Showing posts with label Mumbai Hindi News. Show all posts
Showing posts with label Mumbai Hindi News. Show all posts

Wednesday, 14 August 2013

Govinda in Hero Remake

Govinda
मुंबई। सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म हीरो के रीमेक में गोविंदा और विनोद खन्ना भी दिखाई देंगे। खबर है कि गोविंदा 1983 में आई हीरो के संजीव कुमार और विनोद खन्ना शम्मी कपूर का रोल करेंगे। सुभाष घई और सलमान खान मिलकर इस फिल्म से आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे।

हीरो के रीमेक का निर्देशन निखिल आडवाणी करेंगे। निखिल सूरज और अथिया के लिए बहुत जल्दी वर्कशॉप भी आयोजित करने वाले हैं इसलिए फिल्म की शूटिंग अगले दो-तीन महीनों में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि गोविंदा और विनोद खन्ना ने इस फिल्म में काम करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। बताया जा रहा है यह रीमेक 1983 की हीरो से अलग होगा। इसकी कहानी में कई बदलाव किए गए हैं।

फिल्म अभिनेत्री जिया खान की मौत के मामले में सूरज पंचोली के जेल जाने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस फिल्म में उनकी बजाय किसी और युवा अभिनेता को लीड रोल में लिया जा सकता है, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग चुका है। सूरज पंचोली इस फिल्म में बने रहेंगे।

1983 की हीरो ने जैकी श्रॉफ और मीनाषी शेषाद्रि को रातोंरात स्टार बना दिया था। अब देखते हैं कि सूरज और अथिया के फिल्मी करियर को यह फिल्म कैसी शुरुआत देगी। 

I Don't Do Films to Prove Anything to Anyone: Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha
मुंबईसलमान खान के साथ दबंग से बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री करने वाली शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अब आत्मविश्वास से लबरेज हो चुकी हैं। सोनाक्षी का कहना है कि मैं कुछ साबित करने के लिए फिल्में नहीं करतीं। 

दबंग के अलावा 'राउडी राठौर' और 'सन ऑफ सरदार' जैसी हिट फिल्में देने वाली सोनाक्षी ने कहा, 'किसी को मेरी एक्टिंग पर उंगली उठाने का हक नहीं है क्योंकि मेरी पहली ही फिल्म से लोगों ने मेरी एक्टिंग को खूब पसंद किया। लोग कहते हैं कि मैं एक्टिंग और डांस दोनों ही बढि़या करती हूं। इसलिए मुझे अब इस क्षेत्र में कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।'

बॉलीवुड में बहुत जल्दी पूरी तरह पांव जमाने वाली सोनाक्षी का मानना है कि कमर्शियल सिनेमा में अभिनेत्रियों की भूमिका भी उतनी ही अहम है। उन्होंने कहा, 'मसाला फिल्मों में अभिनेत्रियों के लिए भी रोल लिखे जाते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो फिल्में सिर्फ अभिनेता को लेकर बनती। मेरा मानना है कि कमर्शियल फिल्मों में अभिनेत्रियां भी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।'

26 वर्षीय सोनाक्षी का कहना है कि उन्हें जितना आनंद मसाला फिल्मों में काम करने में आता है, उतना ही देखने में भी आता है। सोनाक्षी कहती हैं, 'इस तरह की फिल्में बनाना आसान नहीं होता क्योंकि इनमें कई चीजें जीवन के दायरे से बढ़कर होती हैं। मसाला फिल्मों में कई चीजें ऐसी होती हैं, जो हमारी रीयल लाइफ में नहीं होतीं। इसलिए ऐसी फिल्में करना चुनौतीपूर्ण तो होता है, लेकिन इन्हें करने में मजा भी खूब आता है।'
सोनाक्षी आजकल अपनी बातों से आलोचकों का मुंह बंद करने में लगी हैं। हाल में उनके आलोचकों ने यह भी कहा था कि उनकी मां पूनम सिन्हा 'लुटेरा' फिल्म के सेट पर उनके और रणवीर सिंह के बीच फिल्माए गए अंतरंग दृश्यों की शूटिंग देखने के लिए सेट पर मौजूद थीं। सोनाक्षी ने इन बातों का खंडन किया और कहा कि उनके परिवार ने काम के मामले में उन्हें पूरी आजादी दे रखी है। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-i-dont-do-films-to-prove-anything-to-anyone-sonakshi-sinha-10646340.html

Katrina Busy Planning A Wedding

Katrina Kaif
मुंबई। कट्रीना कैफ ने शादी की शॉपिंग शुरू कर दी है। उनका पूरा परिवार भी शादी की तैयारियों में जुट गया है। हैरान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कट्रीना अपनी नहीं, बल्कि अपनी बहन नताशा की शादी के लिए शॉपिंग कर रही हैं। 

