Showing posts with label Karachi. Show all posts
Showing posts with label Karachi. Show all posts

Thursday, 7 November 2013

Indian Hockey Team Lost to Pakistan

hockey

नई दिल्ली। भारत की युवा और अनुभवहीन हॉकी टीम को जापान के काकामिघारा में खेली जा रही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 4-5 से हार झेलनी पड़ी है। टूर्नामेंट में भारत की यह तीसरी हार है।

गुरुवार को खेले गए मुकाबले के दूसरे मिनट में ही पाक ने भारत के कमजोर डिफेंस का फायदा उठाया और अब्दुल हाशिम खान ने मैदानी गोल दाग अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 24वें मिनट में गुरजिंदर सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 1-1 से बराबरी दिलाई। छह मिनट बाद अमित रोहिदास ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। हाफ टाइम से ठीक पहले मुहम्मद इमरान (35वें मिनट) ने गोल दाग पाकिस्तान को बराबरी पर ला दिया।

दूसरे हाफ में पाकिस्तान ने जोरदार शुरुआत करते हुए 36वें मिनट में मैच में 3-2 की बढ़त हासिल कर ली। उसके लिए यह गोल मुहम्मद रिजवान ने किया। चार मिनट बाद ही भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह ने गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया। 44वें मिनट में रिजवान ने मैदानी गोल कर पाकिस्तानी टीम को 4-3 से आगे किया। यह उनका दूसरा गोल था। लेकिन पांच मिनट बाद ही भारत ने मालक सिंह के गोल से मैच में 4-4 की बराबरी कर ली। 53वें मिनट में मुहम्मद रिजवान जूनियर ने मैच का निर्णायक गोल दागा, जिससे पाकिस्तान ने यह मैच 5-4 से अपने नाम किया। 

भारत अपने अंतिम लीग मुकाबले में शुक्रवार को मलेशिया से भिड़ेगा। इससे पहले भारत को चीन और मेजबान जापान ने मात दी थी। भारतीय टीम ने अपनी एकमात्र जीत ओमान के खिलाफ दर्ज की थी।
महिला टीम की पहली हार महिला वर्ग में भारत को जापान के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम की यह पहली हार है। भारतीय टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है, जहां उसका सामना फिर से जापान से होगा। यह मैच शनिवार को खेला जाएगा। 

गुरुवार को हुए मैच में छनछन देवी ने 33वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करते हुए भारत को 1-0 से आगे कर गिया। हाफ टाइम तक मेजबान टीम 0-1 से पिछड़ रही थी लेकिन 42वें मिनट में अराई माजुकी ने गोल कर जापान को बराबरी दिलाई। इसके दो मिनट बाद ही ओत्सुका शिहो ने गोल कर जापानी टीम को जीत दिला दी।

Sunday, 18 August 2013

Dawood in Karachi, Guarded by ISI, Claims Terrorist Tunda


lashkar e taiba

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में आइएसआइ के सुरक्षा कवच में रहता है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लोग न सिर्फ रात- दिन दाऊद की हिफाजत के लिए कराची स्थित उसके घर पर तैनात रहते हैं, बल्कि उसके घर से बाहर निकलने पर सुरक्षा घेरे में उसका रूट भी निर्धारित करते हैं। पूछताछ में यह रहस्योद्घाटन किया है अब्दुल करीम उर्फ टुंडा ने। टुंडा के मुताबिक वर्ष 2000 में दाऊद ने खुद उससे मिलने की इच्छा जताई थी। इसके बाद वह कई बार उससे मिला। दाऊद पाकिस्तान में सुल्तान शाह के नाम से जाना जाता है।

सूत्रों के अनुसार, आतंकी टुंडा ने बताया कि दाऊद को लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद से मिलवाने वाला वह ही था। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। इतना जरूर बता रहे हैं कि टुंडा से दाऊद और उसके भाइयों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। खास बात यह है कि अभी तक भारतीय सुरक्षा एजेंसियां ही कराची में दाऊद का ठिकाना होने के सुबूत पेश करती थीं, लेकिन अब टुंडा ने भी इसकी तस्दीक कर दी है। एक अधिकारी के अनुसार टुंडा ने बताया कि पहले वह दाऊद से कराची में क्लिफ्टन रोड व्हाइट हाउस, नियर सऊदी मस्जिद तथा बाद में हाउस नंबर 6 ए, फेज- 5, डिफेंस हाउसिंग एरिया, कराची के पते पर मिला। इसके अलावा भी उसकी कई बार कार्यक्रमों में दाऊद से मुलाकात हुई।

टुंडा ने बताया कि दाऊद जहां भी जाता है, उसके इर्द-गिर्द आइएसआइ का घेरा रहता है। आइएसआइ को बिना बताए वह अपना कोई मूवमेंट नहीं कर सकता। आइएसआइ की दाऊद से मिलने जुलने वाले लोगों पर भी नजर रहती है। जब कभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाऊद के पाकिस्तान में छिपे होने पर बवाल मचता है तो आइएसआइ उसे भूमिगत करा देती है। टुंडा के मुताबिक दाऊद उर्फ सुल्तान शाह का रुतबा बड़े व्यवसायी का है, जिसका शिपिंग इंडस्ट्री, एयरलाइंस सेक्टर, गारमेंट फैक्ट्री व रीयल एस्टेट में पाकिस्तान में ही नहीं, थाइलैंड, नेपाल, श्रीलंका, दुबई, जर्मनी समेत अफ्रीका के कई देशों में कारोबार है। चुनिंदा लोगों को छोड़कर कोई नहीं जानता कि वह मोस्टवांटेड डॉन है। टुंडा के कराची स्थित मदरसे समेत पाकिस्तान की कई संस्थाओं को दाऊद मोटा चंदा देता है। सूत्रों के अनुसार दाऊद कट्टरपंथी संगठनों को भी चंदा देता है।

टुंडा ने कबूला अपना गुनाह
नब्बे के दशक में बम धमाकों की झड़ी लगाकर बेगुनाहों को मौत की नींद सुलाने वाले अब्दुल करीम टुंडा ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया है। टुंडा ने स्वीकार किया कि आइएसआइ और लश्कर के इशारे पर उसने ही अपने नेटवर्क का प्रयोग कर बम धमाके कराए थे। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के संयुक्त आयुक्त एमएम ओबेरॉय के अनुसार, पूछताछ में टुंडा सहयोग कर रहा है। कभी-कभी उसे पुरानी बातें याद करने में थोड़ी दिक्कत आ रही है, लेकिन जितना उसे याद है, बता रहा है। टुंडा ने बम धमाकों को अंजाम देने के लिए युवकों को भर्ती करने, उन्हें प्रशिक्षण देने तथा बम उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है।

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/national-dawood-in-karachi-guarded-by-isi-claims-terrorist-tunda-10655245.html

Tag: Dawood Abrahim, Karachi, ISI Claims Terrorist Tunda, Hindi News, News in Hindi, News