Showing posts with label Happy Birth Day. Show all posts
Showing posts with label Happy Birth Day. Show all posts

Monday, 19 August 2013

Rajiv Gandhi Birthday Today


rajiv gandhi

नई दिल्ली। भारत में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत करने वाले राजीव गांधी भारत की राजनीति में सबसे शक्तिशाली और प्रभावी नेहरू-गांधी परिवार से थे। आज उनका जन्मदिन है। राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश में होने वाले सरकारी घोटालों जैसे आरोपों को स्वीकार किया था।
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बड़े बेटे और 21वीं सदी के लिए भारत की नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को श्रीपेरुंबदूर में हत्या कर दी गई थी। 40 साल की उम्र में देश के सबसे युवा और नौवें प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल करने वाले राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार कहे जा सकते हैं। 

यह पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने देश में तकनीक के प्रयोग को प्राथमिकता देकर कंप्यूटर के व्यापक प्रयोग पर जोर डाला। भारत में कंप्यूटर को स्थापित करने के लिए उन्हें कई विरोधों और आरोपों को भी झेलना
पड़ा, लेकिन अब वह देश की ताकत बन चुके कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं।

20 अगस्त, 1944 को जन्में राजीव गांधी इंदिरा गांधी के बड़े बेटे थे। सन 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वह भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बने। 

राजीव गांधी और उनके छोटे भाई संजय गांधी की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल में हुई थी। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लंदन के इम्पीरियल कॉलेज में दाखिला लिया साथ ही कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से इंजीनीयरिंग का पाठ्यक्रम भी पूरा किया। भारत लौटने के बाद राजीव गांधी ने लाइसेंसी पायलट के तौर पर इंडियन एयरलाइंस में काम करना शुरू किया। कैम्ब्रिज में पढ़ाई के दौरान राजीव गांधी की

मुलाकात एंटोनिया मैनो से हुई, विवाहोपरांत जिनका नाम बदलकर सोनिया गांधी रखा गया। 

राजनीतिक पृष्ठभूमि होने के बावजूद राजीव गांधी ने कभी भी राजनीति में रुचि नहीं ली। भारतीय राजनीति और शासन व्यवस्था में राजीव गांधी का प्रवेश केवल हालातों की ही देन था। दिसंबर 1984 के चुनावों में कांग्रेस को जबरदस्त बहुमत हासिल हुआ। इस जीत का नेतृत्व भी राजीव गांधी ने ही किया था। अपने शासनकाल में
उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं और नौकरशाही में सुधार लाने के लिए कई कदम उठाए।

कश्मीर और पंजाब में चल रहे अलगाववादी आंदोलनकारियों को हतोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी ने कड़े प्रयत्‍‌न किए। भारत में गरीबी के स्तर में कमी लाने और गरीबों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए एक अप्रैल 1989 को राजीव गांधी ने जवाहर रोजगार गारंटी योजना को लागू किया जिसके अंतर्गत इंदिरा आवास योजना और दस लाख कुआं योजना जैसे कई कार्यक्रमों की शुरुआत की।

पुरस्कार
राजीव गांधी को समाज और राजनीति में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्‍‌न से अलंकृत किया गया।

उनका शासनकाल कई आरोपों से भी घिरा रहा जिसमें बोफोर्स घोटाला सबसे गंभीर था। इसके अलावा उन पर कोई ऐसा दाग नहीं था जिसकी वजह से उनकी निंदा हो। पाक दामन होने की वजह से ही लोगों के बीच राजीव गांधी की अच्छी पकड़ थी।

श्रीलंका में चल रहे लिट्टे और सिंघलियों के बीच युद्ध को शांत करने के लिए राजीव गांधी ने भारतीय सेना को श्रीलंका में तैनात कर दिया। जिसका प्रतिकार लिट्टे ने तमिलनाडु में चुनावी प्रचार के दौरान राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला करवा कर लिया। 21 मई, 1991 को सुबह 10 बजे के करीब एक महिला राजीव गांधी से
मिलने के लिए स्टेज तक गई और उनके पांव छूने के लिए जैसे ही झुकी उसके शरीर में लगा आरडीएक्स फट गया। इस हमले में राजीव गांधी की मौत हो गई। देश में राजीव गांधी की मौत के बाद बहुत बड़ा रोष देखने को मिला। 

