Showing posts with label Dhoom 3. Show all posts
Showing posts with label Dhoom 3. Show all posts

Monday, 23 June 2014

Aamir accepts packet of sweets at ‘Star Parivaar awards’ show

Aamir Khan
The 49-year-old actor was honoured for his contribution to society through his TV show, which deals with social problems like rape, injustice to women, corruption and education issues.
  
"I am happy to be accepting this honour. But I don't think you should be giving me sweets because post 'Dhoom 3' I have put on a lot of weight. I think the success of the film has been too much for me," said Aamir, who was accompanied by his wife Kiran Rao for the ceremony on Sunday night.

Reflecting on his 25-year-old career, Aamir said he has been very lucky to get opportunities to work with great directors.


Wednesday, 8 January 2014

Why Hrithik Upset with Aamir's Dhoom 3 success?

मुंबई। एक तरफ जहां आमिर खान की फिल्म 'धूम थ्री' रिकार्ड पर रिकार्ड बना रही है वहीं इसे लेकर रितिक रोशन की नाराजगी भी सिर चढ़कर बोलने लगी है। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक धूम थ्री अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जो इससे पहले 'कृष थ्री' थी।

रितिक ने हाल ही में अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि मीडिया उनके निजी जीवन के बारे में जो मन आए वही कह रहा है। उन्होंने लिखा कि मीडिया का एक वर्ग है जो उनकी फिल्मों की सफलता को झूठा कह रहा है। उन्होंने इसे बिल्कुल गलत कहा है। उनका कहना है कि कृष थ्री ने विदेश में कुल 55 करोड़ रुपये और भारत में 250 करोड़ रुपये कमाए हैं। मीडिया को इस सफलता से क्या परेशानी है। उन्होंने आगे लिखा कि दूसरों की कामयाबी से कभी असहज महसूस नहीं करना चाहिए। बल्कि सीखना चाहिए। 

गौरतलब है कि हाल ही में रितिक रोशन के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। वे अपनी पत्नी सुजैन खान से अलग हो गए और अब उनके पिता से उनके अलगाव की खबरें तेज हो रही हैं। 

Monday, 6 January 2014

Dhoom 3 crosses 500 crore mark

मुंबई। आमिर खान की फिल्म धूम-3 को भले ही रिलीज हुए 2 हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धूम अब भी जारी है। धूम-3 ने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन बनाकर इतिहास रच दिया। यह कारनामा करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म है। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने भी अपनी फिल्म जय हो के रिलीज होने से पहले ही यह उम्मीद छोड़ दी है कि वो यह रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे।

धूम-3 ने रिलीज के 17वें दिन व‌र्ल्डवाइड 501.35 करोड़ का कलेक्शन किया। अब सवाल यह है कि कौन सी फिल्म धूम-3 का रिकॉर्ड तोड़ सकती। 24 जनवरी को रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म जय हो से भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल की उम्मीद है, लेकिन सल्लू मियां के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि वे धूम-3 के रिकॉर्ड को फिलहाल अपने दिमाग में नहीं रख रहे क्योंकि यह रिकॉर्ड तोड़ना तो उन्हें भी बेहद मुश्किल लग रहा है। हां, सलमान की जय हो शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ देगी तो जरूर उनके लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि शाहरुख और सलमान की प्रतिद्वंद्विता के बारे में सब जानते हैं। 

अगर धूम-3 की बात करें तो यह फिल्म भारत में लगभग 352 और विदेश में लगभग 150 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती भारत में 300 करोड़ कमाने की है। इस जादुई आंकड़े से धूम-3 अभी लगभग 33 करोड़ दूर है। 

Sunday, 5 January 2014

DOCTORS world by wearing warm clothes

वाराणसी। जाहिर है कि यह सब कुछ प्रतीकात्मक ही है मगर जब भगवान को गर्म कपड़े पहना दिए जाएं तो समाज के लिए संदेश साफ है-संभल जाओ, जाड़ा पड़ रहा है। 

लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर के पास ही स्थित है सीताराम मंदिर। स्थापित हैं सभी भाइयों, माता जानकी व बजरंग बली के साथ प्रभु श्रीराम की मूर्तियां। थरथरा देने वाले जाड़ा को ध्यान में रखते हुए अब जगत के पालनहार को भी गर्म कपड़े पहना दिए गए हैं। माता सीता को जहां ऊनी स्कार्फ बांधा गया है वहीं प्रभु राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व हनुमान जी को पहनाई गई हैं ऊनी टोपियां।

 इसके अलावा सभी प्रतीक प्रतिमाओं को जरी के मोटे कपड़े व स्वेटर पहनाए गए हैं। रंग बिरंगे स्वेटरों, टोपियों व स्कार्फ में सजे राम-सीता को देख भक्तों को भी जाड़े की ताकत का अहसास होने लगता है। रविवार की अलसाई सुबह में रह रहकर पानी की रिमझिम फुहार लोगों को बिस्तर न छोडऩे के लिए मजबूर कर रही थी। धूप और बदली के बीच भगवान भाष्कर का सदाबहार खेल जारी था। हल्की रिमझिम के बीच चल रही मंद वायु ने लोगों को चपंत जाड़े का भरपूर मजा दिया हालांकि यह आम आदमी के लिए मुसीबत ही है। 

करीब एक सप्ताह से सात से आठ डिग्री के न्यूनतम तापमान के बीच थिरक रहे पारे ने अल सुबह उठकर काम करने को विवश गृहणियों को खासा परेशान किया है। छोटे बच्चों के स्कूल तो बंद हैं लिहाजा राहत की कुछ गुंजाइश है मगर बड़ों का क्या किया जाए जिन्हें दफ्तर, प्रतिष्ठान, कारोबार या कि फिर कालेज जाना ही जाना है। हालांकि रविवार होने से राहत जरूर रही। सामान्य चल रहे परिवहन सिस्टम की वजह साफ है। आसमान कदरन साफ रहने से ओस, हल्की धुंध व ग्रामीण इलाकों में कुछ कोहरा तो जरूर है मगर ऐसा कुछ नहीं कि जिससे बस अथवा रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो जाएं। रेल सेवाएं फिलहाल सामान्य हैं और ट्रेनें अधिकतम एक से डेढ़ घंटे विलंब पर आ जा रही हैं। 

हालांकि रविवार के मौसम को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक दो दिनों में अब कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा जिससे परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

Wednesday, 1 January 2014

Dhoom 3 has set a worldwide benchmark

मुंबई। आमिर खान की फिल्म धूम थ्री ने पहले ही इंडियन बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, लेकिन अब फिल्म ने दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जी हां पाकिस्तान में धूम मचाने के बाद फिल्म ने ओवरसीज में भी धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये की कमाई करके एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने एक हफ्ते में घरेलू बाजार में 319 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का ओवरसीज बिजनेस 2.1 करोड़ डॉलर रहा। इस फिल्म ने ओवरसीज में अब तक हिट रही कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। धूम थ्री ने विदेश में कुल 450 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

ओवरऑल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में

धूम थ्री : 450 करोड
चेन्नई एक्सप्रेस : 422 करोड़
थ्री इडियट्स : 395 करोड़
कृष थ्री : 374 करोड़
एक था टाइगर : 319 करोड़ रुपये 

Sunday, 29 December 2013

Top 10 Bollywood Movies of 2013 by Box Office

 
बॉलीवुड के लिए 2013 बेहतरीन साल रहा। अभी तक 100 करोड़ क्लब बॉलीवुड के लिए बेंचमार्क रहा था, लेकिन इस बार यह 200 करोड़ हो गया और कुछ ही महीनों के भीतर तीन फिल्मों ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री की। आइए आपको 2013 की टॉप टेन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया और 2013 को बॉलीवुड को यादगार बना दिया।



1. धूम-3: अब तक यह फिल्म लगभग 2010 करोड़ रुपए कमा चुकी है और माना जा रहा है कि यह फिल्म 300 करोड़ का नया क्लब बनाएगी। यही वजह है कि आमिर खान, कट्रीना कैफ और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को इस साल की सबसे कामयाब फिल्म कहना गलत नहीं होगा।

