Showing posts with label Kochi. Show all posts
Showing posts with label Kochi. Show all posts

Thursday, 21 November 2013

Chris Gayle out from rest of ODI series

Chris Gayle
कोच्चि। टेस्ट सीरीज में कैरेबियाई टीम दो मैचों में महज 5 दिन के अंदर हार गई और अब वनडे सीरीज के पहले वनडे में मिली हार के साथ वेस्टइंडीज को एक और जोरदार झटका लगा, इसी बीच उनकी मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं और टीम के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल जांघ की मांसपेसी में आए खिंचाव के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। गेल को कोच्चि वनडे के दौरान रन लेते समय चोट लगी थी।

मैच की दूसरी ही गेंद पर गेल ने तेज रन लेने के चक्कर में डाइव लगा दी, जिसके कारण उनकी जांघ की मांसपेशी में खिंचाव आ गया। गेंदबाजी कर रहे भुवनेश्वर कुमार ने इसी रन के दौरान फुर्ती दिखाते हुए गेल को रन आउट भी कर दिया। गेल का दर्द इतना तेज था कि उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा। उन्हें शहर के मेडिकल ट्रस्ट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मांसपेशी में रक्त जमे होने की जांच की गई। इसके बाद उन्हें दो से चार सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई। गेल हालांकि लंगड़ाते हुए अस्पताल से निकले और उन्होंने मीडिया से कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। बाद में प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान ड्वेन ब्रावो ने उनके बाकी बचे दो मैचों में नहीं खेल पाने की पुष्टि की। 

Wednesday, 20 November 2013

Team India gears up for Kochi ODI

India v west indies ODI

कोच्चि। टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप के बाद बुलंद हौसलों वाली भारतीय क्रिकेट टीम जब कोच्चि में वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत से आगाज कर मजबूत स्थिति हासिल करना होगा। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में असाधारण प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की थी। ऐसे में वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया अपने इसी विजयी अभियान को जारी रखना चाहेगी।

दूसरी ओर भ्रमणकारी वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार का बदला लेने का भी यह अच्छा मौका होगा। कप्तान ड्वेन व्रावो पिछली हार के बाद आलोचनाओं में घिरी टीम को वापस पटरी पर लाने के लिए विशेष रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे। टीम इंडिया इस वक्त आत्मविश्वास से भरपूर है और बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही विभाग में उसके पास सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मौजूद हैं, जबकि कैरेबियाई टीम की सबसे बड़ी कमजोरी फिलहाल उसका बल्लेबाजी क्रम है, जिसने टेस्ट सीरीज में बेहद खराब प्रदर्शन किया था जिसके कारण टीम को दोनों ही मैचों में पारी की हार झेलनी पड़ी थी। टेस्ट सीरीज के दोनों मैचों में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा, युवा बल्लेबाज विराट कोहली, सुरेश रैना, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धौनी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के रूप में टीम इंडिया के पास दुनिया का बेहतरीन बल्लेबाजी क्रम है। पिछले मैचों में उनके असाधारण प्रदर्शन का लोहा भी दुनिया मान चुकी है। इसके अलावा ऑलराउंडर युवराज सिंह भी वनडे टीम का हिस्सा हैं और उनसे मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
ऐसे में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों टिनो बेस्ट, सचिन के विदाई टेस्ट में उनका विकेट लेने वाले नरसिंह देवनारायन, वीरासामी पैरमोल और रवि रामपॉल के लिए भारतीय बल्लेबाज न सिर्फ बड़ी चुनौती होंगे, बल्कि उन्हें मेजबान टीम के बल्लेबाजों को कम स्कोर पर पवेलियन भेजने के लिए विशेष रणनीति के साथ मैदान पर उतरना भी जरूरी होगा। टीम इंडिया के पास प्रज्ञान ओझा, मुहम्मद शमी, अमित मिश्रा, मोहित शर्मा, जयदेव उनादकट और आर. विनय कुमार के रूप में अच्छा गेंदबाजी क्रम है। इसके अलावा आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी टीम के अहम खिलाड़ी हैं।

कप्तान ड्वेन ब्रावो के अलावा ऑलराउंडर डैरेन सैमी, जॉनसन चा‌र्ल्स, क्रिस गेल, लेंडल सिमंस, कीरन पॉवेल, मर्लोन सैमुअल्स के रूप में टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। कुछ बदलावों के साथ उतर रही वेस्टइंडीज की टीम में इस बार प्रदर्शन के लिहाज से भी कुछ बदलाव जरूर दिखाई देगा। साथ ही पिछले मैचों में फ्लॉप साबित हुए गेल से भी कुछ तूफानी प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

टीमें : भारत- महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मुहम्मद शमी, अंबाती रायुडू, अमित मिश्रा, जयदेव उनादकट, आर. विनय कुमार और मोहित शर्मा।

वेस्टइंडीज- ड्वेन ब्रावो (कप्तान), टिनो बेस्ट, डेरेन ब्रावो, जॉनसन, चा‌र्ल्स, नरसिंह देवनरायन, क्रिस गेल, जेसन होल्डर, सुनील नरेन, वीरासामी पैरमोल, रवि रामपॉल, कीरन पॉवेल, दिनेश रामदीन, मलोर्न सैमुअल्स और लेंडल सिमंस।