Showing posts with label Upcoming Gadgets. Show all posts
Showing posts with label Upcoming Gadgets. Show all posts

Monday, 19 August 2013

Samsung Prices New Laptop At The Top


Samsung Laptops

आगामी 18 अगस्त को सैमसंग कंपनी अपने अगले सिपाही को मोबाइल मार्केट के मैदान में उतारने जा रही है। एटिव बुक 9 प्लस लैपटॉप की, जिसे कंपनी जल्द ही बाजार में उतारने जा रही है, कीमत करीब 1,399 डॉलर रखी गई है। अमेरिका में एटिव 9 लैपटॉप की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसके अनुसार इस लैपटॉप की कुछ खास बातें हम आपके सामने रख रहे हैं :-

एटिव बुक 9 प्लस लैपटॉप 13.3 इंच की डिस्प्ले और 3200X1800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला गैजेट है और गैजेट विशेषज्ञ 13 इंच की स्क्त्रीन में इस लैपटॉप को अब तक के सबसे अधिक रेजोल्यूशन पिक्सल वाला लैपटॉप बता रहे हैं। फुल एचडी स्क्त्रीन के साथ इस लैपटॉप की डिस्प्ले करीब 2.8 गुना ज्यादा और अधिक पैनी है, जिसकी बाहरी सजावट गोरिल्ला ग्रास से की गई है। विंडो 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस लैपटॉप की स्क्त्रीन कुछ इस तरह डिजाइन की गई है कि आप धूप में भी बिना किसी परेशानी के इस लैपटॉप पर काम कर सकते हैं और साथ ही 180 डिग्री तक इस लैपटॉप के डिस्प्ले को घुमाया भी जा सकता है। 

फोर्थ जनरेशन इंटल कोर आइ5 प्रोसेसर से संचालित एटिव बुक 9 प्लस की इंटरनल मेमोरी 128 जीबी और रैम 4 जीबी है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप इस लैपटॉप को 7.5 घंटे तक प्रयोग कर सकते हैं। 

बस कुछ ही दिनों के इंतजार के बाद आप चाहे तो एटिव बुक 9 प्लस को घर ला सकते!

Original Found Here.. http://www.jagran.com/technology/samsung-prices-new-laptop-at-the-top-10641058.html

Tag: Samsung Laptop, Hindi News, News in Hindi, News

Samsung Launched Mobile Apps in Regional Language


Samsung apps

अभी तक आप अपने मोबाइल फोन पर जिन एप्स का प्रयोग करते थे उनकी भाषा या तो अंग्रेजी होती थी या फिर कुछ एक का प्रयोग हिन्दी में भी किया जा सकता है। लेकिन अब क्षेत्रीय भाषाओं को बेहतर तरीके से समझने वाले लोगों को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सैमसंग ने भारत की क्षेत्रीय भाषाओं में भी एप्स लॉंच कर दी है। 

विश्व की दूसरी सबसे बड़ी फोन मार्केट बन चुके भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए सैमसंग ने 9 क्षेत्रीय भाषाओं में भी अपनी एप्स लॉंच की है। यह एप्स सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड, गैलेक्सी एस4 स्मार्टफोन और हाल ही में लॉंच हुए सैमसंग गैलेक्सी टैबलेट 3 में उपलब्ध होगी। 

भारत के अधिकांश युवाओं के बीच स्मार्टफोन और टैबलेट काफी लोकप्रिय होने लगा है और इंटरनेट पर कम पैसे खर्च होने की वजह से मोबाइल इंटरनेट का प्रयोग काफी बढ़ गया है। इसी वजह से यह देखा जाने लगा है कि आजकल मोबाइल एप्स का प्रयोग भी लगभग हर वर्ग के लोगों द्वारा किया जा रहा है। गाने सुनने हों, फिल्में देखनी हों या फिर गेम्स खेलनी हो, यहां तक कि खबर पढ़ने और खाना बनाना सीखने के लिए भी लोग इन्हीं मोबाइल एप्स के सहारे रहते हैं। लेकिन क्षेत्रीय भाषाओं में एप्स मौजूद ना होने की वजह से बहुत से लोग स्मार्टफोन होने के बावजूद स्मार्टफोन एप्स का प्रयोग नहीं कर पाते थे। ऐसे में क्षेत्रीय भाषाओं में जरूरी एप्स को उपलब्ध करवाकर सैमसंग ने एक मजबूत कदम उठाया है।

