Showing posts with label Katrina Kaif. Show all posts
Showing posts with label Katrina Kaif. Show all posts

Monday, 6 January 2014

Film Bang bang again facing changing schedule

मुंबई। लगता है कि रितिक रोशन और कट्रीना कैफ स्टारर 'बैंग बैंग' का शूटिंग शेड्यूल फिर से बदलने वाला है। सूत्रों के मुताबिक निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को इस फिल्म के एक गाने और एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग 14 जनवरी से 20 जनवरी के बीच करनी थी, लेकिन रितिक और कट्रीना की बिगड़ती तबीयत की वजह से इसे फिर से टाला जा सकता है।

इससे पहले भी कई बार फिल्म का शेड्यूल ऐसी ही बदलता रहा है। कभी सात दिन के शूटिंग शेड्यूल को चार दिन में समेटा गया तो कभी शूट नवंबर में शुरू होने की बजाय जनवरी में शुरू हुआ।

गौरतलब है कि रितिक के निजी जीवन में भी काफी उतार चढ़ाव हो रहे हैं और उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। वे फिलहाल एक्शन सीन शूट नहीं करना चाहते हैं और कट्रीना को भी बुखार है और वे लंदन में हैं।

सिद्धार्थ ने कहा था कि वे आउटडोर लोकेशन में शूट होने वाले गाने को जनवरी अंत तक निपटा लेंगे। उन्होंने गाने के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी। एक्शन सीक्वेंस को फिल्म सिटी में शूट किया जाना है। (नई दुनिया)

Sunday, 5 January 2014

Ranbir and katrina will be together in Thailand for 40 days

मुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ को साथ वक्त बिताने का बस एक मौका चाहिए होता है। हाल ही में दोनों नए साल के जश्न पर न्यूयॉर्क में छुंिट्टयां मना रहे थे और अब दोनों लंबे समय के लिए साथ रहने वाले हैं। जी हां चर्चा है कि रणबीर और कैट जल्द ही फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग के लिए थाईलैंड रवाना होने वाले हैं। 

सूत्रों ने बताया कि अनुराग बसु की फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग 10 जनवरी के बाद शुरू हो रही है। फिल्म की शूटिंग के लिए टीम को थाईलैंड जाना होगा। ऐसे में कैट और रणबीर को 40 दिन साथ रहने का मौका मिलेगा। रणबीर के पास और भी कई फिल्मों के काम हैं, इसलिए जल्द से जल्द इस फिल्म की शूटिंग खत्म करना चाहते हैं।

बताया जाता है कि हाल ही में कैट और रणबीर मीडिया से बचते बचते न्यूयॉर्क पहुंचे और वहीं पर दोनों ने नए साल का जश्न मनाया। साल के शुरु होते ही दोनों के प्यार के चर्चे और तेज हो गए हैं। माना जा रहा है कि ये पहली बार होगा जब इस जोड़ी को इतना लंबा समय साथ बिताने का मौका मिल रहा है। 

Saturday, 4 January 2014

Uday and Nargis are on holidays in Maldives beach

[सोनाली जोशी पिटाले], मुंबई। साल 2013 में रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ की स्पेन के इबिजा बीच की बिकनी वाली तस्वीरों ने खूब धमाल मचाया था, पूरे साल दोनों इसे लेकर खूब चर्चा में रहे। साल 2014 शुरू होते ही एक और जोड़ी की कुछ ऐसी ही तस्वीरें एक नई कहानी बयां करने को तैयार है। जी हां!ं हम बात कर रहे हैं उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी की। 

सूत्रों ने बताया कि दोनों मालदीव के बीच पर नए साल का जश्न मना रहे हैं। अंग्रेजी टैबलॉयड मिड डे के कैमरे ने नरगिस को ब्लैक बिकनी में कैद किया है। कट्रीना कैफ जरा मिस मैच बिकनी पहनी थी, लेकिन नरगिस पूरे फॉर्म में दिखीं। साथ ही उदय चोपड़ा भी नजर आए।

उदय ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वे और नरगिस बस अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उनकी ये तस्वीरें उनकी 'अच्छी दोस्ती' को बयां करने के लिए काफी है। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। खबरें ऐसी भी आ रही थी कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। (मिड डे)

