Thursday, 21 November 2013

Aussie bowlers thrash English batting line up in first Ashes Test

Stuart Broad
ब्रिस्बेन। उत्कृष्ट स्टुअर्ट ब्रॉड (65 रन पर पांच विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहले एशेज टेस्ट के पहले दिन आठ विकेट के नुकसान पर 273 रन के कम स्कोर पर रोक तो जरूर दिया लेकिन जवाब में मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों मिचेल जॉनसन और नाथन ल्योन ने ऐसी घातक गेंदबाजी की, कि इंग्लैंड का पूरा बल्लेबाजी क्रम तहस-नहस हो गया।

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को 295 रन पर समेटकर जवाबी हमले में उतरे कंगारू बल्लेबाजों का हाल इंग्लैंड से भी बुरा हुआ है। कंगारू गेंदबाजों, खासतौर पर तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन और रयान हैरिस व स्पिनर नाथन ल्योन ने चायकाल तक इंग्लैंड को बेहाल करके छोड़ दिया। चायकाल तक इंग्लैंड ने 94 रन के अंदर अपने 8 विकेट गंवा दिए। इस दौरान मिचेल जॉनसन ने 4 जबकि हैरिस और ल्योन ने 2-2 विकेट झटके। चायकाल तक इंग्लिश टीम 45 ओवर भी नहीं खेल सकी थी।

इससे पहले, पहले दिन घरेलू मैदान पर खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया, लेकिन ब्रॉड की खतरनाक गेंदबाजी के कारण मेजबान टीम पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 90 ओवरों में आठ विकेट खोकर 273 रन ही बना सकी। ब्रैड हैडिन 78 और रेयान हैरिस 4 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। इंग्लैंड की ओर से ब्रॉड ने 20 ओवरों में मात्र 65 रन देकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर शुरुआत से ही पूरा नियंत्रण बनाकर रखा और पहले ही दिन पांच विकेट उखाड़ डाले।

इसके अलावा जेम्स एंडरसन ने 22 ओवरों में 61 रन देकर दो विकेट, जबकि क्रिस ट्रेमलेट ने 51 रन पर एक विकेट लिया। गाबा की पिच पर इंग्लैंड के लिए मुकाबले को चुनौतीपूर्ण मान रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का अंदाजा पहले टेस्ट के पहले ही दिन काफी गलत साबित हुआ, जब उसके ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस रोजर्स मात्र 1 रन पर ही पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हुए इंग्लिश गेंदबाज ब्रॉड ने रोजर्स को अपना पहला शिकार बनाया। डेविड वॉर्नर ने फिर बल्लेबाजी की हालत को संभालते हुए 82 गेंदों में छह चौकों की मदद से 49 रन जोड़े। हैमस्ट्रिंग की चोट से हाल ही में उभरे ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने 71 गेंदों में दो चौके लगाकर 22 रन जोड़े। हालांकि ये बल्लेबाज भी देर तक मैदान पर टिक नहीं सके और ब्रॉड ने शुरुआती चारों बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। क्लार्क भी ब्रॉड का शिकार हुये। वह ब्रॉड की गेंद पर एक रन बनाकर इयान बेल के हाथों कैच आउट हो गए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इंग्लैंड की खतरनाक गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते नजर आए और एक समय टीम मात्र 100 रन जोड़कर अपने पांच विकेट गंवा बैठी थी।

No comments:

Post a Comment