Showing posts with label Sport. Show all posts
Showing posts with label Sport. Show all posts

Monday, 2 December 2013

When ms Dhoni named Gautam Gambhir

MS Dhoni
दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले धौनी ने की ये चौंकाने वाली बात..
मुंबई। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा है कि विदेशी परिस्थितियों और वह भी सचिन तेंदुलकर के बिना खेलना उनकी टीम के लिए बड़ी चुनौती होगी, लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है कि पहले वनडे मैच खेलने से बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अच्छी तरह से तैयार हो जाएंगे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना होने से पहले जो सबसे चौंकाने वाली बात धौनी ने की, वो थी गौतम गंभीर का नाम लेना, धौनी ने गौतम को भारतीय टेस्ट बल्लेबाजी क्रम का तीसरा विकल्प बताया जिससे चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े होना लाजमी हैं, क्योंकि गंभीर का नाम टेस्ट टीम में शामिल ही नहीं किया गया।
भारतीय कप्तान से पूछा गया कि टेस्ट मैचों में तीसरे सलामी बल्लेबाज की भूमिका कौन निभाएगा क्योंकि टीम में शिखर धवन और मुरली विजय के रूप में दो ही विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज है। धौनी ने इस सवाल पर गौतम गंभीर का नाम लेकर सभी को हैरान कर दिया जो कि क्7 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। धौनी ने कहा, 'गौतम निश्चित तौर पर हमारे तीसरे ओपनर हैं, जिस पर हम विचार कर रहे हैं। अभी विजय और शिखर हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। इसलिए अभी तीसरे ओपनर गौतम हैं।' बाद में उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि मैं जानता हूं (गंभीर टीम का हिस्सा नहीं है), लेकिन वह तीसरे ओपनर हैं? जो भी हो धौनी के बयान से साफ हो गया कि गंभीर अब भी कम से कम टेस्ट मैचों के लिए टीम की योजना का हिस्सा हैं, लेकिन इसने भारतीय क्रिकेट की चयन प्रक्रिया व कप्तान के तौर पर चयन पैनल का हिस्सा बनने व चयनकर्ताओं से मतभेद की खबर को भी हवा देने का काम किया है।
इसके अलावा धौनी ने टीम की रवानगी से पहले पिछले महीने संन्यास लेने वाले तेंदुलकर की अनुपस्थिति के बारे में कहा, 'यदि आप देखें तो हर समय नई शुरूआत होती है।' उन्होंने कहा कि उनके बल्लेबाजों को छोटे प्रारूप में खेलने का काफी अनुभव है और पहले वनडे खेलने से टेस्ट मैचों के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। धौनी ने कहा, 'इनमें से अधिकतर को टेस्ट मैचों में न सही वनडे में खेलने का काफी अनुभव है। यह उन सभी के लिए नई चुनौती है और यहां उन्हें नई सीख मिलेगी। जब भी आप विदेशी दौरे पर जाते हैं तो वह चुनौती होती है। उसमें आपको गेंद की लंबाई और विकेट की उछाल से सामंजस्य बिठाना पड़ता है।'
धौनी से पूछा गया कि टेस्ट टीम में नंबर चार पर तेंदुलकर की जगह कौन लेगा, उन्होंने कहा कि इस पर अभी फैसला नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, 'कोई भी किसी की जगह नहीं ले सकता। यदि संभव होता तो हम नंबर चार हटा देते और क्, ख्, फ्, भ्, म् और क्ख् तक बल्लेबाजी करने की कोशिश करते।' वहीं, गेंदबाजी पर उन्होंने कहा कि स्लॉग ओवरों में गेंदबाजी भारत के लिए चिंता का विषय है, लेकिन धौनी को दक्षिण अफ्रीका में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'भिन्न परिस्थितियों में आंकड़े भी बदल जाते हैं। वहां तेज गेंदबाजों को तेजी और उछाल मिलेगी। हम यॉर्कर के अलावा बाउंसर का उपयोग कर सकते हैं। इसलिए देखना हैं कि क्या होता है।' धौनी ने कहा कि क्रिकेट प्रेमियों को अच्छी क्रिकेट देखने को मिलेगी क्योंकि दुनिया की चोटी की दो टीमें आमने-सामने होंगी। उन्होंने कहा, 'दोनों टीमें रैंकिंग में अच्छी स्थिति में हैं। वनडे में हम शीर्ष पर हैं और टेस्ट मैचों में वे नंबर एक हैं। यह आकर्षक और रोमांचक सीरीज होगी। जल्द से जल्द परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना महत्वपूर्ण है।'

Vinod Kambli still in ICU

Vinod Kambli
मुंबई। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अब भी आइसीयू में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्हें शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था।
अस्पताल के सूत्र ने कहा कि कांबली अब भी आइसीयू में हैं। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हैं। 41 वर्षीय कांबली शुक्रवार की सुबह अपनी कार से चेंबूर से बांद्रा जा रहे थे और इस दौरान उन्हें सीने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने अस्पताल में भर्ती कराया। पिछले साल जुलाई में कांबली की दो धमनियां ब्लॉक होने के कारण उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। अगले साल 18 जनवरी को 42 बरस के होने वाले कांबली ने भारत की ओर से 17 टेस्ट और 104 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

