Showing posts with label South Africa. Show all posts
Showing posts with label South Africa. Show all posts

Sunday, 29 December 2013

Kallis strokes 45th ton and leaves Dravid behind in run getters




डरबन। जैक्स कैलिस ने आखिरकार जाते-जाते भी ये साबित कर ही दिया है कि क्यों उन्हें महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है। डरबन में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आखिरी टेस्ट खेलने उतरे इस महानतम ऑलराउंडर ने विदाई से पहले करियर का 45वां शतक जड़कर दिखा दिया कि उनका जज्बा आज भी उतना ही है जितना पहले हुआ करता था। कैलिस ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में राहुल द्रविड़ के 13,288 रनों के आंकड़े को पार करते हुए सर्वाधिक टेस्ट रनों की सूची में तीसरे स्थान पर भी जगह बना ली है।
शांत, सौम्य और ठंडे दिमाग वाले इस खिलाड़ी ने डरबन टेस्ट में 273 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और उन आलोचकों को करारा जवाब दिया जिन्होंने उन्हें ढला हुआ मान लिया था। चौथे नंबर पर कैलिस तब खेलने उतरे जब पीटरसन 62 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद शुरुआत से ही कैलिस के शॉट्स में वो रंग दिखाई दिया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। कैलिस ने इसके साथ ही सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वालों की सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद राहुल द्रविड़ (13,288 रन) को एक पायदान नीचे खिसका कर जाते-जाते तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

गौरतलब है कि जैक्स कैलिस ने इसी मैच की पहली पारी में अपने टेस्ट करियर का 200वां कैच भी लपका था जिसके साथ ही वो सर्वाधिक कैच लेने वालों की सूची में भी दूसरे स्थान पर आ गए थे। इस मामले में द्रविड़ शीर्ष पर हैं। वहीं शतक जड़ने के मामले में कैलिस (45 शतक) सचिन तेंदुलकर (51 शतक) के बाद अब भी दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

Read more : Cricket News in Hindi

Thursday, 26 December 2013

It seems as if Team India is playing at home says Shastri




भारत पहले दिन पूरी तरह हावी रहा। यह ऐसा था जैसे टीम इंडिया घर में मैच खेल रही हो। बल्लेबाजों का रवैया सकारात्मक रहा और अब उनका ध्यान सिर्फ एक बार ही बल्लेबाजी करने का होगा। 

गर्म मौसम और पहले दिन की धीमी विकेट पर भारत ने महत्वपूर्ण टॉस जीता। प्रभावशाली लग रहे शिखर धवन के पहले सत्र में आउट होने के बावजूद भारतीय ओपनरों ने च्च्छी शुरुआत की। धवन के आउट होने के बाद मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने जिम्मेदारी संभाली। चायकाल तक दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरी तरह बैकफुट पर थी। ऐसा नहीं है कि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने च्च्छी गेंदबाजी नहीं की। खासतौर पर स्टेन और मोर्केल ने तो सुबह लाजवाब स्पेल फेंका। ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने वांडरर्स पर की गई अपनी गलतियों से सबक सीखा है। यही वजह रही कि उन्होंने स्टंप पर अधिक गेंदें फेंकी। बीच के ओवरों में उन्हें रिवर्स स्विंग भी हासिल हुई। मगर बावजूद इसके युवा भारतीय बल्लेबाज चट्टान की तरह अडिग रहे। मेजबान टीम धीरे-धीरे गेंद और बल्ले की इस जंग में पिछड़ती चली गई। 

यह टेस्ट एक की बजाय कई कारणों से बेहद महत्वपूर्ण है। यह मैच इस खेल के महान खिलाड़ियों में से एक जैक कैलिस का आखिरी टेस्ट है। वहीं भारत इसे जीतकर दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली सीरीज जीत पर निगाहें टिकाए है। किंग्समीड की पिच भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के एकदम मुफीद है, जो रिवर्स स्विंग और स्पिन पर निर्भर है। पहली पारी में बड़ा स्कोर भारत को लक्ष्य हासिल करने में मदद कर सकता है। विजय पिछले एक हफ्ते के समय में अधिक परिपक्व हुए हैं। वांडरर्स में दूसरी पारी में उनकी बल्लेबाजी ने दिखाया कि वह लय में लौट रहे हैं। यहां भी उन्होंने अधिकतर शॉट सीधे बल्ले से खेले। उन्होंने विकेट के दोनों ओर सहजता से ड्राइव लगाए। कुछ शॉट तो वाकई कमाल के थे। ब्रेक के समय वह विदेश में अपने पहले शतक की ओर मजबूती से बढ़ रहे थे।
पुजारा अब वाकई भरोसेमंद हैं। उन्होंने एक और शानदार अर्धशतक लगाया और फिर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे हैं। घरेलू टीम के लिए यह स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। विशेषकर यह देखते हुए कि रनों के लिए भूखे कई बल्लेबाज अभी भारतीय ड्रेसिंग रूम में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
(टीसीएम)

