Showing posts with label Maruti Suzuki. Show all posts
Showing posts with label Maruti Suzuki. Show all posts

Wednesday, 16 July 2014

Maruti Suzuki launches limited edition of Ertiga

Representational Picture
MSI, which is launching the limited edition Ertiga to mark the milestone of 150,000 unit sales in the Indian market, said it would be shortly available in petrol, CNG and diesel variants.

The petrol variant would be priced at Rs 6.76 lakh, CNG would be at Rs 7.34 lakh and diesel would be at Rs 8.05 lakh.

The models would be available in new pearl blaze blue colour with several factory-fitted high-end features. It would also be available in superior white and silky silver metallic colours.

"This is in line with the company's vision to offer product differentiation to customers who aspire for features over and above the product strengths of high fuel efficiency, interior comfort, ease of driving and flexi seating," the company said in a statement.

MSI vice-president (Marketing) Manohar Bhat said, "The new Ertiga Limited Edition, with a sleek chrome grille, plush interiors, aesthetically designed spoilers with classy body graphics and decals is a tasteful product.

"The additional features on the Ertiga Limited Edition highlight the company's focus on product differentiation for the customer".

Limited editions help us strengthen the brand and enhance the overall appeal of the car, he said.

"Overall, we have sold over 150,000 units in domestic market. Ertiga was the fastest to achieve this milestone in B segment. Customers have appreciated the Ertiga for its compact size, contemporary looks, ergonomic design and the flexibility of 5+2 seating," Bhat added.

Monday, 30 December 2013

Upcoming cars of 2014 under 5 lakh price tag







नई दिल्ली। नए साल पर लोगों की अनेक इच्छाएं होती हैं जिन्हें वे पूरा करना चाहते हैं। इसमें नया घर या नई कार भी लिस्ट में हो सकती है। आमतौर पर लोग अपनी जेब को देखते हुए प्लान चेंज कर देते हैं। इस बार अगर आप कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और आपका बजट ज्यादा नहीं है तो आप इन कारों पर एक नजर डाल सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि भारतीय बाजार में साल 2014 में कौन-कौन ही सस्ती कारें दस्तक दे सकती हैं। इन कारों की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये से कम रह सकती है।

डस्टन गो
(अनुमानित कीमत: 3.50 से 4.50 लाख रुपये)
साल 2014 में डस्टन गो का इंतजार शायद सबसे ज्यादा होगा। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 4 लाख रुपये के भीतर रहेगी। इस दाम के साथ डस्टन एक बार फिर भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में गला काट प्रतिस्पर्धा पैदा कर सकती है।

फॉक्सवैगन अप
(अनुमानित कीमत: 4 से 6 लाख रुपये)
फॉक्सवैगन अप एक तरह से साल 2014 की सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार लॉन्च मानी जा सकती है। इसकी कीमत मारुति सुजूकी वैगन आर और हुंदई आई10 के समान हो सकती है। इसमें 1.0 लीटर इंजन लगा है।

स्कोडा सिटीगो
(अनुमानित कीमत: 3.70 से 5.70 लाख रुपये)
बाजार विशेषज्ञों की माने तो स्कोडा सिटीगो भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की एक अलग छाप छोड़ सकती है। इस कार में फ्रंट स्पेस कम है। इस अनुमानित कीमत के साथ अगर ये कार लॉन्च हुई तो बाजार में हंगामा जरूर होगा। इसमें 1.0 लीटर का इंजन लगा होगा।

मारुति सुजूकी कर्वो
(अनुमानित कीमत: 2 से 3.50 लाख रुपये)
मारुति सुजूकी अपनी कार कर्वो के साथ आने वाली है जो कि ऑल्टो 800 से भी सस्ती हो सकती है। हालांकि, कर्वो की ऊंचाई ऑल्टो 800 से ज्यादा होगी और यह हैचबैक जैसी दिखेगी।

मारुति सुजूकी ए-स्टार फेसलिफ्ट
(अनुमानित कीमत: 3.50 से 5.50 लाख रुपये)
मारुति अपने ए-स्टार वर्जन को जारी रखते हुए भारत में ए-स्टार मॉडल का नया संस्करण पेश कर सकती है। ए-स्टार फेसलिफ्ट को पहले ही चीन में पेश किया जा चुका है। इसमें के10 इंजन लगा है जोकि पेट्रोल और सीएनजी दोनों वर्जन में उपलब्ध होगी।

टाटा नैनो डीजल
(अनुमानित कीमत: 1.5 से 2.75 लाख रुपये)
नई नैनो बाजार में उतरने के लिए तैयार हो चुकी है। इसे पुरी तरह से अपग्रेड किया गया है जिसमें पावर स्टीरिंग भी शामिल है। इसके हेडलाइट और टेललाइट को रीडीजाइन किया गया है तथा बंपर में भी बदलाव है।

