Showing posts with label Gadgets News in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Gadgets News in Hindi. Show all posts

Monday, 19 August 2013

Samsung Prices New Laptop At The Top


Samsung Laptops

आगामी 18 अगस्त को सैमसंग कंपनी अपने अगले सिपाही को मोबाइल मार्केट के मैदान में उतारने जा रही है। एटिव बुक 9 प्लस लैपटॉप की, जिसे कंपनी जल्द ही बाजार में उतारने जा रही है, कीमत करीब 1,399 डॉलर रखी गई है। अमेरिका में एटिव 9 लैपटॉप की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसके अनुसार इस लैपटॉप की कुछ खास बातें हम आपके सामने रख रहे हैं :-

एटिव बुक 9 प्लस लैपटॉप 13.3 इंच की डिस्प्ले और 3200X1800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला गैजेट है और गैजेट विशेषज्ञ 13 इंच की स्क्त्रीन में इस लैपटॉप को अब तक के सबसे अधिक रेजोल्यूशन पिक्सल वाला लैपटॉप बता रहे हैं। फुल एचडी स्क्त्रीन के साथ इस लैपटॉप की डिस्प्ले करीब 2.8 गुना ज्यादा और अधिक पैनी है, जिसकी बाहरी सजावट गोरिल्ला ग्रास से की गई है। विंडो 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस लैपटॉप की स्क्त्रीन कुछ इस तरह डिजाइन की गई है कि आप धूप में भी बिना किसी परेशानी के इस लैपटॉप पर काम कर सकते हैं और साथ ही 180 डिग्री तक इस लैपटॉप के डिस्प्ले को घुमाया भी जा सकता है। 

फोर्थ जनरेशन इंटल कोर आइ5 प्रोसेसर से संचालित एटिव बुक 9 प्लस की इंटरनल मेमोरी 128 जीबी और रैम 4 जीबी है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप इस लैपटॉप को 7.5 घंटे तक प्रयोग कर सकते हैं। 

बस कुछ ही दिनों के इंतजार के बाद आप चाहे तो एटिव बुक 9 प्लस को घर ला सकते!

Original Found Here.. http://www.jagran.com/technology/samsung-prices-new-laptop-at-the-top-10641058.html

Tag: Samsung Laptop, Hindi News, News in Hindi, News

Samsung Launched Mobile Apps in Regional Language


Samsung apps

अभी तक आप अपने मोबाइल फोन पर जिन एप्स का प्रयोग करते थे उनकी भाषा या तो अंग्रेजी होती थी या फिर कुछ एक का प्रयोग हिन्दी में भी किया जा सकता है। लेकिन अब क्षेत्रीय भाषाओं को बेहतर तरीके से समझने वाले लोगों को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सैमसंग ने भारत की क्षेत्रीय भाषाओं में भी एप्स लॉंच कर दी है। 

विश्व की दूसरी सबसे बड़ी फोन मार्केट बन चुके भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए सैमसंग ने 9 क्षेत्रीय भाषाओं में भी अपनी एप्स लॉंच की है। यह एप्स सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड, गैलेक्सी एस4 स्मार्टफोन और हाल ही में लॉंच हुए सैमसंग गैलेक्सी टैबलेट 3 में उपलब्ध होगी। 

भारत के अधिकांश युवाओं के बीच स्मार्टफोन और टैबलेट काफी लोकप्रिय होने लगा है और इंटरनेट पर कम पैसे खर्च होने की वजह से मोबाइल इंटरनेट का प्रयोग काफी बढ़ गया है। इसी वजह से यह देखा जाने लगा है कि आजकल मोबाइल एप्स का प्रयोग भी लगभग हर वर्ग के लोगों द्वारा किया जा रहा है। गाने सुनने हों, फिल्में देखनी हों या फिर गेम्स खेलनी हो, यहां तक कि खबर पढ़ने और खाना बनाना सीखने के लिए भी लोग इन्हीं मोबाइल एप्स के सहारे रहते हैं। लेकिन क्षेत्रीय भाषाओं में एप्स मौजूद ना होने की वजह से बहुत से लोग स्मार्टफोन होने के बावजूद स्मार्टफोन एप्स का प्रयोग नहीं कर पाते थे। ऐसे में क्षेत्रीय भाषाओं में जरूरी एप्स को उपलब्ध करवाकर सैमसंग ने एक मजबूत कदम उठाया है।

