Showing posts with label Uday chopra. Show all posts
Showing posts with label Uday chopra. Show all posts

Saturday, 4 January 2014

Uday and Nargis are on holidays in Maldives beach

[सोनाली जोशी पिटाले], मुंबई। साल 2013 में रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ की स्पेन के इबिजा बीच की बिकनी वाली तस्वीरों ने खूब धमाल मचाया था, पूरे साल दोनों इसे लेकर खूब चर्चा में रहे। साल 2014 शुरू होते ही एक और जोड़ी की कुछ ऐसी ही तस्वीरें एक नई कहानी बयां करने को तैयार है। जी हां!ं हम बात कर रहे हैं उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी की। 

सूत्रों ने बताया कि दोनों मालदीव के बीच पर नए साल का जश्न मना रहे हैं। अंग्रेजी टैबलॉयड मिड डे के कैमरे ने नरगिस को ब्लैक बिकनी में कैद किया है। कट्रीना कैफ जरा मिस मैच बिकनी पहनी थी, लेकिन नरगिस पूरे फॉर्म में दिखीं। साथ ही उदय चोपड़ा भी नजर आए।

उदय ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वे और नरगिस बस अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उनकी ये तस्वीरें उनकी 'अच्छी दोस्ती' को बयां करने के लिए काफी है। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। खबरें ऐसी भी आ रही थी कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। (मिड डे)