Showing posts with label Ranji Trophy. Show all posts
Showing posts with label Ranji Trophy. Show all posts

Wednesday, 8 January 2014

Harbhajan sing play caption knock in ranji trophy

वडोदरा। पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह ने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट क्वार्टर फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 80 गेंदों पर 92 रन की उम्दा पारी खेलकर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शानदार वापसी की। हरभजन और नौवें नंबर के बल्लेबाज संदीप शर्मा (51) के बीच आठवें विकेट पर 105 रन की मूल्यवान साझेदारी की बदौलत पंजाब ने पहली पारी में 304 रन बना लिए। एक समय जम्मू-कश्मीर की सीमर तिकड़ी समीउल्लाह बेग (2/56), राम दयाल (3/59) और उमर नजीर (4/66) ने पंजाब के सात विकेट 146 रन पर झटक लिए थे। स्टंप के समय जम्मू-कश्मीर ने ओपनर ओबैद हारून (04) का विकेट गंवाकर 11 रन बना लिए थे।

मददगार विकेट पर जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों खासकर राम दयाल ने पंजाब के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल पैदा की। युवराज सिंह केवल दस रन बना सके। लेकिन अनुभवी पंजाब की टीम आखिरकार संकट से निकलने में सफल रही। कंधे की चोट के कारण छह हफ्ते से ज्यादा मैदान से बाहर रहे हरभजन ने अपनी पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाए। उन्होंने विरोधी कप्तान परवेज रसूल को अपना निशाना बनाया। हरभजन ने रसूल की सात गेंदों पर पांच छक्के जड़े। रसूल ने 13 ओवर में 64 रन लुटाए लेकिन हरभजन का विकेट लेने में सफल रहे। संदीप ने 123 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए।
संक्षिप्त स्कोर : पंजाब (पहली पारी) 81.2 ओवर में 304 (हरभजन 92, संदीप 51, युवराज 10, नजीर 4/66)। जम्मू-कश्मीर (पहली पारी) : 4 ओवर में एक विकेट पर 11 रन

Wednesday, 1 January 2014

Sehwag and gambhir fail again in Ranji Trophy

नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के सस्ते में आउट होने की वजह से रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'ए' मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी दूसरी पारी में भी दयनीय रही। मेजबान टीम पर कर्नाटक के खिलाफ भारी हार का संकट मंडरा रहा है। कर्नाटक से पहली पारी में 87 रन से पिछड़ने के बाद दिल्ली ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 132 रन पर छह विकेट खो दिए हैं। पहली पारी में 202 रन बनाने वाली दिल्ली के पास अब 45 रन की बढ़त है और उसके केवल चार बल्लेबाज बाकी हैं। कर्नाटक ने पहली पारी में 289 रन बनाए थे।

सहवाग (11) का बुधवार को निराशाजनक प्रथम श्रेणी सत्र समाप्त हो गया। उन्होंने अपनी पारी में 34 गेंदों का सामना किया और एक चौका लगाया। सहवाग ने पूरे रणजी सत्र में 234 रन बनाए। हरियाणा के खिलाफ दूसरी पारी में 50 रन बनाने वाले सहवाग ने 13 पारियों में 20 से भी कम औसत से रन बनाए। ऐसे प्रदर्शन के बाद यह उम्मीद करना की उन्हें जीवनजोत सिंह और अपने सलामी जोड़ीदार गंभीर (578 रन) की जगह उत्तर क्षेत्र टीम में शामिल किया जाएगा बेमानी होगा। गंभीर (26) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। चायकाल तक दिल्ली ने 41 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। मिथुन मिन्हास ने 32, रजत भाटिया ने 30 और राहुल यादव ने 17 रन बनाए। खराब रोशन के कारण खेल जल्दी खत्म कर दिया गया। स्टंप के समय वरुण सूद आठ और मनोज चौहान बिना खाता खोले क्रीज पर थे।

इससे पहले ओपनर करुण नायर (105) के पहले प्रथम श्रेणी शतक की बदौलत कर्नाटक अपने कुल स्कोर में 63 रन जोड़ने में सफल रहा। मेहमान टीम ने पांच विकेट पर 226 रन से आगे खेलना शुरू किया। वरुण सूद (3/93) और आशीष नेहरा (3/39) दिल्ली के सफल गेंदबाज रहे।

