Showing posts with label IAS durga shakti nagpal. Show all posts
Showing posts with label IAS durga shakti nagpal. Show all posts

Thursday, 8 August 2013

Hearing on Durga Shakti's Suspension Plea in SC


Durga shakti nagpal

नई दिल्लीउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को चुनौती देने वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। याचिकाकर्ता की ओर से शीर्ष अदालत से इस मामले में जल्द सुनवाई का अनुरोध किया जाएगा।

वकील एमएल शर्मा ने याचिका दाखिल कर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेशों का हवाला देते हुए दुर्गा के निलंबन को गलत ठहराया है और कोर्ट से दुर्गा का निलंबन एवं अन्य कार्यवाही निरस्त करने की मांग की है।

शर्मा ने बुधवार को भी मुख्य न्यायाधीश पी. सतशिवम की पीठ से याचिका पर शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन पीठ ने तत्काल सुनवाई से यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि याचिका अभी सूचीबद्ध नहीं हुई है और वैसे भी दोपहर में मेंशनिंग नहीं सुनी जाएगी। याचिकाकर्ता चाहे तो कल सुबह मेंशनिंग (कोर्ट के समक्ष किसी याचिका पर शीघ्र सुनवाई की मांग करना) कर सकता है। 
Source.. http://www.jagran.com/news/national-hearing-on-durga-shaktis-suspension-plea-in-sc-10631154.html

Tuesday, 6 August 2013

Sukhbir Welcomes Durga to Punjab

जागरण ब्यूरो, चंडीगढ़। निलंबित आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के समर्थन में पंजाब भी सामने आया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि दुर्गा शक्ति पंजाब कैडर की आइएएस थीं। उन्होंने अपना कैडर खुद बदलवाया था। अब यदि वह वापस अपने मूल कैडर में लौटना चाहती हैं तो उनका स्वागत है।

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर ने कहा कि दुर्गा शक्ति एक ईमानदार अधिकारी हैं। एक अधिकारी को अपना काम शानदार तरीके से करना चाहिए। रेत खनन के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी के बिना कहीं भी खनन नहीं किया जा रहा। 
Source... http://www.jagran.com/news/national-sukhbir-welcomes-durga-to-punjab-10628360.html

SP Minister Attacks on Mayawati Over Durga Shakti Nagpal Case

लखनऊ। आइएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को लेकर राजनीतिज्ञों की बयानबाजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अब दुर्गा के बचाव में आगे आई बसपा प्रमुख मायावती को उनके बयानों के लिए घेरा गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के मुंह से ईमानदार अफसरों को प्रताड़ित किए जाने की बात ठीक उसी तरह लगती है, जैसे शैतान के मुख से धार्मिक प्रवचन बोले जा रहे हों।

उन्होंने कहा कि बसपा की मुखिया मायावती का उत्तर प्रदेश में पांच साल का शासनकाल कितना बदनाम रहा है, इस बात से कोई अंजान नहीं है। उनके सभी मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त थे। गुंडागर्दी और लूटपाट तो जैसे उनके शासन का हिस्सा था। यही नहीं उनके दौर में भी कई आईएएस अफसरों को बगैर किसी कारण निलबिंत किया गया है। उनके मुंह से ये सारी बातें अच्छी नहीं लगती है।
Source.. http://www.jagran.com/news/national-sp-minister-attacks-on-mayawati-over-durga-shakti-nagpal-case-10628367.html

Monday, 5 August 2013

SP Says, MLA family involved in anti-national activities

जागरण संवाददाता, जयपुर। कांग्रेस विधायक सालेह मोहम्मद के पिता गाजी फकीर की हिस्ट्रीशीट खोलने के 48 घंटे बाद हटाए गए जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक पंकज चौधरी ने कहा है कि विधायक का पूरा परिवार राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है, उनके खिलाफ पुलिस के पास पुख्ता सबूत हैं।
पढ़ें: एसपी के तबादले पर राजस्थान में घिरी कांग्रेस
इस मामले में नया खुलासा करते हुए एसपी पंकज चौधरी ने कहा कि कुछ समय पूर्व सरहद पर पकड़े गए आइएसआइ एजेंट सुमेर खान विधायक शालेह मोहम्मद के पेट्रोल पंप पर ही काम करता था। उसने संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान भेजी थीं। विधायक के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले व्यक्ति के बारे में उन्हें जानकारी न हो, ऐसा नहीं हो सकता।
Read More...

Centre can withdraw their IPS and IAS officers from state : SP

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। गौतमबुद्ध नगर की एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन पर समाजवादी पार्टी के आक्रामक रुख के आगे कांग्रेस के तेवर ढीले पड़ गए हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की चिट्ठी पर भड़की सपा ने केंद्र को उत्तर प्रदेश से सभी आइएएस अधिकारी हटा लेने की चुनौती दे डाली। जवाब में केंद्र की तरफ से बहुत तीखी प्रतिक्रिया नहीं आई। सरकार के उच्चपदस्थ सूत्रों ने कहा कि उनके हाथ बंधे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने भी सिर्फ इतना ही कहा कि इस मामले में नियमों के तहत कार्रवाई होगी।
पढ़ें: दुर्गा मामले पर वसुंधरा राजे ने सोनिया से पूछ लिया बड़ा सवाल
उत्तर प्रदेश की आइएएस दुर्गा शक्ति के निलंबन पर पहले तो कांग्रेस ने संयत प्रतिक्रिया दी। मगर पूरे देश में दुर्गा के प्रति सहानुभूति को देखकर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर इस मामले में दखल देने को कहा। संप्रग अध्यक्ष के पत्र के बाद भी पीएमओ के पास इस मामले में ज्यादा कुछ करने को है नहीं।
Read more...

Saturday, 3 August 2013

यमुना में रात में जारी है बालू का अवैध खनन

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में बालू के अवैध खनन के कारोबार का मुद्दा देश में छाया रहने के बावजूद इस धंधे में लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। बस उन्होंने दिन के बजाय रात में अवैध खनन करना शुरू कर दिया है। मीडिया में मामला उछलने के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपने स्तर से खनन को रोकने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। 
IAS durga shakti nagpal, illegal mining, illegal mining in yamuna, sand mafia, drive against illegal mining
अवैध खनन रोकने का असली जिम्मा जनपद के खनन विभाग के पास है। आश्चर्य की बात है कि खनन निरीक्षक के तबादले को एक सप्ताह हो चुका है। जिला प्रशासन दो दिन पहले शासन को पत्र भेजकर शीघ्र खनन निरीक्षक की तैनाती की मांग कर चुका है। बावजूद इसके सरकार ने अभी तक खनन निरीक्षक की तैनाती नहीं की है। इसका फायदा इस गोरखधंधे से जुड़े लोग उठा रहे हैं। परिवर्तन बस इतना आया है कि मामला उछलने के बाद उन्होंने दिन के समय में अवैध खनन का काम बंद कर दिया है।