कैट अपनी बहन की शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बताया जाता है कि शादी की तैयारियों में व्यस्त होने के चलते ही उन्होंने बॉलीवुड की कई इफ्तार पार्टियां में शिरकत नहीं की क्योंकि बहन की शादी की तैयारियों में वे कोई लापरवाही नहीं करना चाहती है। कट्रीना का पूरा परिवार भी फिलहाल कपड़े और शादी से जुड़ी दूसरी चीजों की शॉपिंग के लिए मुंबई आ चुका है। 

सूत्रों ने बताया कि कट्रीना अपनी बहन की शादी के जोड़े के साथ-साथ परिवार के बाकी सदस्यों के कपड़े भी मुंबई में डिजाइनर से डिजाइन करा रही हैं। नताशा की शादी का मेन्यू फाइनल करने में भी कट्रीना पूरी मदद कर रही हैं। नताशा की शादी अगले महीने लंदन में है। कैट के नजदीकी लोगों का कहना है कि अपने शूटिंग के कार्यक्रम के बीच में से 4-5 दिन की डेट्स बहन की शादी के लिए रिजर्व कर रखी हैं। 

बॉलीवुड से कैट की बहन की शादी में कौन शामिल होगा, इसको लेकर अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि कैट अपने बहुत नजदीकी दोस्तों को ही बहन की शादी का न्योता देंगी। वे नताशा की शादी के बाद मुंबई लौटकर अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी का आयोजन कर सकती हैं। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-katrina-busy-planning-a-wedding-10646328.html

Tuesday, 13 August 2013

Shahrukh Khan in Chennai Express


shahrukh khan

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान को लोग 'शाहरुख खान' नाम के साथ-साथ 'राज' और 'राहुल' नाम से भी जानते हैं। हिन्दी सिनेमा की सुपरहिट फिल्में डर, दिल तो पागल है, जमाना दीवाना, हर दिल जो प्यार करेगा, कुछ कुछ होता है, में किंग खान का नाम राहुल था जबकि मोहब्बतें, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, बादशाह, चलते चलते, सभी फिल्मों में उनका फिल्मी नाम राज था। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं कि शाहरुख खान को राहुल नाम से प्यार हो गया है।

दरअसल कल 9 अगस्त को शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज होने वाली है जिसमें उनके फिल्मी किरदार का नाम राहुल है। शाहरुख ने अंतिम बार साल 2001 में फिल्म कभी खुशी कभी गम में राहुल नाम रखा था। 

शाहरुख ने आज तक जितनी भी फिल्मों में राहुल नाम का किरदार निभाया है वो सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। उम्मीद तो यही है कि शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस बॉक्स ऑफिस पर करोड़ो की कमाई करेगी। ऐसा नहीं है कि सिर्फ शाहरुख खान को ही किसी एक फिल्मी नाम से प्यार है। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, राज कपूर आदि कई ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें अपने किसी एक फिल्मी नाम से इतना प्यार हो गया कि अधिकांश फिल्मों में अपने किरदार का वही नाम रखने लगे। 

फिल्म जंजीर, दीवार, डॉन, काला पत्थर, शहंशाह, अग्निपथ आदि तमाम फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने अपना नाम विजय रखा। अजय देवगन ने फिल्म फूल और कांटे, सुहाग, जंग, इश्क जैसी सभी फिल्मों में अपना नाम अजय ही रखा। फिल्म क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान और उपकार जैसी सुपरहिट फिल्मों में मनोज कुमार ने अपना नाम 'भारत' रखा जिस कारण उन्हें बाद में भारत नाम से भी पहचाना जाने लगा। सलमान खान जिन्हें लड़कियां प्यार से 'प्रेम' बुलाती हैं उन्हें यह नाम भी अपनी फिल्मों के जरिए ही मिला है। फिल्म मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं, कहीं प्यार न हो जाये, तमाम सुपरहिट फिल्मों में उनका नाम प्रेम था। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/controversy-shahrukh-khan-in-chennai-express-10631553.html

Monday, 12 August 2013

3D Version of 'Sholay' to Hit The Screens on Big B's Birthday


Amitabah Bachchan's Birthday

मुंबई। अमिताभ बच्चन शायद अपना यह जन्मदिन कभी भूल नहीं पाएंगे। माना जा रहा है कि 1975 में आई उनकी यादगार फिल्म शोले का थ्रीडी संस्करण उनके जन्मदिन यानी 11 अक्टूबर को रिलीज होगा। फिल्म निर्माता इसके लिए एक बहुत आलीशान प्रीमियर की तैयारी भी कर रहे हैं, जिसमें जय-वीरू यानी अमिताभ और धर्मेद्र की जोड़ी के भी मौजूद रहने की पूरी उम्मीद है।

शोले का थ्री डी संस्करण पहले 15 अगस्त को रिलीज होने की बात चल रही थी, लेकिन 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट्स को देखते हुए शोले को रिलीज करने का कार्यक्रम आगे खिसक दिया। सूत्रों का कहना है कि इसा फिल्म के निर्माता बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर थ्रीडी शोले को रिलीज करने का मन बना चुके हैं।