Ashes 2013-14: Tim Bresnan added to England squad for second Test

Ashes 2013-14
सिडनी। ऑलराउंडर टिम ब्रिस्नेन की एशेज सीरीज के लिए इंग्लिश टीम में वापसी हुई है और वह गुरुवार से एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।
ब्रिस्नेन इस वर्ष इंग्लैड में एशेज टेस्ट के दौरान फ्रैक्चर के कारण आखिरी टेस्ट नहीं खेल पाए थे। इस सीरीज में इंग्लैड ने 3-0 से जीत दर्ज की थी। ब्रिस्नेन पांच दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए है। यदि उन्हे अंतिम एकादश में चुन लिया जाता है तो क्रिस ट्रेमलेट को बाहर बैठना पड़ सकता है।
इंग्लैड के पहला ब्रिस्बेन टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के हाथों 381 के भारी अंतर से हारने के बाद ब्रिस्नेन से गेंदबाजी की जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद काफी बढ़ गई है। इतना ही नहीं गत सप्ताह एलिस स्प्रिंग में दो दिन के अभ्यास मैच के दौरान भी इंग्लैड की गेंदबाजी काफी निराशाजनक रही थी।
28 वर्षीय ब्रिस्नेन 2010-11 में ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज के दौरान भी इंग्लैड की टीम का अहम हिस्सा रहे थे। उन्होने आखिरी दो टेस्ट में 19.54 के औसत से 11 विकेट चटकाए थे। यह सीरीज इंग्लैड ने 3-1 से जीती थी। ब्रिस्नेन ने इस साल इंग्लैंड में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट में मेजबान टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने दूसरी पारी में 45 रन बनाने के साथ डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन के विकेट झटककर इंग्लैंड को 74 रन से जीत दिलाई थी।

ICC People's Choice Award winner to be declared today

International Cricket Council
आइसीसी पीपुल्स च्वाइस अवार्ड विजेता की घोषणा आज
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) मंगलवार को एलजी आइसीसी पुरस्कारों के लिए नामित किए गए खिलाड़ियों व आइसीसी की 2013 के लिए टेस्ट और वनडे टीमों की घोषणा करेगी।
विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था के मुताबिक, आइसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचडर््सन आखिरी नामित खिलाड़ियों व 2013 के लिए आइसीसी की टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा करेंगे।
यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार एलजी पीपुल्स च्वाइस अवार्ड विजेता की घोषणा भी इस समारोह के दौरान की जाएगी। जनता के मतों से तय होने वाले इस एकमात्र पुरस्कार के लिए इस बार चार देशों के पांच खिलाड़ियों को नामित किया गया।
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और उनके साथी विराट कोहली, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क, इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इसकी दौड़ में हैं।

Friday, 29 November 2013

Subrata Roy on Fire on Srinivasan

bcci
श्रीनिवासन पर बरसे सुब्रत रॉय, कहा नहीं निभाया वादा
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम की स्पांसरशिप छोड़ने के लिए एन. श्रीनिवासन को जिम्मेदार ठहराते हुए सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय ने कहा है कि बीसीसीआइ अध्यक्ष ने अपना वादा नहीं निभाया। शुक्रवार को रॉय ने कहा, 'बीते समय में हमारे बीसीसीआइ के साथ संबंध अच्छे रहे हैं लेकिन मौजूदा अध्यक्ष दूसरी मानसिकता के हैं। उन्होंने अपने वादे नहीं पूरे किए। उनमें बहुत झूठा अहम हैं, लिहाजा हम बीसीसीआइ के साथ अपने संबंध बनाए रखने के इच्छुक नहीं हैं।'
बोर्ड के साथ इन्हीं मतभेदों के कारण सहारा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) से पुणे वॉरियर्स फ्रेंचाइजी का करार रद कर दिया था। इसके साथ ही रॉय ने संट्टेबाजी और फिक्सिंग मामले में कथित तौर पर शामिल रहने पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व प्रमुख और श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा, 'चेन्नई पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर किसी और टीम का प्रमुख इस मामले में शामिल होता तो उसे अब तक आइपीएल से हटा दिया गया होता। हम ऐसे माहौल में काम नहीं करना चाहते।' भारतीय टीम के साथ सहारा की स्पांसरशिप इस साल दिसंबर में खत्म हो रही है। इस बारे में पूछे जाने पर रॉय ने कहा कि बीसीसीआइ के साथ स्पांसरशिप बढ़ाने की हमारा कोई योजना नहीं है, लेकिन कुछ बुजुर्ग लोग और खिलाड़ी हमसे स्पांसरशिप जारी रखने के लिए कह रहे हैं।