2. कृष-3: रितिक रोशन की इस फिल्म ने उम्मीद से बढ़कर मुनाफा कमाया। दिवाली पर रिलीज हुई कृष-3 ने लगभग 240 करोड़ रुपए कमाकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। 

3. चेन्नई एक्सप्रेस: शाहरुख खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ओपनिंग की और पेड प्रिव्यू मिलाकर सिर्फ तीन दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री की। यह 200 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म थी।

4. ये जवानी है दीवानी: रणबीर कपूर और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने मिलकर ऐसा धमाल मचाया कि इस साल रिलीज हुई सभी फिल्मों को बहुत पीछे छोड़ दिया। अयान मुखर्जी की इस फिल्म ने लगभग 190 रुपए का कारोबार किया और सबसे सफल फिल्म बन गई। हालांकि बाद में चेन्नई एक्सप्रेस, कृष-3 और धूम-3 ने इस फिल्म को पछाड़ दिया।

5. राम-लीला: दीपिका पादुकोण के लिए ये साल यादगार रहा। राम-लीला इस साल आई उनकी चौथी फिल्म थी और इसने भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री की। 110 करोड़ के कलेक्शन के साथ यह 2013 की पांचवीं सबसे कामयाब फिल्म रही।

6. भाग मिल्खा भाग: ओलंपियन मिल्खा सिंह पर बनी यह फिल्म न सिर्फ समीक्षकों को भायी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इसने सफलता के झंडे गाड़े। मिल्खा सिंह के रोल में फरहान ने बेहतरीन एक्टिंग की और फिल्म ने लगभग 103 करोड़ रुपए कमाकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी।

7. ग्रैंड मस्ती: इस फिल्म का 100 करोड़ क्लब में आना इस साल की सबसे बड़ी खबर रही क्योंकि किसी ने ग्रैंड मस्ती की इतनी बड़ी कामयाबी की उम्मीद नहीं की थी। यह 100 करोड़ क्लब में जगह बनाने वाली बॉलीवुड की पहली अडल्ट कॉमेडी फिल्म है।

8. रेस-2: दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और जॉन अब्राहम ने मिलकर इस फिल्म को कामयाब बनाया और फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया। इस फिल्म से एक बार फिर यह साबित हुआ कि सीक्वल ही भी सुपरहिट बन सकते हैं।

9. आशिकी-2: 90 के दशक में आई आशिकी का सीक्वल इतना हिट होगा, किसी ने सोचा नहीं था। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर जैसे नए सितारों की एक्टिंग और फिल्म का संगीत दर्शकों को इतना पसंद आया कि इस फिल्म ने लगभग 85 करोड़ कमाकर समीक्षकों को भी हैरान कर दिया।

10. स्पेशल 26: नीरज पांडे की यह फिल्म अपनी जबरदस्त सस्पेंस वाली कहानी के चलते हिट हुई। अक्षय कुमार और अनुपम खेर के साथ सभी कलाकारों ने बेहतरीन एक्टिंग की और इस फिल्म ने लगभग 70 करोड़ का बिजनेस किया। 

Dhoom 3 Breaks Chennai Express record


नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म धूम थ्री का बॉक्स ऑफिस पर सफर लगातार जारी है। इस फिल्म ने रविवार को लगभग 19.50 करोड़ कमाने के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 227 करोड़ का कलेक्शन कर लिया और बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को पीछे छोड़ दिया। चेन्नई एक्सप्रेस ने 226.70 करोड़ कमाए थे। 

धूम-3 से आगे अब सिर्फ एक ही फिल्म है और वो है रितिक रोशन की कृष-3। कृष-3 के नाम 240.50 करोड़ का रिकॉर्ड है और माना जा रहा है कि कल तक धूम-3 रितिक की इस फिल्म को भी पीछे छोड़ देगी। लेकिन आमिर यही नहीं रुकना चाहते, बल्कि वो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचना चाहते हैं।
बॉलीवुड के ट्रेड विश्लेषकों का कहना है कि धूम-3 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली फिल्म बन सकती है। एक हफ्ते के अंदर धूम-3 यह कारनामा कर सकती है। धूम-3 ने रिलीज होने के सिर्फ दस दिन के अंदर 227 करोड़ का कारोबार कर लिया इसलिए 300 करोड़ का कलेक्शन इस फिल्म के लिए बहुत मुश्किल नहीं माना जा रहा। 