शुरुआत में सैमसंग द्वारा पंजाबी, तेलुगू , कन्नड़, गुजराती, मलयालम, बंगाली में एप्स उपलब्ध करवाई गई है। भविष्य में अन्य कई भाषाओं के लिए भी स्मार्टफोन एप्स लॉंच की जाएंगी। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/technology/samsung-launched-mobile-apps-in-regional-language-10651040.html

Tag: Samsung Mobile Apps, Regional Language, Hindi News, News in Hindi, News

Micromax Will Launch 2 Mega Series Phablet


Micromax phablet

'भारतीय सैमसंग' से नाम से पहचान बनाने वाली माइक्रोमैक्स कंपनी अपने कैनवस सीरीज के अत्यधिक लोकप्रिय होने के बाद अब इसी नाम को फैबलेट की दुनिया में भी कैश करने की तैयारी में जुटी है। अभी तक माइक्रोमैक्स केवल कैनवस स्मार्टफोन ही बना रहा था लेकिन अब खबर है कि वह कैनवस फैबलेट को भी लॉंच करने जा रहा है।
यह बात तो सच है कि स्मार्टफोन बनाने वाली हर कंपनी हर बार बड़ी स्क्रीन वाले मोबाइल को ही बाजार में उतारना चाहती है और ऐसे में जब टैबलेट और फैबलेट की मांग तेजी पर है तो कोई भी कंपनी इस सुनहरे अवसर को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती हैं। 

टैबलेट और फैबलेट के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि इस बार माइक्रोमैक्स एक नहीं बल्कि 2 मेगा सीरीज फैबलेट लॉंच करने जा रहा है। खबर है कि इनमें से एक 5.7 इंच स्क्रीन वाला फोन होगा और दूसरा 6 या इससे भी बड़े स्क्रीन वाला फैबलेट हो सकता है। 5.7 स्क्रीन वाले माइक्रोमैक्स फोन का नाम कैनवस ए240 और 6 इंच की स्क्रीन वाली फैबलेट का नाम कैनवस डूडल 2 हो सकता है। 

सैमसंग ए240 स्क्रीन की डिस्प्ले 720 पिक्सल वाली होगी और यह एंड्रायड 4.2 जेलीबीन पर चलेगी (अगर उस समय तक 4.3 जेलीबीन लोकप्रिय हो गया तो हो सकता यह फोन भी 4.3 जेलीबीन वाला हो)। इसके अलावा माइक्रोमैक्स ए240 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडिया टेक एमटी 6589 प्रोसेसर से संचालित होगा। इस फैबलेट की रैम 1 जीबी और इंटरनल मेमोरी 16 जीबी होगी। अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि इस फोन की मेमोरी को मेमोरी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है या नहीं।

Original Found Here... http://www.jagran.com/technology/micromax-will-launch-2-mega-series-phablet-10656010.html

Tag: Micromax Phablet 2 Mega, Technology Hindi News, News in Hindi, News

Wednesday, 14 August 2013

Apple Iphone 5s to be Launched in September


Iphone 5S

अगर आप एपल के अगले संस्करण का इंतजार कर रहे हैं तो आपका यह इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाएगा। अफवाहों का बाजार इस बात से गर्म है कि एपल अपने नए आइफोन 5एस को लॉंच करने जा रहा है। खबरों की माने तो इस बार आइफोन बनाने की सबसे बड़े कंपनी एपल अगले माह यानि 10 सितंबर, 2013 को अपने अगले आइफोन 5एस को बाजार में उतारने वाली है। अब पिछले आइफोन की कीमत आसमान छूने वाली थी तो जाहिर सी बात है कि इस लेटेस्ट मॉडल की कीमत भी अच्छी खासी होगी। 

