Showing posts with label terrorism. Show all posts
Showing posts with label terrorism. Show all posts

Wednesday, 16 July 2014

Collective pressure on states needed to deny sanctuaries to terrorists: Modi

Narendra Modi at BRICS summit
In his first multilateral engagement with world leaders, Modi addressed the sixth summit of BRICS nations in which he made it clear that terrorism in any form was against humanity and there should be zero-tolerance against it.

He said the menace has assumed war-like proportions and called for early adoption by the UN of the draft comprehensive convention on international terrorism.
  
"We must also put collective pressure on states to deny sanctuaries and support to terrorists," he said in his first major speech at an international forum in which he also referred to international hot spots like Iraq, Syria and Afghanistan.
  
"Terrorism is a threat that has assumed war-like proportions. It is in fact a proxy war aimed at innocent civilians. Due to different yardsticks the international community has not been able to combat terror effectively," he told the meeting of five-nation grouping attended by host President Dilma Rousseff, Presidents Xi Jinping of China, Vladimir Putin of Russia and Jacob Zuma of South Africa.
  
"I firmly believe that terrorism, in any shape or form, is against humanity. There should be zero tolerance towards terrorism. Humanity must unite, and isolate terrorist forces, especially states that flout basic norms. Selective targeting of terrorism will not work," he said.

"BRICS must translate our political resolve into a concrete and coordinated plan of action. I call for an early adoption by the UN, of the draft Comprehensive Convention on International Terrorism. We are meeting at a time when the world is facing a high level of turmoil and uncertainty. Global economic weakness also persists," Modi said.



He said restoring a climate of peace and stability is therefore an urgent need for global progress and prosperity. "I come from a land where the idea of the 'whole world being one family' is rooted in our ethos - Vasudhaiva Kutumbakam," he said.

Modi said the world must unite as one to decisively confront global challenges. Corrective action must begin with the reform of institutions of global governance. This has been on the BRICS agenda since its inception.


Read more Latest News from World News

Monday, 19 August 2013

Militannts Are Training to Hindu Habitude in Pakistan


Militannts

नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। पाकिस्तान में चल रहे आतंकी शिविरों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को हिंदू रीति-रिवाज से भी परिचय कराया जा रहा है। आइएसआइ इन्हें बाकायदा भारतीय लहजे में बातचीत और आसानी से लोगों में घुल-मिल जाने की कला भी सिखा रही है। इसके अलावा 26/11 जैसे किसी बड़े हमले के लिए आतंकियों के हिंदू नाम रखने की कोशिश भी होती है। आइएसआइ की सलाह पर इंडियन मुजाहिदीन [आइएम] ने भी यह तरीका अपनाया है। इसके पीछे सोच है कि वे भारतीय समाज में आसानी से घुलमिल जाएंगे। वहीं कोई आतंकी किसी हमले में मारा जाए तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसे भारत का अंदरूनी मसला करार दिया जाए। जांच एजेंसियों ने लश्कर आतंकी टुंडा से इस बाबत कई जानकारियां प्राप्त की हैं। 

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शिविरों में सर्वाधिक नवयुवक पाकिस्तान में पंजाब प्रांत से आते हैं। टुंडा ने बताया कि मदरसों में बचपन से ही इन युवकों के दिल-ओ-दिमाग में जेहाद का मुलम्मा इस कदर चढ़ाया जाता है कि वे इस्लाम के नाम पर कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। इन्हें दिहाड़ी मजदूर से भी कम मजदूरी मिलती है। उन्हें रहने-खाने की सुविधा के साथ अधिकतम चार हजार रुपये तक दिए जाते हैं। 

पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद, लाहौर, पेशावर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, कराची, मुल्तान, सियालकोट और गुंजरावाला समेत कई शहरों में लश्कर व जमात-उद-दावा के दफ्तर हैं। यहां पर आतंकी बनाने के लिए नवयुवकों की भर्ती का काम भी होता है। जेहाद के लिए काम करने वाले युवा विभिन्न मदरसों तथा ग्रामीण इलाकों से यहां पहुंचते हैं। भर्ती लेने से पूर्व युवकों की पृष्ठभूमि का पता लगाया जाता है।

