Showing posts with label Mid-Day-Meal Scandal. Show all posts
Showing posts with label Mid-Day-Meal Scandal. Show all posts

Monday, 12 August 2013

Bihar Midday Meal: Meena Devi Gave Wrong Answer


Mid day meal

पटना। मशरख के धर्मासती गंडामन गांव में मिड डे मील मामले से हुई बच्चों की मौत में साजिश कोण पर अनुसंधान कर विशेष जांच टीम [एसआइटी]अब उक्त स्कूल की प्रधानाध्यापिका मीना देवी की पॉलीग्राफी रिपोर्ट को खंगाल रही है। इस क्रम में यह बात सामने आयी है कि मीना ने पॉलीग्राफी के क्रम में बीस फीसद सवालों के गलत उत्तर दिए। जिन सवालों के गलत उत्तर दिए गए हैं उसके सही जवाब घटना के अगले ही दिन से स्थानीय पुलिस के पास है। 

पॉलीग्राफी के लिए दिल्ली से आयी विशेष टीम ने कुल तीस सवाल मीना देवी से किए थे। इनमें छह सवालों पर वह अटकीं और अनुसंधान टीम के अनुसार उन छह सवालों के उत्तर सही नहीं है। पॉलीग्राफी के दौरान मीना देवी से यह सवाल किया गया था कि घटना के तुरंत बाद उसने अपने एक रिश्तेदार [पति नहीं] जिनका संबंध एक राजनीतिक दल से है को मोबाइल लगाया था या नहीं? अगर उन्होंने मोबाइल से बात की तो उन्होंने अपने उस रिश्तेदार से क्या बात की। मीना ने इस बात से साफ इनकार कर दिया कि घटना के बाद उनकी अपने किसी रिश्तेदार से बात हुई थी। जबकि अनुसंधान में लगी टीम ने अपने अनुसंधान का आरंभ ही मीना के मोबाइल के काल डिटेल्स के साथ किया है। पुलिस के पास इस बात के पूरे रिकार्ड हैं कि घटना के बाद उसने किससे और कितने देर बात की। मीना के इस उत्तर पर एसआइटी उन्हें घेर सकती है।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-bihar-midday-meal-meena-devi-gave-wrong-answer-10643349.html

Tuesday, 6 August 2013

Conflict Continues in Bihar on RSS Chief Mohan Bhagwat

पटना [जागरण ब्यूरो]। जदयू नेताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा है कि सर संघचालक मोहन भागवत के पटना दौरे के बाद से ही सूबे में विभिन्न प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। 

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री श्याम रजक और प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि बोधगया में धमाका, मिड-डे मील से 23 बच्चों की मौत, हैंडपंप में जहर डालने जैसी घटनाएं संघ, बजरंग दल एवं विहिप की मदद से भाजपा करवा रही है। इन नेताओं के अनुसार राजद की भी इस साजिश में मिलीभगत है। लालू को जब चोट लगी थी तो सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर हाल पूछा था। 

संजय सिंह ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी और लालू नियमित रूप से फोन पर बात करते हैं। लालू के फोन का प्रिंट आउट निकालने पर यह साबित भी हो जाएगा। नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए लोहे का संग्रह करने के अभियान पर श्याम रजक ने कहा कि लोहा अपशकुन का प्रतीक है। लोहे की प्रतिमा बनवाना सरदार पटेल का अपमान है। 
Source.. http://www.jagran.com/news/national-conflict-continues-in-bihar-on-rss-chief-mohan-bhagwat-10628365.html