Showing posts with label Hrithik Roshan. Show all posts
Showing posts with label Hrithik Roshan. Show all posts

Friday, 10 January 2014

Hrithik becomes the style icon of bollywood

मुंबई। सलमान खान को बॉलीवुड का 'दबंग', शाहरुख खान को 'बादशाह' और आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। अभिनेता रितिक रोशन को भले ही ऐसा कोई नाम नहीं मिला है, लेकिन ये बॉलीवुड के 'स्टाइल आइकन' हैं। इनका स्टाइल सबसे जुदा है। रितिक जितना अच्छा अभिनय करते हैं उससे कहीं ज्यादा बेहतर डांस करते हैं। रितिक को मल्टी टेलेंटेड कहा जाता है। डांस, लुक और एक्टिंग का ग्रेट कॉम्बिनेशन है।

आज यानी 10 जनवरी को रितिक रोशन का जन्मदिन है। आज वे 40 साल के हो गए हैं। पिछले 14 सालों से पत्नी सुजैन, माता-पिता और अपने दोनों बेटों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने वाले रितिक के लिए इस साल ये दिन अकेले सेलिब्रेट करना जरा मुश्किल होगा। हालांकि आज उनके फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब होंगे लेकिन ये कहना मुश्किल है कि रितिक आज किस तरह से अपना जन्मदिन मनाएंगे। 

दर्द भरा रहा साल 2013
साल 2013 रितिक के लिए काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। पिछले एक साल में रितिक को बहुत कुछ सहना पड़ा। हालांकि इसी साल रितिक ने जबरदस्त हिट फिल्म भी दी है। फिल्मी करियर भले ही चंगा रहा हो लेकिन उनके निजी जीवन और स्वास्थ्य में काफी हानी हुई है। उनके ब्रेन में खून के थक्के जमने की वजह से उनकी ब्रेन सर्जरी होना, फिर सुजैन के साथ उनका तलाक और फिर इसे लेकर माता-पिता के साथ अनबन। ऐसे में इन चीजों को भूलकर आज अपना जन्मदिन खुशी के साथ मनाना जरा मुश्किल सा होगा। 

शानदार डांसर
रितिक की पहली पहचान उनके डांस से होती है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'कहो न प्यार है' के गाने 'एक पल का जीना' में जो डांस किया है उसे लोग आज भी भूल नहीं पाते हैं। इसके बाद एक पर एक हर फिल्म में उन्होंने ऐसा एक डांस नंबर किया है जिसे दर्शक सदियों याद रखते हैं। भले ही फिर वो फिल्म मिशन कश्मीर हो, कृष, धूम थ्री या जिंदगी मिलेगी न दोबारा। उनके डांस के आगे सब फीका पड़ जाता है। इनके डांस मूव सबसे ज्यादा सेक्सी होते हैं। 

सुपर एक्टर और परफॉर्मर
रितिक रोशन हमेशा ही बड़ी बैनर की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। रितिक ने अपने करियर में बहुत कम फिल्में की हैं, लेकिन उनमें से सफल फिल्मों की सूची जरा लंबी है। 'कहो न प्यार है' से बी टाउन में एंट्री लेने वाले रितिक ने हर साल एक हिट फिल्म दी है। हर फिल्म में उन्होंने एक डिफरेंट लुक के साथ एंट्री की है। उनके किरदार हर बार अलग होते थे। कभी एक्शन हीरो, तो सॉफ्ट रितिक, कभी थोड़ा सा पागल तो कभी खूब समझदार। कभी रोमांटिक तो कभी सेक्सी लुक वाला रितिक। वे हर फिल्म में एक नए अवतार में नजर आते हैं। 

स्टाइल आइकन
रितिक अपनी परफेक्ट बॉडी और फिजिक के लिए जाने जाते हैं। युवाओं को प्रेरित करने वाले रितिक का अंदाज सबसे अलग है। उनके फिचर और ड्रेसिंग अंदाज बाकी स्टार्स से बिल्कुल अलग है। उनका हेयरस्टाइल हर फिल्म में अलग होता है।