अब उन लोगों को भी निराश होने की कोई जरूरत नहीं है जो आइफोन की चाह तो रखते हैं लेकिन कम बजट की वजह से खरीद नहीं पाते। उल्लेखनीय है कि अपने महंगे 5एस आइफोन के साथ-साथ कंपनी प्लास्टिक से बना एक सस्ता आइफोन भी लॉंच करने जा रही है, जिसे कम बजट वाले लोग भी आसानी से खरीद सकते हैं। 5सी के नाम से कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक की गई हैं और ऐसा माना जा रहा है कि यह आइफोन का अब तक का सबसे सस्ता मॉडल होगा। 

अब बात करें आइफोन 5एस की तो इस फोन में एक गजब का सेंसर लगा होगा जो फिंगरप्रिंट की सहायता से ही अपने मालिक की पहचान कर लेगा साथ ही इस फोन में स्लो मोशन कैमरा भी होगा। इस फोन की मेन्यू को हेड मूवमेंट के जरिए प्रयोग किया जा सकता है और किसी एप का प्रयोग करने के साथ-साथ आप हेड मूवमेंट से ही पूरे फोन को नियंत्रित भी कर सकते हैं।

यह बात तो जाहिर है कि एपल के आइफोन की कीमत काफी ज्यादा होती है। इसी वजह से यह फोन बाजार में गूगल के एंड्रायड से काफी पिछड़ता जा रहा है। बीच में आइफोन द्वारा अपने महंगे आइफोन को सस्ते में भी बेचा गया था लेकिन इससे भी कोई खास फायदा नहीं हुआ इसीलिए अब एपल कंपनी सस्ते आइफोन के जरिए सैमसंग, नोकिया और माइक्रोमैक्स के आधिपत्य को हिलाने की फिराक में है। 

उल्लेखनीय है पिछले साल फोन मार्केट में आइफोन के आइओएस का शेयर मात्र 13 प्रतिशत था जबकि गूगल एंड्रायड ने इस दौरान 69% से 79%तक मार्केट पर कब्जा जमा रखा था।

Original Found Here... http://www.jagran.com/technology/aple-iphone-5s-to-be-launched-in-september-10643509.html

Thursday, 8 August 2013

Play Games in Xolo PlayT1000


Xolo play T1000

स्मार्टफोन के फीचर्स बड़े कमाल के होते हैं। चुटकी में कोई भी एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं, बड़ी आसानी से इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं और अगर खाली बैठे हैं तो आप गेम्स खेलकर अपना टाइमपास भी कर सकते हैं। इसी वजह से स्मार्टफोन सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। यही वजह है कि आजकल आप युवाओं के हाथ में स्मार्टफोन के अलावा और कोई फोन देखते नहीं। यूं तो स्मार्टफोन लोगों के लिए अलग-अलग महत्व रखते हैं। कुछ फेसबुक पर बने रहने के लिए स्मार्टफोन रखते हैं तो कुछ इसे अपना स्टेटस सिंबल मानते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बस इसीलिए स्मार्टफोन रखते हैं क्योंकि अधिकांश लोग स्मार्टफोन का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन अगर आप स्मार्टफोन पर गेम्स खेलने के शौकीन हैं तो आपके लिए जोलो ने एक जबरदस्त फोन लॉंच किया है। 

जोलो मोबाइल कंपनी ने एंड्रायड 4.1 जेली बीन पर चलने वाले जोलो प्ले टी1000 गेम फोन को लॉंच किया है जिसकी कीमत रखी गई है 15,999 रुपए। जोलो प्ले में 4.7 इंच की एचडी स्क्रीन है और यह फोन 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ प्लेबैक को भी सपोर्ट करता है। इस फोन में बीएसआई सेंसर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

इस फोन की इंटरनल मेमोरी 4 जीबी है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जोलो प्ले फोन की बैटरी 1900 एम ए एच है और इसमें 3जी, ब्लूटूथ, वाइ-फाइ, जीपीएस आदि जैसे सभी फीचर्स भी उपलब्ध हैं। 

