Showing posts with label Ashes test series. Show all posts
Showing posts with label Ashes test series. Show all posts

Tuesday, 7 January 2014

KP rejects retirement talks, says determined to regain Ashes

नई दिल्ली। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड की 0-5 से मिली शर्मनाक हार के बाद साफ कर दिया है कि वो इतनी जल्दी हार नहीं मानने वाले और एशेज सीरीज दोबारा हासिल करके ही दम लेंगे। इसी के साथ दुनिया भर में हो रही आलोचनाओं के बीच उन्होंने एक बार फिर इशारा कर दिया कि अभी उनका संन्यास का कोई इरादा नहीं है।

पीटरसन ने ट्विटर के जरिए कहा, '5-0 से हारना और ऊपर से मेरे द्वारा खुद भी रन ना बनाना बेहद निराशाजनक रहा। एक टॉप क्लास टीम के खिलाफ बेहद कठिन दौरा था ये। मैं इंग्लैंड के सभी फैंस का शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने हमें समर्थन दिया और मैं 2015 में एशेज दोबारा हासिल करने की ओर प्रतिबद्ध हूं।' गौरतलब है कि केपी ने एशेज सीरीज में बेहद निराश करने वाला प्रदर्शन दिया, उनके बल्ले से पांच टेस्ट मैचों में 29.40 की औसत से महज 294 रन ही निकले। इस प्रदर्शन के बाद दुनिया भर में उनकी आलोचना की गई और कोच एंडी फ्लावर तक ने एलान कर दिया कि अब कठोर फैसले लेने का समय है, जो टीम में छंटनी की ओर एक बड़ा इशारा माना जाता है, जिस रडार पर पीटरसन सहित वो सभी इंग्लिश खिलाड़ी रहेंगे जो हार का सबसे बड़ा कारण बने।

Monday, 6 January 2014

Monty Panesar again in new controversy

नई दिल्ली [जेएनएन]। आपको याद होगा कि पब के बाहर नशे में धुत एक इंग्लिश क्रिकेटर ने जब पिछले साल कुछ बाउंसर्स पर पेशाब की थी तो वो विवादों में फंस गए थे। टीम से बाहर भी हुए और फिर अंदर भी हुए, और फिर बाहर हो गए। लगातार विवादों में रहे यह इंग्लिश क्रिकेटर थे स्पिनर मोंटी पनेसर जो नए साल में एक बार फिर चर्चा में हैं। क्या है नया मामला आइए जानते हैं..

अपने दिलफेंक मिजाज की वजह से नए साल की शुरुआत में ही एक बार फिर पनेसर सुर्खियों में हैं। सिडनी मॉर्निग हेराल्ड में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में समाप्त हुई एशेज सीरीज के दौरान फोन डेटिंग एंप्लिकेशन 'टिंडर' का इस्तेमाल कर वह एक महिला को टीम होटल के अपने कमरे में आने का न्योता देते पाए गए। इंग्लिश टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों के टीम होटल से बाहर जाने पर रोक लगा रखी थी इस कारण पनेसर ने देर रात हुई चैट में महिला से बाहर किसी बार में मुलाकात करने के बजाय होटल के कमरे में ही मिलने को कहा। होटल में मुलाकात करने से मना करने वाली महिला एलिसन ने कहा, 'मैं उनसे क्रिकेट को लेकर चर्चा करना चाहती थी, लेकिन उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था। वह केवल चाह रहे थे कि मैं उनके कमरे में पहुंच जाऊं।' महिला ने बताया कि पनेसर ने बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें अमेरिकी लड़कियां पसंद हैं। उन्होंने साथ ही यह भी पूछा कि मैं आज रात क्या कर रही हूं।