Monday, 18 November 2013

Even After his last Wicket Sachin didnt Forget to Analyse it

Sachin Tendulkar
पुणे। मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर यह जानते थे कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट में यह उनकी आखिरी पारी थी, लेकिन वह खेल के प्रति इतने जुनूनी हैं कि वो इसके बावजूद अपने उस शॉट का आकलन करना नहीं भूले, जिस पर वह आउट हुए थे। उन्होंने इस विकेट पर अपनी राय अपने भाई के साथ साझा की थी।
सचिन के बड़ेभाई और उनके मेंटर अजित तेंदुलकर ने मराठी न्यूज चैनल में इस महान बल्लेबाज के हवाले से कहा कि मैंने जितनी उम्मीद की थी, गेंद उससे थोड़ा ज्यादा उछाल पर थी और मैं अतिरिक्त उछाल का आकलन नहीं कर पाया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में समाप्त दूसरे और अंतिम टेस्ट में सचिन के आउट होने के बाद हमेशा की तरह होने वाली बातचीत की पुष्टि करते हुए अजित ने कहा कि मैंने उसे बताया कि वह शानदार खेला और वह अपनी स्टाइल में आराम से खेल रहा था। लेकिन बल्ले पर गेंद छुआकर स्लिप में (वेस्टइंडीज के कप्तान डेरेन सैमी द्वारा लपके गए कैच) कैच से बचा जा सकता था।'
दूसरे दिन के खेल के बाद अपने भाई के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान सचिन ने कहा कि वह उछाल का ठीक तरह से अंदाज नहीं लगा पाने के कारण आउट हुए जिससे उनके लाखों प्रशंसक निराश हो गए, जो उनके चमकदार करियर का अंत 101वें शतक से देखना चाहते थे।

Friday, 15 November 2013

Bhajji, Zaheer and Sehwag Dropped of Contracts by BCCI, Sachin still Retained

Sachin Tendulkar
मुंबई। एक तरफ जहां देश का सबसे महान क्रिकेटर (सचिन तेंदुलकर) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेल रहा है वहीं दूसरी तरफ भारत के तीन अन्य महान खिलाड़ियों के लिए एक बुरी खबर आई। यह क्रिकेटर हैं वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और हरभजन सिंह जिनको बीसीसीआइ ने 2013-14 की अपने अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया है। इससे काफी हद तक यह कयास भी लगाए जाने लगे हैं कि शायद यही इन तीन दिग्गजों के करियर का अंत भी है।

पिछले साल इस सूची में 37 खिलाड़ी थे, जबकि इस बार इसको घटाकर 25 कर दिया गया है व उनमें से सिर्फ पांच को ग्रेड-ए में जगह मिली है। ग्रेड-ए के टॉप-5 नामों में हैं- महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली, सुरेश रैना, रविचंद्रन अश्विन। वहीं, सचिन तेंदुलकर को संन्यास के बावजूद बीसीसीआइ ने इस ग्रुप में बरकरार रखा है। दूसरी तरफ, खराब फॉर्म से जूझ रहे युवराज सिंह और गौतम गंभीर को पीछे धक्का देते हुए ग्रेड-बी में खिसका दिया गया है, जिसके मुताबिक 50 लाख का निर्धारित वेतन दिया जाता है। वहीं, अच्छे प्रदर्शन के लिए शिखर धवन, मुरली विजय, रवींद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार को ग्रेड-सी से ग्रेड-बी में प्रमोट कर दिया गया है।
इस फैसले में सबसे चौंकाने वाली बात रही इशांत शर्मा की, जिनको खराब प्रदर्शन के बावजूद ग्रुप-बी में बरकरार रखा गया है। इसके अलावा गु्रप-बी के क्रिकेटरों में हरभजन सिंह और इरफान पठान ही वो दो खिलाड़ी हैं जिनको सूची से ड्रॉप कर दिया गया है। इसके अलावा बीसीसीआइ सचिव संजय पटेल के मुताबिक जिन खिलाड़ियों का नाम इस सूची में नहीं है और वो मौजूदा सीजन में किसी भी प्रारूप में टीम का हिस्सा हैं तो उन्हें ग्रेड-सी में रखा जाएगा।
ग्रेड-ए (1 करोड़ रुपये):
सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, सुरेश रैना।
ग्रेड-बी (50 लाख रुपये):
गौतम गंभीर, युवराज सिंह, प्रज्ञान ओझा, इशांत शर्मा, मुरली विजय, शिखर धवन, उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, रोहित शर्मा।
ग्रेड-सी (25 लाख रुपये):
दिनेश कार्तिक, अमित मिश्रा, रिद्धिमान साहा, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू, विनय कुमार, मोहम्मद शामी, जयदेव उनादकट, मोहित शर्मा।