अगर आप ऑनलाइन इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो ़़जोलो डॉट ईन पर जाकर आप अपना ऑर्डर दे सकते हैं। इसके अलावा जोलो प्ले हर मोबाइल की दुकानों पर भी आसानी से मिल जाएगा। 

आप जोलो प्ले टी1000 पर बिना किसी रुकावट के लगातार वीडियो गेम्स खेल सकते हैं और यह फोन क्वाड कोर एनविडिया टेगरा 3 प्रोसेसर तकनीक पर काम करता है। जोलो प्ले टी1000 में11 घंटे (2 जी) और 9 घंटे (3 जी) तक लगातार बात कर सकते हैं। यह फोन सिंगल सिम वाला है और इस फोन की तुलना इसी रेंज के अन्य मोबाइल फोन से की जाए तो यह थोड़ा महंगा सौदा साबित होता है। 

Original Found Here.. http://www.jagran.com/technology/play-games-in-xolo-playt1000-10565126.html

Price and Features of Nokia Asha 501


Nokia asha501 features
हाल ही में नोकिया ने आशा सीरीज में एक और मुकाम आगे बढ़ते हुए नोकिया आशा 501 लॉन्च किया है। आशा डुअल सिम वाला यह फोन आपके लिए 5,199 रुपये में बाजार में उपलब्ध है। सिंगल स्वाइप यूजर इंटरफेस वाले इस फोन में आशा का नया सॉफ्टवेयर प्लैटफॉर्म डाला गया है जिस पर नोकिया आशा 501 काम करेगा।

फोन को लॉंच हुए थोड़ा टाइम हो गया है और अगर आप अभी भी इस फोन को लेने या ना लेने जैसे सवालों में उलझे हुए हैं तो हम आपको इस फोन के प्रत्येक फीचर से अवगत करवा सकते हैं ताकि आप यह निर्णय खुद करें कि आप सही जगह पैसा लगा रहे हैं या नहीं। 

नोकिया आशा 501 की डिजाइन
इस फोन का डिजाइन और फीचर उन लोगों के लिए बहुत बढि़या है जो पहली बार फोन पर इंटरनेट का प्रयोग कर रहे हैं। इस फोन पूरी तरह टच है और कीपैड बाहर की तरफ ना होने से धूल-मिट्टी से भी फोन को बचाया जा सकेगा। वैसे भी नोकिया के फोन अपनी मजबूती और बैटरी बैक अप के लिए जाने जाते हैं। फोन का बैक कवर काफी मजबूत है, अगर आपका फोन पीछे की तरफ से गिर भी जाता है तो भी यह फोन टूटेगा नहीं। इस फोन का प्लास्टिक अपेक्षाकृत ज्यादा मजबूत है। इस फोन का टेक्स्चर थोड़ा ज्यादा ही फिसलने वाला है इसीलिए इसे आपको संभालकर रखना पड़ेगा। 

डिस्प्ले
इस फोन का लुक नोकिया के अन्य फोनों से थोड़ा अलग है। 3 इंच की स्क्रीन वाले नोकिया आशा 501 मोबाइल फोन में 240X 320 का रेसोल्यूशन है। जिसे आप बहुत अच्छा तो नहीं कह सकते लेकिन इस रेंज के मोबाइल में इससे ज्यादा और उम्मीद भी नहीं की जा सकती थी। 