Thursday, 9 January 2014

Zarine khan hopes, Sussanne and Hrithik will reunite soon

मुंबई। रितिक रोशन और सुजैन के अलगाव को लेकर मीडिया में भले ही कई तरह की खबरें आई हैं, लेकिन दोनों के परिवार से अब तक किसी ने इस रिश्ते के टूटने की कोई वजह पुख्ता नहीं की थी। इतने दिनों बाद सुजैन की मां जरीन खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दोनों के जीवन में तीसरा कोई नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दोनों जल्द ही एक हो जाएंगे। 

इसका साफ मतलब यही है कि दोनों का रिश्ता किसी और की वजह से नहीं टूटा है। जरीन ने हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि ना ही रितिक के जीवन में कोई दूसरी लड़की है और ना ही सुजैन किसी और के करीब हैं। दोनों बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं और एक दूसरे से आज भी बहुत प्यार करते हैं। हम दोनों की इज्जत करते हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि दोनों फिर से एक हो जाएंगे।

उन्होंने मीडिया में आई उन खबरों को सिरे से खारिज किया है जिसमें अर्जुन रामपाल को सुजैन और रितिक की तलाक की वजह बताया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों थोड़े वक्त के लिए अलग रहना चाहते हैं। एक दूसरे को समझना चाहते हैं। रितिक हमारे बेटे जैसा है। वो हमारे घर आज भी आता जाता रहता है। हाल ही में रितिक ने सुजैन के पिता संजय खान को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। पता नहीं आखिर क्या गलत हो रहा है, लेकिन उम्मीद है सब जल्द ही ठीक हो जाएगा।

Monday, 6 January 2014

Film Bang bang again facing changing schedule

मुंबई। लगता है कि रितिक रोशन और कट्रीना कैफ स्टारर 'बैंग बैंग' का शूटिंग शेड्यूल फिर से बदलने वाला है। सूत्रों के मुताबिक निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को इस फिल्म के एक गाने और एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग 14 जनवरी से 20 जनवरी के बीच करनी थी, लेकिन रितिक और कट्रीना की बिगड़ती तबीयत की वजह से इसे फिर से टाला जा सकता है।

इससे पहले भी कई बार फिल्म का शेड्यूल ऐसी ही बदलता रहा है। कभी सात दिन के शूटिंग शेड्यूल को चार दिन में समेटा गया तो कभी शूट नवंबर में शुरू होने की बजाय जनवरी में शुरू हुआ।

गौरतलब है कि रितिक के निजी जीवन में भी काफी उतार चढ़ाव हो रहे हैं और उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। वे फिलहाल एक्शन सीन शूट नहीं करना चाहते हैं और कट्रीना को भी बुखार है और वे लंदन में हैं।

सिद्धार्थ ने कहा था कि वे आउटडोर लोकेशन में शूट होने वाले गाने को जनवरी अंत तक निपटा लेंगे। उन्होंने गाने के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी। एक्शन सीक्वेंस को फिल्म सिटी में शूट किया जाना है। (नई दुनिया)

Thursday, 2 January 2014

Sussanne's new home with new dreams

मुंबई,(वरुन सिंह)। लगता है सुजैन खान और रितिक रोशन बीती सारी बातें भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ने को अपना नया मंत्र बना रहे हैं। एक तरफ रितिक रोशन ने सुजैन के बगैर नए साल का आगाज किया तो उधर, सुजैन रितिक के बिना ही अपना नया आशियाना सजा रही हैं। 

सूत्रों ने बताया कि सुजैन खान अपने दोस्तों की मदद से मुंबई में एक अलग घर चुन लिया है। बताया जाता है कि सुजैन ने जुहू-वर्सोवा के पास एक 2300-2500 स्केयर फीट का घर लिया है। सात मंजिला इस इमारत में फिलहाल बस सुजैन ही हैं। ये घर समुंदर किनारे हैं। हालांकि अब तक सुजैन ने आधिकारिक रूप से इस घर को अपने नाम नहीं किया है। सुजैन ने कहा कि ये जो घर उन्होंने लिया है ये पूरी तरह से उनका है। इसमें उनका हक है। 

गौरतलब है कि रितिक से तलाक के कुछ महीनों पहले ही दोनों ने लंदन में एक घर खरीदा था। हाल ही में दोनों एक दूसरे अलग हो गए हैं। सुजैन ने तलाक के कुछ दिनों के भीतर ही अपना अलग काम भी शुरू कर दिया है। (मिड डे)