इस मौके पर जो प्रीमियर आयोजित किया जाएगा, उसे भी यादगार बनाने की तैयारियां चल रही हैं। फिल्म के निर्माता जयंतीलाल गड़ा और सिप्पी बंधुओं ने प्रीमियर पर इसके सितारों अमिताभ, धर्मेद्र, हेमा मालिनी और जया बच्चन के साथ कहानी लिखने वाले सलीम खान और जावेद अख्तर को भी न्यौता देंगे। 

जयंतीलाल गड़ा ने भी इस बात की पुष्टि की कि वे फिल्म की पूरी कास्ट और बॉलीवुड की बहुत सारी हस्तियों के साथ प्रीमियर पर बड़ा सेलिब्रेशन करेंगे। यानी अमिताभ बच्चन को इस बार अपना जन्मदिन मनाने की एक और वजह मिल गई है। उम्मीद करते हैं बिग बी का यह जन्मदिन उनके साथ-साथ, उनके फैंस के लिए भी यादगार साबित होगा।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-3d-version-of-sholay-to-hit-the-screens-on-big-bs-birthday-10643352.html

Salman Khan to Play Double Role in Sooraj Barjatya's Bade Bhaiya

Salman Khan
मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में भाई के नाम से पुकारे जाने वाले सलमान खान और राजश्री प्रोडक्शन के सूरज बड़जात्या की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमाल दिखाएगी। सूरज बड़जात्या सलमान को लेकर 14 साल बाद फिल्म बना रहे हैं 'बड़े भैया।'

इस फिल्म में सलमान डबल रोल में होंगे। सल्लू ने डबल रोल 16 साल पहले डेविड धवन की फिल्म 'जुड़वा' में किया था। सलमान और बड़जात्या की इस जोड़ी ने 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई। आखिरी बार दोनों ने एक साथ काम 'हम साथ-साथ हैं' में किया था और यह फिल्म भी बहुत पसंद की गई थी। सलमान के चाहने वालों को एक बार फिर उम्मीद है कि यह जोड़ी फिर से इतिहास दोहराएगी। 

सूत्रों का कहना है कि सलमान ने बड़जात्या को इस फिल्म के लिए लगभग 160 दिनों की डेट्स दे दी हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और इसके 2015 में दिवाली पर रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट रोल के लिए हीरोइन की तलाश भी की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी एक्ट्रेस का नाम तय नहीं हुआ है। कई हिट फिल्में दे चुकी अनुष्का शर्मा का नाम भी दौड़ में बताया जा रहा है।

वैसे बॉलीवुड में आजकल फिर से डबल रोल की बहार लौट आई है। रितिक रोशन ने तो 'कृष 3' में ट्रिपल रोल किया है। सलमान के लिए यह दूसरा मौका होगा, जब वे डबल रोल में दिखाई देखेंगे।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-salman-khan-to-play-double-role-in-sooraj-barjatyas-bade-bhaiya-10633547.html

Amitabh-Rishi Will Do Movie Together After 22 Years

Amitabh Bachchan
मुंबई। सुधीर मिश्रा की फिल्म 'मेहरुनिसा' में एक बार फिर अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की हिट जोड़ी नजर आएगी। खबर है कि यह दोनों फिल्म में ऐसे दोस्त का किरदार निभाएंगे, जो 25 साल तक एक-दूसरे से बात नहीं करते। दोनों ने आखिरी बार शशि कपूर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'अजूबा' में काम किया था। मेहरुनिसा की शूटिंग अगले महीने से लखनऊ में शुरू होने की उम्मीद है।

यह फिल्म के निर्माता सुधीर मिश्रा का ही कमाल है कि 22 साल बाद बिग बी और ऋषि कपूर की जोड़ी का जादू दर्शकों को फिर से देखने को मिलेगा। सुधीर बताते हैं, 'मुझे अपनी फिल्म में अमिताभ और ऋषि ही चाहिए थे। मैं इन दो नामों पर अटक गया था क्योंकि इनके बगैर ये फिल्म मुमकिन नहीं थी।' फिल्म में अमिताभ और ऋषि कपूर के अलावा सुधीर मिश्रा की पसंदीदा अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी हैं।

सुधीर मिश्रा के एक नजदीकी ने बताया कि इस फिल्म में अमिताभ और ऋषि चित्रांगदा से इश्क लड़ाते हुए नजर आएंगे। इन दोनों में एक हिंदू और एक मुस्लिम बनेगा। दोनों एक ही लड़की से प्यार करते हैं इसलिए दोनों में तकरार हो जाती है और दोनों एक-दूसरे से 25 साल तक बात नहीं करते। 25 साल बाद दोनों एक-दूसरे का आमना-सामना करते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सुधीर अमिताभ और ऋषि को इसलिए एक साथ काम करने के लिए राजी करने में कामयाब रहे क्योंकि यह अलग तरह की कहानी है। 

अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर अजूबा से पहले 'अमर अकबर एंथनी', 'कभी-कभी', 'नसीब', 'दोस्ती-दुस्मनी' और 'कुली' जैसी फिल्म एक साथ कर चुके हैं।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-amitabhrishi-will-do-movie-together-after-22-years-10640705.html