Thursday, 26 December 2013

Aamir starts a new trend in b town, No promotions makes a film superhit


मुंबई। जहां एक ओर स्टार्स अपनी फिल्म प्रचार और उसे हिट बनाने के लिए तरह-तरह के फंडे अपनाते रहते हैं, वहीं मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने धूम-3 का कम-से-कम प्रमोशन किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही। आमिर खान ने ऐसा करके बी टाउन में एक नया ट्रेंड का आगाज कर दिया है और बॉलीवुड को बिना प्रमोशन के फिल्म सुपरहिट कराने का फॉमूर्ला दे दिया।

जैसा कि आप जानते हैं कि आमिर ने धूम थ्री के प्रमोशन के लिए किसी भी रियलिटी शो का सहारा नहीं लिया। ना ही फिल्म के गानों का ज्यादा प्रचार किया। आमिर ने बहुत पहले से ही फिल्म प्रमोशन की एक अलग ही स्ट्रैटेजी बना ली थी और फिल्म की सफलता को देखते हुए लगता है कि वह अच्छी तरह से काम कर गई।
कुछ ट्रेड एनालिस्ट बताते हैं कि आमिर का फंडा था पब्लिसिटी में पैसे खर्च करके कोई फायदा नहीं है, इससे बेहतर है कि फिल्म की कहानी पर ज्यादा काम किया जाए। इसलिए आमिर ने शुरू से ही फिल्म प्रचार के कोई भी हथकंडे नहीं अपनाए। इसके बगैर ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में आसानी से शामिल हो गई। यही नहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कई नई रिकॉर्ड भी कायम कर दिए।

आमिर ने बहुत पहले ही कह दिया था कि वे फिल्म के गानों का ज्यादा प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने निर्माताओं से भी कहा था कि वे किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। स्टार्स अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए आए दिन किसी न किसी टीवी शो में अपनी हाजिरी दर्ज कराने पहुंच ही जाते हैं। फिल्म को ज्यादा से ज्यादा पब्लिसिटी मिले और फिल्म हिट हो,लेकिन आमिर का तो फंडा ही और था। खामोशी से उन्होंने अपनी फिल्म हिट करा दी और धूम थ्री बन गई बॉलीवुड ब्लॉकबास्टर हिट। 

Source : Entertainment News in Hindi

Monday, 2 December 2013

PowerGrid's Rs 7,083 cr FPO opens today

Power Grid Corporation of India Ltd
मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिडकॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का एफपीओ (फॉलोऑन पब्लिक ऑफर) मंगलवार को खुलेगा। यह छह दिसंबर को बंद होगा। इस इश्यू के जरिये कंपनी अपनी 17 फीसद हिस्सेदारी बाजार में बेचेगी। इसमें सरकार की चार फीसद हिस्सेदारी होगी। वहीं, कंपनी 13 फीसद नई इक्विटी जारी होगी। इससे 7,083 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।
कंपनी के चेयरमैन और एमडी आरएन नायक ने सोमवार को बताया कि इस विनिवेश से हमारे 48,354 करोड़ रुपये के 27 ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट को मदद मिलेगी। संस्थागत निवेशकों के लिए यह ऑफर पांच दिसंबर को ही बंद हो जाएगा। इस एफपीओ का प्राइस बैंड 85-90 रुपये रखा गया। कंपनी इस ऑफर में 78.70 करोड़ शेयर बाजार में पेश करेगी। इस बिक्री से कंपनी को लगभग 5,717 करोड़ और सरकार को 1,758 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। कंपनी की नई इक्विटी में से 2.4 फीसद शेयर कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
इश्यू के कुल आकार में से 50 फीसद संस्थागत निवेशकों, 35 फीसद खुदरा निवेशकों और 15 फीसद एचएनआइ के लिए होंगे। खुदरा निवेशकों को इश्यू प्राइस में पांच फीसद की छूट मिलेगी। सरकार की पावर ग्रिड में हिस्सेदारी 69.42 फीसद है।
एनटीपीसी का टैक्स फ्री बांड
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक एनटीपीसी का टैक्स फ्री बांड भी मंगलवार को बाजार में आ रहा है। इसके जरिये कंपनी ने 1,750 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।
कंपनी के सीएमडी अरुप रॉय चौधरी ने बताया कि 20 साल के इंतजार के बाद हमने यह टैक्स फ्री इश्यू पेश किया है, जो 16 दिसंबर को बंद होगा।

