Showing posts with label Rashtriya Swayamsevak Sangh. Show all posts
Showing posts with label Rashtriya Swayamsevak Sangh. Show all posts

Sunday, 17 November 2013

Bhagwat Asks People to Vote to Change the System

RSS leader
जासं, बेगूसराय। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि जब शासक सोया हो तो सत्ता बदल देनी चाहिए। वे रविवार को बिहार के बेगूसराय जिले के गांधी स्टेडियम में संघ समागम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरएसएस के नाम की चर्चा बहुत होती है लेकिन आरएसएस की नीति, उद्देश्य और कार्यक्रम की जानकारी बहुत कम लोगों को है।

सर संघचालक ने कहा कि संघ को देखने के लिए उसे अनुभव करना होगा। अगर नेता, नीति और नारा गलत है तो उसे बदलना चाहिए। इसलिए मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग सोच-समझकर करें।
उन्होंने कहा कि आज देश की सीमा की सुरक्षा का कोई भरोसा नहीं है। पाकिस्तान हमें डराता-धमकाता है और आतंक को देश में परोसता है। सुरक्षा को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।

Source- Hindi News