Read more : Cricket News

India v South africa 2nd Test: Murali Vijay and Pujara fifties drive India


डरबन। मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने डरबन के किंग्समीड मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए हैं। 61 ओवर के बाद अंपायरों की ओर से खराब रोशनी की वजह से मैच रोके जाने के बाद खिलाड़ी मैदान पर दोबारा मैदान पर नहीं उतरे। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय (नाबाद 91 रन) और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 58 रन) पर जमे हुए हैं। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। शिखर धवन (29) को 14वें ओवर की पहली गेंद पर मोर्न मोर्कल ने अल्वीरो पीटरसन के हाथों कैच कराया। धवन के आउट होने के बाद पहले टेस्ट मैच के शतकवीर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा साथी खिलाड़ी मुरली विजय का साथ देने आए। दोनों बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 61 ओवर में 181 रनों तक ही पहुंचा पाए थे कि अंपायर ने खराब रोशनी को देखते हुए मैच रोक दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 140 रनों की साझेदारी की है। 

भारत और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए एक-एक खिलाड़ियों को बदला है। भारत ने जहां रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने इमरान ताहिर की जगह रॉबिन पीटरसन को शामिल किया है। पहले मुकाबले में चोटिल हुए मोर्न मोर्कल ने चोट से उबरते हुए दूसरे मुकाबले के लिए वापसी की है। गौरतलब है कि जोहानिसबर्ग में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था। 

India win toss and elect to bat first


डरबन। भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट में डरबन के किंग्समीड मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत को पहला झटका शिखर धवन (29) के रूप में लगा, जो मोर्कल की गेंद पर कैच हो गए। समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं।

इससे पहले, वनडे सीरीज में जहां दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल की थी वहीं, जोहानिसबर्ग में हुए सीरीज के पहले टेस्ट में रोमांचक अंदाज में नतीजा ड्रॉ रहा। इस मैच में भारत ने रविचंद्रन अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में इमरान ताहिर की जगह रॉबिन पीटरसन को शामिल किया गया है। पहले टेस्ट में चोटिल हुए मोर्न मोर्कल ने वापसी कर ली है।


Source : Sports News

Monday, 2 December 2013

Karan creates history by taking 10 wickets in an Innings

Karan Thakur
नई दिल्ली। रेलवे के तेज गेंदबाज करण ठाकुर सीके नायुडू ट्रॉफी (बीसीसीआइ अंडर-25 टूर्नामेंट) मैच की एक पारी में सभी दस विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। करण ने बड़ौदा के खिलाफ शनिवार को यह कारनामा किया। करण एमआरएफ पेस अकादमी में ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा और डेनिस लिली का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर चुके हैं (फोटो)।
रेलवे अंडर-25 की तरफ से खेल रहे दिल्ली के 23 वर्षीय गेंदबाज करण ने 28.5 ओवर में पांच मेडन करके 77 रन दिए और दस विकेट लिए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन केकारण दस रन से यह मैच हार गई।
करण नियमित रूप से एमआरएफ पेस अकादमी में ट्रेनिंग लेते हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा के साथ भी कुछ समय बिताया है। अपने इस रिकॉर्ड पर करण ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि अकादमी में दो अवसरों पर मुझे मैकग्रा सर से बात करने का मौका मिला। उन्होंने मुझे कुछ उपयोगी गुर सिखाए। मेरा मजबूत पक्ष आउटस्विंगर है। मुझे अपनी उपलब्धि पर गर्व है लेकिन यदि मेरे लिए यादगार रहे दिन में हमारी टीम जीत जाती तो मैं अधिक खुश होता।
करण से पहले भारतीय गेंदबाजों में अनिल कुंबले, प्रेमांग्सू चटर्जी और प्रदीप सुंदरम एक पारी में दस विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। कुंबले ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में दस विकेट लिए थे, जबकि चटर्जी और सुंदरम ने रणजी ट्रॉफी मैचों में यह कारनामा किया था। 1955-56 बंगाल की ओर से खेलते हुए चटर्जी ने असम के खिलाफ दस विकेट लिए थे, जबकि सुंदरम ने 1985-86 में राजस्थान की ओर से विदर्भ के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।

