Showing posts with label World Hindi News. Show all posts
Showing posts with label World Hindi News. Show all posts

Wednesday, 21 August 2013

Not True Fantasy Experience After Death


After death

वाशिगटन। लोगों के मौत के मुंह से निकलकर आने के अनुभव बहुत ही आश्चर्यजनक लगते हैं। लगभग मर कर वापस जीवित हुए लोगों ने अक्सर अपनी अंतिम यात्रा की शुरूआत में एक लंबी सुरंग के अगले सिरे पर तेज रोशनी देखी होती है। लेकिन इन अनुभवों को अब तक केवल कल्पना करार दिया जाता रहा है। ऐसा पहली बार है कि वैज्ञानिकों ने इसे वैज्ञानिक कसौटी पर कसकर एकदम असली करार दिया है। यानी मौत के बाद के सफर की झलक की जानकारी जो मानवजाति को है वह जीवविज्ञान के तहत भी सही है। इंसान के मौत के करीब के इन अनुभवों को पहली बार वैज्ञानिकों ने चूहों पर प्रयोग करके साबित कर दिया है कि मरते हुए चूहे की दिमागी गतिविधियों से साफ है कि मौत के बाद के सफर पर कुछ रोशनी पड़ सकती है। मिशिगन यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार जो लोग कार्डिएक अरेस्ट (हृदयगति अचानक रुकने) के बाद भी जीवित बच जाते हैं उन लोगों पर गहन अध्ययन करके इस सच्चाई को परखा जा सकता है। शोध में पाया गया कि चिकित्सकीय रूप से मृत घोषित किये जाने के बाद यानी हृदयगति रुकने, दिमाग तक रक्त का संचार बंद होने के बाद भी इन चूहों में चेतन प्रत्यक्षीकरण के विभिन्न प्रतिमानों की गतिविधिया देखी गईं। शोधकर्ता जिमो बोरजीगिन ने बताया कि ये शोध पशुओं पर आजमाया गया है। ताकि ये पता चले कि मरते हुए दिमाग के तंत्रिका-जीवविान की गतिविधिया क्या होती हैं। उन्होंने बताया कि कार्डिएक अरेस्ट के बाद जीवित बचने वाले 20 फीसद लोगों ने बताया कि उन्होंने तेज रोशनी देखी। चिकित्सकीय रूप से मृत घोषित लोगों ने मौत के बाद के सफर के अनुभव बाटे हैं। उनके उन अनुभवों के दौरान उनका दिमाग मरता जा रहा था। इन दृश्यों और देखने के नजरियों को असली से ज्यादा असलियत वाला पाया गया। उन्होंने बताया कि अगर मौत के मुंह में जाते हुए तंतुओं के जरिए दिमागी गतिविधि होती है तो दिमाग के अगले हिस्से में रक्त का संचार रुकने के बावजूद इंसानों और जानवरों में तंत्रिका संबंधी चेतना बनी रहती है। अनुसंधानकर्ताओं ने मस्तिष्क की गतिविधियों की रिकार्डिग इलेक्ट्रोइनसीफालोग्राम से किया। चूहों को कार्डिएक अरेस्ट होने के बाद इसके नतीजों का विश्लेषण किया गया। कार्डिएक अरेस्ट के पहले तीस सेकेंड बाद उन्होंने रोशनी दिखने जैसी उलेजना दिखाई और उसके बाद उनका दिमाग एकाएक बहुत उद्दीप्त लगा।

Sunday, 18 August 2013

Woman Drives 300km While Asleep


Woman drive car

सिडनी। न्यूजीलैंड में एक महिला नींद में कार चलाते हुए कई सौ किलोमीटर आगे निकल गई। वह सिर्फ कार ही नहीं चला रही थी, बल्कि इस दौरान अपने कई दोस्तों को मोबाइल से संदेश भी भेज रही थी। हालांकि उसे सुरक्षित बचा लिया गया। महिला के एक दोस्त ने पुलिस को फोन करके इस संबंध में सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी दोस्त ने नींद की दवाई ली है और वह अपने शहर हेमिल्टन से रात में कार लेकर निकली है। पुलिस को महिला की लोकेशन की जानकारी उसके मोबाइल से मिली। पांच घंटे की यात्र में महिला नींद में तीन सौ किलोमीटर निकल गई थी। 

