Showing posts with label Apple. Show all posts
Showing posts with label Apple. Show all posts

Sunday, 17 November 2013

Apple offers minimum Rs. 13,000 off on iPhone 5c, iPhone 4S via buyback scheme

Apple
नई दिल्ली। मुंबई के एक मोबाइल फोन रिटेलर ने लोगों की एप्पल लेने की चाहत पूरा करने के लिए आकर्षक ऑफर पेश किया है। भारत में आए आईफोन 5सी और आईफोन 4एस को खरीदना कुछ हद तक मुमकिन हो सकता है। इस स्कीम के तहत कुछ चुनिंदा पुराने हैंडसेट्स में से कोई स्मार्टफोन देकर आईफोन 5सी और आईफोन 4एस (8 जीबी) खरीदने पर आपको कम से कम 13,000 रुपए की छूट मिलेगी। यह स्कीम आईफोन 5सी के लिए नहीं है, शायद इसकी वजह यह है कि 5एस की मांग पहले से ही बहुत ज्यादा है।

इन हैंडसेट्स की लिस्ट में ब्लैकबेरी जेड 10, ब्लैकबेरी क्यू10, एप्पल आईफोन 4 (8 जीबी और 16 जीबी), नोकिया लूमिया 925, एचटीसी डिजायर 500, एचटीसी डिजायर 600, एचटीसी वन मिनी, एचटीसी वन ड्यूल सिम, सैमसंग गैलक्सी मेगा 5.8, सैमसंग गैलक्सी मेगा 6.3, सैमसंग गैलक्सी एस4 मिनी, सैमसंग गैलक्सी एस3, सैमसंग गैलक्सी नोट 2, सैमसंग गैलक्सी एस4, सैमसंग गैलक्सी नोट 3, सोनी एक्स्पीरिया सी, सोनी एक्स्पीरिया जेड आर, सोनी एक्स्पीरिया जेड, सोनी एक्स्पीरिया जेड1 और सोनी एक्स्पीरिया जेड अल्ट्रा शामिल हैं।

कुछ दिन पहले ही रिसर्च फर्म गार्टनर ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि भारत और अन्य विकासशील बाजारों के लिए आईफोन 5सी काफी महंगा है। भारत में एप्पल आईफोन 5सी की कीमत 41,900 रुपए (16 जीबी) और 53,500 रुपए (32 जीबी) है। 8 जीबी वाले आईफोन 4एस की कीमत 31,500 रुपए है। गौरतलब है कि इस साल एप्पल ने भारत में आईफोन 4 के लिए भी इसी प्रकार का ऑफर पेश किया था। इसकी वजह से कंपनी को भारी मुनाफा किया और उसके कारोबार में 400 फीसद की उछाल आई।

Source- Entertainment Hindi News

Friday, 1 November 2013

iPhone 5s launched in India, Rcom offers at Rs 2,999 a Month

iPhone 5s

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। एप्पल ने अपने नए आइफोन 5एस और 5सी की बिक्री भारत में शुरू कर दी है। मगर अमेरिका की तरह यहां यह सस्ता नहीं मिलेगा। यहां इसकी कीमत 41,900 रुपये से 71,500 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन का देश के लोगों खासकर युवाओं को कितना इंतजार था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ शहरों में इसे खरीदने के लिए स्टोरों पर भारी भीड़ उमड़ी। अहमदाबाद में तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

16 जीबी वाले 5सी की कीमत 41,900 रुपये और 32 जीबी वाले की कीमत 53,500 रुपये रखी गई है। वहीं, 16 जीबी वाला आइफोन 5एस 53,500 रुपये, 32 जीबी वाला 63,500 रुपये और 64 जीबी वाला 71,500 रुपये में मिलेगा। भारत में फिलहाल रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) और एयरटेल से एप्पल ने इसके लिए करार किया है। इसके अलावा देश में एप्पल के डिस्ट्रीब्यूटर इनग्राम माइक्रो के चार हजार आउटलेट पर ये फोन उपलब्ध होंगे। आरकॉम ने बिना किसी डाउन पेमेंट के 24 मासिक किस्तों के भुगतान पर इन दोनों मॉडलों को बेचने का ऑफर पेश किया है। 

16 जीबी वाले आइफोन 5एस के लिए 2,999 रुपये और 5सी के लिए 2,599 रुपये हर महीने देने होंगे। इस ऑफर में हैंडसेट की कीमत, 24 महीने के लिए असीमित लोकल व एसटीडी कॉल, एसएमएस, नेशनल रोमिंग और थ्रीजी डाटा शामिल हैं। हालांकि, 32 जीबी वाले 5सी के लिए ग्राहकों को 11,600 रुपये और 5एस के लिए 10,992 रुपये डाउनपेमेंट करना होगा। 64 जीबी वाले 5एस के लिए 19,992 रुपये डाउनपेमेंट करना होगा।
आरकॉम के प्रेसीडेंट व सीईओ (वायरलैस) गुरदीप सिंह ने कहा कि कंपनी को सबसे पहले देश में आइफोन 5सी और 5एस पेश करने का मौका मिला है। हम इस तरह के अनूठे ऑफरों से अपनी ग्राहक संख्या के विस्तार की कोशिश करेंगे। वहीं, एयरटेल इस तरह का कोई ऑफर तो नहीं दे रही मगर मासिक किराये में 50 फीसद छूट का जरूर प्रस्ताव कर रही है।