Showing posts with label Richter magnitude scale. Show all posts
Showing posts with label Richter magnitude scale. Show all posts

Monday, 11 November 2013

Moderate Quake Strikes Doda-Bhaderwah Belt, Triggers Panic


Earthquake

जम्मू। डोडा जिले के भद्रवाह की पहाड़ियों में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की त्रीवता करीब 4.1 मापी गई है। इसकी वजह से वहां के स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया के भूकंप सुबह लगभग 5.34 बजे आया था। उन्होंने यह भी बताया कि यहां कहीं भी जान माल की हानी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र डोडा जिले में भद्रवाह के दक्षिण-पूर्व से 12 किलोमीटर दूर था।

Source- News in Hindi

Four quakes shake Delhi

Earthquake

नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव तथा फरीदाबाद में सोमवार देर रात तीन घंटे के भीतर चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों के बीच दशहत फैल गई और लोग घरों से निकल कर खुले में आ गए। भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है।
पहली बार झटके देर रात करीब। 12 बजकर 41 मिनट पर महसूस किए गए। रियेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र दिल्ली था।
दूसरी बार रात्रि करीब 1 बजकर 40 मिनट पर 3.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद दिल्ली एवं एनसीआर में लोग अचानक नींद से जाग गए और घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। कई लोगों ने ट्विट कर बताया कि अचानक कमरों में रखी मेज-कुर्सियां व अन्य सामान हिलने लगा। इस भूकंप का केंद्र दिल्ली-गुड़गांव सीमा पर था। 

भूकंप झटके तीसरी बार 1 बजकर 55 मिनट और चौथी बार 3 बजकर 40 मिनट पर महसूस किए गए। जिनकी तीव्रता रियेक्टर स्केल पर क्रमश: 2.5 और 2.8 थी। रियेक्टर स्केल पर इनकी कम तीव्रता होने के बावजूद भी भूकंप का केंद्र दिल्ली होने की वजह से तेज झटके महसूस किए गए।

Source- News in Hindi