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/oddnews-woman-drives-300km-while-asleep-4066.html


Tag: Woman Drives 300KM while asleep, Hindi News, News in Hindi, News

Friday, 16 August 2013

Nehru Permitted CIA Spy Planes To Use Indian Air Base


Nehru permitted

वाशिंगटन। 1962 की लड़ाई में मिली हार के बाद चीन के इलाकों की निगरानी करने के लिए भारत ने अमेरिकी खुफिया विमानों यू-2 को ईधन भरने के लिए अपने एक एयर बेस के इस्तेमाल की इजाजत दी थी। मामला उड़ीसा स्थित चारबतिया सैन्य हवाई अड्डे से जुड़ा है। अमेरिकी खुफिया दस्तावेजों से यह सच्चाई उजागर हुई है।

विक्रांत के आने से घबराया चीन
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए से सूचना संबंधी कानून के तहत प्राप्त गोपनीय दस्तावेजों के आधार पर स्वतंत्र राष्ट्रीय सुरक्षा अभिलेखागार ने शुक्रवार को यह खुलासा किया। गोपनीय सूची से हटाए गए इन दस्तावेजों के अनुसार, तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 11 नवंबर 1962 को यू-2 विमानों को चीन से लगते सीमावर्ती क्षेत्रों में उड़ान की मंजूरी दी थी। इसके बाद 3 जून 1963 को अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी और भारतीय राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन के बीच मुलाकात हुई थी।

भारत और चीन के बनते बिगड़ते रिश्तों के कुछ रोचक क्षण
इस बैठक में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से खाली पड़े उड़ीसा के चारबतिया एयरबेस के इस्तेमाल पर सहमति बनी थी। लेकिन एयरबेस को दुरुस्त करने में उम्मीद से बहुत ज्यादा समय लग गया। इस वजह से थाईलैंड के तखली से अभियान को शुरू किया गया।

चार सौ पन्नों की रिपोर्ट में वर्ष 1954 से वर्ष 1974 तक के अमेरिकी खुफिया कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई है। यू-2 मिशन इस कार्यक्रम का हिस्सा था। मई 1964 में नेहरू की मृत्यु के कारण अमेरिकी अभियान को चारबतिया से बंद कर दिया गया था। लेकिन दिसंबर 1964 में चीन-भारत सीमा पर तनाव बढ़ने पर चारबतिया एयरबेस का इस्तेमाल किया गया। उस समय अमेरिका ने तीन सफल अभियानों को संचालित किया। रिपोर्ट में बताया गया है कि एशिया में इन वर्षो में अमेरिकी खुफिया अभियान का मुख्य अड्डा थाईलैंड का तखली बन गया था। जबकि चारबतिया का अग्रिम अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया गया। इस बेस को वर्ष 1967 में फिर बंद कर दिया गया था।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्टूबर 1962 में चीन की सेना के आक्रमण के बाद भारत ने अमेरिका से सहायता की अपील की थी। उस समय भारत में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत जॉन केनेथ गालब्रेथ ने भारत को विवादित इलाकों में चीनी सेना के घुसपैठ की सटीक तस्वीर उपलब्ध कराने का सुझाव दिया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को अमेरिका दो कारणों से सीमाओं की फोटोग्राफी सुविधा देने को तैयार हुआ था। पहला, अमेरिका विवादित क्षेत्र की स्पष्ट तस्वीर के बारे में जानना चाहता था। दूसरा, उसका उद्देश्य भारत में स्थाई बेस हासिल करने का था।

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/world-nehru-permitted-cia-spy-planes-to-use-indian-air-base-10650874.html

Tag: Jawahar Lal Nehru, Hindi News, News In Hindi, News, Political News in Hindi

Wednesday, 14 August 2013

पैडल मारते हुए दुनिया की सैर






दुनिया की सैर पर निकले भारतीय साइकिल का पैडल मारते हुए सोमेन देबनाथ 79 देशों की यात्रा की चुके हैं। इस अदभूत यात्रा का एक मात्र मकसद लोगों को एड्स की जानकारी देना है। 2004 से साइकिल पर विश्व भ्रमण पर निकले देबनाथ को इन नौ वर्षो के दौरान अनेक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा। 