Thursday, 2 January 2014

Katrina kaif rejects ranbir's marriage proposal

मुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिश्ते से कोई भी अंजान नहीं है। ये बात और है कि दोनों इस खुले आम अपने प्यार के इजहार से बचते आए हैं। इधर, रणबीर की ओर से हालिया एक इंटरव्यू से ये साफ पता चलता है कि वे अब इस रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं, लेकिन लगता है कैट अभी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं। 

जी हां चर्चा है कि कट्रीना कैफ ने रणबीर के शादी के प्रपोजल को ठुकराया दिया है। उन्होंने अपने करियर को ध्यान में रखते हुए इस बात का फैसला लिया है। ऐसा लगता है कि अब रणबीर को और इंतजार करना पड़ेगा।
सूत्रों ने बताया कि कट्रीना अभी फिलहाल अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने रणबीर के प्यार को स्वीकार नहीं किया है।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने पहले ही कहा था कि वे 28 साल के होते ही शादी कर लेंगे और वैसे भी वे अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। इससे पहले उन्होंने कई बार कहा कि कैट उनके लिए खास हैं। हालांकि कैट हमेशा ही इस रिश्ते के अंजाम से बचती आईं हैं। रणबीर और कट्रीना की शादी की खबरें कुछ ज्यादा तेज तब से हुईं जब करीना कपूर खान ने एक चैट शो में कैट को भाभी बुलाया था। हालांकि कैट इन बातों को मजाक कहा था।

Wednesday, 25 December 2013

Ranbir Kapoor demands Rs 25 crores for an ad deal?





मुंबई। पता लगा है कि एक्टर रणबीर कपूर ने एक चिप्स ब्रांड से यह भारी-भरकम रकम हासिल की है। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर ने चिप्स बनाने वाली एक कंपनी का विज्ञापन करने के लिए 25 करोड़ रुपए की रकम हासिल की है। इस विज्ञापन की शूटिंग के लिए कंपनी को उनकी जरूरत केवल चार दिन के लिए थी।
खबरी ने कहा, 'यह ब्रांड दो-तीन स्टार से अपने इस विज्ञापन के लिए बात कर रहा था। एक एक्टर के साथ तो यह डील लगभग तय हो गई थी, लेकिन अंतिम वक्त पर हुई कुछ गड़बड़ी की वजह से बात बनी नहीं। कंपनी को फिर से तलाश शुरू करना पड़ी। इस बार उन्होंने रणबीर कपूर के नाम पर विचार किया, मुलाकात में एक्टर ने यह भारी-भरकम रकम मांग ली।'
 
खबरी ने आगे बताया, रणबीर जल्द ही इसके लिए शूटिंग करेंगे और कंपनी की जरूरत के मुताबिक एक्टर को उनके कार्यक्रमों में हाजिर भी होना होगा। पहले इस ब्रांड को सैफ पेश किया करते थे। खबरी ने जोर दिया, रणबीर सैफ की जगह नहीं ले रहे हैं। इस कंपनी ने हमेशा ही दो सेलेब्रिटीज को अपने साथ रखा है।
(नई दुनिया)

Source: Bollywood News in Hindi

Monday, 11 November 2013

Ranbir Still Feel shy to Camera when Expressing love to Katrina

Ranbir kapoor

मुंबई। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर अपने प्यार का खुल्लम खुल्ला इजहार करने में यकीन नहीं रखते हैं। तभी तो कट्रीना से प्यार करने के बाद भी उसे जगजाहिर नहीं होने देते। हमेशा दोनों के रिश्ते की बात पर पर्दा डालते रहते हैं। कैट भी इसलिए हमेशा रणबीर और अपने रिश्ते को लेकर मीडिया से बचती रहती हैं। एक बार फिर ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई। जब दोनों कैमरे से नजर चुराते दिखाई दिए।

हाल ही में कट्रीना कैफ अपने दोस्तों के साथ फिल्म कैप्टन फिलिप्स का प्रीमियर देखकर सांता क्रुज थिएटर से बाहर निकल रहीं थीं तभी रणबीर कपूर अपने दोस्त और फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के साथ कैट को लेने वहां पहुंच गए। लेकिन दोनों ने वहां जब कुछ फोटोग्राफरों को देखा तो रणबीर ने अपनी गाड़ी का रुख मोड़ लिया और कैट रणबीर की गाड़ी की बजाय अपनी गाड़ी में बैठ गईं। इससे साफ साबित होता है कि दोनों एक बार फिर अपने रिश्ते पर पर्दा डाल रहे हैं। रणबीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे फिल्म का प्रीमियर देखने नहीं बल्कि कैट को लेने वहां आए थे। 