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-rajiv-gandhi-birthday-today-10658536.html

Tag: Rajiv Gandhi 69th Birthday, Hindi News, News in Hindi, News

Saturday, 17 August 2013

Happy Birthday Mahesh Manjrekar

Mahesh Manrekar
बॉलीवुड में कई अभिनेता ऐसे हैं, जितना रुतबा स्टार वाला तो नहीं है, लेकिन अभिनय के मामले में वह बॉलीवुड के सितारों से किसी मायने में कम भी नहीं है। महेश मांजरेकर भी इन्हीं में से एक हैं। आज महेश मांजरेकर का 60वां जन्मदिन है।

महेश वामन मांजरेकर डायरेक्टर, राइटर, एक्टर और प्रोड्यूसर सभी भूमिकाएं बखूबी निभा चुके हैं और हर भूमिका में उन्होंने अपना जलवा दिखाया है। एक दशक से भी अधिक समय से बॉलीवुड में सक्रिय महेश मांजरेकर ने वास्तव फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। वास्तव का निर्देशन करने के साथ उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग भी की थी। वास्तव की सफलता के बाद उन्होंने अस्तित्व और कुरुक्षेत्र जैसी फिल्में बनाई और एक्टिंग भी करते रहे।

निर्देशक के तौर पर तो महेश मांजरेकर बॉलीवुड में वास्तव से ही पहचान बना चुके थे, लेकिन अभिनेता के तौर पर उन्हें पहचान तीन साल बाद 2002 में आई फिल्म कांटे से मिली। उनका राज बल्ली का रोल दर्शकों और फिल्म समीक्षकों दोनों ने ही सराहा और इसके बाद उनका एक्टिंग का सिलसिला आगे बढ़ता गया।
कई ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में भी महेश डॉन के किरदार में थे। सलमान खान की सुपरहिट फिल्म वांटेड, दबंग, बॉडीगार्ड और रेडी में भी उन्होंने अलग-अलग किरदारों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। छत्रपति शिवाजी पर बनी मराठी फिल्म 'मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय' में उन्होंने शिवाजी की भूमिका जोरदार तरीके से निभाई। टीवी भी कई शो कर चुके मांजरेकर नेशनल अवार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। उम्मीद करते हैं कि महेश मांजरेकर की पारी अभी और लंबी चलेगी।

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-happy-birthday-mahesh-manjrekar-10648672.html

Tag: Happy Birthday, Mahesh Majrekar, Hindi News, News in Hindi, News

Happy Birthday Manisha Koirala

Manisha Koirala
आज जीवन के 43 बरस पूरे करने वाली मनीषा कोइराला के लिए शायद यह जन्मदिन सबसे खास होगा क्योंकि उन्होंने हाल में कैंसर के रूप में मौत की छाती पर पांव रखकर नई जिंदगी हासिल की है। निजी जीवन में बार-बार उतार चढ़ाव देखने के बावजूद नेपाली मूल की इस अभिनेत्री ने कभी हार नहीं मानी और हमेशा जिंदगी को जिंदादिली से जिया है।

मनीषा से जुड़ी सभी खबरों और तस्वीरों के लिए सिर्फ एक क्लिक करें
नेपाल के राजघराने से ताल्लुक रखने वाली मनीषा का भारत से गहरा नाता रहा है। उन्होंने दसवीं तक वाराणसी से दसवीं पास करने के बाद बारहवीं की पढ़ाई दिल्ली में की।

मनीषा ने एक्टिंग की शुरुआत भले ही नेपाली फिल्म से की, लेकिन उनके सितारे उन्हें बॉलीवुड ले आए। 1991 में आई उनकी पहली ही फिल्म सौदागर ने तहलका मचा दिया और उसका गाना 'ईलू-ईलू' सबकी जुबां पर चढ़ गया। जबदरस्त शुरुआत के बावजूद उनका करियर ग्राफ ऊपर नहीं चढ़ पाया क्योंकि इसके बाद उनकी झोली में कई फ्लॉप फिल्में आई। लेकिन मनीषा हार मानने वाली कहां थी। उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' और मणिरत्‍‌नम की फिल्म 'बॉम्बे' से साबित कर दिया कि सौदागर की सफलता महज एक तुक्का नहीं थी। इन दोनों फिल्मों ने मनीषा को एक सफल अभिनेत्री के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया।

