Showing posts with label Newpaper. Show all posts
Showing posts with label Newpaper. Show all posts

Monday, 11 August 2014

Kick will beat SRK's Chennai express record

आपको याद होगा एक बार सलमान खान ने शाहरुख खान को जवाब में कहा था कि वे बातों से नहीं बल्कि काम से लोगों को मात देते हैं और वो ऐसा ही करके दिखा रहे हैं। सलमान की फिल्म किक किंग खान की चेन्नई एक्सप्रेस के सभी रिकॉर्ड तोडऩे की ओर बढ़ रही है।

सलमान और जैकलीन की फिल्म किक ने रविवार तक 223 करोड़ की कमाई कर ली है और अभी भी थिएटरों में धूम मचा रही है, जबकि चेन्नई एक्सप्रेस की कुल कमाई 226.70 करोड़ रुपये हुई थी। ऐसे में सलमान इस दौड़ में बस चंद कदम ही पीछे हैं। फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त रही।

माना जा रहा है कि किक दो-तीन दिन के अंदर चेन्‍नई एक्‍सप्रेस को पीछे छोड़ देगी। 4 करोड़ की कमाई करते ही किक चेन्‍नई एक्‍सप्रेस से आगे निकल जाएगी।

Source: Newspaper