Showing posts with label Smartphones. Show all posts
Showing posts with label Smartphones. Show all posts

Wednesday, 14 August 2013

Apple Iphone 5s to be Launched in September


Iphone 5S

अगर आप एपल के अगले संस्करण का इंतजार कर रहे हैं तो आपका यह इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाएगा। अफवाहों का बाजार इस बात से गर्म है कि एपल अपने नए आइफोन 5एस को लॉंच करने जा रहा है। खबरों की माने तो इस बार आइफोन बनाने की सबसे बड़े कंपनी एपल अगले माह यानि 10 सितंबर, 2013 को अपने अगले आइफोन 5एस को बाजार में उतारने वाली है। अब पिछले आइफोन की कीमत आसमान छूने वाली थी तो जाहिर सी बात है कि इस लेटेस्ट मॉडल की कीमत भी अच्छी खासी होगी। 

अब उन लोगों को भी निराश होने की कोई जरूरत नहीं है जो आइफोन की चाह तो रखते हैं लेकिन कम बजट की वजह से खरीद नहीं पाते। उल्लेखनीय है कि अपने महंगे 5एस आइफोन के साथ-साथ कंपनी प्लास्टिक से बना एक सस्ता आइफोन भी लॉंच करने जा रही है, जिसे कम बजट वाले लोग भी आसानी से खरीद सकते हैं। 5सी के नाम से कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक की गई हैं और ऐसा माना जा रहा है कि यह आइफोन का अब तक का सबसे सस्ता मॉडल होगा। 

अब बात करें आइफोन 5एस की तो इस फोन में एक गजब का सेंसर लगा होगा जो फिंगरप्रिंट की सहायता से ही अपने मालिक की पहचान कर लेगा साथ ही इस फोन में स्लो मोशन कैमरा भी होगा। इस फोन की मेन्यू को हेड मूवमेंट के जरिए प्रयोग किया जा सकता है और किसी एप का प्रयोग करने के साथ-साथ आप हेड मूवमेंट से ही पूरे फोन को नियंत्रित भी कर सकते हैं।

यह बात तो जाहिर है कि एपल के आइफोन की कीमत काफी ज्यादा होती है। इसी वजह से यह फोन बाजार में गूगल के एंड्रायड से काफी पिछड़ता जा रहा है। बीच में आइफोन द्वारा अपने महंगे आइफोन को सस्ते में भी बेचा गया था लेकिन इससे भी कोई खास फायदा नहीं हुआ इसीलिए अब एपल कंपनी सस्ते आइफोन के जरिए सैमसंग, नोकिया और माइक्रोमैक्स के आधिपत्य को हिलाने की फिराक में है। 

उल्लेखनीय है पिछले साल फोन मार्केट में आइफोन के आइओएस का शेयर मात्र 13 प्रतिशत था जबकि गूगल एंड्रायड ने इस दौरान 69% से 79%तक मार्केट पर कब्जा जमा रखा था।

Original Found Here... http://www.jagran.com/technology/aple-iphone-5s-to-be-launched-in-september-10643509.html

Thursday, 8 August 2013

Play Games in Xolo PlayT1000


Xolo play T1000

स्मार्टफोन के फीचर्स बड़े कमाल के होते हैं। चुटकी में कोई भी एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं, बड़ी आसानी से इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं और अगर खाली बैठे हैं तो आप गेम्स खेलकर अपना टाइमपास भी कर सकते हैं। इसी वजह से स्मार्टफोन सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। यही वजह है कि आजकल आप युवाओं के हाथ में स्मार्टफोन के अलावा और कोई फोन देखते नहीं। यूं तो स्मार्टफोन लोगों के लिए अलग-अलग महत्व रखते हैं। कुछ फेसबुक पर बने रहने के लिए स्मार्टफोन रखते हैं तो कुछ इसे अपना स्टेटस सिंबल मानते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बस इसीलिए स्मार्टफोन रखते हैं क्योंकि अधिकांश लोग स्मार्टफोन का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन अगर आप स्मार्टफोन पर गेम्स खेलने के शौकीन हैं तो आपके लिए जोलो ने एक जबरदस्त फोन लॉंच किया है। 

