Showing posts with label Hockey. Show all posts
Showing posts with label Hockey. Show all posts

Sunday, 29 December 2013

Preparatory Camp for World League Final to begin on Dec 28




नई दिल्ली। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर 10 से 18 जनवरी तक आयोजित हॉकी विश्व लीग फाइनल के लिए भारतीय पुरुष टीम के संभावित खिलाड़ियों का अभ्यास शिविर शनिवार से दिल्ली में शुरू होगा।

भारत को पूल-ए में जर्मनी, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, बेल्जियम और अर्जेटीना पूल-बी में हैं। भारत को इंग्लैंड से पहला मैच 10 जनवरी को खेलना है, जबकि न्यूजीलैंड से मुकाबला 11 जनवरी को और जर्मनी से 13 जनवरी को होगा। अगले साल नीदरलै्ड्स के हेग में 31 मई से 15 जून तक होने वाले एफआइएच पुरुष हॉकी विश्व कप से पहले शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलना भारत के लिए फायदेमंद होगा। शिविर में 28 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

संभावित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :
गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, पीटी राव, हरजोत सिंह

डिफेंडर : हरबीर सिंह संधू, रुपिंदर पाल सिंह, वीआर रघुनाथ, बीरेंद्र लाकड़ा, गुरमेल सिंह, अमित रोहिदास, कोथाजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह 

मिडफील्डर : एसके उथप्पा, एमबी अयप्पा, धरमवीर सिंह, चिंग्लेनसाना सिंह, सरदार सिंह, मनप्रीत सिंह, दानिश मुज्तबा, सतबीर सिंह 

फॉर्वड : निकिन थिमैया, नितिन थिमैया, एसवी सुनील, मनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह, गुरविंदर सिंह चांडी, अफ्फान युसूफ, युवराज वाल्मीकि।

Thursday, 26 December 2013

Sardar Singh feels Indian Hockey success will return again


रानियां, जासं (सिरसा)। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और विश्व के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर सरदार सिंह ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब हॉकी का रुतबा भारत में फिर से लौटेगा और इस खेल में हमारी बादशाहत कायम होगी।

यहां अपने पांच दिवसीय प्रवास के दौरान सरदार ने श्री गुरु हरी सिंह महाविद्यालय के स्टेडियम में जूनियर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास किया और उन्हें हॉकी के गुर भी सिखाए। सरदार ने कहा, 'एक वह भी जमाना था जब हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ी बिना सुविधाओं के नंगे पैर मैदान पर दौड़ते थे। अब छोटे शहरों में भी एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास होने लगा है। इससे छोटे कस्बों से हॉकी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हॉकी का भविष्य उज्ज्वल है क्योंकि भारतीय टीम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोच टेरी वाल्श से प्रशिक्षण लेने का मौका मिला है। इससे टीम के मनोबल में इजाफा हुआ है और अब उनका और पूरी टीम का फोकस जुलाई, 2014 में नीदरलैंड्स में होने वाले विश्व कप पर है।'
भारतीय टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम को हॉकी इंडिया लीग और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विश्व की दिग्गज टीमों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। इससे टीम में विश्वास और बढ़ेगा। सरदार जल्द ही दिल्ली पहुंचकर विश्व कप के लिए वहां 28 दिसंबर से शुरू हो रहे चौथे व अंतिम राउंड के अभ्यास सत्र में जुट जाएंगे।

Source : Cricket News