Wednesday, 1 January 2014

Hrithik roshan celebrated new year party without her ladylove sussanne

मुंबई। वो कहते हैं ना कि 'जिंदगी चलने का नाम है, भले ही आपसे आपका कितना भी प्यारा साथी बिछड़ जाए लेकिन जिंदगी तो चलती रहती है।' जी हां रितिक रोशन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। पिछले सात साल से रितिक रोशन ने अपने प्यार और पत्नी सुजैन खान के साथ खुशी के सारे रंग देखे हैं, लेकिन साल 2014 का आगाज रितिक ने सुजैन के बगैर ही किया है।

पिछले 17 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब रितिक रोशन ने सुजैन के बगैर ही नए साल का जश्न मनाया है। रितिक ने अपना नया साल अपने कुछ खास दोस्तों के साथ मनाया। नए साल पर रितिक सोनाली बेंद्रे की ओर से दी गई पार्टी में शरीक हुए। इस पार्टी में बी टाउन की कई और हस्तियां भी शामिल हुईं। ये सब देखकर तो यही लग रहा है कि रितिक रोशन अपने बीते साल के दर्द को भुलाने की कोशिश कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि हाल ही में सुजैन रितिक से अलग हो गई हैं। दोनों के बीच बहुत दूरियां आ गईं हैं। भले ही रितिक ने हमेशा कहा है कि सुजैन उनका पहला और आखिरी प्यार रहेंगी। 

Sunday, 29 December 2013

Dhoom 3 Breaks Chennai Express record


नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म धूम थ्री का बॉक्स ऑफिस पर सफर लगातार जारी है। इस फिल्म ने रविवार को लगभग 19.50 करोड़ कमाने के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 227 करोड़ का कलेक्शन कर लिया और बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को पीछे छोड़ दिया। चेन्नई एक्सप्रेस ने 226.70 करोड़ कमाए थे। 

धूम-3 से आगे अब सिर्फ एक ही फिल्म है और वो है रितिक रोशन की कृष-3। कृष-3 के नाम 240.50 करोड़ का रिकॉर्ड है और माना जा रहा है कि कल तक धूम-3 रितिक की इस फिल्म को भी पीछे छोड़ देगी। लेकिन आमिर यही नहीं रुकना चाहते, बल्कि वो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचना चाहते हैं।
बॉलीवुड के ट्रेड विश्लेषकों का कहना है कि धूम-3 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली फिल्म बन सकती है। एक हफ्ते के अंदर धूम-3 यह कारनामा कर सकती है। धूम-3 ने रिलीज होने के सिर्फ दस दिन के अंदर 227 करोड़ का कारोबार कर लिया इसलिए 300 करोड़ का कलेक्शन इस फिल्म के लिए बहुत मुश्किल नहीं माना जा रहा। 

Thursday, 21 November 2013

Rakesh roshan says, Gross collection of krrish 3 500 cr

krrish 3
मुंबई। फिल्म 'कृष-3' की जबरदस्त ओपनिंग के बाद से ये दावा किया जा रहा था कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और ये फिल्म अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है, लेकिन फिल्म की सफलता और इसके बॉक्स आफिस कलेक्शन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कहीं कहा जा रहा है कि फिल्म बस 200 करोड़ का आंकड़ा ही पार कर पाई है, लेकिन सुपरहिट की श्रेणी में शामिल नहीं हो पाई। मीडिया की इन खबरों पर नाराजगी जताते हुए निर्माता राकेश रोशन ने फिल्म के असल कलेक्शन की जानकारी दी और कहा कि फिल्म ने शानदार बिजनेस किया है।

राकेश रोशन ने दावा किया कि फिल्म ने अब तक कुल 500 करोड़ का कारोबार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मीडिया में जो खबरें आ रही हैं वह गलत है। कुल लाभ और शुद्ध लाभ में अंतर होता है। इस फिल्म ने कुल 500 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जिसमें सारे टैक्स और बाकी निवेश भी आते हैं, लेकिन मीडिया में कहा जा रहा है कि फिल्म का कुल कलेक्शन 237 करोड़ का है, जबकि ये फिल्म का शुद्ध लाभ है।

उन्होंने मीडिया को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें बॉक्स ऑफिस की सही जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वे फिल्म रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस की हर अपडेट से वाकिफ रहते हैं।