टुंडा लश्कर के प्रशिक्षिण शिविरों के विषय में भी विस्तार से जानकारी दे रहा है। उसने बताया कि पंजाब प्रांत के मुरीदके में लश्कर मुख्यालय में कई बार वह लश्कर चीफ हाफिज सईद व लश्कर कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी से मिला है। कई बार उसने प्रशिक्षण शिविर में आतंकियों के समक्ष जेहादी भाषण भी दिए। नए भर्ती होने वाले युवाओं का हृदय परिवर्तन करने के लिए उलेमाओं की मदद से 42 दिन का 'बैत-उर-रिजवान' कोर्स चलाया जाता है। इसमें जेहादी विचारक भाग लेते हैं। इसके बाद हथियारों का प्रशिक्षण देने के लिए तीन माह का 'दौरा ए आम' तथा विस्फोट करने, हमला करने या फिदायीन हमले में विशेषता हासिल करने के लिए 21 दिन का 'दौरा-ए-खास' कोर्स कराया जाता है। 

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-militannts-are-training-to-hindu-habitude-in-pakistan-10658534.html

Tag: Hindu Habitude in Pakistan, Hindi News, News in Hindi, News

Wednesday, 14 August 2013

After Ceasefire Violation Pak Kicks Cyber War


indo pak relation
कानपुर [शरद त्रिपाठी]। सीमा पर लगातार सीज फायर का उल्लंघन कर गोलाबारी कर रहे पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 'साइबर वार' भी छेड़ दिया है। पाक हैकर्स ने छह दर्जन भारतीय वेबसाइटों को हैक कर लिया गया है। सोमवार रात हुए इस हमले का शिकार हुई वेबसाइटों में कानपुर की 49 वेबसाइट हैं। इस घटना से साइबर सिक्योरिटी एजेंसियों में हड़कंप मचा है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार पाकिस्तान की हसमैन हैक्सर नामक आईडी से छह दर्जन भारतीय वेबसाइटों को हैक किया गया है।

इनमें कई महत्वपूर्ण या प्रमुख संस्थानों अथवा संस्थाओं की वेबसाइट शामिल हैं। 15 अगस्त से पहले पाक की इस नापाक हरकत के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। शहर में साइबर सुरक्षा एजेंसी चलाने वाले विशेषज्ञ प्रकाश शुक्ला व देवजीत सिंह ने इस मामले को ट्रैक किया। उनके अनुसार कानपुर की 49 वेबसाइटों हैक किया गया है। इनके प्रतिष्ठान संचालक अब अपने वेबसाइट होस्टर से संपर्क कर इस हमले से बचने की जुगत करने में लगे हैं।
इस बारे में जब पुलिस के आलाधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने इस मामले की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।

आपत्तिजनक सामग्री की अपलोड
पाक हैकर्स ने भारतीय वेबसाइटों में पाकिस्तान का झंडा, पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे तमाम नारे अपलोड कर दिए हैं। हैकर्स ने एक धर्म विशेष की तमाम विशेषताएं बताते हुए लिखा है कि 'हमने मरने के लिए जन्म लिया है। पाकिस्तान के लिए जो कुछ भी करना पड़ जाए,वह सब कुछ हम करने के लिए तैयार हैं।

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/national-after-ceasefire-violation-pak-kicks-cyber-war-10646333.html

Tuesday, 13 August 2013

Pakistan Tehrik E Taliban Warn of Reprisal Iif PML[N] Government Hangs Militants


pakistan tehrik e taliban
इस्लामाबादपाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान की शाखा पंजाबी तालिबान ने पाक सरकार को धमकी दी है कि यदि उनके साथियों को फांसी दी गई तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। पाक के इस प्रतिबंधित आतंकी संगठन ने पर्चे बांटकर पाकिस्तान सरकार को यह खुली चुनौती दी है। गौरतलब है कि अगस्त की 20, 21 और 22 तारीख को पांच दोषियों को फांसी की सजा दी जानी है। इनकी सजा को पूर्व राष्ट्रपति ने पांच वर्षो के लिए निलंबित कर दिया था। इसकी अवधि अब समाप्त हो रही है, जिसके तहत इन्हें फांसी देने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

दक्षिण पंजाब और उत्तरी-दक्षिण वजीरीस्तान में तहरीक-ए-तालिबान ने पर्चे बांटकर कर सरकार को धमकी दी है कि यदि उनके साथियों को फांसी दी गई तो वह इसको अपने खिलाफ छेड़ी गई जंग मानेंगे और इसका अंजाम सरकार को भुगतना होगा। इसके ऐवज में आतंकी संगठन ने देश में हमले करने की चेतावनी दी है। आतंकी संगठन से मिली धमकी के बाद कई जगहों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। इस बीच पाक अधिकारियों ने कहा है कि वह सभी दोषियों को तय समय पर फांसी देंगे। 