Irani Lady Creates Story of Snatching Infront Her Husband


New delhi

नई दिल्ली। मॉल में शापिंग के लिए गई एक ईरानी महिला सनम पर्स भूल गई। इस पर पति की डांट के डर से उसने लूट की झूठी कहानी रची। उसने खुद को पहले चोट पहुंचाई और फिर वह अस्पताल में जाकर भर्ती हो गई। जांच के दौरान अमर कॉलोनी पुलिस ने पुलिस ने लूट की फर्जी कहानी का खुलासा किया। फिलहाल, अमर कालोनी की पुलिस ने महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार को ईरानी मूल की महिला सनम ने पति को बताया कि वह लाजपतनगर शापिंग करने गई थी, जहां से उसने जामियानगर जाने के लिए ऑटो पकड़ा। रास्ते में ऑटो चालक व उसके साथी ने उससे लूटपाट की। विरोध करने पर उसके सिर पर रॉड भी मारी। उसने खुद फोर्टिस अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। पत्नी के साथ लूट की जानकारी होने पर पति ने तत्काल अमर कालोनी थाने फोन कर दिया।

पुलिस ने उसके लाजपतनगर मार्केट जाने के झूठ को पकड़ लिया। दरअसल, सोमवार को लाजपतनगर मार्केट बंद होता है। पुलिस उस जगह भी पहुंची, जहां से उसने ऑटो लिया था। वहां भी पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिससे लूट की पुष्टि होती हो। पुलिस ने मोबाइल सीडीआर निकाली तो लोकेशन वसंत कुंज इलाके की मिली। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि वह वसंत कुंज के डीएलएफ मॉल गई थी। वहां वह पर्स भूल गई थी। उसमें छह लाख के जेवरात थे। उसे लगा कि पति की डांट सुननी पड़ेगी। इसलिए उसने ऐसी कहानी बनाई। 

पुलिस डीएलएफ मॉल पहुंची तो वहां प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि एक महिला का पर्स छूटा है। पर्स उसका ही निकला। उसमें उसके पूरे जेवरात भी थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है।

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/national-irani-lady-creates-story-of-snatching-infront-her-husband-10646318.html

Tuesday, 13 August 2013

Why Fixing is Uncontrollable, Now Fixing in BPL


BPL

ढाका। मैच फिक्सिंग, स्पॉट फिक्सिंग, ब्रैकेट फिक्सिंग, अपने देश में फिक्सिंग, विदेशी दौरे पर फिक्सिंग, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में फिक्सिंग या फिर घरेलू व विदेशी लीग में फिक्सिंग, आजकल जहां देखो खिलाड़ी इससे पीछे नहीं हट रहे। आखिर खेल में अच्छा खासा पैसा मिलने के बावजूद ऐसा क्यों हो रहा है? ताजा मामला है बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) का जिसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने मैच फिक्सिंग से संबंधी अपराध के लिए सात लोगों को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया, जबकि दो अन्य पर रिपोर्ट नहीं करने का आरोप लगाया गया है। 

हैंसी क्रोन्ये-मोहम्मद अजहरुद्दीन का 1999-2000 के मैच फिक्सिंग कांड के बाद से दुनिया भर में फिक्सिंग आइसीसी के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी थी, इसके बाद 2010 के लॉ‌र्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों, आसिफ, आमिर व बट के स्पॉट फिक्सिंग कांड में लिप्त पाए जाने का खुलासा और फिर आइपीएल सीजन 6 का फिक्सिंग कांड..यह सब कुछ थमने की बजाए एक उग्र रूप लेता जा रहा है और अब दुनिया की हर लीग से ऐसी खबरें सामने आ रही है। आइसीसी ने ताजा मामले में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में नौ व्यक्तियों को फिक्सिंग मामले में घेरा है हालांकि उनके नाम नहीं बताए। उसने कहा कि इन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उनके नामों की घोषणा संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी। बयान में कहा गया है कि ये आरोप ढाका ग्लैडियेटर्स फ्रेंचाइजी के बीपीएल 2013 के मैचों के दौरान मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में संलिप्त रहने की कथित साजिश और इस साजिश में शामिल होने के लिए किए गए प्रयासों की सूचना नहीं देने से संबंधित हैं। 

इसके अनुसार जिन पर फिक्सिंग से संबंधित अधिक गंभीर आरोप लगाए गए हैं उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया है तथा उन्हें अनुशासनात्मक प्रक्रिया पूरी होने तक बीसीबी, आइसीसी या आइसीसी के सदस्य संघों द्वारा आयोजित क्रिकेट गतिविधियों में भाग लेने से तुरंत प्रभाव से रोक दिया गया है। जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं उन्हें खुद का बचाव करने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है।

जाहिर है कि अभी आइपीएल फिक्सिंग कांड की जांच जारी ही है और इससे पहले कि कोई बड़े नतीजे सामने आते, विश्व के दूसरे कोनों से फिक्सिंग की ताजा खबरें आए दिन फैंस को दहलाती रहती हैं। हाल में पाकिस्तान के कैरेबियाई दौरे पर भी यही सवाल उठे थे जिसमें पाक टीम के खेलने के रवैये को संकेत माना गया था, इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय हो या घरेलू टूर्नामेंट, आए दिन एक नया कांड सामने आ ही रहा है। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या फिक्सिंग के इस जाल पर आइसीसी काबू पाने में सक्षम है या फिर पूरी तरह से असमक्षम और बेबस।

Original Found Here... http://www.jagran.com/cricket/headlines-why-fixing-is-uncontrollable-now-fixing-in-bpl-10646300.html

Pakistan Tehrik E Taliban Warn of Reprisal Iif PML[N] Government Hangs Militants


pakistan tehrik e taliban
इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान की शाखा पंजाबी तालिबान ने पाक सरकार को धमकी दी है कि यदि उनके साथियों को फांसी दी गई तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। पाक के इस प्रतिबंधित आतंकी संगठन ने पर्चे बांटकर पाकिस्तान सरकार को यह खुली चुनौती दी है। गौरतलब है कि अगस्त की 20, 21 और 22 तारीख को पांच दोषियों को फांसी की सजा दी जानी है। इनकी सजा को पूर्व राष्ट्रपति ने पांच वर्षो के लिए निलंबित कर दिया था। इसकी अवधि अब समाप्त हो रही है, जिसके तहत इन्हें फांसी देने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

दक्षिण पंजाब और उत्तरी-दक्षिण वजीरीस्तान में तहरीक-ए-तालिबान ने पर्चे बांटकर कर सरकार को धमकी दी है कि यदि उनके साथियों को फांसी दी गई तो वह इसको अपने खिलाफ छेड़ी गई जंग मानेंगे और इसका अंजाम सरकार को भुगतना होगा। इसके ऐवज में आतंकी संगठन ने देश में हमले करने की चेतावनी दी है। आतंकी संगठन से मिली धमकी के बाद कई जगहों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। इस बीच पाक अधिकारियों ने कहा है कि वह सभी दोषियों को तय समय पर फांसी देंगे। 

आतंकी संगठन ने बांटे गए पर्चो में आरोप लगाया है कि सरकार अपनी राजनीतिक मंशा के लिए अमेरिका के दिशा निर्देशों पर काम कर रही है। देश में हुए ड्रोन हमले भी इसका ही सबूत हैं। इन धमकियों के मद्देनजर खैबर पख्तूख्वा में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पाकिस्तान में 14 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता समारोह को देखते हुए भी इलाके में सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किए गए हैं। आतंकियों ने इस दिन शहर में हमले करने की धमकी दी है। 

Original Found Here...  http://www.jagran.com/news/world-pakistan-tehrik-e-taliban-warnof-reprisal-if-pmln-government-hangs-militants-10643344.html

Monday, 12 August 2013

Norway PM Turns Taxi Driver to Find 'What People Really Think'


