीतू सिंह ने पुरानी सारी बातें भुलाकर दीपिका को गले भी लगाया।

आपको याद होगा रणबीर से ब्रेकअप के बाद जब दीपिका करण जौहर के चैट शो में गईं थीं, वहां उन्होंने रणबीर की जमकर धुलाई की थी। जिससे ऋषि और नीतू काफी खफा हो गए थे। लेकिन रामलीला की स्क्रीनिंग में दोनों जिस तरह से दीपिका से मिले इससे लगता है कि उनकी नाराजगी दीपिका से खत्म हो गई है। उनके दिल में दोनों के रिश्ते को लेकर कोई रंजिश नहीं है।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के बीच अब कुछ नहीं है। हालांकि दोनों ने हमेशा इस बात को स्वीकार किया है कि प्यार का रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे।

Source- Entertainment Hindi News

Thursday, 7 November 2013

Krrish 3 Crosses 150 Crore Mark, Beats Chennai Express 6 Days Collection Record

Krrish 3

नई दिल्ली। छुट्टियां खत्म होने के बावजूद रितिक रोशन की फिल्म कृष-3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफर जारी है। सिर्फ छह दिन के अंदर यह फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। माना जा रहा है कि शनिवार तक यह फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर जाएगी। एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई का चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद रितिक की इस फिल्म ने शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस का 6 दिन का कलेक्शन का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कृष-3 के 150 करोड़ का कारोबार करने की पुष्टि ट्विटर पर की। उन्होंने ट्वीट किया, 'कृष-3 ने बुधवार को 18.11 करोड़ का कारोबार किया और अब तक यह फिल्म 152.98 करोड़ रुपए कमा चुकी है।' तरण आदर्श ने कहा कि इस वीकेंड तक यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।
कृष-3 की रफ्तार देखकर माना जा रहा है कि चेन्नई एक्सप्रेस को पछाड़कर यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। 15 नवंबर को रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की फिल्म रामलीला के रिलीज होने तक कृष-3 का मैदान साफ है। 

 Source- News in Hindi

Tuesday, 13 August 2013

Shahrukh Khan in Chennai Express


shahrukh khan

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान को लोग 'शाहरुख खान' नाम के साथ-साथ 'राज' और 'राहुल' नाम से भी जानते हैं। हिन्दी सिनेमा की सुपरहिट फिल्में डर, दिल तो पागल है, जमाना दीवाना, हर दिल जो प्यार करेगा, कुछ कुछ होता है, में किंग खान का नाम राहुल था जबकि मोहब्बतें, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, बादशाह, चलते चलते, सभी फिल्मों में उनका फिल्मी नाम राज था। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं कि शाहरुख खान को राहुल नाम से प्यार हो गया है।

दरअसल कल 9 अगस्त को शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज होने वाली है जिसमें उनके फिल्मी किरदार का नाम राहुल है। शाहरुख ने अंतिम बार साल 2001 में फिल्म कभी खुशी कभी गम में राहुल नाम रखा था। 

शाहरुख ने आज तक जितनी भी फिल्मों में राहुल नाम का किरदार निभाया है वो सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। उम्मीद तो यही है कि शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस बॉक्स ऑफिस पर करोड़ो की कमाई करेगी। ऐसा नहीं है कि सिर्फ शाहरुख खान को ही किसी एक फिल्मी नाम से प्यार है। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, राज कपूर आदि कई ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें अपने किसी एक फिल्मी नाम से इतना प्यार हो गया कि अधिकांश फिल्मों में अपने किरदार का वही नाम रखने लगे। 

फिल्म जंजीर, दीवार, डॉन, काला पत्थर, शहंशाह, अग्निपथ आदि तमाम फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने अपना नाम विजय रखा। अजय देवगन ने फिल्म फूल और कांटे, सुहाग, जंग, इश्क जैसी सभी फिल्मों में अपना नाम अजय ही रखा। फिल्म क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान और उपकार जैसी सुपरहिट फिल्मों में मनोज कुमार ने अपना नाम 'भारत' रखा जिस कारण उन्हें बाद में भारत नाम से भी पहचाना जाने लगा। सलमान खान जिन्हें लड़कियां प्यार से 'प्रेम' बुलाती हैं उन्हें यह नाम भी अपनी फिल्मों के जरिए ही मिला है। फिल्म मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं, कहीं प्यार न हो जाये, तमाम सुपरहिट फिल्मों में उनका नाम प्रेम था। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/controversy-shahrukh-khan-in-chennai-express-10631553.html

Monday, 5 August 2013

Shahrukh-Deepika on ramp

Shahrukh Khan
रैंप पर चली 'चेन्नई एक्सप्रेस'

नई दिल्ली [ज्योति द्विवेदी]। फैशनपरस्तों को फैशन के कई नए फंडे थमाकर 'कुटूर फैशन वीक 2013' रविवार को अलविदा कह गया। पांच दिन तक चले फैशन के इस उत्सव ने दूल्हों को घाघरा पहनने का सलीका सिखा दिया, तो दुल्हनों को साड़ी गाउन पहना कर विक्टोरियन एरा को फ्लॉन्ट करने का तरीका बता दिया। दूल्हा-दुल्हन के साथ ही पार्टी करने के शौकीनों को भी अपना पार्टी वॉर्डरोब अपडेट करने के कई तरीके पता लग गए। आखिरी दिन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो में किंग खान शाहरुख और दीपिका पादुकोण ने विक्टोरियन एरा के लुक में रैंपवॉक किया।

होटल ताज में हुए कुटूर वीक के ग्रैंड फिनाले में स्टेज पर ब्रिटिश पार्टी का दृश्य क्रिएट किया गया था। शो में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए विंटेज लुक वाले लहंगों और गाउन जैसे परिधानों का प्रदर्शन किया गया। इस भव्य रैंप पर शो के अंत में जब रॉयल ब्लू वेल्वेट लहंगा-चोली में दीपिका पादुकोण ने वॉक किया तो हॉल तालियों से गूंज उठा।
Source.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-shahrukhdeepika-on-ramp-10623181.html

Wednesday, 31 July 2013

बिना लुंगी पहने शाहरुख ने किया 'लुंगी डांस'

नई दिल्ली। खुद को साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के फैन बताने वाले शाहरुख खान ने चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज होने से पहले एक वीडियो रिलीज किया, जिसमें उन्होंने रजनीकांत के सम्मान में लुंगी डांस किया है। चेन्नई एक्सप्रेस का यह वीडियो यू ट्यूब पर आते ही हिट हो गया है और सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इसकी खूब चर्चा होने लगी। मजे की बात है कि किंग खान ने दीपिका के साथ लुंगी डांस बिना लुंगी पहने किया है।
Shahrukh Khan, Deepika Padukone, Rajnikanth, Lungi Dance, Chennai Express, Yo Yo Honey Singh, Video, You Tube, Twitter, Entertainment News, Tribute to Rajnikanth, Ra One, Fan
इस वीडियो में शाहरुख और दीपिका यो-यो हनी सिंह के गाने पर थिरके हैं। उन्होंने बिल्कुल रजनीकांत के अंदाज में ही डांस किया है। वीडियो में पीछे बैकग्राउंड में रजनी की अलग-अलग तस्वीरें इस्तेमाल की गई हैं। इस वीडियो के रिलीज होने की जानकारी किंग खान ने ट्विटर पर दी। शाहरुख ने जैसे ही इसके रिलीज होने के बारे में ट्वीट किया, लोगों ने इसे लेकर मजेदार और दिलचस्प ट्वीट करने शुरू कर दिए और लुंगी डांस टॉप ट्रेंड में आ गया।
Read More..