Showing posts with label Defence Minister India. Show all posts
Showing posts with label Defence Minister India. Show all posts

Thursday, 8 August 2013

Defence Minister Clearly Says, Pak Army Was Behind The LOC Attack


indo pak relation


नई दिल्लीसरहद पर पाकिस्तान की तरफ से हुए हमले में मारे गए सैनिकों पर दिए गए अपने पहले बयान को तत्कालिक सूचना पर आधारित बयान बताते हुए रक्षा मंत्री ने इस हमले के लिए पाक सेना को जिम्मेदार ठहराया है। पाक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह हमारी धैर्य की परीक्षा ना ले।

संसद में रक्षा मंत्री एके एंटनी ने अपने बयान में बताया कि पाकिस्तान सेना की स्पेशल सेल ने इस हमले को अंजाम दिया है। पाक सेना के समर्थन के बिना कुछ भी संभव नहीं था। अब इसे विपक्ष अपनी जीत मान रही है और अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है। संसद में रक्षा मंत्री एंटनी के बयान का स्वागत करते हुए लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं कर रहा है। हम तो बस भूल को सुधरवाना चाहते थे। एंटनी के बयान के बाद सियासी गलियारे में थोड़ी सुस्ती आई है। 

बीते दिनों उन्होंने कहा था कि कुछ आतंकियों ने पाक सेना की वर्दी पहनकर हमला किया था। इस पर पूरे देश में बवाल मच गया था। विपक्षी दल ने एंटनी से इस विवादस्पद बयान के लिए देश से माफी मांगने की मांग की थी।
गौरतलब है कि भारतीय सीमा में हुई सैनिकों की मौत के मुद्दे पर आज एक बार फिर लोकसभा में हंगामा हुआ, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।