जोलो मोबाइल कंपनी ने एंड्रायड 4.1 जेली बीन पर चलने वाले जोलो प्ले टी1000 गेम फोन को लॉंच किया है जिसकी कीमत रखी गई है 15,999 रुपए। जोलो प्ले में 4.7 इंच की एचडी स्क्रीन है और यह फोन 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ प्लेबैक को भी सपोर्ट करता है। इस फोन में बीएसआई सेंसर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

इस फोन की इंटरनल मेमोरी 4 जीबी है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जोलो प्ले फोन की बैटरी 1900 एम ए एच है और इसमें 3जी, ब्लूटूथ, वाइ-फाइ, जीपीएस आदि जैसे सभी फीचर्स भी उपलब्ध हैं। 

अगर आप ऑनलाइन इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो ़़जोलो डॉट ईन पर जाकर आप अपना ऑर्डर दे सकते हैं। इसके अलावा जोलो प्ले हर मोबाइल की दुकानों पर भी आसानी से मिल जाएगा। 

आप जोलो प्ले टी1000 पर बिना किसी रुकावट के लगातार वीडियो गेम्स खेल सकते हैं और यह फोन क्वाड कोर एनविडिया टेगरा 3 प्रोसेसर तकनीक पर काम करता है। जोलो प्ले टी1000 में11 घंटे (2 जी) और 9 घंटे (3 जी) तक लगातार बात कर सकते हैं। यह फोन सिंगल सिम वाला है और इस फोन की तुलना इसी रेंज के अन्य मोबाइल फोन से की जाए तो यह थोड़ा महंगा सौदा साबित होता है। 

Original Found Here.. http://www.jagran.com/technology/play-games-in-xolo-playt1000-10565126.html

Price and Features of Nokia Asha 501


Nokia asha501 features
हाल ही में नोकिया ने आशा सीरीज में एक और मुकाम आगे बढ़ते हुए नोकिया आशा 501 लॉन्च किया है। आशा डुअल सिम वाला यह फोन आपके लिए 5,199 रुपये में बाजार में उपलब्ध है। सिंगल स्वाइप यूजर इंटरफेस वाले इस फोन में आशा का नया सॉफ्टवेयर प्लैटफॉर्म डाला गया है जिस पर नोकिया आशा 501 काम करेगा।

फोन को लॉंच हुए थोड़ा टाइम हो गया है और अगर आप अभी भी इस फोन को लेने या ना लेने जैसे सवालों में उलझे हुए हैं तो हम आपको इस फोन के प्रत्येक फीचर से अवगत करवा सकते हैं ताकि आप यह निर्णय खुद करें कि आप सही जगह पैसा लगा रहे हैं या नहीं। 

नोकिया आशा 501 की डिजाइन
इस फोन का डिजाइन और फीचर उन लोगों के लिए बहुत बढि़या है जो पहली बार फोन पर इंटरनेट का प्रयोग कर रहे हैं। इस फोन पूरी तरह टच है और कीपैड बाहर की तरफ ना होने से धूल-मिट्टी से भी फोन को बचाया जा सकेगा। वैसे भी नोकिया के फोन अपनी मजबूती और बैटरी बैक अप के लिए जाने जाते हैं। फोन का बैक कवर काफी मजबूत है, अगर आपका फोन पीछे की तरफ से गिर भी जाता है तो भी यह फोन टूटेगा नहीं। इस फोन का प्लास्टिक अपेक्षाकृत ज्यादा मजबूत है। इस फोन का टेक्स्चर थोड़ा ज्यादा ही फिसलने वाला है इसीलिए इसे आपको संभालकर रखना पड़ेगा। 

