Showing posts with label Abhishek Bachchan. Show all posts
Showing posts with label Abhishek Bachchan. Show all posts

Wednesday, 1 January 2014

Happy new year first poster out

मुंबई। नए साल की शुरुआत के साथ-साथ फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का पहला पोस्टर दर्शकों के बीच आज रिलीज हो गया। फराह खान निर्देशित रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रा. लि. की अगली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के मुख्य कलाकार शाहरुख खान हैं।

हैप्पी न्यू ईयर के पोस्टर में फिल्म के सभी सितारे शाहरुख, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी और सोनू सूद नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर सभी सितारों के ऑटोग्राफ भी है।

पोस्टर पर टैगलाइन लिखी है-इस दिवाली..तोड़ेंगे ताले इंडिया वाले। फिल्म में शाहरुख का साथ दीपिका पादुकोण निभाएंगी। इसके अलावा बोमन ईरानी, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और विवान शाह भी फिल्म का हिस्सा होंगे।

Read more: Bollywood News in Hindi

Monday, 2 December 2013

No 'Welcome Back' without Amitabh Bachchan: Anees Bazmee

Amitabh Bachchan
मुंबई। डायरेक्टर अनीस बाज्मी महानायक अमिताभ बच्चन को अपनी आने वाली फिल्म वेलकम बैक में कास्ट करने के लिए बहुत उतावले हैं। उनकी उत्सुकता इसी बात से दिखाई देती है कि बिना बिग बी के अनीस ने वो सीन ही शूट करने से मना कर दिया है जिनमें अमिताभ हैं।
2007 में आई हिट कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' की सीक्वल वेलकम बैक में तीन हीरो जॉन अब्राहम, अनिल कपूर और नाना पाटेकर हैं। बाज्मी हैं कि बिग बी वेलकम बैक में डॉन का किरदार निभाएं। इस किरदार को वेलकम में फिरोज खान ने निभाया था। इसके साथ ही अनीस ने अभिनेत्री रेखा को फिल्म के लिए कास्ट करने से भी इंकार कर दिया।
अनीस कहते हैं कि बहुत सीधी सी बात है या तो बच्चन साहब या कोई नहीं। मैं किसी और की इस रोल में कल्पना भी नहीं कर सकता। इसलिए जब तक वो हां नहीं कहते तब तक हम उनके सीक्वेंस की शूटिंग ही नहीं करेंगे।
अनीस आगे कहते हैं कि हमने अभी तक डॉन के बेटे के लिए भी किसी को तब ही फाइनल करेंगे जब अमित जी हां कहेंगे। हम अभिषेक से बात बच्चन साहब के हां के बाद ही करेंगे क्योंकि बेटा भी तो बाप जैसा दिखना चाहिए।
रेखा जी को कास्ट करने को लेकर पूछे गए सवाल पर अनीस ने कहा कि मैं अपनी जिंदगी में कभी रेखा जी से नहीं मिला तो उन्हें अप्रोच कैसे कर सकता हूं? जब बच्चन जी के बारे में सोच चुका हूं तो और किसी के बारे में सोच ही नहीं सकता। जैसे लता मंगेशकर के गाए गानों को किसी और आवाज में सुनने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।

Sunday, 10 November 2013

Aamir khan will dedicated Dhoom3 title song to Sachin Tendulkar

Aamir Khan

मुंबई। खुद सचिन तेंदुलकर ने भी नहीं सोचा होगा कि आमिर खान जैसा सुपरस्टार उन्हें विदाई से पहले इतना खास गिफ्ट देगा। आमिर और सचिन की दोस्ती के बारे में वैसे भी सब जानते ही हैं तो आमिर सचिन के इस विदाई के यादगार लम्हे को शानदार बनाने का मौका कैसे छोड़ते।
अब आपको आमिर के इस अनोखे गिफ्ट के बारे में बता ही देते हैं। दरअसल आमिर अपनी आने वाली फिल्म धूम-3 का टाइटल सॉन्ग 'धूम मचा ले..' सचिन तेंदुलकर को समर्पित करेंगे। यह गाना धूम फिल्म की इससे पहले आई दोनों फिल्मों में था और धूम-3 में भी होगा। 

आमिर ने कहा, 'सचिन ने हमें प्रेरणा और आशा प्रदान की है और हमें खुद पर गर्व महसूस कराया है। उनका संन्यास हम सभी के भीतर एक खाली जगह छोड़ जाएगा। लेकिन आज हमें एक क्रिकेटर के तौर पर, एक इंसान के तौर पर और एक आइकन के तौर पर उनकी इस शानदार पारी का जश्न मनाना चाहिए।'

