Monday, 11 November 2013

Aamir khan surprise Gift to wife Kiran Rao

Aamir Khan

गुवाहाटी। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों पत्‍‌नी किरण राव, बेटे आजाद और फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ असम में हैं। किरण के 40वें जन्मदिन को कुछ खास बनाने के लिए आमिर पिछले तीन महीने से इस ट्रिप की तैयारी कर रहे थे।
दरअसल, किरण कई बार आमिर से असम देखने की इच्छा व्यक्त कर चुकी थी। इसे ध्यान में रखते हुए आमिर ने किरण के जन्मदिन यानि सात नवंबर से ठीक दो दिन पहले उन्हें अपने साथ दिल्ली में एक बैठक में भाग लेने के लिए साथ चलने को कहा। किरण जब हवाई जहाज के अंदर पहुंची तो वहां अपने परिजनों और करीबी दोस्तों को देखकर हैरान रह गईं।
पत्‍‌नी को सरप्राइज देने के लिए आमिर ने बहुत पहले ही इसकी तैयारी कर ली थी। इतना ही नहीं उन्होंने किरण और आजाद का सामान भी पैक कर लिया था, जिसके बारे में किरण को पता ही नहीं चला। आमिर अपने परिवार के साथ सात दिनों के लिए असम के सोनितपुर जिले में नामेरी नेशनल पार्क के नजदीक एक रिसोर्ट में ठहरे हैं। उन्हीं के साथ किरण के परिजन और दोस्त भी ठहरे हैं। आमिर ने खुद सभी के ठहरने और हवाई टिकट का इंतजाम किया था।

No comments:

Post a Comment