Ready for Suth Africa: Shikhar Dhawan

India v south Afriaca
मुंबई। जोरदार फॉर्म में चल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर नई ऊंचाइयां छूने को बेताब हैं। धवन न केवल वहां की उछालभरी पिचों पर खेलने को तैयार हैं बल्कि उन्हें लगता है कि परिस्थितियां उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के अनुरूप होंगी।
धवन ने कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से महसूस करता हूं कि उछालभरी पिचें मेरे खेल के लिए मददगार होंगी। हम काफी लंबे समय से काफी अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और आत्मविश्वास से भरे हैं। बतौर टीम हम बेहतर ढंग से एकजुट हो रहे हैं। सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है, मैं भी आत्मविश्वास से भरा हूं। मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं और इस बेहतरीन फॉर्म को लंबे समय तक ले जाने के लिए बेताब हूं।'
दिल्ली के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम के इतर बातचीत में भरोसा जताया कि टीम प्रोटियाज के खिलाफ उसकी सरजमीं पर सीरीज जीतेगी। धवन ने कहा, 'हमें भरोसा है कि हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमने इंग्लैंड में अच्छा किया था, वेस्टइंडीज में भी हमने अच्छा किया था। हमारा लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका में बेहतर खेल दिखाकर सीरीज जीतना है।' कुछ महीने पहले धवन भारत 'ए' टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका गए थे और उन्होंने लिस्ट 'ए' मैच में दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ 248 रन की शानदार पारी खेली थी। 27 वर्षीय धवन ने कहा कि आगामी दौरे पर उनके लिए यह अनुभव कारगर साबित होगा।
भारतीय टीम सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद पहली टेस्ट सीरीज खेलेगी, धवन ने कहा कि टीम को ड्रेसिंग रूम में इस महान बल्लेबाज की कमी खलेगी। भारतीय टीम मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच दिसंबर से बेस्ट ऑफ थ्री वनडे सीरीज से दौरे की शुरुआत करेगी, जिसके बाद 18 दिसंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

Plea in HC to stop conferment of Bharat Ratna on Tendulkar

High Court
चेन्नई। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और प्रधानमंत्री की वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के प्रमुख सीएन राव को भारत रत्न प्रदान करने से रोकने के लिए मद्रास हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि इस मामले में राष्ट्रपति की अधिसूचना का पालन नहीं किया गया है। राष्ट्रपति आगामी 26 जनवरी को राव और सचिन को भारत रत्न प्रदान करेंगे। खास बात यह है कि याचिका में वरिष्ठ वैज्ञानिक राव को भारत रत्न देने से रोकने की मांग तो की गई है लेकिन याचिकाकर्ता ने खुद स्वीकार किया है कि वह सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पाने के हकदार हैं।
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आरके अग्रवाल और जस्टिस एम. सत्यनारायन की पीठ ने एक वकील की ओर से दायर इस याचिका पर सुनवाई 2 दिसंबर तक के लिए टाल दी है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) पी विल्सन ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि भारत रत्न के बारे में केंद्र सरकार ने नियमों में बदलाव किए हैं। इनके तहत अब खिलाड़ी भी देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने के हकदार है। इस पर पीठ ने एएसजी को सोमवार तक राष्ट्रपति की संशोधित अधिसूचना की प्रति पेश करने का निर्देश देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी।

Wednesday, 27 November 2013

Collector's items: Coins by Achrekar are priceless for Sachin

sachin tendulkar
मुंबई। अगर किसी व्यक्ति से पूछा जाए कि वह मुहम्मद अली के हस्ताक्षर वाले मुक्केबाजी ग्लव्स, मशहूर ब्रिटिश बैंड डायर स्ट्रेट के मार्क नोकफ्लेर के गिटार और सर डॉन ब्रैडमैन के बल्ले में से किस यादगार चीज को चुनेगा तो निश्चित तौर पर उसके लिए फैसला करना काफी मुश्किल होगा। 

लेकिन अगर यही सवाल सचिन तेंदुलकर से पूछा जाएगा तो उनका जवाब होगा अपने कोच रमाकांत आचरेकर द्वारा दिए गए सिक्के, जो उन्हें शिवाजी पार्क जिमखाना ग्राउंड में घंटों की कड़ी ट्रेनिंग के बाद अपने गुरु से मिले हैं। यह सिक्के सचिन के लिए बेशकीमती हैं। उन दिनों आचरेकर स्टंप के ऊपर एक रुपये का सिक्का रखा करते थे।

अगर तेंदुलकर आउट नहीं होते थे तो यह सिक्का उनका हो जाया करता था।
तेंदुलकर ने बुधवार को भारत की पहली सेलीब्रिटी कॉमर्स वेबसाइट कलेक्टेबिलिया के लांच के बाद कहा कि मेरे लिए सबसे यादगार चीज वह सिक्के हैं, जो मैंने आचरेकर सर से हासिल किए हैं। वह सबसे अहम और बेशकीमती हैं। कलेक्टेबिलिया सेलीब्रिटी वॉल में विभिन्न क्षेत्र के दिग्गजों के हस्ताक्षर वाली कुछ असली और बहुमूल्य चीजे होंगी। इसमें तेंदुलकर के 200वें टेस्ट के बाद उनके हस्ताक्षर वाला बल्ला और मुहम्मद अली के हस्ताक्षर वाले मुक्केबाजी ग्लव्स भी शामिल हैं। अली के मुक्केबाजी ग्लव्स को देखने के बाद सचिन ने कहा कि यह वैसे ही हैं जैसे उनके बांद्रा के बंगले में हैं। तेंदुलकर ने कहा कि अपने 40वें जन्मदिन पर मुझे अंजना (कलेक्टेबिलिया डॉट कॉम की प्रबंध निदेशक अंजना रेड्डी) ने सरप्राइज दिया। मुहम्मद अली के ग्लव्स जो आप यहां देख रहे हैं वैसे ही मेरे घर पर भी हैं जिन पर उनके हस्ताक्षर हैं। यह विशेष तोहफा है। इसके अलावा इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज के पास सर डॉन ब्रैडमैन की फ्रेम वाली तस्वीर और उनके हस्ताक्षर वाला बल्ला भी है।
महान गायिका लता मंगेशकर तेंदुलकर को अपने बेटे की तरह मानती हैं और इस दिग्गज क्रिकेटर को अपनी लता दीदी से तोहफे का इंतजार है। उन्होंने कहा कि मैं जिस चीज को लेकर उत्सुक हूं वह यह है कि लता दीदी ने मुझे कुछ देने का वादा किया था, इसलिए उम्मीद करता हूं कि मुझे कुछ मिलेगा। यह सरप्राइज है। मैं इसे लेकर उत्सुक हूं। यह मेरे लिए विशेष है।


Source- Cricket News in Hindi

Cricketer alleges sexual harassment by MPCA chairman

Cricketer alleges
इंदौर। अट्ठारह वर्षीय महिला क्रिकेटर ने मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के महिला अंडर-उन्नीस चयन समिति के संयोजक अल्पेश शाह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
पीड़ित क्रिकेटर के पिता संदीप ठक्कर ने बुधवार को बताया कि अल्पेश ने 23 सितंबर की शाम स्थानीय होलकर स्टेडियम के प्रशासनिक ब्लॉक स्थित कार्यालय में 'विशेष आशीर्वाद' देने के नाम पर उनकी बेटी को बुलाया और उसका यौन शोषण करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, 'जब शाह अपने कार्यालय में मेरी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे, तब वह उन्हें धक्का देकर उनके कार्यालय से भागी और आकर मुझे आपबीती सुनाई।' 

पिता ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी एमपीसीए के अध्यक्ष एमके भार्गव को दी, जिसके बाद उन्हें और उनकी बेटी को अध्यक्ष ने अल्पेश की मौजूदगी में बुलाया, जहां अल्पेश ने अपने किए पर माफी मांगी। हालांकि शाह ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोप को खारिज करते हुए कहा कि लड़की का अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन नहीं किया गया। इस वजह से वह ऐसे आरोप लगा रही है।

भार्गव ने कहा कि आरोपों की जांच के लिए एमपीसीए ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है और यदि आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो मामला पुलिस के पास भेज दिया जाएगा। 


Source- Cricket News in Hindi

Thursday, 21 November 2013

Chris Gayle out from rest of ODI series

Chris Gayle
कोच्चि। टेस्ट सीरीज में कैरेबियाई टीम दो मैचों में महज 5 दिन के अंदर हार गई और अब वनडे सीरीज के पहले वनडे में मिली हार के साथ वेस्टइंडीज को एक और जोरदार झटका लगा, इसी बीच उनकी मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं और टीम के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल जांघ की मांसपेसी में आए खिंचाव के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। गेल को कोच्चि वनडे के दौरान रन लेते समय चोट लगी थी।

मैच की दूसरी ही गेंद पर गेल ने तेज रन लेने के चक्कर में डाइव लगा दी, जिसके कारण उनकी जांघ की मांसपेशी में खिंचाव आ गया। गेंदबाजी कर रहे भुवनेश्वर कुमार ने इसी रन के दौरान फुर्ती दिखाते हुए गेल को रन आउट भी कर दिया। गेल का दर्द इतना तेज था कि उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा। उन्हें शहर के मेडिकल ट्रस्ट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मांसपेशी में रक्त जमे होने की जांच की गई। इसके बाद उन्हें दो से चार सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई। गेल हालांकि लंगड़ाते हुए अस्पताल से निकले और उन्होंने मीडिया से कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। बाद में प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान ड्वेन ब्रावो ने उनके बाकी बचे दो मैचों में नहीं खेल पाने की पुष्टि की। 

Aussie bowlers thrash English batting line up in first Ashes Test

Stuart Broad
ब्रिस्बेन। उत्कृष्ट स्टुअर्ट ब्रॉड (65 रन पर पांच विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहले एशेज टेस्ट के पहले दिन आठ विकेट के नुकसान पर 273 रन के कम स्कोर पर रोक तो जरूर दिया लेकिन जवाब में मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों मिचेल जॉनसन और नाथन ल्योन ने ऐसी घातक गेंदबाजी की, कि इंग्लैंड का पूरा बल्लेबाजी क्रम तहस-नहस हो गया।

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को 295 रन पर समेटकर जवाबी हमले में उतरे कंगारू बल्लेबाजों का हाल इंग्लैंड से भी बुरा हुआ है। कंगारू गेंदबाजों, खासतौर पर तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन और रयान हैरिस व स्पिनर नाथन ल्योन ने चायकाल तक इंग्लैंड को बेहाल करके छोड़ दिया। चायकाल तक इंग्लैंड ने 94 रन के अंदर अपने 8 विकेट गंवा दिए। इस दौरान मिचेल जॉनसन ने 4 जबकि हैरिस और ल्योन ने 2-2 विकेट झटके। चायकाल तक इंग्लिश टीम 45 ओवर भी नहीं खेल सकी थी।

इससे पहले, पहले दिन घरेलू मैदान पर खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया, लेकिन ब्रॉड की खतरनाक गेंदबाजी के कारण मेजबान टीम पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 90 ओवरों में आठ विकेट खोकर 273 रन ही बना सकी। ब्रैड हैडिन 78 और रेयान हैरिस 4 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। इंग्लैंड की ओर से ब्रॉड ने 20 ओवरों में मात्र 65 रन देकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर शुरुआत से ही पूरा नियंत्रण बनाकर रखा और पहले ही दिन पांच विकेट उखाड़ डाले।

इसके अलावा जेम्स एंडरसन ने 22 ओवरों में 61 रन देकर दो विकेट, जबकि क्रिस ट्रेमलेट ने 51 रन पर एक विकेट लिया। गाबा की पिच पर इंग्लैंड के लिए मुकाबले को चुनौतीपूर्ण मान रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का अंदाजा पहले टेस्ट के पहले ही दिन काफी गलत साबित हुआ, जब उसके ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस रोजर्स मात्र 1 रन पर ही पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हुए इंग्लिश गेंदबाज ब्रॉड ने रोजर्स को अपना पहला शिकार बनाया। डेविड वॉर्नर ने फिर बल्लेबाजी की हालत को संभालते हुए 82 गेंदों में छह चौकों की मदद से 49 रन जोड़े। हैमस्ट्रिंग की चोट से हाल ही में उभरे ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने 71 गेंदों में दो चौके लगाकर 22 रन जोड़े। हालांकि ये बल्लेबाज भी देर तक मैदान पर टिक नहीं सके और ब्रॉड ने शुरुआती चारों बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। क्लार्क भी ब्रॉड का शिकार हुये। वह ब्रॉड की गेंद पर एक रन बनाकर इयान बेल के हाथों कैच आउट हो गए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इंग्लैंड की खतरनाक गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते नजर आए और एक समय टीम मात्र 100 रन जोड़कर अपने पांच विकेट गंवा बैठी थी।

Virat Kohli becomes fastest to score 5000 runs in ODIs

Kochi ODI
कोच्चि। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5000 रन पूरे करके सबसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने के वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिच‌र्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की। कोहली की यह 120वें वनडे मैच की 114वीं पारी है। रिच‌र्ड्स ने भी अपनी 114वीं पारी में 5000 रन पूरे किए थे।

कोहली ने भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में 5000 रन पूरे करने का सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा। गांगुली 126 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे। कोहली वनडे में 5000 रन पूरे करने वाले दसवें भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (18426 रन), गांगुली (11,221 रन), राहुल द्रविड़ (10,768 रन), मुहम्मद अजहरुद्दीन (9378 रन), युवराज सिंह (8246), वीरेंद्र सहवाग (7995 रन), महेंद्र सिंह धौनी (7616 रन), अजय जडेजा (5359 रन) और गौतम गंभीर (5238 रन) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

सबसे कम पारियों में पांच हजार पूरे करने वालों में रिच‌र्ड्स और कोहली के बाद वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (118), वेस्टइंडीज के गार्डन ग्रीनिज (121), दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (124) और भारत के सौरव गांगुली (126) का नंबर आता है।

India win 6 wickets against west indies in first ODI

MS Dhoni
कोच्चि [जेएनएन]। सचिन तेंदुलकर के बाद शतकों के मास्टर बनते जा रहे विराट कोहली गुरुवार को भले ही अपने 18वें शतक से महज 14 रन से चूक गए, लेकिन उनकी 86 रन की शानदार पारी की मदद से भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज पर छह विकेट की आसान जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज के अपने नए किरदार को बखूबी निभा रहे रोहित शर्मा ने भी 72 की आकर्षक पारी खेली, जिससे भारत ने 212 रन का लक्ष्य 88 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। भारत की जीत में गेंदबाजों खासकर स्पिनरों की भी अहम भूमिका रही। बायें हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा और पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर सुरेश रैना ने तीन-तीन विकेट झटके, जिससे वेस्टइंडीज की टीम 48.5 ओवर में 211 रन पर ही सिमट गई। जडेजा ने 37 रन पर तीन विकेट, रैना ने 34 रन पर तीन विकेट और ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने 42 रन पर दो विकेट लेकर मेहमान टीम को टिकने का मौका नहीं दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से डेरेन ब्रावो ने सर्वाधिक 59 रन और सलामी बल्लेबाज जॉनसन चा‌र्ल्स ने 42 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने चौथे ओवर में ही शिखर धवन (05) का विकेट गंवा दिया। असमान उछाल के साथ स्पिनरों की मददगार पिच को देखते हुए लगा कि कैरेबियाई टीम भारत को लक्ष्य हासिल करने में दिक्कत पैदा करेगी, लेकिन अगले बल्लेबाज कोहली और रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 21.4 ओवर में 6.13 की औसत से 133 रन बटोरते हुए मैच एकतरफा बना दिया। रोहित के जाने के बाद कोहली ने युवराज सिंह (नाबाद 16) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। भारत की जीत तय थी, दर्शकों को बस इंतजार था कोहली के शतक का। लक्ष्य छोटा होने की वजह से कोहली ने यह काम जल्दी पूरा करना चाहा, इसी चक्कर में वह होल्डर की गेंद को हवा में खेल गए जो नरेन के हाथों में जा समाई। आउट होने से ठीक पहले कोहली ने होल्डर की गेंद पर जोरदार छक्का जमाते हुए वनडे करियर में 5000 रन भी पूरे किए।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम को पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर ही जोरदार झटका लगा जब गेंदबाज भुवनेश्वर ने रन चुराने की कोशिश कर रहे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को खाता खोलने से पहले ही सीधे थ्रो पर रन आउट कर दिया। हालांकि चा‌र्ल्स और मर्लोन सैमुअल्स (24) ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी करके टीम को इस झटके से उबारा। कैरेबियाई टीम एक समय 27 ओवर में तीन विकेट पर 142 रन बनाकर अच्छीच्स्थिति में दिख रही थी, लेकिन रैना, जडेजा और अश्विन ने इसके बाद कैरेबियाई टीम का सस्ते में पुलिंदा बांध दिया। तीन मैचों की सीरीज का अगला मैच रविवार को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

Wednesday, 20 November 2013

Sachin is Bharat Ratna but what about Dhyan Chand

Dhyan Chand

भुवनेश्वर। हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) ने भी ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग में खुद को शामिल करते हुए मंगलवार को कहा कि सरकार को हॉकी के जादूगर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करना चाहिए। वहीं, पूर्व हॉकी खिलाड़ियों ने भी कहा है कि यह सम्मान उन्हें नहीं दिया जाना उस महान खिलाड़ी का अपमान है जिसने देश को गुलामी के दौर में खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई थी।

एचआइएल के अध्यक्ष और हॉकी इंडिया के महासचिव नरेद्र बत्रा ने कहा, 'हम सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देने का स्वागत करते है। हमें खुशी होगी यदि भारत सरकार ध्यानचंद के नाम की घोषणा भी इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए करे। एचआइएल का अध्यक्ष होने के नाते मैं जल्द ही खेल मंत्रालय के सामने यह मसला रखूंगा।' एचआइएल के उपाध्यक्ष प्रताप सत्पथी ने कहा, 'हम तेंदुलकर को भारत रत्न देने का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन यदि ध्यानचंद को यह सम्मान नहीं मिलता है तो यह अन्याय होगा।'

भारत रत्न पर मचे घमासान के बीच पूर्व ओलंपियनों ने कहा है कि चाहे सचिन को भारत रत्न के साथ 'खेल मंत्री' बना दो, लेकिन पहले यह पुरस्कार ध्यानचंद को दिया जाना चाहिए था जिन्होंने मुल्क के खाते में कई स्वर्ण पदक दिलाए हैं। पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह ने कहा, 'ध्यानचंद का खेल के क्षेत्र में बड़ा योगदान है। इस महान खिलाड़ी ने उस वक्त मुल्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में पहचान दिलायी थी, जब हमारा देश गुलाम था। इसलिए इस सम्मान पर पहला हक उनका बनता है।'

भारतीय टीम के पूर्व कोच राजिंदर सिंह ने कहा, 'मैं अन्य की बात नहीं जानता लेकिन मेजर (ध्यानचंद) को यह पुरस्कार अवश्य मिलना चाहिए था।' सुरेंद्र सोढी ने कहा, 'मेजर ध्यानचंद इस पुरस्कार के असली हकदार हैं और उन्हें भी यह पुरस्कार मिलना चाहिए।

Source- Cricket News in Hindi

MS Dhoni does not want to underestimate the West Indies in the ODI series


MS Dhoni
कोच्चि। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जीत के कारण गुरुवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज में मेहमान टीम को कमजोर आंकना गलत होगा। भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की थी लेकिन धौनी ने कहा कि यह स्कोरलाइन हासिल करना आसान नहीं होगा और वनडे प्रारूप में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

धौनी ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि वेस्टइंडीज की टीम काफी अच्छी है। आप कह सकते हैं कि टेस्ट मैच तीसरे दिन ही खत्म हो गए और यह आसान था, लेकिन ऐसा नहीं था। ऐसे भी हालात थे जिसमें हम दबाव में थे और हमें साझेदारी बनानी पड़ी। यह आसान सीरीज नहीं थी जैसा कि स्कोरबोर्ड बता रहा था। वनडे में अलग टीम है और जहां तक 50-50 ओवरों की बात है तो वे इसमें अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम यह नहीं सोचे कि विपक्षी टीम अच्छा खेली या नहीं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में ज्यादातर मैच बड़े स्कोर वाले रहे थे। यह पूछने पर कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में इसी तरह के स्कोर देखे जा सकते हैं तो धौनी ने कहा कि इस समय इसकी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती।

Monday, 18 November 2013

Sachin gets salute by England parliament Also

Sachin Tendulkar

लंदन। सचिन तेंदुलकर को ब्रिटेन की संसद हाउस ऑफ कॉमंस ने भी उनकी क्रिकेट सेवाओं के लिए बधाई देते हुए सम्मान दिया है। सोमवार को जब हाउस ऑफ कॉमंस का सत्र शुरू हुआ तो सदस्यों ने सचिन तेंदुलकर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई प्रस्ताव पारित किया।
ब्रिटेन की संसद द्वारा किसी दूसरे देश के खिलाड़ी के लिए बधाई प्रस्ताव पारित करना, यह अपने आप में बहुत बड़ा सम्मान है। हाउस ऑफ कॉमंस में यह प्रस्ताव पेश करने वाले भारतीय मूल के सांसद कीथ वाज ने कहा कि तेंदुलकर ने दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा के रूप में काम किया। कीथ ने खेल के प्रति उनके निस्वार्थ समर्पण की चर्चा की। उन्होंने कहा, 'यह प्रस्ताव एक उत्कृष्ट बल्लेबाज के सम्मान के लिए है। तेंदुलकर को जितना भारत में पसंद किया जाता है उतना ही ब्रिटेन में। अत: यह बिल्कुल सही है कि संसद उनके योगदान की चर्चा करे।'

South Africa cricket team named Team of the Year at South African Sports Awards

South Africa cricket team
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम को सन सिटी में आयोजित 2013 दक्षिण अफ्रीकी खेल पुरस्कारों में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया। उपकप्तान एबी डिविलियर्स ने टीम की तरफ से यह पुरस्कार हासिल किया। दक्षिण अफ्रीकी टीम अभी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज की तैयारी में जुटी है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के लिए टीम को बधाई दी है।

सीएसए के मुख्य कार्यकारी हारुन लोर्गट ने कहा, दक्षिण अफ्रीकी टीम इसका हकदार थी और टीम इस पर गर्व कर सकती है। उन्होंने कहा, सच्चाई यह है कि उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर दुनिया में नंबर एक टेस्ट रैंकिंग हासिल की। अब वे तालिका में शीर्ष पर काबिज हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि सभी दक्षिण अफ्रीकी उन्हें इन गर्मियों में अपनी घरेलू सरजमीं पर खेलते हुए देखना चाहेंगे। लोर्गट ने कहा कि हमें अपनी टीम पर गर्व है जिसने आखिरी टेस्ट सीरीज 2009 में गंवाई थी। उसने 2006 से विदेशी धरती पर सीरीज नहीं गंवाई है। इसके अलावा हमारे पास आइसीसी रैंकिंग में नंबर एक-नंबर दो बल्लेबाज और गेंदबाज क्रमश: एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला, डेल स्टेन और वर्नोन फिलेंडर हैं। लोर्गट ने जैक्स कैलिस को सर्वकालिक महान ऑलराउंडर और ग्रीम स्मिथ को सबसे सफल कप्तन करार दिया। भारतीय मूल के पूर्व खिलाड़ी हाजरा काजी को चार अन्य खिलाड़ियों और प्रशासकों के साथ स्टीव श्वेटलाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Sachin left with 664 record partnership figure with a match figure coincidence

Sachin Tendulkar
नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर अब मैदान को अलविदा कह चुके हैं। जो लोग उनकी दीवानगी में 24 सालों तक डूबे रहे वो इस बात से वाकिफ होंगे कि 664 का आंकड़ा सचिन की जिंदगी व उनकी शुरुआत में कितना खास रहा था, और अब जाते-जाते भी यह आंकड़ा एक खास अंदाज में उनके साथ गया। अब इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और लेकिन इस आंकड़े को मास्टर भी कभी नहीं भूलेंगे..क्या है यह इत्तेफाक, आइए जानते हैं।
सचिन तेंदुलकर जब पहली बार मुंबई क्रिकेट में छाए और देखते-देखते मुंबई व क्रिकेट जगत में एक जाना-पहचाना युवा नाम बनने लगे थे, तब उसका सबसे बड़ा कारण बनी 664 रनों की वो नॉटआउट पार्टनरशिप जो उन्होंने स्कूल के दिनों में विनोद कांबली के साथ हैरिस शील्ड ट्रॉफी में बनाई थी। उस ऐतिहासिक पार्टनरशिप के बाद ही रमाकांत आचरेकर के यह दोनों शिष्य सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे और धीरे-धीरे रास्ते खुलते चले गए।

अब बात इत्तेफाक की। सचिन तेंदुलकर ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को 16 नवंबर 2013 को अलविदा कहा तब उनके अंतरराष्ट्रीय मैचों की संख्या भी 664 ही रही। उन्होंने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में 463 वनडे, 200 टेस्ट और 1 टी20 मैच खेला। जिसका कुल जोड़ होता है 664..आंकड़ों के इस बादशाह ने कागज पर इस खेल के तकरीबन सभी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए और जाते-जाते वो अपने पहले सबसे बड़े रिकॉर्ड का मेल भी अपने मैचों की संख्या से करते हुए मैदान से विदा हुए।

Slowly Gautam Gambhir and Virender Sehwag Returning to Form

Sachin Tendulkar
मुंबई। एक तरफ जहां मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान को सदा के लिए अलविदा कह दिया। वहीं, 22 गज की पिच पर दो अन्य भारतीय दिग्गजों द्वारा अंतरराष्ट्रीय पिच पर लौटने की जद्दोजहद जारी है। यह खिलाड़ी हैं, गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग। रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'ए' के मुकाबले में दिल्ली के उनमुक्त चंद के शतक के बाद गौतम गंभीर ने अपना अर्धशतक पूरा किया और मुंबई के खिलाफ मैच ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की। जीत के लिए 348 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने चौथे और अंतिम दिन चंद के नाबाद 106 और गंभीर के 51 रन की मदद से बिना किसी नुकसान के 198 रन बना लिए।
चंद ने 154 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और एक छक्का जमाया, जबकि गंभीर ने रिटायर हर्ट होने से पहले 112 गेंदों का सामना करते हुए केवल तीन चौके लगाए। गंभीर ने वीरेंद्र सहवाग को बल्लेबाजी का अभ्यास कराने के लिए यह फैसला किया। स्टंप के समय सहवाग 22 गेंदों पर 35 रन बनाकर चंद के साथ क्रीज पर थे। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का उड़ाया। सहवाग एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि यह दोनों खिलाड़ी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और घरेलू क्रिकेट के जरिए वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं।

इससे पहले दो विकेट पर 198 रन से आगे खेलना शुरू कर मुंबई की टीम ने 70 ओवर में छह विकेट पर 347 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। आदित्य तारे (122) और सिद्धेश लाड अपने कल के स्कोर में क्रमश: सात और 25 रन जोड़ सके। अभिषेक नायर ने 60 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल हैं। दिल्ली के पेसर पवन सुयाल ने 52 रन देकर तीन विकेट लिए।

Even After his last Wicket Sachin didnt Forget to Analyse it

Sachin Tendulkar
पुणे। मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर यह जानते थे कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट में यह उनकी आखिरी पारी थी, लेकिन वह खेल के प्रति इतने जुनूनी हैं कि वो इसके बावजूद अपने उस शॉट का आकलन करना नहीं भूले, जिस पर वह आउट हुए थे। उन्होंने इस विकेट पर अपनी राय अपने भाई के साथ साझा की थी।
सचिन के बड़ेभाई और उनके मेंटर अजित तेंदुलकर ने मराठी न्यूज चैनल में इस महान बल्लेबाज के हवाले से कहा कि मैंने जितनी उम्मीद की थी, गेंद उससे थोड़ा ज्यादा उछाल पर थी और मैं अतिरिक्त उछाल का आकलन नहीं कर पाया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में समाप्त दूसरे और अंतिम टेस्ट में सचिन के आउट होने के बाद हमेशा की तरह होने वाली बातचीत की पुष्टि करते हुए अजित ने कहा कि मैंने उसे बताया कि वह शानदार खेला और वह अपनी स्टाइल में आराम से खेल रहा था। लेकिन बल्ले पर गेंद छुआकर स्लिप में (वेस्टइंडीज के कप्तान डेरेन सैमी द्वारा लपके गए कैच) कैच से बचा जा सकता था।'
दूसरे दिन के खेल के बाद अपने भाई के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान सचिन ने कहा कि वह उछाल का ठीक तरह से अंदाज नहीं लगा पाने के कारण आउट हुए जिससे उनके लाखों प्रशंसक निराश हो गए, जो उनके चमकदार करियर का अंत 101वें शतक से देखना चाहते थे।