जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम को सन सिटी में आयोजित 2013 दक्षिण अफ्रीकी खेल पुरस्कारों में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया। उपकप्तान एबी डिविलियर्स ने टीम की तरफ से यह पुरस्कार हासिल किया। दक्षिण अफ्रीकी टीम अभी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज की तैयारी में जुटी है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के लिए टीम को बधाई दी है।
सीएसए के मुख्य कार्यकारी हारुन लोर्गट ने कहा, दक्षिण अफ्रीकी टीम इसका हकदार थी और टीम इस पर गर्व कर सकती है। उन्होंने कहा, सच्चाई यह है कि उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर दुनिया में नंबर एक टेस्ट रैंकिंग हासिल की। अब वे तालिका में शीर्ष पर काबिज हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि सभी दक्षिण अफ्रीकी उन्हें इन गर्मियों में अपनी घरेलू सरजमीं पर खेलते हुए देखना चाहेंगे। लोर्गट ने कहा कि हमें अपनी टीम पर गर्व है जिसने आखिरी टेस्ट सीरीज 2009 में गंवाई थी। उसने 2006 से विदेशी धरती पर सीरीज नहीं गंवाई है। इसके अलावा हमारे पास आइसीसी रैंकिंग में नंबर एक-नंबर दो बल्लेबाज और गेंदबाज क्रमश: एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला, डेल स्टेन और वर्नोन फिलेंडर हैं। लोर्गट ने जैक्स कैलिस को सर्वकालिक महान ऑलराउंडर और ग्रीम स्मिथ को सबसे सफल कप्तन करार दिया। भारतीय मूल के पूर्व खिलाड़ी हाजरा काजी को चार अन्य खिलाड़ियों और प्रशासकों के साथ स्टीव श्वेटलाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Source- Cricket Hindi News
No comments:
Post a Comment