सूत्रों ने बताया कि उस रात तीनों ने बाहर डिनर का प्लान बनाया था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। दोनों के प्यार के चर्चे काफी समय से ही हो रहे हैं।

Sunday, 10 November 2013

Aamir khan will dedicated Dhoom3 title song to Sachin Tendulkar

Aamir Khan

मुंबई। खुद सचिन तेंदुलकर ने भी नहीं सोचा होगा कि आमिर खान जैसा सुपरस्टार उन्हें विदाई से पहले इतना खास गिफ्ट देगा। आमिर और सचिन की दोस्ती के बारे में वैसे भी सब जानते ही हैं तो आमिर सचिन के इस विदाई के यादगार लम्हे को शानदार बनाने का मौका कैसे छोड़ते।
अब आपको आमिर के इस अनोखे गिफ्ट के बारे में बता ही देते हैं। दरअसल आमिर अपनी आने वाली फिल्म धूम-3 का टाइटल सॉन्ग 'धूम मचा ले..' सचिन तेंदुलकर को समर्पित करेंगे। यह गाना धूम फिल्म की इससे पहले आई दोनों फिल्मों में था और धूम-3 में भी होगा। 

आमिर ने कहा, 'सचिन ने हमें प्रेरणा और आशा प्रदान की है और हमें खुद पर गर्व महसूस कराया है। उनका संन्यास हम सभी के भीतर एक खाली जगह छोड़ जाएगा। लेकिन आज हमें एक क्रिकेटर के तौर पर, एक इंसान के तौर पर और एक आइकन के तौर पर उनकी इस शानदार पारी का जश्न मनाना चाहिए।'

फिल्म इंडस्ट्री के कई जानकार इसे सिर्फ आमिर के गिफ्ट के तौर पर नहीं देख रहे, बल्कि उनकी फिल्म प्रमोशन और मार्केटिंग की रणनीति का अहम हिस्सा बता रहे हैं। जानकारों का कहना है कि आमिर अपनी हर फिल्म के लिए अलग अंदाज में मार्केटिंग करते हैं और सचिन की विदाई को अपनी फिल्म से जोड़कर वह फिल्म की जबरदस्त प्रमोशन कर लेंगे।

Wednesday, 6 November 2013

Gauri Attended Sohail's Bash Alone Before Big b's Diwali Party

salman khan

मुंबई। दिवाली की रात सोहेल खान की बर्थडे पार्टी में अकेले पहुंची गौरी खान ने सबको चौंका दिया। बिग द्वारा दी गई दिवाली पार्टी से पहले गौरी सोहेल की बर्थडे पार्टी में पहुंची, इसके बाद वो पति शाहरुख के साथ जलसा में बिग बी की पार्टी में शामिल हुईं।
एक सूत्र का कहना है कि ईद के मौके पर इफ्तार पार्टी के दौरान दोनों खान जबसे गले लगे हैं तबसे दोनों परिवारों के बीच रिश्ते सुधरे हुए लगते हैं। शायद शाहरुख ने गौरी के बहाने इसी की बात की पहल की है।

शाहरुख पहले ही कह चुके हैं कि अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट होगी तो सलमान के साथ काम करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है। सूत्र बताते हैं कि इस पार्टी में गौरी, महीप कपूर, नीलम कोठारी और भावना पांडे के साथ थीं। जिस वक्त गौरी पार्टी में थी सलमान भी वहीं मौजूद थे।

गौरी की मौजूदगी यह साफ करती है कि आने वाले दिनों में दोनों खान के बीच रिश्ते दोबारा मधुर हो सकते हैं और इनके फैन्स इन्हें एक साथ पर्दे पर देख सकते हैं। गौरी के अलावा इस पार्टी में शामिल होने वालों में सुनील शेंट्टी पत्नी माना शेंट्टी, अश्मित पटेल, डायरेक्टर अभिषेक कपूर अपनी गर्लफ्रेंड प्रज्ञा के साथ, युवराज सिंह, अम्रिता, शकील लड़क, करिश्मा कपूर, चंकी पांडे, पुलकित सम्राट, यश टोंक और हितेन पेंटल थे।


Thursday, 29 August 2013

Ranbir Kapoor Will Propose To Katrina on His Birthday?