Norwe Prime Minister


ओस्लो। देश में अगले माह होने जा रहे आम चुनाव से पहले नार्वे के प्रधानमंत्री जेंस स्टोलटेनबर्ग अपने बारे में जनता की राय जानने के लिए जून में टैक्सी ड्राइवर बनकर सड़कों पर घूमे। 

टैक्सी ड्राइवर की वर्दी पहने और काला चश्मा लगाए स्टोलटेनबर्ग नार्वे की राजधानी की सड़कों पर कई घंटे तक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाते रहे। जब उनके यात्रियों ने उन्हें पहचाना, तभी उन्होंने अपनी पहचान सार्वजनिक की। 

प्रधानमंत्री के इस पूरे कार्यक्रम की तैयारी एक विज्ञापन एजेंसी ने की थी। यह विज्ञापन एजेंसी स्टोलटेनबर्ग के चुनावी अभियान का हिस्सा है। प्रधानमंत्री के सारे दिन के कार्य को गुप्त कैमरों से शूट किया गया। रविवार को दैनिक समाचार पत्र वीजी पर इसको प्रकाशित और प्रधानमंत्री के फेसबुक पेज पर भी इसे अपलोड किया गया। स्टोलटेनबर्ग ने समाचार पत्र से कहा, वह राजनीति पर जनता की बेबाक राय सुनना चाहते थे। स्टोलटेनबर्ग के मुताबिक, यदि कोई ऐसी जगह है जहां जनता अधिकतर विषयों पर अपनी वास्तविक राय बताती है तो वह टैक्सी है। वहां दिल की बातें सामने आती हैं। नार्वे में सितंबर में आम चुनाव होने हैं।

Original Found Here....  http://www.jagran.com/news/world-norway-pm-turns-taxi-driver-to-find-what-people-really-think-10643133.html

Pak Violates Ceasefire Again, 3rd of The Day, 7th in 3 Days


Pak violates

जागरण न्यूज नेटवर्क, राजौरी। सोमवार की तीसरी बार और तीन दिन में सातवीं बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करके पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। सोमवार रात नौ बजकर बीस मिनट पर पुंछ जिले के मेंढर सब सेक्टर में फायरिंग शुरू हुई जो देर रात तक जारी थी। रविवार रात को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में 20 से अधिक भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। सोमवार सुबह तक जारी रही गोलीबारी में कुछ मोर्टार शेल और रॉकेट रिहायशी क्षेत्रों में भी गिरे। इससे कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत पैदा हो गई।

पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात करीब साढ़े दस बजे पुंछ के देगवार सेक्टर की तीन चौकियों को निशाना बनाकर जमकर गोलीबारी शुरू कर दी। सीमा पार से राकेट और मोर्टार भी दागे गए। इस बीच, पाकिस्तान ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर व बालाकोट सेक्टर में रात एक बजे गोलीबारी शुरू कर दी। पाक सेना ने एक साथ क्रांति वन, क्रांति टू, सलोत्री, बिच्छू, घोड़ा, रवि, छज्जा, मान, नंगी टेकरी, कृपाण, डीप, रोशनी, ढेरी, छत्री, आत्मा आदि चौकियों को निशाना बनाया। देगवार में सुबह आठ बजे तथा कृष्णा घाटी में सुबह सात बजे तक गोलीबारी जारी रही। इस घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। सेना के उच्चाधिकारी सीमा पर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-pak-violates-ceasefire-again-3rd-of-the-day-7th-in-3-days-10643308.html

Sikh Woman Warned Against Sleeping With Husband


Sikh woman

लंदन। बर्मिघम की एक अदालत ने अपनी तरह के पहले और अजीब फैसले में एक भारतीय महिला को अपने पति के साथ सोने पर जेल भेजने की चेतावनी दी है। 

न्यायमूर्ति होलमैन ने मंगलवार को कहा कि महिला का पति शारीरिक संबंध बनाने के लिए सहमति देने या न देने की मानसिक तौर पर सक्षम नहीं है। ऐसे में अगर महिला किसी तरीके से पति के साथ शारीरिक संबंध बनाएगी तो उसे आपराधिक कृत्य माना जाएगा। 

