Showing posts with label ministry of external affairs. Show all posts
Showing posts with label ministry of external affairs. Show all posts

Saturday, 3 August 2013

भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आत्मघाती हमला, आठ मरे

काबुल। अफगानिस्तान के जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर किए गए आत्मघाती हमले में उसके पास स्थित मस्जिद में आए आठ बच्चों की मृत्यु हो गई और 21 लोग घायल हो गए।
indian consulate, Blast, indian consulate in afghanistan, ministry of external affairs, syed akbaruddin, terrorism
भारतीय अधिकारियों और स्थानीय पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। एक शक्तिशाली विस्फोट के बाद वाणिज्य दूतावास के प्रवेश द्वार पर जमकर गोलीबारी की गई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आसपास के इलाकों में करीब एक घंटे तक गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही थी। नांगरहार प्रांत के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकार बाज मुहम्मद ने बताया कि इस घटना के शिकार हुए सभी लोग आम नागरिक हैं, केवल एक घायल अफगान सैनिक है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कहा, 'जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने विस्फोट हुआ है। सभी भारतीय अधिकारी सुरक्षित हैं।'
Read More..