Ranbir Kapoor
मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को चाहने वाली लाखों लड़कियों का दिल 28 सितंबर को टूट सकता है। कट्रीना कैफ (Katrina Kaif) के लिए भी यह दिन खास बन सकता है क्योंकि उनके बॉयफ्रेंड रणबीर अपने जन्मदिन के दिन उन्हें प्रपोज कर सकते हैं।
बॉलीवुड (Bollywood Hindi News) में इस बात की चर्चा है कि रणबीर कैट को इस दिन प्रपोज करने का मन बना चुके हैं। दोनों के बीच नजदीकियां कितनी बढ़ चुकी है, यह तो उनकी स्पेन के एक बीच की अंतरंग तस्वीरों से सभी को पता चल ही चुका है। सूत्रों के मुताबिक, 'रणबीर कैट को कुछ दिन पहले शॉपिंग के लिए भी लेकर गए थे। शॉपिंग के दौरान रणबीर ने उन्हें कई महंगे गिफ्ट दिलाए, जिनमें कीमती ईयररिंग भी शामिल थे।'

रणबीर और कैट (Ranbir and Kat) की तस्वीरें जब मीडिया में लीक हुई थीं तो उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर काफी नाराज बताए जा रहे थे। कपूर फैमिली के नजदीकी लोगों का कहना था कि रणबीर के माता-पिता अपने बेटे की पसंद से खुश नहीं है। लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि रणबीर कैट के नाम पर अपने माता-पिता को राजी कर चुके हैं। हालांकि कैट के प्रवक्ता ने रणबीर द्वारा उनके जन्मदिन पर प्रपोज करने की किसी खबर से इनकार किया है। खैर, अब सभी को यह जानने का इंतजार रहेगा कि रणबीर वाकई कैट को प्रपोज करते हैं या नहीं।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-ranbir-kapoor-will-propose-to-katrina-on-his-birthday-10681814.html

Wednesday, 14 August 2013

Katrina Busy Planning A Wedding

Katrina Kaif
मुंबई। कट्रीना कैफ ने शादी की शॉपिंग शुरू कर दी है। उनका पूरा परिवार भी शादी की तैयारियों में जुट गया है। हैरान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कट्रीना अपनी नहीं, बल्कि अपनी बहन नताशा की शादी के लिए शॉपिंग कर रही हैं। 

कैट अपनी बहन की शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बताया जाता है कि शादी की तैयारियों में व्यस्त होने के चलते ही उन्होंने बॉलीवुड की कई इफ्तार पार्टियां में शिरकत नहीं की क्योंकि बहन की शादी की तैयारियों में वे कोई लापरवाही नहीं करना चाहती है। कट्रीना का पूरा परिवार भी फिलहाल कपड़े और शादी से जुड़ी दूसरी चीजों की शॉपिंग के लिए मुंबई आ चुका है। 

सूत्रों ने बताया कि कट्रीना अपनी बहन की शादी के जोड़े के साथ-साथ परिवार के बाकी सदस्यों के कपड़े भी मुंबई में डिजाइनर से डिजाइन करा रही हैं। नताशा की शादी का मेन्यू फाइनल करने में भी कट्रीना पूरी मदद कर रही हैं। नताशा की शादी अगले महीने लंदन में है। कैट के नजदीकी लोगों का कहना है कि अपने शूटिंग के कार्यक्रम के बीच में से 4-5 दिन की डेट्स बहन की शादी के लिए रिजर्व कर रखी हैं। 

बॉलीवुड से कैट की बहन की शादी में कौन शामिल होगा, इसको लेकर अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि कैट अपने बहुत नजदीकी दोस्तों को ही बहन की शादी का न्योता देंगी। वे नताशा की शादी के बाद मुंबई लौटकर अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी का आयोजन कर सकती हैं। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-katrina-busy-planning-a-wedding-10646328.html