भारतीय महिला ने कोर्ट से अपनी शादी को रद नहीं करने की गुहार लगाई थी। उसके पति की पश्चिमी मिडलैंड्स के एक सरकारी देखभाल गृह में रखा गया है। सैंडवेल की परिषद ने इंग्लैंड में दोनों की शादी को मान्यता नहीं देने की घोषणा कर दी थी, जिस पर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, कोर्ट ने महिला की गुहार को स्वीकार करते हुए उनकी शादी रद नहीं की।

कोर्ट ने कहा कि महिला को मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की पत्नी का दर्जा हासिल रहेगा और वह अपने पति को देखने के लिए लगातार देखभाल गृह जा सकती है। उसका पति बचपन से ही मानसिक रोगी है।

Banned Outfit Claims It Abducted Former Pak PM Gilani's Son


Pakistan ex-pm Gilani

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी का बेटा अली हैदर गिलानी पिछले तीन माह से आतंकियों के कब्जे में है। एक प्रतिबंधित संगठन ने उनके अपहरण की जिम्मेदारी ली है। जियो न्यूज की मंगलवार की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 

पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर में चुनाव प्रचार के दौरान गत नौ मई को अली हैदर का अपहरण कर लिया गया था। बंदूकधारियों ने उनकी एसयूवी गाड़ी को रोक कर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। हैदर के निजी सचिव मोहीउद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि घायल चार अंगरक्षकों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। तत्काल किसी भी संगठन ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली थी। अब एक प्रतिबंधित संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ले ली है।

अपने को अल-मंसूरीन ब्रिगेड नामक संगठन का प्रवक्ता बताने वाले अबु याजीद ने कहा कि अली हैदर गिलानी उनके कब्जे में है और सुरक्षित है। उसने कहा कि संगठन ईद के बाद अली हैदर का वीडियो जारी करेगा और अपनी मांगों के बारे में सूचना देगा।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/world-banned-outfit-claims-it-abducted-former-pak-pm-gilanis-son-10628519.html

Raw Garlic Can Halve Lung Cancer Risk: Study


Raw garlic

लंदन। गुणों से भरपूर लहसुन कैंसर के खतरे को भी आधा करने की क्षमता रखता है। एक नए शोध में यह दावा किया गया है कि सप्ताह में दो दिन कच्चे लहसुन का सेवन करने से बढ़ रहे फेफड़ों के कैंसर के खतरे को आधा किया जा सकता है। यही नहीं यह धूमपान करने वाले व्यक्ति में भी इस बीमारी के खतरे को कम करता है।

टेलीग्राफ के अनुसार, चीन के शोधकर्ताओं ने बताया कि जो लोग नियमित रूप से लहसुन का सेवन करते हैं उनमें फेफड़ों के कैंसर की बीमारी होने की संभावना 44 फीसद कम हो सकती है। यही नहीं ऐसे लोग धूमपान करते हैं तो भी इस बीमारी के खतरे को लहसुन 30 फीसद कम कर सकता है। फेफड़ों में कैंसर होने का सबसे बड़ा कारण धूमपान है। पहले भी शोधकर्ता लहसुन को कई गंभीर बीमारियों में प्रभावी बता चुके हैं। एक शोध में आंत्र ट्यूमर के खतरे को लगभग एक तिहाई कम करने का दावा किया गया था। 

जियांग्सु प्रांत के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के वैज्ञानिकों ने फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित 1424 रोगियों का 4500 स्वस्थ्य वयस्कों से तुलनात्मक अध्ययन किया। इसमें पाया गया कि जिन लोगों ने सप्ताह में कम से कम दो दिन कच्चा लहसुन खाया, उनमें फेफड़ों के कैंसर होने की संभावना काफी कम दिखी। हालांकि शोध में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लहसुन को पका कर सेवन किए जाने पर यह कितना प्रभावी होगा। यह शोध कैंसर प्रिवेंशन रिसर्च में प्रकाशित हुआ है।

Now, Laser Test to Predict Time of Death


life

लंदन। जो लोग यह जानना चाहते हैं कि उनकी जिंदगी के कितने दिन बाकी बचे हैं या ऊपर वाले का बुलावा कब आएगा, उन्हें अब किसी ज्योतिषी के पास जाने की जरूरत नहीं रहेगी क्योंकि इसके लिए जल्द ही डेथ टेस्ट नाम का एक उपकरण आने वाला है।

ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने 'डेथ टेस्ट' नाम से एक ऐसा उपकरण तैयार किया है, जो लेजर तकनीक के जरिए किसी व्यक्ति की मौत के बारे में भविष्यवाणी कर सकेगा। 

शोधकर्ताओं के अनुसार यह अपनी तरह का पहला परीक्षण है जो बहुत ही सरल और कम खर्चीला है। लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी में भौतिकी के प्रोफेसर अनेट स्टेनफानोवेस्का और पीटर मैकक्लिनटोक ने इस डेथ टेस्ट को इजाद किया है। इसमें परीक्षण के तहत घड़ी के आकार के एक उपकरण के जरिये शरीर में लेजर किरणों को गुजारा जाता है। इस परीक्षण से पता चलता है कि उम्र बढ़ने के साथ किस तरह से शरीर नष्ट हो रहा है। यह काम दरअसल एंडोथेटिकल कोशिकाओं के विश्लेषण से किया जाता है। ये रक्त नलिकाओं में पाई जाने वाली सबसे छोटी कोशिकाएं होती हैं। ये कोशिकाएं शरीर में होने वाली किसी भी जटिल प्रक्रिया को लेकर प्रतिक्रिया दिखाती हैं। कोशिकाओं में होने वाले स्पंदन का आकलन कर शोधकर्ता बची हुई जिंदगी की गणना कर लेते हैं। इसके अलावा इस परीक्षण से कैंसर और डिमेंशिया जैसे रोगों का भी पता चल सकता है। इस परीक्षण को अगले तीन साल के अंदर इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। 

Original Found Here... www.jagran.com/news/world-now-laser-test-to-predict-time-of-death-10638448.html

S Korea's Hi-Tech Electric Road Charges Buses Wirelessly


S Korea

सियोल। लीजिए अब पूरी तरह विद्युतीकृत सड़क भी बन गई, जिस पर फर्राटा भरते ही इलेक्ट्रिक बस की बैटरी खुद-ब-खुद चार्ज हो जा रही है। दुनिया में पहली बार दक्षिण कोरियाई वैज्ञानिकों ने यह नायाब कारनामा कर दिखाया है।

शोधकर्ताओं ने इसके लिए एक 12 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई है, जिसके नीचे इलेक्ट्रिक केबल का जाल बिछा हुआ है। जैसे ही कोई इलेक्ट्रिक बस इस सड़क से होकर गुजरती है, ये केबल उसकी बैटरी को चार्ज कर दे रहे हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह पूरे विश्व में अपनी तरह की अनोखी सड़क है। शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि इस सड़क पर केवल ऑनलाइन इलेक्ट्रिक व्हीकल [ओएलईवी] की ही बैटरी चार्ज हो पाएगी। इस इलेक्ट्रिक बस का निर्माण कोरिया एडवांस इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी [केएआइएसटी] ने किया है। 

परीक्षण के तौर पर फिलहाल दो ओएलईवी बसों को ही गुमी रेलवे स्टेशन से इन डांग जिले के बीच के 12 किमी लंबे विद्युतीकृत मार्ग पर चलाया जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बस की बैटरी चार्ज करने के लिए सड़क के नीचे दबे बिजली केबल को चुंबकीय दायरे में रखा गया है। जिसके चलते जब कोई इलेक्ट्रिक बस इस सड़क से होकर गुजरती है तो उसके निचले हिस्से में लगे एक खास उपकरण के जरिये बैटरी को बिजली की आपूर्ति होने लगती है। आने-जाने का 24 किमी लंबा सफर पूरा करते ही बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि उनकी इस खोज से इलेक्ट्रिक बस के आम यातायात का हिस्सा बनने का मार्ग देर सबेर खुलने के आसार पैदा हो गए हैं।

Original Found Here... www.jagran.com/news/world-s-koreas-hi-tech-electric-road-charges-buses-wirelessly-10632429.html