Source- Entertainment Hindi News

Thursday, 7 November 2013

Krrish 3 Crosses 150 Crore Mark, Beats Chennai Express 6 Days Collection Record

Krrish 3

नई दिल्ली। छुट्टियां खत्म होने के बावजूद रितिक रोशन की फिल्म कृष-3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफर जारी है। सिर्फ छह दिन के अंदर यह फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। माना जा रहा है कि शनिवार तक यह फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर जाएगी। एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई का चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद रितिक की इस फिल्म ने शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस का 6 दिन का कलेक्शन का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कृष-3 के 150 करोड़ का कारोबार करने की पुष्टि ट्विटर पर की। उन्होंने ट्वीट किया, 'कृष-3 ने बुधवार को 18.11 करोड़ का कारोबार किया और अब तक यह फिल्म 152.98 करोड़ रुपए कमा चुकी है।' तरण आदर्श ने कहा कि इस वीकेंड तक यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।
कृष-3 की रफ्तार देखकर माना जा रहा है कि चेन्नई एक्सप्रेस को पछाड़कर यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। 15 नवंबर को रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की फिल्म रामलीला के रिलीज होने तक कृष-3 का मैदान साफ है। 

 Source- News in Hindi

Tuesday, 5 November 2013

Hrithik Roshan Starrer Krrish 3 Crosses Rs 100 Crore Mark

Bollywood heartthrob

नई दिल्ली। बॉलीवुड के चहेते अभिनेता रितिक रोशन की फिल्म कृष 3 ने मात्र चार दिनों में ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। फिल्म कारोबार विश्लेषक तरन आदर्श ने इस संबंध में ट्विटर पर जानकारी साझा की। दिवाली के दो दिन पहले यानि बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कृष 3 ने सोमवार को सफलता का यह सैकड़ा जमाया।
तरुण ने अपने ट्वीट में लिखा कि शुक्रवार से सोमवार यानि चार दिनों में कृष 3 ने 108.61 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। तरुण के मुताबिक कृष 3 ने सिर्फ सोमवार को ही 35.91 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ एक दिन में सर्वाधिक कमाई का रिकॉर्ड इस फिल्म ने तोड़ दिया। एक अन्य फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने राकेश रोशन निर्देशित इस फिल्म को फिल्म उद्योग के लिए दिवाली का तोहफा बताया। बता दें कि इस फिल्म में रितिक रोशन ने सुपरहीरो का किरदार निभाया है। अन्य प्रमुख किरदारों में प्रियंका चोपड़ा, कंगना राउत और विवेक ओबेराय हैं। एक नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई यह फिल्म सिनेप्रेमियों को खूब लुभा रही है। 

Monday, 4 November 2013

Krrish3 Starts Well But 200 cr. Target is Far to Reach

krrish3

नई दिल्ली। एक महीने के सूखे के बाद दिवाली के मौके पर रिलीज हुई कृष-3 बॉक्स ऑफिस पर बहार लेकर आई है। पहले तीन दिन में इस फिल्म ने लगभग 72 करोड़ रुपए कमा लिए है। माना जा रहा है कि फिल्म एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन रितिक की नजर तो चेन्नई एक्सप्रेस के रिकॉर्ड पर है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि अपने पहले वीकेंड पर लगभग 72.8 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। रितिक की इस फिल्म ने 25.5 शुक्रवार को, शनिवार को 23 करोड़ और रविवार को 24.3 करोड़ की कमाई की। फिल्म का यह कलेक्शन हिंदी के साथ तमिल और तेलगु शोज मिलाकर यह कमाई की।
कहा जा रहा है कि त्योहार की तैयारियों के चलते फिल्म के शाम के शो प्रभावित हुए। भारत-ऑस्ट्रेलिया के आखिरी वनडे मैच ने भी लोगों को घर से बाहर जाने नहीं दिया, जिसका असर कृष 3 के कारोबार पड़ा। हालांकि फिल्म को लेकर आ रही पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं कहती हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा कारोबार करेगी।
कृष 3 अच्छा कारोबार करने के बाद भी चेन्नई एक्सप्रेस का तीन दिनों में 100 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। अच्छी ओपनिंग भी यह विश्वास नहीं दिलाती कि कृष-3 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। 