डिस्प्ले
इस फोन का लुक नोकिया के अन्य फोनों से थोड़ा अलग है। 3 इंच की स्क्रीन वाले नोकिया आशा 501 मोबाइल फोन में 240X 320 का रेसोल्यूशन है। जिसे आप बहुत अच्छा तो नहीं कह सकते लेकिन इस रेंज के मोबाइल में इससे ज्यादा और उम्मीद भी नहीं की जा सकती थी। 

ऑपरेटिंग सिस्टम
नोकिया आशा सीरीज के सभी फोन आशा सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं और नोकिया आशा 501 भी उसी सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है। फोन लॉक होने के बाद आपको स्क्रीन पर मिस्ड कॉल्स, मैसेजेस सभी दिखाई देंगे। आप उन्हें इगनोर भी कर सकते हैं और चाहे तो एक स्वाइप में उनकी डीटेल्स भी जान सकते हैं। 64 MB रैम, 128 MBकी इनबिल्ट मेमोरी है जिसे 4 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
  • नेटवर्क सपोर्ट- यह फोन डुअल सिम फोन वाला है
  • कैमरा-इसका कैमरा 3/2 मेगापिक्सल का है।
  • कनेक्शन-इस फोन में ब्लूटूथ और वाइ-फाइ की सुविधा मौजूद है।
  • बैटरी- इस फोन की बैटरी 1200 MAHकी है। आप 17 घंटे तक इस फोन पर बात कर सकते है।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/technology/price-and-features-of-nokia-asha501-10557104.html

Nokia Lumia 625 Price And Features


nokia lumia 625


पिछले कई दिनों से चल रही अफवाहों और चर्चाओं के बीच आखिरकार नोकिया ने लूमिया सीरीज में एक नया फोन लॉंच किया है। हाल ही में नोकिया 625 को भारतीय बाजार में उतारा गया और प्रवेश के साथ ही यह फोन काफी लोकप्रिय होने लग गया है।
4.7 डिस्प्ले स्क्रीन वाला नोकिया लूमिया 625 कीमत के लिहाज से मध्य रेंज में शामिल किया गया है अर्थात यह ना तो ज्यादा महंगा है और ना ही इतना सस्ता कि आप बिना सोचे समझे इसे खरीद लें। 220 यूरो यानि करीब 17,300 रुपए की कीमत में यह फोन जल्द ही बाजार में बिकने लगेगा।

आजकल सामान्य उपभोक्ताओं के बीच फैबलेट और टैबलेट काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इन्हीं को कड़ी टक्कर देने के लिए नोकिया ने बड़ी स्क्त्रीन वाला और वाजिब दाम वाले नोकिया लूमिया 625 को मैदान में उतारा है। अब इसे नोकिया की बेहतर रणनीति कह लीजिए कि साल के अंत में उन्होंने इस फोन को लॉंच करने का निर्णय लिया क्योंकि ज्यादातर फोन साल की शुरुआत में ही लॉंच कर दिए जाते हैं और प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए यह एक अच्छा कदम कहा जा सकता है। वैसे भी विंडो फोन होने के कारण हर कोई इसे खरीदना पसंद भी नहीं करता इसीलिए इस समय लॉंच होने की वजह से इसे किसी चुनौती का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। 

इस फोन के फीचर्स के बात करें तो नोकिया ने हार्डवेयर के रूप में ऐसा कोई भी खास फीचर इस फोन के साथ नहीं जोड़ा जिसकी चर्चा की जाए। मसलन इस फोन में 512 एमबी रैम, 8 जीबी इंटरनल मेमोरी और 1.2 डुअल कोर प्रोसेसर नोकिया लूमिया 625 की मुख्य विशेषताएं हैं। इस फोन की रैम काफी कम है जिसके अनुसार बहुत सी एप्स इस फोन पर काम नहीं कर पाएंगी। इस फोन की खासियत यह है कि अन्य कॉमन फीचर्स के साथ इस फोन में एफएम रेडियो भी मौजूद है। 

नोकिया लूमिया 625 लाल, हरा, पीला, काला और सफेद रंगों में आपको मिलेगा और इस फोन में 2,000 एमएएच की बैटरी है। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/technology/nokia-lumia-625-price-and-features-10598609.html