मनीषा ने इसके बाद खामोशी, दिल से, कंपनी, अकेले हम अकेले तुम और लज्जा जैसी हिट फिल्में दीं। लज्जा में उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से एक्टिंग के मापदंड ही बदल दिए।

हिंदी के साथ तमिल, मलयालम, बंगाली और नेपाली समेत मनीषा 70 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। पिछले साल जब यह पता चला कि वह ओवेरियन कैंसर से पीड़ित हैं तो उनके फैंस निराश हो गए थे। लेकिन अब वे कैंसर को मात देने के बाद फिर से फिल्मों में लौटने की तैयारी कर रही हैं। अपने हिम्मत और हौसले की वजह से वह बाकी महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं।

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-happy-birthday-manisha-koirala-10648664.html

Tag: Happy Birthday, Manisha Koirala, Hindi News, News in Hindi, News

Wednesday, 14 August 2013

Happy Birthday Johny Lever

Johny Lever

बॉलीवुड में एक कलाकार ऐसा हुआ है, जिसका नाम हर दूसरी फिल्म में तय होता था। हम कॉमेडी के उस्ताद जॉनी लीवर की बात कर रहे हैं। 350 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग कर चुके जॉनी लीवर की कॉमेडी में आज भी वही पुरानी धार है। यही वजह है कि फिल्म की स्क्रिप्ट में जॉनी लीवर के लिए अलग से किरदार बनाते जाते रहे और बहुत सारी फिल्मों को हिट कराने में उनका भी बराबर का योगदान रहा।

आज जॉनी 56 साल के हो गए हैं। जॉन प्रकाश राव जनुमाला उर्फ जॉनी लीवर का जन्म 14 अगस्त, 1956 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। 10-11 साल की उम्र में ही उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। जॉनी कहते हैं, 'एक्टिंग का मुझे बचपन से ही शौक था और कॉमेडी के कीटाणु भी मुझमें बचपन से ही थे।'

जॉनी ने आंध्र के तेलुगु स्कूल में सातवीं तक पढ़ाई की। इसके बाद वे मुंबई आ गए और धारावी इलाके में रहने लगे। जॉनी लीवर ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले संघर्ष किया। हालांकि वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि फिल्मों के लिए उन्हें बहुत ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। जॉनी लीवर को फिल्म स्टारों की मिमिक्री करने में महारत हासिल थी। उनकी इसी खासियत ने उन्हें स्टेज शो करने का मौका दिया। ऐसे ही एक स्टेज शो में सुनील दत्त की उन पर नजर पड़ी। उन्होंने जॉनी लीवर को फिल्म 'दर्द का रिश्ता' में पहला ब्रेक दिया। 

दर्द का रिश्ता के बाद वह जलवा में नसीरुद्दीन शाह के साथ देखे गए, लेकिन उनकी पहली बड़ी सफलता बाजीगर के साथ शुरू हुई। उसके बाद वह लगभग एक सहायक अभिनेता के रूप में हर फिल्म में हास्य अभिनेता के रोल में देखे गए। जॉनी लीवर की कॉमिक टाइमिंग बेहतरीन और उम्दा है।

वैसे जॉनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्मों से की थी। जॉनी ने कुछ दिनों तक हिंदुस्तान लीवर कंपनी में भी काम किया, जिससे उनका नाम जॉनी लीवर पड़ गया। उनके पिताजी भी इसी कंपनी में नौकरी करते थे। 

फिल्म बाजीगर का बाबूलाल हो या फिर मेला का इंस्पेक्टर पक्कड़ सिंह, जॉनी लीवर ने अपनी कॉमेडी को उदास चेहरों पर मुस्कान ला दी। उम्मीद करते हैं जॉनी की 30 साल पुरानी पारी अभी बहुत लंबी जाएगी।

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-happy-birthday-johny-lever-10646322.html