ऑपरेटिंग सिस्टम
नोकिया आशा सीरीज के सभी फोन आशा सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं और नोकिया आशा 501 भी उसी सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है। फोन लॉक होने के बाद आपको स्क्रीन पर मिस्ड कॉल्स, मैसेजेस सभी दिखाई देंगे। आप उन्हें इगनोर भी कर सकते हैं और चाहे तो एक स्वाइप में उनकी डीटेल्स भी जान सकते हैं। 64 MB रैम, 128 MBकी इनबिल्ट मेमोरी है जिसे 4 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
  • नेटवर्क सपोर्ट- यह फोन डुअल सिम फोन वाला है
  • कैमरा-इसका कैमरा 3/2 मेगापिक्सल का है।
  • कनेक्शन-इस फोन में ब्लूटूथ और वाइ-फाइ की सुविधा मौजूद है।
  • बैटरी- इस फोन की बैटरी 1200 MAHकी है। आप 17 घंटे तक इस फोन पर बात कर सकते है।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/technology/price-and-features-of-nokia-asha501-10557104.html

Apple Offers Discounts for Students in India


Apple mac book price


एपल अपने ग्राहकों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता। फोन और टैबलेट बाजार में जो प्रतिस्पर्धा चल रही है उसमें अपने पांव जमाने के लिए एपल ने एक नई तरकीब निकाली है, जिसे चुनौती दे पाना अब अन्य कंपनियों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। 

बैक टू स्कूल ऑफर की सीमा को बढ़ाते हुए एपल ने रेटिना डिस्प्ले वाले आइपैड पर स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए कुछ लुभावने डिस्काउंट देने की योजना का निर्धारण किया है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए खरीददार का किसी भी कॉलेज, यूनिवर्सिटी या स्कूल का छात्र होना जरूरी है और अगर आपके पास अपने संस्थान का आइकार्ड है तो समझ लीजिए आपको भारी डिस्काउंट के साथ अपना एपल आइपैड मिल जाएगा। 

यह डिस्काउंट एपल मैकबुक पर लागू है और ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत में छात्रों के लिए आइपैड ऐसी डिस्काउंट योजना लेकर आया है। एपल कंपनी की ओर से यह कहा जा रहा है कि डिस्काउंट 3,200 रुपए से शुरू होकर 5,700 रुपए तक मिल सकता है। यह डिस्काउंट एपल मैकबुक मॉडल पर निर्भर करता है। 10वीं कक्षा से लेकर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, बस आपको अपने यूनिवर्सिटी या स्कूल का आइकार्ड जमा करवाना पड़ेगा। 

हालांकि कौनसे मॉडल पर एपल कितना डिस्काउंट दे रहा है यह तो अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। हालांकि अभी जो संकेत मिल रहे हैं उनके अनुसार निम्नलिखित मॉडलों पर कुछ इतना तक डिस्काउंट मिलेगा:
1. आइपैड 16 जीबी(3जी) 3,200 (वाइ-फाइ) और 4,000 (3जी)
2. आइपैड 32जीबी - 3,800 (वाइ-फाइ) और 4,900 (3जी)
3. आइपैड 64जीबी 4,400 (वाइ-फाइ) और 5,200 (3जी)
4. आइपैड 128 जीबी - 5,000 (वाइ-फाइ) और 5,700 (3जी) 

Original Found Here... http://www.jagran.com/technology/apple-offers-discounts-for-students-in-india-10604191.html

Nokia Lumia 625 Price And Features


nokia lumia 625


पिछले कई दिनों से चल रही अफवाहों और चर्चाओं के बीच आखिरकार नोकिया ने लूमिया सीरीज में एक नया फोन लॉंच किया है। हाल ही में नोकिया 625 को भारतीय बाजार में उतारा गया और प्रवेश के साथ ही यह फोन काफी लोकप्रिय होने लग गया है।
4.7 डिस्प्ले स्क्रीन वाला नोकिया लूमिया 625 कीमत के लिहाज से मध्य रेंज में शामिल किया गया है अर्थात यह ना तो ज्यादा महंगा है और ना ही इतना सस्ता कि आप बिना सोचे समझे इसे खरीद लें। 220 यूरो यानि करीब 17,300 रुपए की कीमत में यह फोन जल्द ही बाजार में बिकने लगेगा।

आजकल सामान्य उपभोक्ताओं के बीच फैबलेट और टैबलेट काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इन्हीं को कड़ी टक्कर देने के लिए नोकिया ने बड़ी स्क्त्रीन वाला और वाजिब दाम वाले नोकिया लूमिया 625 को मैदान में उतारा है। अब इसे नोकिया की बेहतर रणनीति कह लीजिए कि साल के अंत में उन्होंने इस फोन को लॉंच करने का निर्णय लिया क्योंकि ज्यादातर फोन साल की शुरुआत में ही लॉंच कर दिए जाते हैं और प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए यह एक अच्छा कदम कहा जा सकता है। वैसे भी विंडो फोन होने के कारण हर कोई इसे खरीदना पसंद भी नहीं करता इसीलिए इस समय लॉंच होने की वजह से इसे किसी चुनौती का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। 

इस फोन के फीचर्स के बात करें तो नोकिया ने हार्डवेयर के रूप में ऐसा कोई भी खास फीचर इस फोन के साथ नहीं जोड़ा जिसकी चर्चा की जाए। मसलन इस फोन में 512 एमबी रैम, 8 जीबी इंटरनल मेमोरी और 1.2 डुअल कोर प्रोसेसर नोकिया लूमिया 625 की मुख्य विशेषताएं हैं। इस फोन की रैम काफी कम है जिसके अनुसार बहुत सी एप्स इस फोन पर काम नहीं कर पाएंगी। इस फोन की खासियत यह है कि अन्य कॉमन फीचर्स के साथ इस फोन में एफएम रेडियो भी मौजूद है। 

नोकिया लूमिया 625 लाल, हरा, पीला, काला और सफेद रंगों में आपको मिलेगा और इस फोन में 2,000 एमएएच की बैटरी है। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/technology/nokia-lumia-625-price-and-features-10598609.html

HTC Launched Desire 600 in India


HTC launched desire 600


हाल ही में एचटीसी ने अपना नया डुअल सिम वाला फोन एचटीसी डिजायर 600 भारत में करीब 27,000 की कीमत के साथ लॉंच कर दिया गया है। हालांकि बीते मई माह में इस फोन को लॉंच किए जाने की घोषणा की गई थी और इसी महीने इस फोन ने ऑनलाइन भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवा दी थी लेकिन इस फोन के फीचर्स और कीमत स्पष्ट नहीं किए गए थे। पर अब इस फोन की कीमत से रूबरू होने के बाद आप इस फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको इसके कुछ खास फीचर्स और कुछ उल्लेखनीय विशेषताओं से भी अवगत करवा देते हैं।
एचटीसी डिजायर 600 स्पोर्ट्स फोन एलसीडी 2 की स्क्रीन 4.5 इंच की है। इस फोन का रेजोल्यूशन 540X960 पिक्सल का है और यह फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 200 क्वाड कोर प्रोसेसर पर काम करेगा। इसके अलावा इस फोन में 1 जीबी रैम है और इसकी मेमोरी को 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन का फ्रंट कैमरा 1.6 मेगापिक्सल और रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

एचटीसी डिजायर 600 फोन के डुअल फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स में एम्पि्लफायर भी फिट है जो गाने के शौकीन लोगों को काफी पसंद आएगा। एचटीसी ने इसे 'बूमसाउंड' का नाम दिया है। 

एचटीसी डिजायर 600 एंड्रायड 4.1 जेलीबीन पर चलता है और इसकी बैटरी 1860 एमएएच है। इस फोन में आपको ब्लूटूथ, वाइ-फाइ और 3जी सपोर्ट भी मिलेगा। 

चलिए हम आपको इस फोन की मुख्य विशेषताएं बताते हैं ताकि आप आसानी से यह निर्णय कर पाएं कि आपको यह फोन लेना है या नहीं। 
  • 540X960 के रेजोल्यूशन वाली 4.5 इंच सुपर एलसीडी स्क्रीन
  • 1.2 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 200 क्वाड कोर प्रोसेसर
  • 1 जीबी रैम
  • 8जीबी एक्सपेंडेबल मेमोरी
  • 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा
  • 1.6 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  • एंड्रायड 4.1 जेलीबीन
  • ब्लूटूथ 4.0, वाइ-फाइ, जीपीएस, 3जी 1860 एमएएच बैटरी
  • डुअल सिम (दोनों जीएसएम) 
Original Found Here... http://www.jagran.com/technology/htc-launched-desire-600-in-india-10609929.html