Friday, 29 November 2013

Ready for Suth Africa: Shikhar Dhawan

India v south Afriaca
मुंबई। जोरदार फॉर्म में चल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर नई ऊंचाइयां छूने को बेताब हैं। धवन न केवल वहां की उछालभरी पिचों पर खेलने को तैयार हैं बल्कि उन्हें लगता है कि परिस्थितियां उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के अनुरूप होंगी।
धवन ने कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से महसूस करता हूं कि उछालभरी पिचें मेरे खेल के लिए मददगार होंगी। हम काफी लंबे समय से काफी अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और आत्मविश्वास से भरे हैं। बतौर टीम हम बेहतर ढंग से एकजुट हो रहे हैं। सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है, मैं भी आत्मविश्वास से भरा हूं। मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं और इस बेहतरीन फॉर्म को लंबे समय तक ले जाने के लिए बेताब हूं।'
दिल्ली के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम के इतर बातचीत में भरोसा जताया कि टीम प्रोटियाज के खिलाफ उसकी सरजमीं पर सीरीज जीतेगी। धवन ने कहा, 'हमें भरोसा है कि हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमने इंग्लैंड में अच्छा किया था, वेस्टइंडीज में भी हमने अच्छा किया था। हमारा लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका में बेहतर खेल दिखाकर सीरीज जीतना है।' कुछ महीने पहले धवन भारत 'ए' टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका गए थे और उन्होंने लिस्ट 'ए' मैच में दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ 248 रन की शानदार पारी खेली थी। 27 वर्षीय धवन ने कहा कि आगामी दौरे पर उनके लिए यह अनुभव कारगर साबित होगा।
भारतीय टीम सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद पहली टेस्ट सीरीज खेलेगी, धवन ने कहा कि टीम को ड्रेसिंग रूम में इस महान बल्लेबाज की कमी खलेगी। भारतीय टीम मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच दिसंबर से बेस्ट ऑफ थ्री वनडे सीरीज से दौरे की शुरुआत करेगी, जिसके बाद 18 दिसंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

Monday, 18 November 2013

South Africa cricket team named Team of the Year at South African Sports Awards

South Africa cricket team
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम को सन सिटी में आयोजित 2013 दक्षिण अफ्रीकी खेल पुरस्कारों में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया। उपकप्तान एबी डिविलियर्स ने टीम की तरफ से यह पुरस्कार हासिल किया। दक्षिण अफ्रीकी टीम अभी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज की तैयारी में जुटी है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के लिए टीम को बधाई दी है।

सीएसए के मुख्य कार्यकारी हारुन लोर्गट ने कहा, दक्षिण अफ्रीकी टीम इसका हकदार थी और टीम इस पर गर्व कर सकती है। उन्होंने कहा, सच्चाई यह है कि उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर दुनिया में नंबर एक टेस्ट रैंकिंग हासिल की। अब वे तालिका में शीर्ष पर काबिज हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि सभी दक्षिण अफ्रीकी उन्हें इन गर्मियों में अपनी घरेलू सरजमीं पर खेलते हुए देखना चाहेंगे। लोर्गट ने कहा कि हमें अपनी टीम पर गर्व है जिसने आखिरी टेस्ट सीरीज 2009 में गंवाई थी। उसने 2006 से विदेशी धरती पर सीरीज नहीं गंवाई है। इसके अलावा हमारे पास आइसीसी रैंकिंग में नंबर एक-नंबर दो बल्लेबाज और गेंदबाज क्रमश: एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला, डेल स्टेन और वर्नोन फिलेंडर हैं। लोर्गट ने जैक्स कैलिस को सर्वकालिक महान ऑलराउंडर और ग्रीम स्मिथ को सबसे सफल कप्तन करार दिया। भारतीय मूल के पूर्व खिलाड़ी हाजरा काजी को चार अन्य खिलाड़ियों और प्रशासकों के साथ स्टीव श्वेटलाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Thursday, 14 November 2013