शेवरले बीट फेसलिफ्ट
(अनुमानित कीमत: 3.75 से 5 लाख रुपये)
भारत में सबसे ज्यादा आकर्षक हैचबैक में शेवरले बीट का नाम आता है। हालांकि, नई बीट में बदलाव किया गया है। इसके फ्रंट बंपर को चेंज किया गया है तथा बड़े ग्रील लगाए गए हैं। इसके लोगो को भी सेंटर में किया गया है। इसे पेट्रोल और डीजल दोनों में पेश किया जा सकता है। 

किया पिकांटो
(अनुमानित कीमत: 4 से 5.50 लाख रुपये)
दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी किया पिकांटो भारत में आने वाली है। इसे 2014 के मध्य में देखा जा सकता है। इस कार में हुंदई आई10 का इंजन लगा हुआ है। इसे पेट्रोल और डीजल दोनों में पेश किया जाएगा। पेट्रोल वर्जन में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी है।

मारुति सुजूकी वैगनआर-स्टिंगरे डीजल
(अनुमानित कीमत: 3.25 से 4.75 लाख रुपये)
जल्द ही मारुति सुजूकी अपनी नई वैगनआर के डीजल वर्जन को पेश करेगी। माना जा रहा है कि इसमें भी 1.3 डीडीआइएस इंजन होगा जो स्विफ्ट में लगा है। 

Read more : News in Hindi

Wednesday, 27 November 2013

Maruti Recalls 1,492 Vehicles for Faulty Steering Column

Maruti Suzuki
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। जनरल मोटर्स प्रकरण के बाद सरकार के सख्त रवैये को देखते हुए ऑटो कंपनियों ने खुद ही तकनीकी खामियों वाली कारों को वापस लेना शुरू कर दिया है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अक्टूबर में बनी अपनी 1492 कारें वापस बुलाने की घोषणा की है। इनमें अर्टिगा, स्विफ्ट, डिजायर, ए-स्टार शामिल हैं।

कंपनी ने कहा है कि 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच जो वाहन बने हैं उनके स्टीयरिंग कॉलम में कुछ समस्या हो सकती है। कितने वाहनों में यह गड़बड़ी है इसका पता जांच-पड़ताल के बाद ही चलेगा। इसे ठीक करने का खर्च कंपनी खुद उठाएगी। मारुति ने रीकॉल का यह फैसला तब किया है जब केंद्र सरकार ने जनरल मोटर्स को तकनीकी खामियों वाली कारों को भी बेचने की मंजूरी सरकारी एजेंसियों से दिला दी थी।

जनरल मोटर्स इंडिया के दोनों कारखानों की जांच के लिए दो समितियां भी गठित की गई हैं। केंद्र सरकार ने ऑटो कंपनियों को हिदायत दी है कि वे गड़बड़ी वाले वाहनों को अपने स्तर पर ग्राहकों से वापस लेने और उन्हें ठीक करने की कठोर नीति बनायें। ऑटो कंपनियों के संगठन सोसायटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) ने भी कंपनियों को इस बारे में स्वैच्छिक नीति बनाने को कहा है। मारुति ने बताया है कि उसने 592 स्विफ्ट, 306 अर्टिगा, 581 डिजायर और 13 ए-स्टार को वापस बुलाया है। इससे पहले वर्ष 2010 में कंपनी ने एक लाख ए-स्टार को वापस लिया था।

फोर्ड ने रीकॉल की डेढ़ लाख कारें :
अमेरिकी ऑटो कंपनी फोर्ड करीब डेढ़ लाख एस्केप कारें वापस लेगी। इन कारों के इंजन में आग लगने का खतरा सामने आया है। कंपनी की अक्टूबर 2011 से जून 2013 के बीच बनी 1.6 लीटर इंजन वाली कारों में यह खराबी पाई गई है। इस मॉडल की 1,39,917 कारें वापस ली जाएंगी। इन कारों के इंजन सिलेंडर ज्यादा गर्म हो रहे हैं। ऐसे में तेल रिसाव पर इंजन में आग लग सकती है।

इसके अलावा कंपनी पिछले साल वापस ली गई 9,469 कारों को भी दोबारा जांच के लिए वापस (रीकॉल) लेगी। इन कारों में भी तेल रिसाव होने पर आग लगने की आशंका पाई गई थी। इन वाहनों में ईधन की ज्यादा गंध होने के कारण इस बात की आशंका है कि इनकी रिपेयरिंग सही तरीके से नहीं हुई है।