Showing posts with label Martyr's Cremation. Show all posts
Showing posts with label Martyr's Cremation. Show all posts

Thursday, 8 August 2013

Martyr's Wife Won't Touch a Penny of Compensation, Wants Action


Martyr's wife

पटना [जागरण टीम]। कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में बिहार के सपूतों के शहीद होने के बाद केंद्र सरकार की ओर से कोई जवाबी कार्रवाई न किए जाने से शहीदों के परिजनों और लोगों में आक्रोश है। बुधवार को राजधानी पटना, छपरा, सिवान, गोपालगंज, बेगूसराय आदि जिलों में लोगों ने प्रदर्शन किया। छपरा, सिवान और गोपालगंज में रेल परिचालन प्रभावित रहा।
पटना में बिहटा के अनंदपुर ठेकहा गांव के शहीद विजय कुमार राय की पत्नी पुष्पा देवी ने गुस्से में कहा, 'हमें मुआवजा नहीं पाकिस्तान से बदला चाहिए।' रात चारों शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर विशेष फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट पहुंचे रहे हैं। गुरुवार को सभी का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
जवानों ने दी सलामी

रात करीब 9:55 बजे वायु सेना के विशेष विमान से शहीद जवान रघुनंदन प्रसाद, जवान विजय कुमार राय, नायक प्रेमनाथ सिंह और लांस नायक शंभू शरण राय के पार्थिव शरीर पटना लाए गए। स्टेट हैंगर में सेना की सलामी के बाद जवानों के शवों को उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना कर दिया गया। बीआरसी दानापुर के अफसरों और जवानों ने शहीदों को सलामी दी। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में ब्रिगेडियर एके यादव, सब एरिया के सेना अधिकारी राजेश सिंह, निलेश कुमार सिंह, कैबिनेट सचिव ब्रजेश मेहरोत्र, आयुक्त पटना बाला प्रसाद, डीएम एन सरवण कुमार, एसएसपी मनु महाराज प्रमुख थे।
Source... http://www.jagran.com/news/national-martyrs-wife-wont-touch-a-penny-of-compensation-wants-action-10631161.html

Nitish's Minister Were Absent in Martyr's Cremation


indo pak relation



नई दिल्ली। भारतीय सीमा पर पाक हमले में मारे गए चार सैनिकों में से दो का अंतिम संस्कार हो गया है। कुछ ही देर बाद दो अन्य शहीदों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीदों पर अब राजनीतिक दल एक दूसरे पर दांव खेल रहे हैं। जहां एक तरफ खबर है कि संस्कार के दौरान राज्य सरकार के एक भी मंत्री या आला अधिकारी मौजूद नहीं थे। यही नहीं बुधवार को जब शहीदों के शव पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे तब भी सरकार के एक भी मंत्री मौके पर उपस्थित नहीं थे। वहीं दूसरी तरफ नीतीश ने रक्षा मंत्री को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है।

इस मामले में अपने विवादास्पद बयान के लिए विपक्ष का आक्रमण झेल रहे रक्षा मंत्री एके एंटनी को अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वार का भी सामना करना पड़ रहा है। नीतीश ने कहा कि रक्षा मंत्री को सोच समझकर कोई भी बयान देना चाहिए। उन्होंने रक्षा मंत्री को अपने विवादास्पद बयान के लिए माफी मांगने को कहा है। 
Source.. http://www.jagran.com/news/national-nitishs-minister-were-absent-in-martyrs-cremation-10631156.html