Friday, 15 November 2013

Aamir Can't but Shahrukh Can do It

Shahrukh khan
मुंबई। आमिर खान और कई बॉलीवुड स्टार्स की ओर से फेयरनेस क्रीम के प्रचार या उसके विज्ञापनों से दूर रहने की खबर ने जरूर शाहरुख खान को असमंजस में डाल दिया है। जी हां हाल ही में आमिर खान ने किसी भी कंपनी की फेयरनेस क्रीम के एंडोर्समेंट से इन्कार कर दिया है। सिर्फ आमिर नहीं बल्कि कई और स्टार्स ने भी ऐसे विज्ञापनों से दूर रहने की बात कही है।

सूत्रों ने बताया कि आमिर खान ने हाल ही में फेयरनेस क्रीम की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि भगवान ने जैसा रूप दिया है वह हमारे लिए तोहफे जैसा है, उसके साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कभी इस तरह की क्रीम के एंडोर्समेंट का ऑफर आता भी है, तो वे मना कर देंगे। 

यही नहीं कुछ दिनों पहले कंगना रनौत ने भी फेयरनस क्रीम से दूर रहने की बात पर मुहर लगा दी। ऐसे ही कई ओर सितारों ने फेयरनेस क्रीम के एंडोर्समेंट से इन्कार कर दिया। इसके बाद शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। वे काफी समय से ही एक कंपनी की फेयरनेस क्रीम के एंडोर्समेंट से जुड़े हैं। 

गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त में शाहरुख खान के खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी, उसमें युवाओं को फेयरनेस क्रीम के इस्तेमाल पर भ्रमित किया जा रहा था। 

Monday, 11 November 2013

Aamir khan surprise Gift to wife Kiran Rao

Aamir Khan

गुवाहाटी। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों पत्‍‌नी किरण राव, बेटे आजाद और फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ असम में हैं। किरण के 40वें जन्मदिन को कुछ खास बनाने के लिए आमिर पिछले तीन महीने से इस ट्रिप की तैयारी कर रहे थे।
दरअसल, किरण कई बार आमिर से असम देखने की इच्छा व्यक्त कर चुकी थी। इसे ध्यान में रखते हुए आमिर ने किरण के जन्मदिन यानि सात नवंबर से ठीक दो दिन पहले उन्हें अपने साथ दिल्ली में एक बैठक में भाग लेने के लिए साथ चलने को कहा। किरण जब हवाई जहाज के अंदर पहुंची तो वहां अपने परिजनों और करीबी दोस्तों को देखकर हैरान रह गईं।
पत्‍‌नी को सरप्राइज देने के लिए आमिर ने बहुत पहले ही इसकी तैयारी कर ली थी। इतना ही नहीं उन्होंने किरण और आजाद का सामान भी पैक कर लिया था, जिसके बारे में किरण को पता ही नहीं चला। आमिर अपने परिवार के साथ सात दिनों के लिए असम के सोनितपुर जिले में नामेरी नेशनल पार्क के नजदीक एक रिसोर्ट में ठहरे हैं। उन्हीं के साथ किरण के परिजन और दोस्त भी ठहरे हैं। आमिर ने खुद सभी के ठहरने और हवाई टिकट का इंतजाम किया था।