100 करोड़ से अधिक की कमाई करने के लिए कृष 3 के पास अभी और समय है क्योंकि 15 नवंबर से पहले कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। 15 नवंबर को संजय लीला भंसाली की रामलीला सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इसमें मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह हैं।

माना जा रहा है कृष 3 आराम से अग्निपथ के 123 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पार कर जाएगी।

Friday, 1 November 2013

' Krrish 3' has given Vivek new life: Suresh Oberoi

krrish3

मुंबई। कृष 3 बनाने और उसमें विवेक को काल जैसे दमदार किरदार में लेने के लिए वरिष्ठ अभिनेता सुरेश ओबराय ने निर्माता निर्देशक राकेश रोशन की प्रशंसा की है। सुरेश ने राकेश की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कृष 3 बनाकर और उसमें विवेक को लेकर उसे नया जीवन दिया और साथ ही साथ उसमें नए आत्मविश्वास का संचार भी किया है। 

गुरुवार को कृष 3 की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर 66 वर्षीय सुरेश ने निर्देशक राकेश की तारीफ करते हुए कहा कि काल के किरदार की तारीफ करने का सीधा मतलब है राकेश की सराहना। रोशन परिवार, फिल्म के हीरो और राकेश रोशन ने विवेक को एक नया जीवन, नया आत्मविश्वास और नई शुरुआत दी है। मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर फिल्म मैंने देखी है।

अपने पिता की बात से सहमत होकर विवेक तो राकेश रोशन को भारत का स्टीवन स्पीलबर्ग करार देते हैं। विवेक कहते हैं कि जो भी पापा ने कहा वो बिल्कुल ठीक कहा। आज मैंने पहली बार यह फिल्म देखी और यह भूल गया कि मैं ही काल हूं। मैंने एक बच्चे की तरह पूरी फिल्म में हंसते और रोते हुए इसका आनंद लिया।
फिल्म में विलेन काल की भूमिका निभा रहे विवेक ने कहा कि राकेश रोशन एक लीजेंड और अपने काम में मास्टर हैं। इस फिल्म से उन्होंने दिखा दिया है कि वो भारत के स्टीवन स्पीलबर्ग हैं। 

कृष 3, कृष सीरीज की तीसरी फिल्म है जिसकी शुरुआत कोई मिल गया से हुई थी। इस तीसरी फिल्म में रितिक रोशन कृष की भूमिका में हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा और कंगना रानावत इसमें मुख्य भूमिका में हैं। आज 1 नवंबर को यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Saturday, 26 October 2013

Now ranbir becomes superhero after Hrithik

Ranbir kapoor
मुंबई। रितिक रोशन और शाहरुख खान के बाद अब रणबीर कपूर भी सुपर हीरो बनने जा रहे हैं। लेकिन रणबीर रितिक जैसे सुपरहीरो नहीं बनेंगे। उनकी फिल्म भी कृष थ्री जैसी नहीं होगी।

सूत्रों ने बताया कि रणबीर कपूर जल्द ही निर्माता अयान मुखर्जी के साथ सुपरहीरो पर आधारित एक फिल्म करने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो गया है। अगर ये फिल्म बनती है तो अयान के साथ रणबीर की ये तीसरी फिल्म होगी।

रणबीर ने बताया कि ये एक काल्पनिक फिल्म होगी। जो दूसरी सुपरहीरो की फिल्मों से अलग होगी। फिलहाल अयान विदेश गए हुए हैं, लेकिन उनके लौटते ही फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे अपनी फिल्म 'बांबे वेलवेट' की तैयारी में जुटे हैं। रणबीर इम्तियाज अली के साथ भी एक फिल्म करने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों उन्होंने अपनी फीस हाइक करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि फिलहाल उनके पास फिल्में नहीं है। काम नहीं है। वे रोजगार हैं।

Source: News in Hindi

Monday, 5 August 2013

रितिक रोशन की फिल्म 'क्रिश 3 वीडियो, जागरण मनोरंजन वीडियो

बहुचर्चित फिल्म 'क्रिश 3' के प्रदर्शन की तारीख तय हो गई है। फिल्मकार राकेश रोशन ने कहा है कि फिल्म का प्रदर्शन इस साल दीवाली के त्योहार के ठीक एक दिन बाद सोमवार, 4 नवंबर, 2013 को किया जाएगा।