Showing posts with label Micromax Mobile Phones. Show all posts
Showing posts with label Micromax Mobile Phones. Show all posts

Monday, 19 August 2013

Micromax Will Launch 2 Mega Series Phablet


Micromax phablet

'भारतीय सैमसंग' से नाम से पहचान बनाने वाली माइक्रोमैक्स कंपनी अपने कैनवस सीरीज के अत्यधिक लोकप्रिय होने के बाद अब इसी नाम को फैबलेट की दुनिया में भी कैश करने की तैयारी में जुटी है। अभी तक माइक्रोमैक्स केवल कैनवस स्मार्टफोन ही बना रहा था लेकिन अब खबर है कि वह कैनवस फैबलेट को भी लॉंच करने जा रहा है।
यह बात तो सच है कि स्मार्टफोन बनाने वाली हर कंपनी हर बार बड़ी स्क्रीन वाले मोबाइल को ही बाजार में उतारना चाहती है और ऐसे में जब टैबलेट और फैबलेट की मांग तेजी पर है तो कोई भी कंपनी इस सुनहरे अवसर को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती हैं। 

टैबलेट और फैबलेट के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि इस बार माइक्रोमैक्स एक नहीं बल्कि 2 मेगा सीरीज फैबलेट लॉंच करने जा रहा है। खबर है कि इनमें से एक 5.7 इंच स्क्रीन वाला फोन होगा और दूसरा 6 या इससे भी बड़े स्क्रीन वाला फैबलेट हो सकता है। 5.7 स्क्रीन वाले माइक्रोमैक्स फोन का नाम कैनवस ए240 और 6 इंच की स्क्रीन वाली फैबलेट का नाम कैनवस डूडल 2 हो सकता है। 

सैमसंग ए240 स्क्रीन की डिस्प्ले 720 पिक्सल वाली होगी और यह एंड्रायड 4.2 जेलीबीन पर चलेगी (अगर उस समय तक 4.3 जेलीबीन लोकप्रिय हो गया तो हो सकता यह फोन भी 4.3 जेलीबीन वाला हो)। इसके अलावा माइक्रोमैक्स ए240 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडिया टेक एमटी 6589 प्रोसेसर से संचालित होगा। इस फैबलेट की रैम 1 जीबी और इंटरनल मेमोरी 16 जीबी होगी। अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि इस फोन की मेमोरी को मेमोरी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है या नहीं।

Original Found Here... http://www.jagran.com/technology/micromax-will-launch-2-mega-series-phablet-10656010.html

Tag: Micromax Phablet 2 Mega, Technology Hindi News, News in Hindi, News

Thursday, 8 August 2013

Micromax Launches A34 Budget Smart Phone


Micromax canvas

पिछले दिनों माइक्रोमैक्स मोबाइल कंपनी द्वारा यह घोषणा की गई थी कि वह हर सप्ताह कोई ना कोई मोबाइल लॉंच करेगी। इसी संबंध में कंपनी ने माइक्रोमैक्स ए34 नाम का बजट स्मार्टफोन लॉंच किया है जिसकी कीमत मात्र 4399 रुपए रखी गई है।

माइक्रोमैक्स की कैनवस सीरीज काफी लोकप्रिय हुई है ऐसे में माइक्रोमैक्स ने उन लोगों के लिए भी मोबाइल रेंज लॉंच की है जिनका बजट अपेक्षाकृत कम होता है। कंपनी का कहना है कि इस बार उन्होंने ग्रामीण और विकासशील इलाकों को फोकस कर ये फोन लॉन्च किया है। हालांकि अभी तक इस फोन को औपचारिक तौर पर मार्केट में नहीं उतारा गया है, लेकिन फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर इस फोन को प्रचारित किया जा रहा है।

माइक्रोमैक्स ए34 की विशेषताएं 
माइक्रोमैक्स ए34 फोन की डिस्प्ले स्क्रीन 3.5 इंच और 320Xड्डद्वश्च;480 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली है। माइक्रोमैक्स ए34 2.3 एंड्रायड पर चलता है तथा 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर से संचालित है। इस फोन का वजन मात्र 85 ग्राम है।

माइक्रोमैक्स ए34 की इंटरनल मेमोरी 164 एमबी है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, जीपीआरएस के अलावा माइक्रो-यूएसबी कनेक्ट करने का भी फायदा है। डुअल सिम वाले इस फोन में फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा मौजूद है। इस फोन की बैटरी 1350 एमएएच वाली है जिसके अनुसार आप करीब 4 घंटे तक लगातार बात कर सकते हैं।

इस फोन के फीचर्स आपको आसानी से समझ आ जाएं ताकि आप इसे खरीदने का या न खरीदने का निर्णय ले सकें, इसके लिए हम आपको इस फोन के कुछ मुख्य फीचर्स बता देते हैं:
1. डुअल सिम (जीएसएम+जीएसएम)
2. एंड्रायड 2.3 (जिंजरब्रेड)
3. 1 जीबी प्रोसेससर
4. 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा
5. 1350 एमएएच बैटरी
6. 256 एमबी रैम
7. 165 एमबी इंटरनल स्टोरेज जिसे माइकक्रोकार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Original Found Here... http://www.jagran.com/technology/micromax-launches-a34-budget-smart-phone-10628388.html