आतंकी संगठन ने बांटे गए पर्चो में आरोप लगाया है कि सरकार अपनी राजनीतिक मंशा के लिए अमेरिका के दिशा निर्देशों पर काम कर रही है। देश में हुए ड्रोन हमले भी इसका ही सबूत हैं। इन धमकियों के मद्देनजर खैबर पख्तूख्वा में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पाकिस्तान में 14 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता समारोह को देखते हुए भी इलाके में सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किए गए हैं। आतंकियों ने इस दिन शहर में हमले करने की धमकी दी है। 

Original Found Here...  http://www.jagran.com/news/world-pakistan-tehrik-e-taliban-warnof-reprisal-if-pmln-government-hangs-militants-10643344.html

Monday, 12 August 2013

Delhi on High Alert Before Independence Day


independence day

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरी दिल्ली में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। कई रास्ते बदल दिए गए हैं, जगह-जगह पुलिस ने बैरियर भी लगा दिए हैं। यह सारा ताम झाम खुफिया एजेंसी द्वारा जारी हाई अलर्ट के बाद किया गया है। यदि आपकी गाड़ी को बार-बार रोका जाए तो आप परेशान न हों। अतिरिक्त कमीश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला ने कहा कि पड़ोसी राज्यों से दिल्ली में आने वाले सभी निजी और वाणिज्यिक वाहनों की स्पेशल चैकिंग की जा रही है।

इसके अलावा, लाल किला के आसपास सादी वर्दी में दिल्ली पुलिस के लोग, कमांडो, सुरक्षा अधिकारी और बंदूकधारियोंको भी तैनात किया गया है। लाल किला और उसके आसपास के इलाकों में करीब 80 सुरक्षा कंपनियों यानी 6,000 लोगों को तैनात किया गया है। अधिकारी ने कहा कि बंदूकधारियों की एक टुकड़ी, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) कमांडो के अलावा दिल्ली पुलिस के लोगों को यहां सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के अलग-अलग हिस्सों और शहर में आने जाने वाली सभी जगहों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। आज सुबह कई लोगों को रास्ता बदलने और जगह-जगह बैरियर लगने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-delhi-on-high-alert-before-independence-day-10643354.html

Pak Violates Ceasefire Again, 3rd of The Day, 7th in 3 Days


Pak violates

जागरण न्यूज नेटवर्क, राजौरी। सोमवार की तीसरी बार और तीन दिन में सातवीं बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करके पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। सोमवार रात नौ बजकर बीस मिनट पर पुंछ जिले के मेंढर सब सेक्टर में फायरिंग शुरू हुई जो देर रात तक जारी थी। रविवार रात को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में 20 से अधिक भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। सोमवार सुबह तक जारी रही गोलीबारी में कुछ मोर्टार शेल और रॉकेट रिहायशी क्षेत्रों में भी गिरे। इससे कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत पैदा हो गई।

पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात करीब साढ़े दस बजे पुंछ के देगवार सेक्टर की तीन चौकियों को निशाना बनाकर जमकर गोलीबारी शुरू कर दी। सीमा पार से राकेट और मोर्टार भी दागे गए। इस बीच, पाकिस्तान ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर व बालाकोट सेक्टर में रात एक बजे गोलीबारी शुरू कर दी। पाक सेना ने एक साथ क्रांति वन, क्रांति टू, सलोत्री, बिच्छू, घोड़ा, रवि, छज्जा, मान, नंगी टेकरी, कृपाण, डीप, रोशनी, ढेरी, छत्री, आत्मा आदि चौकियों को निशाना बनाया। देगवार में सुबह आठ बजे तथा कृष्णा घाटी में सुबह सात बजे तक गोलीबारी जारी रही। इस घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। सेना के उच्चाधिकारी सीमा पर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-pak-violates-ceasefire-again-3rd-of-the-day-7th-in-3-days-10643308.html

Saturday, 3 August 2013

भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आत्मघाती हमला, आठ मरे

काबुल। अफगानिस्तान के जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर किए गए आत्मघाती हमले में उसके पास स्थित मस्जिद में आए आठ बच्चों की मृत्यु हो गई और 21 लोग घायल हो गए।
indian consulate, Blast, indian consulate in afghanistan, ministry of external affairs, syed akbaruddin, terrorism
भारतीय अधिकारियों और स्थानीय पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। एक शक्तिशाली विस्फोट के बाद वाणिज्य दूतावास के प्रवेश द्वार पर जमकर गोलीबारी की गई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आसपास के इलाकों में करीब एक घंटे तक गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही थी। नांगरहार प्रांत के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकार बाज मुहम्मद ने बताया कि इस घटना के शिकार हुए सभी लोग आम नागरिक हैं, केवल एक घायल अफगान सैनिक है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कहा, 'जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने विस्फोट हुआ है। सभी भारतीय अधिकारी सुरक्षित हैं।'
Read More..