Sunday, 10 November 2013

Aamir khan will dedicated Dhoom3 title song to Sachin Tendulkar

Aamir Khan

मुंबई। खुद सचिन तेंदुलकर ने भी नहीं सोचा होगा कि आमिर खान जैसा सुपरस्टार उन्हें विदाई से पहले इतना खास गिफ्ट देगा। आमिर और सचिन की दोस्ती के बारे में वैसे भी सब जानते ही हैं तो आमिर सचिन के इस विदाई के यादगार लम्हे को शानदार बनाने का मौका कैसे छोड़ते।
अब आपको आमिर के इस अनोखे गिफ्ट के बारे में बता ही देते हैं। दरअसल आमिर अपनी आने वाली फिल्म धूम-3 का टाइटल सॉन्ग 'धूम मचा ले..' सचिन तेंदुलकर को समर्पित करेंगे। यह गाना धूम फिल्म की इससे पहले आई दोनों फिल्मों में था और धूम-3 में भी होगा। 

आमिर ने कहा, 'सचिन ने हमें प्रेरणा और आशा प्रदान की है और हमें खुद पर गर्व महसूस कराया है। उनका संन्यास हम सभी के भीतर एक खाली जगह छोड़ जाएगा। लेकिन आज हमें एक क्रिकेटर के तौर पर, एक इंसान के तौर पर और एक आइकन के तौर पर उनकी इस शानदार पारी का जश्न मनाना चाहिए।'

फिल्म इंडस्ट्री के कई जानकार इसे सिर्फ आमिर के गिफ्ट के तौर पर नहीं देख रहे, बल्कि उनकी फिल्म प्रमोशन और मार्केटिंग की रणनीति का अहम हिस्सा बता रहे हैं। जानकारों का कहना है कि आमिर अपनी हर फिल्म के लिए अलग अंदाज में मार्केटिंग करते हैं और सचिन की विदाई को अपनी फिल्म से जोड़कर वह फिल्म की जबरदस्त प्रमोशन कर लेंगे।

Monday, 12 August 2013

Aamir Cann't Wait Till Chirsmas for Dhoom 3

Dhoom3
मुंबई। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'धूम 3' को लेकर बहुत बेकरार हैं। पहली बार नेगेटिव किरदार निभाने वाले आमिर की यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होनी है, लेकिन आमिर तो इसे देखने के लिए इतने बेताब हो रहे हैं कि उन्हें अचानक क्रिसमस बहुत दूर लगने लगा है।

फिल्म का फाइनल कट देखने के बाद उत्साहित आमिर ने फेसबुक पर लिखा 'दोस्तों, अभी-अभी मैंने 'धूम 3' का फाइनल कट देखा है और मैं चाहता हूं कि आप भी इसे जल्दी से देखें। अचानक ऐसा लगने लगा है कि क्रिसमस बहुत दूर है।' 

सिर्फ आमिर ही नहीं, उनकी पत्‍‌नी किरण राव भी धूम देखने के लिए बहुत बेकरार है। उनका दावा है कि वह इस फिल्म के बारे में कुछ नहीं जानती। किरण ने कहा, 'आमिर इस फिल्म में क्या कर रहे हैं इस बारे में मैं बिल्कुल भी नहीं जानती हूं। पिछले 7-8 सालों में यह पहला मौका होगा, जब मैं आमिर की फिल्म के बारे में नहीं जानती कि वह इस फिल्म में क्या करने वाले हैं।' 

यशराज बैनर के तले बन रही 'धूम 3' धूम सीरीज की तीसरी फिल्म है। इसके पहले संस्करण में जॉन अब्राहम और दूसरे संस्करण में रितिक रोशन ने नेगेटिव किरदार निभाया था। आमिर के साथ इस फिल्म में कट्रीना कैफ, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और जैकी श्रॉफ भी है। इनमें से अभिषेक बच्चच् और उदय चोपड़ा इस सीरीज की पहले बनी दोनों फिल्मों में भी थे। तीसरी बार एसपी जय दीक्षित का रोल निभाने वाले अभिषेक ने कहा कि वे 'धूम 4' में आमिर को अच्छे आदमी का किरदार निभाने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे।

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-aamir-cannt-wait-till-chirsmas-for-dhoom3-10631235.html