शुरुआत में सैमसंग द्वारा पंजाबी, तेलुगू , कन्नड़, गुजराती, मलयालम, बंगाली में एप्स उपलब्ध करवाई गई है। भविष्य में अन्य कई भाषाओं के लिए भी स्मार्टफोन एप्स लॉंच की जाएंगी। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/technology/samsung-launched-mobile-apps-in-regional-language-10651040.html

Tag: Samsung Mobile Apps, Regional Language, Hindi News, News in Hindi, News

Wednesday, 14 August 2013

Apple Iphone 5s to be Launched in September


Iphone 5S

अगर आप एपल के अगले संस्करण का इंतजार कर रहे हैं तो आपका यह इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाएगा। अफवाहों का बाजार इस बात से गर्म है कि एपल अपने नए आइफोन 5एस को लॉंच करने जा रहा है। खबरों की माने तो इस बार आइफोन बनाने की सबसे बड़े कंपनी एपल अगले माह यानि 10 सितंबर, 2013 को अपने अगले आइफोन 5एस को बाजार में उतारने वाली है। अब पिछले आइफोन की कीमत आसमान छूने वाली थी तो जाहिर सी बात है कि इस लेटेस्ट मॉडल की कीमत भी अच्छी खासी होगी। 

अब उन लोगों को भी निराश होने की कोई जरूरत नहीं है जो आइफोन की चाह तो रखते हैं लेकिन कम बजट की वजह से खरीद नहीं पाते। उल्लेखनीय है कि अपने महंगे 5एस आइफोन के साथ-साथ कंपनी प्लास्टिक से बना एक सस्ता आइफोन भी लॉंच करने जा रही है, जिसे कम बजट वाले लोग भी आसानी से खरीद सकते हैं। 5सी के नाम से कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक की गई हैं और ऐसा माना जा रहा है कि यह आइफोन का अब तक का सबसे सस्ता मॉडल होगा। 

अब बात करें आइफोन 5एस की तो इस फोन में एक गजब का सेंसर लगा होगा जो फिंगरप्रिंट की सहायता से ही अपने मालिक की पहचान कर लेगा साथ ही इस फोन में स्लो मोशन कैमरा भी होगा। इस फोन की मेन्यू को हेड मूवमेंट के जरिए प्रयोग किया जा सकता है और किसी एप का प्रयोग करने के साथ-साथ आप हेड मूवमेंट से ही पूरे फोन को नियंत्रित भी कर सकते हैं।

यह बात तो जाहिर है कि एपल के आइफोन की कीमत काफी ज्यादा होती है। इसी वजह से यह फोन बाजार में गूगल के एंड्रायड से काफी पिछड़ता जा रहा है। बीच में आइफोन द्वारा अपने महंगे आइफोन को सस्ते में भी बेचा गया था लेकिन इससे भी कोई खास फायदा नहीं हुआ इसीलिए अब एपल कंपनी सस्ते आइफोन के जरिए सैमसंग, नोकिया और माइक्रोमैक्स के आधिपत्य को हिलाने की फिराक में है। 

उल्लेखनीय है पिछले साल फोन मार्केट में आइफोन के आइओएस का शेयर मात्र 13 प्रतिशत था जबकि गूगल एंड्रायड ने इस दौरान 69% से 79%तक मार्केट पर कब्जा जमा रखा था।

Original Found Here... http://www.jagran.com/technology/aple-iphone-5s-to-be-launched-in-september-10643509.html