Showing posts with label tweets. Show all posts
Showing posts with label tweets. Show all posts

Thursday, 2 January 2014

John Abraham becomes John priya abraham

मुंबई। लंबे समय से प्यार के रिश्ते में बंधे अभिनेता जॉन अब्राहम ने आखिरकार अपनी दोस्त प्रिया रूंचा को अपना जीवन साथी बना ही लिया। माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर से मिली जानकारी के मुताबिक जॉन और प्रिया शादी के बंधन में बंध गए हैं। हालांकि ये शादी बहुत ही निजी और गोपनीय तरीके से हुई है। 

जॉन के ट्विटर अकाउंट पर जारी संदेश से इस बात का पता चला है कि जॉन ने अपनी गर्लफ्रैंड प्रिया रूंचा से सात फेरे लिए हैं। जॉन ने कुछ दिनों पहले ट्वीट किया था कि वे कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं। उनके लिए जिसका जो भी संदेश हो ट्विटर पर छोड़ दिया जाए। इससे साफ पता चलता है कि वे काफी दिनों से ही इसकी योजना बना रहे होंगे। हालांकि उन्होंने इसका खुले आम इजहार नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक उनकी शादी उनके कुछ निजी लोगों की मौजूदगी में ही हुई है। 

गौरतलब है कि दोनों मुंबई में एक इवेंट के दौरान मिले थे और फिर धीरे धीरे दोनों की दोस्ती गहरी होती गई। जॉन पहले बिपाशा बसु से प्यार करते थे। साल 2011 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद से जॉन प्रिया के साथ डेटिंग कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं।