Showing posts with label London Hindi News. Show all posts
Showing posts with label London Hindi News. Show all posts

Monday, 12 August 2013

Sikh Woman Warned Against Sleeping With Husband


Sikh woman

लंदन। बर्मिघम की एक अदालत ने अपनी तरह के पहले और अजीब फैसले में एक भारतीय महिला को अपने पति के साथ सोने पर जेल भेजने की चेतावनी दी है। 

न्यायमूर्ति होलमैन ने मंगलवार को कहा कि महिला का पति शारीरिक संबंध बनाने के लिए सहमति देने या न देने की मानसिक तौर पर सक्षम नहीं है। ऐसे में अगर महिला किसी तरीके से पति के साथ शारीरिक संबंध बनाएगी तो उसे आपराधिक कृत्य माना जाएगा। 

भारतीय महिला ने कोर्ट से अपनी शादी को रद नहीं करने की गुहार लगाई थी। उसके पति की पश्चिमी मिडलैंड्स के एक सरकारी देखभाल गृह में रखा गया है। सैंडवेल की परिषद ने इंग्लैंड में दोनों की शादी को मान्यता नहीं देने की घोषणा कर दी थी, जिस पर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, कोर्ट ने महिला की गुहार को स्वीकार करते हुए उनकी शादी रद नहीं की।

कोर्ट ने कहा कि महिला को मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की पत्नी का दर्जा हासिल रहेगा और वह अपने पति को देखने के लिए लगातार देखभाल गृह जा सकती है। उसका पति बचपन से ही मानसिक रोगी है।

Raw Garlic Can Halve Lung Cancer Risk: Study


Raw garlic

लंदन। गुणों से भरपूर लहसुन कैंसर के खतरे को भी आधा करने की क्षमता रखता है। एक नए शोध में यह दावा किया गया है कि सप्ताह में दो दिन कच्चे लहसुन का सेवन करने से बढ़ रहे फेफड़ों के कैंसर के खतरे को आधा किया जा सकता है। यही नहीं यह धूमपान करने वाले व्यक्ति में भी इस बीमारी के खतरे को कम करता है।

टेलीग्राफ के अनुसार, चीन के शोधकर्ताओं ने बताया कि जो लोग नियमित रूप से लहसुन का सेवन करते हैं उनमें फेफड़ों के कैंसर की बीमारी होने की संभावना 44 फीसद कम हो सकती है। यही नहीं ऐसे लोग धूमपान करते हैं तो भी इस बीमारी के खतरे को लहसुन 30 फीसद कम कर सकता है। फेफड़ों में कैंसर होने का सबसे बड़ा कारण धूमपान है। पहले भी शोधकर्ता लहसुन को कई गंभीर बीमारियों में प्रभावी बता चुके हैं। एक शोध में आंत्र ट्यूमर के खतरे को लगभग एक तिहाई कम करने का दावा किया गया था। 

जियांग्सु प्रांत के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के वैज्ञानिकों ने फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित 1424 रोगियों का 4500 स्वस्थ्य वयस्कों से तुलनात्मक अध्ययन किया। इसमें पाया गया कि जिन लोगों ने सप्ताह में कम से कम दो दिन कच्चा लहसुन खाया, उनमें फेफड़ों के कैंसर होने की संभावना काफी कम दिखी। हालांकि शोध में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लहसुन को पका कर सेवन किए जाने पर यह कितना प्रभावी होगा। यह शोध कैंसर प्रिवेंशन रिसर्च में प्रकाशित हुआ है।

Now, Laser Test to Predict Time of Death


life

लंदन। जो लोग यह जानना चाहते हैं कि उनकी जिंदगी के कितने दिन बाकी बचे हैं या ऊपर वाले का बुलावा कब आएगा, उन्हें अब किसी ज्योतिषी के पास जाने की जरूरत नहीं रहेगी क्योंकि इसके लिए जल्द ही डेथ टेस्ट नाम का एक उपकरण आने वाला है।

ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने 'डेथ टेस्ट' नाम से एक ऐसा उपकरण तैयार किया है, जो लेजर तकनीक के जरिए किसी व्यक्ति की मौत के बारे में भविष्यवाणी कर सकेगा। 

शोधकर्ताओं के अनुसार यह अपनी तरह का पहला परीक्षण है जो बहुत ही सरल और कम खर्चीला है। लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी में भौतिकी के प्रोफेसर अनेट स्टेनफानोवेस्का और पीटर मैकक्लिनटोक ने इस डेथ टेस्ट को इजाद किया है। इसमें परीक्षण के तहत घड़ी के आकार के एक उपकरण के जरिये शरीर में लेजर किरणों को गुजारा जाता है। इस परीक्षण से पता चलता है कि उम्र बढ़ने के साथ किस तरह से शरीर नष्ट हो रहा है। यह काम दरअसल एंडोथेटिकल कोशिकाओं के विश्लेषण से किया जाता है। ये रक्त नलिकाओं में पाई जाने वाली सबसे छोटी कोशिकाएं होती हैं। ये कोशिकाएं शरीर में होने वाली किसी भी जटिल प्रक्रिया को लेकर प्रतिक्रिया दिखाती हैं। कोशिकाओं में होने वाले स्पंदन का आकलन कर शोधकर्ता बची हुई जिंदगी की गणना कर लेते हैं। इसके अलावा इस परीक्षण से कैंसर और डिमेंशिया जैसे रोगों का भी पता चल सकता है। इस परीक्षण को अगले तीन साल के अंदर इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। 

Original Found Here... www.jagran.com/news/world-now-laser-test-to-predict-time-of-death-10638448.html