3 of Indian-origin Among Africa's 50 Richest

50 richest people in Africa
न्यूयॉर्क। अफ्रीकी महाद्वीप के 50 सबसे बड़े धनकुबेरों में भारतीय मूल के तीन उद्योगपति भी शामिल हैं। जानी-मानी पत्रिका फो‌र्ब्स ने अफ्रीका के अमीरों की यह सूची जारी की है। फो‌र्ब्स का कहना है कि शेयर बाजारों में तेजी और नए कारोबारी सौदों से महाद्वीप में अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

फो‌र्ब्स की इस सूची में भारतीय मूल के विमल शाह, सुधीर रुपरेलिया और नौशाद मेराली शामिल हैं। इस सूची में सीमेंट उत्पाद समूह के प्रमुख एलिको डैंगोटो को 20.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष अफ्रीकी दौलतमंद करार दिया गया है। सूची में पहली बार शामिल हुए विमल शाह 1.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 18वें स्थान पर रहे। भारतीय मूल के केन्याई नागरिक 53 वर्षीय शाह विडको ऑयल रिफाइनरी के सीईओ हैं। यह कंपनी पूर्वी और मध्य अफ्रीका की सबसे बड़ी खाद्य तेल उत्पादक है। साथ ही समूह साबुन और बेकिंग पाउडर का भी निर्माण करती है। शाह ने वर्ष 1985 में अपने पिता और बड़े भाई के साथ साबुन का उत्पादन शुरू किया था। वर्ष 2002 में उन्होंने यूनिलीवर के अफ्रीकी खाद्य तेल कारोबार का अधिग्रहण किया।

वहीं, सुधीर रुपरेलिया 1.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 24वें सबसे रईस अफ्रीकी हैं। वह यूगांडा में संपत्ति एवं बैंकिंग कारोबार से जुड़े रुपरेलिया समूह के प्रमुख हैं। समूह का क्रेन बैंक युगांडा का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है। सूची में 48वां स्थान हासिल करने वाले 62 वर्षीय नौशाद मेराली 43 करोड़ डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। नौशाद द्वारा स्थापित समीर समूह निर्माण, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और वित्तीय सेवा कारोबार से जुड़ा है। फो‌र्ब्स ने तीसरे साल अफ्रीका के अमीरों की सूची जारी की है। अफ्रीका के 50 धनकुबेरों की कुल संपत्ति 103.8 अरब डॉलर है।

Monday, 12 August 2013

Shikhar Dhawan Made Double Century, South Africa Lost The Match By 39 Runs


Shikhar dhawan

प्रिटोरिया। एकदिवसीय मैचों की त्रिकोणीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ शिखर धवन ने धमाल मचाते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ा। धवन (248) के दोहरे शतक और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 109) के शानदार शतक की बदौलत भारत 'ए' ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 433 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 48.4 ओवर में 394 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका को 39 रनों से हरा दिया। 

433 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफीका ए के सलामी बल्लेबाज रीज हेनड्रिक्स और रीली रोसोव ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों के बीच 12.4 ओवर में 121 रनों की साझेदारी हुई। रोसोव (43) को 13वें ओवर की चौथी गेंद पर शाहबाज नदीम ने बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद हेनड्रिक्स का साथ देने डीन एल्गर (15) मैदान पर आए लेकिन 16वें ओवर की चौथी गेंद पर सुरेश रैना ने उन्हें पुजारा के हाथों आउट कराकर भारत को दूसरी सफलता दिला। 

इसके बाद हेनड्रिक्स का साथ देने बॉघन वान जारसविल्ड आए। दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारो ओर आकर्षक शॉट लगाकर भारतीय कप्तान चेतेश्वर पुजारा के माथे पर चिंता की लकीर खिंच दी। तभी भारतीय कप्तान ने 25वां ओवर स्टुअर्ट बिन्नी को थमाया। इसी ओवर की पांचवी गेंद पर बिन्नी ने हेनड्रिक्स को बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। हेनड्रिक्स के आउट होने के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 203 रन था। हेनड्रिक्स के आउट होने के बाद जस्टिन ऑनटॉग बल्लेबाज के लिए मैदान पर आए। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/cricket/headlines-shikhar-dhawan-made-double-century-south-africa-lost-the-match-by-39-runs-10640839.html