LG Launched Pocket Printer in India


LG printer launched in india


अभी तक आपको जब भी कभी प्रिंटआउट निकलवाना होता था तो आपको दुकानों के चक्कर काटने पड़ते थे। हां, जिन लोगों के घर प्रिंटर होता है उन्हें यह तकलीफ नहीं होती लेकिन उनके कंप्यूटर के आसपास का क्षेत्र तारों और भारी-भरकम प्रिंटर से ही भरा रहता है। लेकिन अब बाजार में एक ऐसा प्रिंटर उतारा जा रहा है जिसे आप कहीं भी जेब में रखकर घूम सकते हैं।

प्रिंटर की दुनिया में कदम रखते हुए एलजी ने इस पॉकेट प्रिंटर के रूप में एक बड़ा धमाका किया है। एलजी पीडी 233 पॉकेट फोटो एक मोबाइल की तरह है जिसे आप कहीं भी आसानी से लेकर घूम सकते हैं। एलजी ने इस प्रिंटर को भारत में लॉंच कर दिया है और इसे खरीदने के लिए आपको 15,000 की कीमत चुकानी पड़ेगी।

आप कंप्यूटर के जरिए किसी भी स्थान पर, किसी भी समय इस प्रिंटर से हार्ड कॉपी निकाल सकते हैं। सिल्वर रंग और बिना तार वाले इस प्रिंटर को आप गूगल एंड्रायड पर काम करने वाले स्मार्टफोन या टैबलेट से जोड़ सकते हैं। इसके अलावा आप इस प्रिंटर का उपयोग एपल आइपैड और आइफोन के साथ भी कर सकते हैं।
मात्र 212 ग्राम वाले इस प्रिंटर की सहायता से आप करीब 1000 पेज प्रिंट कर सकते हैं। यह मात्र 1 मिनट से भी कम समय, करीब 40 सेकेंड के भीतर आपको पेपर प्रिंट करके दे सकता है जिसकी वजह से आपको ज्यादा इंतजार करने की भी जरूरत नहीं होगी। इस प्रिंटर की सबसे खास बात है इसके अंदर मौजूद ब्लूटूथ, जिसका इस्तेमाल आप वायरलेस तकनीक के रूप में भी कर सकते हैं। इस प्रिंटर को चार्ज होने में 1 घंटा 30 मिनट लगता है और एक बार चार्ज होने के बाद 25 पेज स्ट्रेच कर सकते हैं। इस प्रिंटर में 2.0 जिंक फोटो पेपर लगता है और इसके अंदर एडिटिंग का भी विकल्प है जिसके जरिए आप फोटो को एडिट कर सकते हैं।

Original Found Here... http://www.jagran.com/technology/lg-launched-pocket-printer-in-india-10607057.html

Micromax Launches A34 Budget Smart Phone


Micromax canvas

पिछले दिनों माइक्रोमैक्स मोबाइल कंपनी द्वारा यह घोषणा की गई थी कि वह हर सप्ताह कोई ना कोई मोबाइल लॉंच करेगी। इसी संबंध में कंपनी ने माइक्रोमैक्स ए34 नाम का बजट स्मार्टफोन लॉंच किया है जिसकी कीमत मात्र 4399 रुपए रखी गई है।

माइक्रोमैक्स की कैनवस सीरीज काफी लोकप्रिय हुई है ऐसे में माइक्रोमैक्स ने उन लोगों के लिए भी मोबाइल रेंज लॉंच की है जिनका बजट अपेक्षाकृत कम होता है। कंपनी का कहना है कि इस बार उन्होंने ग्रामीण और विकासशील इलाकों को फोकस कर ये फोन लॉन्च किया है। हालांकि अभी तक इस फोन को औपचारिक तौर पर मार्केट में नहीं उतारा गया है, लेकिन फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर इस फोन को प्रचारित किया जा रहा है।

माइक्रोमैक्स ए34 की विशेषताएं 
माइक्रोमैक्स ए34 फोन की डिस्प्ले स्क्रीन 3.5 इंच और 320Xड्डद्वश्च;480 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली है। माइक्रोमैक्स ए34 2.3 एंड्रायड पर चलता है तथा 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर से संचालित है। इस फोन का वजन मात्र 85 ग्राम है।

माइक्रोमैक्स ए34 की इंटरनल मेमोरी 164 एमबी है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, जीपीआरएस के अलावा माइक्रो-यूएसबी कनेक्ट करने का भी फायदा है। डुअल सिम वाले इस फोन में फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा मौजूद है। इस फोन की बैटरी 1350 एमएएच वाली है जिसके अनुसार आप करीब 4 घंटे तक लगातार बात कर सकते हैं।

इस फोन के फीचर्स आपको आसानी से समझ आ जाएं ताकि आप इसे खरीदने का या न खरीदने का निर्णय ले सकें, इसके लिए हम आपको इस फोन के कुछ मुख्य फीचर्स बता देते हैं:
1. डुअल सिम (जीएसएम+जीएसएम)
2. एंड्रायड 2.3 (जिंजरब्रेड)
3. 1 जीबी प्रोसेससर
4. 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा
5. 1350 एमएएच बैटरी
6. 256 एमबी रैम
7. 165 एमबी इंटरनल स्टोरेज जिसे माइकक्रोकार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Original Found Here... http://www.jagran.com/technology/micromax-launches-a34-budget-smart-phone-10628388.html

Tuesday, 6 August 2013

Samsung Galaxy Note 3 to be launched in September 2013

सैमसंग नोट 2 को मिली सफलता के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही अपना अगला स्मार्टफोन लॉंच कर देगी। अफवाहों का बाजार गर्म है और अगर उड़ती हुई खबरों पर यकीन किया जाए तो आगामी 4 सितंबर को सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 को बाजार में उतार दिया जाएगा। 

कोरियाई मीडिया के सूत्रों से आ रहे समाचारों के अनुसार यह कहा जा रहा है कि 4 सितंबर, 2013 को बर्लिन में सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 को लॉंच किया जाएगा। उल्लेखनीय है पिछली बार सैमसंग गैलेक्सी और सैमसंग गैलेक्सी नोट 2 लॉंच किया गया था। जर्मनी में होने वाली 'ईफा कॉंफ्रेंस' से करीब दो दिन पहले इस फोन को बाजार में उतारा जाएगा। 

रिपोर्ट की मानें तो इस इवेंट के दौरान सैमसंग स्मार्टवाच की तरह आंखों पर पहनने वाले कंप्यूटर डिवाइस को भी लॉंच करेगा जो एपल के आइवाच और एंड्रायड सिस्टम पर काम करने वाले सोनी के स्मार्टवाच की तरह होगा। 

Monday, 24 June 2013

Samsung Galaxy S4 Active from AT&T hands-on (video)


Samsung Galaxy S4 Active from AT&T handson

We just went hands-on for the first time with Samsung's Galaxy S4 Active a scant few hours ago, and here we are taking yet another look at it this afternoon in an AT&T variant that showed up at a New York City tech event. The specs and bullet points are identical to the model we checked out earlier today: a 5-inch (TFT LCD) 1080p display (443 ppi), a 1.9GHz quad-core processor, LTE radios and Android 4.2.2, an 8-megapixel camera with LED flash out back, and up to two-megapixel stills in front. This model, however, is the one US AT&T customers will get their hands-on tomorrow for $200 (with two-year contract, of course). How does it fare? Well, identically to the model we checked out earlier today. But hey, have a look at the model you'll actually get in your hands stateside come tomorrow!

Update: We've updated the post with a video just below the break!

Edgar Alvarez and Daniel Orren contributed to this report.

Filed under: , , , ,
Comments