फिल्म इंडस्ट्री के कई जानकार इसे सिर्फ आमिर के गिफ्ट के तौर पर नहीं देख रहे, बल्कि उनकी फिल्म प्रमोशन और मार्केटिंग की रणनीति का अहम हिस्सा बता रहे हैं। जानकारों का कहना है कि आमिर अपनी हर फिल्म के लिए अलग अंदाज में मार्केटिंग करते हैं और सचिन की विदाई को अपनी फिल्म से जोड़कर वह फिल्म की जबरदस्त प्रमोशन कर लेंगे।

Friday, 1 November 2013

Some Facts About Aishwarya Rai Bachchan

aishwarya rai

नई दिल्ली। लाखों दिलों की धड़कन, पूर्व विश्व सुंदरी, बॉलीवुड अदाकारा और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का आज 1 नवंबर को जन्मदिन है। अपने इस जन्मदिन पर ऐश्वर्या 40 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको ऐश्वर्या से जुड़ी 13 ऐसी बातें बता रहे हैं जो उनके फैन होने के नाते आपको पता होनी चाहिए।

1) ऐश्वर्या ने अपना पहला विज्ञापन कैमलिन पेंसिल के लिए किया था और उस वक्त वह 9वीं क्लास में थीं।
2) मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में एक किराना स्टोर में ऐश्वर्या का सामना अभिनेत्री रेखा से हो गया था। रेखा ने ऐश्वर्या के ऐड की वजह से उन्हें पहचानकर उनके कंधे पर हाथ देकर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए बधाई दी।
3) ऐश्वर्या का प्रसिद्ध पेप्सी ऐड जो उन्होंने आमिर के साथ किया था, की शूटिंग मुंबई दंगों (1992-93) के दौरान सिर्फ एक रात में पूरी हो गई थी। ऐश्वर्या और आमिर एकमात्र सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने दो प्रतिद्वंदी कोल्ड ड्रिंक्स पेप्सी और कोक दोनों के लिए विज्ञापन किया है।
4) 1942 में आई कासाब्लैंका (अमेरिकी रोमांटिक फिल्म) ऐश्वर्या की पसंदीदा फिल्म है।
5) पूर्व विश्व सुंदरी को घड़ियों का कलेक्शन करना पसंद है जबकि गहने उन्हें बिल्कुल नापसंद हैं।
6) 2005 में ऐश्वर्या से प्रेरित बार्बी डॉल की एक लिमिटेड रेंज ब्रिटेन में रिलीज की गई थी जो हाथो-हाथ चंद मिनट में बिक गई थीं। अब लोग इन्हें संभाल कर रखते हैं।
7) ऐश्वर्या को प्रसिद्धि मिलने से पहले एक टीवी सीरियल में डबिंग के लिए सही ना मान कर उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।
8) 2005 में हग हेफ्नर ऐश्वर्या को लेकर प्लेबॉय मैगजीन के भारतीय नो न्यूडिटी संस्करण का पहला कवर क्रिएट करना चाहते थे पर ऐश्वर्या की ना से वह ऐसा नहीं कर सके।
9) जॉर्ज बुश जब 2006 में अपने राष्ट्रपति काल में भारत के दौरे पर आए थे तो ऐश्वर्या और आमिर को उनके साथ लंच के लिए आमंत्रित किया गया था। ऐश्वर्या ब्राजील में धूम-2 की शूटिंग के व्यस्त होने के चलते इसमें हिस्सा नहीं ले पाई थीं।
10) ऐश्वर्या के कारण दुबई की सड़कों पर पूरे दिन का जाम लग गया था। वहां पर ऐश्वर्या एक साबुन के ऐड की शूटिंग कर रही थीं और उनके हजारों फैन वहां उनकी एक झलक पाने को पहुंच गए थे जिससे पूरे दिन ट्रैफिक जाम लगा रहा।
11) किशोरावस्था में ऐश्वर्या ने 5 साल तक क्लासिकल डांस और म्यूसिक की ट्रेनिंग भी ली थी।
12) पढ़ाई के दिनों में जूलॉजी उनका पसंदीदा विषय था। अभिनेत्री डॉक्टर भी बनना चाहती थी पर आगे चलकर पढ़ाई कठिन लगने से उन्होंने ये खयाल छोड़ देना ही ठीक समझा।
13) 2003 में ऐश्वर्या, कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी बनने बाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी।