Showing posts with label Virat Kohli. Show all posts
Showing posts with label Virat Kohli. Show all posts

Monday, 13 January 2014

Virat Kohli's new address, anushka not staying alone in new home

मुंबई। लगता है टीम इंडिया के उप कप्तान विराट कोहली का ठिकाना बदल गया है। आजकल वे दिल्ली में नहीं, बल्कि मुंबई में बद्रीनाथ टावर के बीसवें माले पर रहने लगे हैं। आपको अगर उनसे संपर्क करना हो तो वहीं जाना होगा। जी हां ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि इस इलाके में रहने वाले लोग कह रहे हैं। ये ठिकाना असल में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का है। उन्होंने हाल ही में वहां तीन फ्लैट खरीदे हैं।

सूत्रों ने बताया कि साउथ अफ्रीका से आने के बाद विराट सीधा अनुष्का के घर चले गए। बिल्डिंग के वॉचमैन ने बताया, 'आजकल विराट साहब यहीं रहते हैं, पिछले पांच दिनों से तो उन्हें इधर ही आते-जाते देखा जा रहा है। कभी-कभी तो रात को भी यहीं रुक जाते हैं।' खबर है कि जब से वे साउथ अफ्रीका से लौटे हैं तब से यहीं पर हैं। वैसे तो वे 8.30 बजे तक घर लौट जाते हैं। ये नजारे देखने के बाद कोई भी इस बात का अंदाजा लगा सकता है कि दोनों की दोस्ती कुछ ज्यादा ही गहरी हो रही है।

कुछ दिनों पहले विराट और अनुष्का ने साफ कहा था कि दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं, लेकिन दोस्ती का ये नजारा कुछ अलग ही कहानी बयां करता है। बताया जाता है कि विराट जैसे ही साउथ अफ्रीका से लौटे, तो अपने घर नहीं गए बल्कि एयरपोर्ट पर अनुष्का का इंतजार करने लगे। बाकी सारे खिलाड़ी घर लौट गए, लेकिन विराट 20 मिनट तक खड़े रहे। फिर अनुष्का की गाड़ी आई और वे अपना सामान डालकर चल दिए।

गौरतलब है कि दोनों काफी दिनों से ही डेट कर रहे हैं, लेकिन खुले आम इस बात को मानने से इन्कार करते आए हैं। दोनों को कई बार अनुष्का की गाड़ी रेंज रोवर में साथ देखा गया है।

Thursday, 9 January 2014

So these players will be retained by thier teams in IPL 7

बेंगलूर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) ने आइपीएल के आगामी सत्र के लिए भारतीय बल्लेबाजी की सनसनी विराट कोहली, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को रिटेन करने का फैसला किया। इसके साथ ही आरसीबी ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी को अपना मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की। उधर, मुंबई और चेन्नई सुपरकिंग्स के भी उन खिलाड़ियों का नाम तकरीबन साफ हो गया है जिनको टीम नहीं जाने देने वाली।

इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड को अपना गेंदबाजी कोच बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेंट वुडहिल टीम के बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच होंगे। कोहली शुरू से ही आरसीबी से जुड़े हुए हैं, जबकि गेल और डिविलियर्स 2011 से इस फ्रेंचाइजी टीम से जुड़े। इससे पहले वे क्रमश: कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते थे। विटोरी ने आरसीबी की विज्ञप्ति में कहा, 'पिछले तीन साल से आरसीबी से करीब से जुड़े रहने के कारण मैं इस बेजोड़ ब्रांड और विराट के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। मेरा पहला काम आइपीएल नीलामी के लिए टीम संयोजन बनाने के लिए प्रबंधन के साथ करीब से काम करना होगा।'

उधर, खबर है कि मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स अपने पांचों खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं। आइपीएल-7 के लिए टीमें अपनी सूची शुक्रवार को सौंपेंगी। जहां तक बीसीसीआइ अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की फ्रेंचाइजी चेन्नई का सवाल है तो कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के अलावा रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और सुरेश रैना को रिटेन किया जाएगा। विदेशी खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस में से किसी एक को लिया जाएगा। मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरेन पोलार्ड को रिटेन करेगा। ऐसे में दूसरे विदेशी खिलाड़ी के लिए उसकी पसंद मिशेल जॉनसन और लसिथ मलिंगा में से कोई एक होगा। हरभजन सिंह के लिए पिछला सत्र शानदार रहा था और उनको भी रिटेन किया जाना तय है। फ्रेंचाइजी को दिनेश कार्तिक और अंबाती रायुडू में से किसी एक का चयन करना होगा।

Tuesday, 31 December 2013

Fantastic performance by team but could have done better: MS Dhoni

डरबन। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने दक्षिण अफ्रीका के हाथों दूसरे टेस्ट मैच में मिली 10 विकेट से हार के बाद अपनी टीम के खिलाफ गए अंपायर के कुछ फैसलों पर नाराजगी जताई। धौनी ने कहा, 'पहला सत्र अहम था। हमने अच्छी शुरुआत नहीं की, कुछ खराब फैसले, कठिन फैसले और कुछ खराब शॉट। सभी कुछ हमारे खिलाफ गया।'

भारत के खिलाफ गए दो फैसलों में विराट कोहली का विकेट शामिल था। कोहली को अंपायर ने आउट करार दिया था, जबकि डेल स्टेन की गेंद उनके बल्ले से नहीं बल्कि कंधे से लगकर विकेटकीपर के हाथ में गई थी। बाद में जहीर खान का फैसला भी विवादित था क्योंकि टीवी रिप्ले से जाहिर था कि गेंद लेग स्टंप के बाहर से जा रही थी।

धौनी ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा, 'मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हूं खासकर गेंदबाजों के। शीर्षक्रम के कुछ ही बल्लेबाजों ने उपमहाद्वीप के बाहर पांच से अधिक टेस्ट खेले हैं। सबसे कठिन टीम के खिलाफ खेलना उनके लिए अच्छा अनुभव रहा।' उन्होंने गेंदबाजों के बारे में कहा कि गेंदबाजों ने रणनीति के अनुरूप प्रदर्शन किया। उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। टेस्ट क्रिकेट पांच दिन का खेल है जिसमें एक सत्र के खराब प्रदर्शन का असर मैच पर हो सकता है।

Thursday, 21 November 2013

Virat Kohli becomes fastest to score 5000 runs in ODIs

Kochi ODI
कोच्चि। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5000 रन पूरे करके सबसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने के वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिच‌र्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की। कोहली की यह 120वें वनडे मैच की 114वीं पारी है। रिच‌र्ड्स ने भी अपनी 114वीं पारी में 5000 रन पूरे किए थे।

कोहली ने भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में 5000 रन पूरे करने का सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा। गांगुली 126 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे। कोहली वनडे में 5000 रन पूरे करने वाले दसवें भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (18426 रन), गांगुली (11,221 रन), राहुल द्रविड़ (10,768 रन), मुहम्मद अजहरुद्दीन (9378 रन), युवराज सिंह (8246), वीरेंद्र सहवाग (7995 रन), महेंद्र सिंह धौनी (7616 रन), अजय जडेजा (5359 रन) और गौतम गंभीर (5238 रन) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

सबसे कम पारियों में पांच हजार पूरे करने वालों में रिच‌र्ड्स और कोहली के बाद वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (118), वेस्टइंडीज के गार्डन ग्रीनिज (121), दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (124) और भारत के सौरव गांगुली (126) का नंबर आता है।

India win 6 wickets against west indies in first ODI

MS Dhoni
कोच्चि [जेएनएन]। सचिन तेंदुलकर के बाद शतकों के मास्टर बनते जा रहे विराट कोहली गुरुवार को भले ही अपने 18वें शतक से महज 14 रन से चूक गए, लेकिन उनकी 86 रन की शानदार पारी की मदद से भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज पर छह विकेट की आसान जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज के अपने नए किरदार को बखूबी निभा रहे रोहित शर्मा ने भी 72 की आकर्षक पारी खेली, जिससे भारत ने 212 रन का लक्ष्य 88 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। भारत की जीत में गेंदबाजों खासकर स्पिनरों की भी अहम भूमिका रही। बायें हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा और पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर सुरेश रैना ने तीन-तीन विकेट झटके, जिससे वेस्टइंडीज की टीम 48.5 ओवर में 211 रन पर ही सिमट गई। जडेजा ने 37 रन पर तीन विकेट, रैना ने 34 रन पर तीन विकेट और ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने 42 रन पर दो विकेट लेकर मेहमान टीम को टिकने का मौका नहीं दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से डेरेन ब्रावो ने सर्वाधिक 59 रन और सलामी बल्लेबाज जॉनसन चा‌र्ल्स ने 42 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने चौथे ओवर में ही शिखर धवन (05) का विकेट गंवा दिया। असमान उछाल के साथ स्पिनरों की मददगार पिच को देखते हुए लगा कि कैरेबियाई टीम भारत को लक्ष्य हासिल करने में दिक्कत पैदा करेगी, लेकिन अगले बल्लेबाज कोहली और रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 21.4 ओवर में 6.13 की औसत से 133 रन बटोरते हुए मैच एकतरफा बना दिया। रोहित के जाने के बाद कोहली ने युवराज सिंह (नाबाद 16) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। भारत की जीत तय थी, दर्शकों को बस इंतजार था कोहली के शतक का। लक्ष्य छोटा होने की वजह से कोहली ने यह काम जल्दी पूरा करना चाहा, इसी चक्कर में वह होल्डर की गेंद को हवा में खेल गए जो नरेन के हाथों में जा समाई। आउट होने से ठीक पहले कोहली ने होल्डर की गेंद पर जोरदार छक्का जमाते हुए वनडे करियर में 5000 रन भी पूरे किए।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम को पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर ही जोरदार झटका लगा जब गेंदबाज भुवनेश्वर ने रन चुराने की कोशिश कर रहे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को खाता खोलने से पहले ही सीधे थ्रो पर रन आउट कर दिया। हालांकि चा‌र्ल्स और मर्लोन सैमुअल्स (24) ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी करके टीम को इस झटके से उबारा। कैरेबियाई टीम एक समय 27 ओवर में तीन विकेट पर 142 रन बनाकर अच्छीच्स्थिति में दिख रही थी, लेकिन रैना, जडेजा और अश्विन ने इसके बाद कैरेबियाई टीम का सस्ते में पुलिंदा बांध दिया। तीन मैचों की सीरीज का अगला मैच रविवार को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

Friday, 1 November 2013

I Feel good chasing targets: Kohli

Virat Kohli

बेंगलूर। विराट कोहली ने शुक्रवार को इशारा किया कि अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को होने वाले सीरीज के अंतिम और निर्णायक वनडे में टॉस जीतता है तो उनकी टीम लक्ष्य देने की जगह उसका पीछा करने को तरजीह देगी

कोहली ने मैच की पूर्वसंध्या पर कहा, 'निजी तौर पर मुझे लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा लगता है क्योंकि आपको पता होता है कि आपको क्या हासिल करना है। हम बेहतर योजना बना सकते हैं और आकलन कर सकते हैं कि विभिन्न हालात में कैसे खेलें। आकलन करके खेलने में मुझे अच्छा लगता है, किस गेंदबाज को निशाना बनाना है और किस गेंद को हिट करना है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हमें बल्लेबाजी हालात का आकलन करना होता है और बड़ा स्कोर बनाने के लिए बड़ी साझेदारी महत्वपूर्ण होती है। पहले बल्लेबाजी करो या बाद में टीम के लिए साझेदारी काफी अहम होती है।'
 
कोहली ने कहा कि दोनों टीमों के बीच यह सीरीज रोमांचक रही है विशेषकर जिस तरह से भारत ने मुश्किल हालात में वापसी की। कोहली ने कहा, 'निजी तौर पर मेरी फॉर्म मेरे लिएच्अच्छी रही है। उम्मीद करता हूं कि अंतिम मैच में मैं एक बार फिरच्अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा। अब तक सीरीज में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है और इसे जीतने के लिए हमें अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाना होगा।'

जब यह कहा कि वह सचिन तेंदुलकर के कुछ वनडे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जो इस बल्लेबाज ने कहा, 'मैं वह करने का सपना देखता हूं जो सचिन ने 1998 में शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अकेले दम पर किया था।'