मुंबई। आमिर खान की फिल्म धूम-3 को भले ही रिलीज हुए 2 हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धूम अब भी जारी है। धूम-3 ने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन बनाकर इतिहास रच दिया। यह कारनामा करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म है। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने भी अपनी फिल्म जय हो के रिलीज होने से पहले ही यह उम्मीद छोड़ दी है कि वो यह रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे।
धूम-3 ने रिलीज के 17वें दिन वर्ल्डवाइड 501.35 करोड़ का कलेक्शन किया। अब सवाल यह है कि कौन सी फिल्म धूम-3 का रिकॉर्ड तोड़ सकती। 24 जनवरी को रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म जय हो से भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल की उम्मीद है, लेकिन सल्लू मियां के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि वे धूम-3 के रिकॉर्ड को फिलहाल अपने दिमाग में नहीं रख रहे क्योंकि यह रिकॉर्ड तोड़ना तो उन्हें भी बेहद मुश्किल लग रहा है। हां, सलमान की जय हो शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ देगी तो जरूर उनके लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि शाहरुख और सलमान की प्रतिद्वंद्विता के बारे में सब जानते हैं।
अगर धूम-3 की बात करें तो यह फिल्म भारत में लगभग 352 और विदेश में लगभग 150 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती भारत में 300 करोड़ कमाने की है। इस जादुई आंकड़े से धूम-3 अभी लगभग 33 करोड़ दूर है।
Source: Bollywood News in Hindi
No comments:
Post a Comment